स्वतंत्रता दिवस पर 10 वाक्य (10 Lines on Independent Day 2023 in Hindi)

हमारे देश में हर साल स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। इस दिन हमारे देश को आजादी मिली थी। यह दिन सभी के लिए बहुत ही खास होता है जिसे पूरे देश के लोग अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करते। है आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस पर 10 वाक्य (10 Lines on Independent Day 2022) बताने जा रहे है। स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानकारी जानने के लिए हमारे लेख को पूरा पढ़े।

email letter

Subscribe to our FREE e-Newsletter for Daily Updates.

Government Jobs Opening, Results & Schemes updates.

10 Lines on Independent Day 2022
10 Lines on Independent Day 2023

स्वतंत्रता दिवस पर 10 वाक्य:

  1. जैसा की आप सभी जानते है हमारा देश इसी दिन 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजो की गुलामी से आजाद हुआ था। यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है। यह दिन सभी भारतीय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होता है क्यूंकि इस दिन देश के अनेक वीरों ने अपने प्राणों को देश की आजादी के लिए न्योछावर किया। इस साल 2023 में हमारा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मानाने जा रहा है।
  2. हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे भारत देश में मनाया जाता है। इसी दिन भारत देश अंग्रेजो की गुलामी से 200 साल बाद 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था। इसी दिन देश में हर साल 15 अगस्त के दिन देश के लिए शहीद होने वाले वीरों को याद किया जाता है। देश की आजादी के बाद भारत और पाकिस्तान को दो नेशन में बांटा गया।
  3. इस दिन देश की स्वतंत्रता के लिए महात्मा गाँधी, जवाहर लाल नेहरू, सरकार बल्लभ भाई पटेल, बाल गंगाधर तिलक जैसे कई स्वतंत्रता सेनानियों ने लोगों के साथ मिलकर भारत देश को आजाद करने के लिए अंग्रेजो से लड़ाई लड़ी थी। सभी के अडिग दृढ और साहस ने अंग्रेजो की हुकूमत को हिला डाला जिसके बाद 1947 में 15 अगस्त को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। बता दें, स्वतंत्रता दिवस के लिए 15 अगस्त की तारीख लार्ड माउंटबेटन ने चुनी थी।
  4. स्वतंत्रता दिवस का त्यौहार नई दिल्ली में नेशनल लेवल आयोजित किया जाता है और भारत के प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले पर झंडा फहराया जाता है। इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी जाती है और फिर हमारे तिरंगे झंडे पर हेलीकॉप्टर द्वारा फूलों की बारिश की जाती है। हमारे ध्वज के तिरंगे में केशरिया रंग साहस और बलिदान के लिए, सफ़ेद रंग शांति और सच्चाई के लिए और हरा रंग विश्वास और शिशिष्टता का होता है।
  5. तिरंगे में झंडे के बीच में अशोक चक्र है इसमें सामान रूप से 24 स्पाइक्स बनाये गए है। इस महत्वपूर्ण दिन में सभी लोग देश की आजादी के लिए योगदान देने वाले भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, गाँधी जी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदान को याद करते है।
  6. 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले में लाखों लोग की भीड़ स्वतंत्रता दवस के समारोह में शामिल होती है और वहां हो रहे कार्यकर्म का आनंद लेती है। इस दिन लालकिले पर पीएम भाषण भी देते है जिसके बाद तीनो भारतीय सेना द्वारा अपनी ताकत का प्रदर्शन किया जाता है .
  7. इसी के साथ इस दिन हर साल स्वतंत्रता दिवस के आयोजित कार्यक्रम में अन्य देश के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जाता है। इस दिन सारे स्कूल, कॉलेजेस, कार्यालय बंद होते है लेकिन सिर्फ कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्कूल और कॉलेज में कुछ देर के लिए बुलाया जाता है।
  8. Independence Day के दिन स्कूलों कॉलेजेस व अन्य जगह कई सारे रंगारंग कार्यकर्म प्रस्तुत किये जाते है। रंगारंग कार्यकर्म, परेड, मार्च पोस्ट, देशभक्ति गीत स्कूली छात्रों द्वारा किया जाता है, राज्यों द्वारा झाकियों के माध्यम से अपनी कला और संस्कृति की प्रस्तुति की जाती है। कई लोग इस दिन को अपने तरीके से मानते है जैसे: देशभक्ति की फिल्मे देखना, परिवार के साथ घर से बाहर जाना, दोस्तों से मिलना आदि।
  9. इंडिपेंडेंस डे के दिन मिठाई बांटने की रस्म भी बहुत पुरानी है। मिठाई बांटने की प्रक्रिया स्कूल, कॉलेजेस व अन्य जगह भी पूरी की जाती है। पहले स्वतंत्रता दिवस के दिन लड्डू बांटे जाते थे लेकिन अब इस दिन लोग अलग-अलग तरह की मिठाइयां बांटते है। बाजारों में इन दिन सुंदर-सुंदर और तिरंगे रंग की मिठाईयां बनायी जाती है।
  10. स्वतंत्रता दिवस के दिन कई हिस्सों में रिचुअल के रूप में पतंगबाजी भी की जाती है। आस्मां में स्वतंत्र रूप से उड़ने वाली रंगीन पतंगे आजादी का प्रतीक मानी जाती है पतंगबाजी का आनंद लेने के लिए लोग अपनी छत्तो पर जाते है और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ छतो पर पतंग उड़ाते है। कई जगह तो पतंग उड़ाने की प्रत्योगिता भी आयोजित की जाती है।
Photo of author

Leave a Comment

Join Telegram