Akshara Singh Biography in Hindi: अक्षरा सिंह भोजपुरी मूवी की एक्ट्रेस है। उन्होंने कई सारी भोजपुरी फिल्मे की है। इसी के साथ उन्होंने हिंदी टेलीविज़न में भी कई सीरियल्स में भी काम किया है। लेकिन बता देते है हिंदी टेलीविज़न में उन्हें काम करके कितनी तरक्की और शोहरत हासिल नहीं हो पायी। उनकी पहली भोजपुरी फिल्मे सत्यमेव जयते थी। यह मूवी बहुत ही सुपरहिट साबित हुई और इस मूवी ने उन्हें देखते-देखते एक सितारा बना लिया। अक्षरा ने अब तक 50 से भी ज्यादा मूवीज में काम कर लिया है। चलिए आज हम आपको भोजपुरी फिमों की इस खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के जीवन परिचय, शिक्षा, करियर, उनकी मूवी लिस्ट, हस्बैंड, बॉयफ्रेंड आदि के बारे में बताने जा रहे है।
Akshara Singh Biography in Hindi
अक्षरा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1993 को मुंबई शहर में हुआ था लेकिन वह मूल रूप से बिहार के पटना की रहने वाली है। अक्षरा के पिता का नाम बिपिन इंद्रजीत सिंह है जानकारी के लिए बता देते है बिपिन सिंह भी भोजपुरी मूवीज के फेमस एक्टर रह चुके है। इसके अलावा उनकी माता का नाम नीलिमा सिंह है वह भी एक एक्ट्रेस रह चुकी थी। यानी आप यूँ कह सकते है कि अक्षरा सिंह को विरासत ही एक्टिंग मिल गयी थी। अक्षरा जब छोटी थी तो उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक था उन्होंने छोटे में ही थिएटर में काम करना शुरू कर दिया था। इसी के साथ अक्षरा 16 साल की आयु में ही डांस और एक्टिंग में परफेक्ट हो गयी थी।

जीवन परिचय | |
नाम | अक्षरा सिंह |
निक नेम | अक्षरा |
व्यवसाय | एक्टर और मॉडल |
शारीरिक संरचना | |
हाइट | से० मी०- 168 मी०- 1.68 फीट इन्च- 5′ 6” |
वेट | 65 किलो |
आँखों का रंग | भूरा |
बालों का रंग | काला |
पर्सनल लाइफ | |
जन्मतिथि | 30 अगस्त 1993 |
आयु | 30 साल |
जन्मस्थान | मुंबई, महाराष्ट्र |
नागरिकता | इंडियन |
होम टाउन | पटना, बिहार |
मौजूदा शहर | पटना, बिहार |
राशि | कन्या |
स्कूल | जानकारी नहीं है |
कॉलेज | जानकारी नहीं है |
शैक्षिक योग्यता | ग्रेजुएशन |
डेब्यू | भोजपुरी फिल्म : सत्यमेव जयते (2010) टेलीविज़न : सर्विस वाली बहु (2015) |
परिवार (फैमिली) | |
माता | नीलिमा सिंह![]() |
पिता | बिपिन सिंह ![]() |
भाई | केशव सिंह |
बहन | नहीं है |
धर्म | हिन्दू |
होब्बी | डांसिंग, ट्रैवेलिंग, सिंगिंग |
मैरिड स्टेटस | अन मैरिड |
बॉयफ्रैंड | जानकारी नहीं है |
सैलरी | 5 से 6 लाख |
कुल सम्पत्ति | 50-60 करोड़ |
पसंदीदा चीजे | |
एक्टर | शाहरुख़ खान सलमान खान अक्षय कुमार |
एक्ट्रेस | प्रियंका चोपड़ा माधुरी दीक्षित दीपिका पादुकोण |
खेल | स्विमिंग |
खाना | गोंद के लड्डू पानी पूरी |
अक्षरा सिंह करियर (Akshara Singh’s Career)
बात की जाएं अक्षरा सिंह के करियर की तो इसकी शुरुवात साल 2010 में रिलीज़ हुई भोजपुरी मूवी सत्यमेव जयते से की थी। इस मूवी ने अक्षरा को एक सुपरस्टार बना दिया। इस मूवी को करने के बाद अक्षरा सिंह ने “सौगंध गंगा मैया की” मूवी को साईन किया। बता देते है इस मूवी में एक्शन ड्रामा सब कुछ था। इस मूवी को करने के बाद भी अक्षरा को खूब तारीफे सुनने को मिली।
इसके बाद साल 2013 में अक्षरा ने 3 फिल्मों जैसे: दिलेर, हम है बांके बिहारी, ए बलमा बिहार वाला में एक्टिंग की। यह मूवी करने के बाद उन्हें कई सारी मूवी में काम करने का मौका मिला। जानकारी के लिए बता दें, अक्षरा आज भोजपुरी मूवी की बड़ी सबसे बड़ी एक्ट्रेस में से एक है। अक्षरा के आज के समय में बहुत ही दीवाने है। भोजपुरी की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस जैसे मोनालिसा, संभावना सेठ और आम्रपाली दुबे के अलावा अक्षरा सिंह भी इसमें शामिल है। इन्होने भोजपुरी इंडस्ट्री को इन्टेरशनल लेवल पर लाके पहुंचा दिया। अक्षरा सिंह स्टेज शो और लाइव कंसर्ट के लिए करीबन दो लाख ररुपये लेती है। बता दें, अक्षरा सिंह का लाइफ शो काफी मजेदार और दिलचस्प होता है। वह एक बेस्ट डांसर भी है ुका डांस किसी माधुरी दीक्षित से कम नहीं होता।
सबसे खास बात तो यह भी है कि अक्षरा सिंह मूवीज में एक्टिंग करे के अलावा एक बहुत अच्छी सिंगर भी है। उनके द्वारा गाये गए गाने (जिस पगले को दिल से चाहा) को देश के करोडो लोगो ने देखा। मूवी में उनकी जोड़ी पवन सिंह के साथ खूब पसंद की जाती है। वह अपने एक्टिंग, डांस स्किल से भोजपुरी मूवी में काफी धूम मचा रही है। अक्षरा एक मूवी के लिए 5 से 8 लाख तक रुपये खर्च करती है।
Also Check:-
अक्षरा सिंह के टेलीविज़न करियर (Television Carrier)
अक्षरा सिंह ने भोजपुरी मूवीज में काम करने के अलावा साल 2015 में टेलीविज़न की दुनिया में अपना पैर जमाया। अक्षरा सिंह ZeeTv चैनल में सबसे पहले शो काला टीका में नजर आई। इस टीवी चैनल में लोगों ने उन्हें बहुत पसंद किया और उनकी ख़ूबसूरती के बहुत तारीफ करी। इस शो को करने के बाद उन्हें सोनी चैनल के शो सूर्यपुत्र कर्ण में भी नजर आयी है। इसके बाद अक्षरा ने टीवी शो सर्विस वाली बहु में गुलकंद अयोध्या प्रसाद का किरदार निभाया था लेकिन बता दें, टीवी की दुनिया में उन्हें इतनी सोहरत नहीं मिल सकती जितनी उन्हें भोजपुरी सिनेमा में मिली।
अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी (Akshara Singh in Big Boss Ott )
जानकारी के लिए बता दें, साल 2021 में अक्षरा सिंह ने बैगबॉस OTT में हिस्सा लिया था। भारत का सबसे फेमस टीवी रियलिटी शो नया सीजन बैगबॉस ओटीटी ऑनलाइन स्ट्रॉमिंग प्लेटफार्म के जरिये 8 अगस्त को शुरू हो गया था। बैगबॉस OTT के घर में आने से पहले अक्षरा ने एक इंटरव्यू में यह कहा था कि वह शो के जरिये भोजपुरी मूवी इंडस्ट्री के लिए स्टैंड लेंगी।
अक्षरा सिंह से जुड़े विवाद (Controversy)
अक्षरा सिंह से जुड़े विवादों की बात की जाएं तो वह कई बार सुर्ख़ियों में रही है। भोजपुरी सिनेमा में उनकी जोड़ी पवन सिंह के साथ बहुत ही अच्छी और पसंद की जाती है। पर अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर मार पीट का आरोप लगाया है। उनके अनुसार पवन ने उनके बाल पकड़ कर घसीटा और उनके हिसाब से उन्हें गन्दी-गन्दी गलियां देते हुए उनका सिर दीवार पर मारा।
अक्षरा सिंह की मूवीज लिस्ट (Akshara Singh Movies List)
साल | मूवी | करैक्टर |
2010 | सत्यमेव जयते | नेहा |
2012 | सौगंध गंगा मैया की | लैला |
2013 | दिलेर | रानी |
2015 | साथिया | ख़ुशी |
2017 | सत्य | सपना |
2017 | तबादला | किरण |
2017 | धड़कन | गुलाबो |
2017 | सरकार राज | सपना |
2018 | माँ तुझे सलाम | गीता |
2020 | लव मैरिज | सुधा |
अक्षरा सिंह के सोशल मीडिया एकाउंट्स
जैसा की आपको बता देते है कि अक्षरा सिंह के सकल मीडिया पर बहुत ही फॉलोवर्स है और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाखों फंस भी है। वह फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट, स्नैपचैट के अलावा बाकी एकाउंट्स में भी काफी एक्टिव रहती है।
फेसबुक अकाउंट | Akshara Singh |
इंस्टाग्राम अकाउंट | Akshara Singh |
ट्विटर अकाउंट | Akshara Singh |
तो दोस्तों ये थी अक्षरा सिंह के जीवन से जुडी थोड़ी बहुत जानकारी। उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आएगी और ऐसी ही जानकारी जानने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहे।