Amrish Puri Biography in Hindi: बॉलीवुड इंडस्ट्री में मशहूर खलनायक का रोल करने वाले अमरीश पुरी जी को आखिर कौन नहीं जानता होगा। लोगों के दिलों में छाप छोड़ने वाले अमरीश पुरी भले ही आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी छवि आज भी दुनिया में दिखाई देती है। अमरीश पुरी को सभी मोगैंबो के रूप में जानते है। अमरीश पुरी एक ऐसे अभिनेता थे जो जिस भी रोल को करते वह सभी को बहुत ही पसंद आता था। मिस्टर इंडिया में मोगैंबो के रोल में भले ही उन्होंने एक खलनायक का रोल अदा किया लेकिन सभी ने उनकी इस खलनायक छवि को बहुत ही पसंद किया इसी के साथ दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे में सिमरन के पिता का पॉजिटिव रोल ने भी लोगों के दिल में अलग ही जगह बनायीं। चलिए आज हम आपको बॉलीवुड मूवी के खलनायक अमरीश पुरी के जीवन परिचय, शिक्षा, करियर, उनका असली नाम, अमरीश पुरी लास्ट मूवी नाम, उनकी मृत्यु कब हुई आदि के बारे में बताने जा रहे है।

Amrish Puri Biography in Hindi
अमरीश पुरी का जन्म 22 जून 1932 को पंजाब में हुआ। उनके पिता का नाम लाला निहाल सिंह और माँ का नाम वेद कौर सिंह था। अमरीश पुरी के 4 भाई बहन थे। उनके बड़े भाई का नाम चमन पुरी, मदन पुरी, बड़ी बहन का नाम चंद्रकांता और छोटे भाई का नाम हरीश पुरी था। इसके अलावा उनकी पत्नी का नाम उर्मिला दिवेकर है और उनका एक बीटा और एक बेटी है। उनके बेटे का नाम राजीव और उनकी बेटी का नाम नम्रता है।

अमरीश पुरी जी हर किरदार में फिट होने वाले एक आइडियल एक्टर थे। उन्होंने फिल्मों में एक पिता, दोस्त, विलन का रोल बहुत ही अच्छे से निभाया है। इस महान एक्टर के बगैर हिंदी सिनेमा अधूरा ही रह जाता। आज के दिन भी जब भी खलनायक की बात आती है तो अमरीश पुरी की एक्टिंग को याद किया जाता है।
जीवन परिचय | |
नाम | अमरीश पुरी |
व्यवसाय | एक्टर |
प्रसिद्ध भूमिका | मोगैम्बो (फिल्म – मिस्टर इंडिया) |
शारीरिक संरचना | |
हाइट | से० मी०- 178 मी०- 1.78 फीट इन्च- 5’ 10” |
वेट | 80 किलो |
बॉडी मेज़रमेंट | छाती: 42 इंच कमर: 34 इंच Biceps: 13 इंच |
आँखों का रंग | भूरा |
बालों का रंग | सफ़ेद |
व्यक्तिगत जीवन | |
जन्मस्थान | नवांशहर, पंजाब, भारत |
जन्मतिथि | 22 जून 1932 |
मृत्यु तिथि | 12 जनवरी 2005 |
मृत्युस्थान | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
आयु | 72 वर्ष |
मृत्यु का कारण | ब्रेन हेमरेज |
अंतिम संस्कार स्थान | शिवजी पार्क श्मशान घाट |
राशि | कर्क |
राष्ट्रीयता | इंडियन |
सिग्नचर | ![]() |
होम टाउन | नवांशहर, पंजाब, भारत |
स्कूल | जानकारी नहीं है |
यूनिवर्सिटी | बी.एम महाविद्यालय, शिमला, हिमाचल प्रदेश |
शैक्षिक योग्यता | ग्रेजुएशन |
डेब्यू | प्रेम पुजारी (1970) कादु (1973 सत श्री अकाल (1977) कोंदुरा (1978) गांधी (1982) |
आखिरी फिल्म | पूरब की लैला, पश्चिम का छैला : हैल्लो इंडिया (2009) |
परिवार (फैमिली) | |
पिता | लाला निहाल चंद पुरी |
माता | वेद कौर |
भाई | चमन पुरी मदन पुरी हरीश पुरी |
बहन | चंद्रकांता (बड़ी) |
धर्म | हिंदू |
विवाहित स्थिति | मैरिड |
विवाह तिथि | साल 1957 |
पत्नी | उर्मिला दिवेकर![]() |
बच्चे | बेटा – राजीव बेटी– नम्रता ![]() |
सैलरी | 1 करोड़ |
पसंदीदा चीजे | |
फिल्ममेकर | सुभाष घई |
म्यूजिक डायरेक्टर | एस.डी बर्मन, आर.डी बर्मन |
म्यूजिशियन | के.एल सहगल और किशोर कुमार |
अमरीश पुरी की शिक्षा (Amrish Puri Education)
अमरीश पुरी जी की शिक्षा की बाटी बात की जाएं तो उन्होंने अपनी पढाई पंजाब से की थी। इसके बाद वह आगे की पढाई के लिए शिमला चले गए। शिमला के B.M कॉलेज से पढाई करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। एक्टिंग की शुरुवात करने के लिए उन्होंने सबसे पहले थिएटर ज्वाइन किया जिसके बाद उन्होंने अपना रुख फिल्मो की तरफ मोड़ दिया। जानकारी के लिए बता दें, अमरीश जी को थिएटर से बहुत ही लगाव था और उनके नाटकों को अटल बिहारी बाजपाई एवं स्व इंदिरा गाँधी जी जैसी बड़ी बड़ी हस्तियों ने भी देखा था।
बता देते है साल 1961 में पद्मा विभूषण से सम्मानित थिएटर आर्टिस्ट अब्राहम अल्काजी से हुई एक मुलाकात ने उनके जीवन की पूरी दिशा ही बदल दी। जिसके बाद वह हिंदी थिएटर के नॉटेड आर्टिस्ट बन गए।
Also Check:-
अमरीश पुरी करियर (Amrish Puri Carrier)
साल 1960 के समय से अमरीश पुरी ने थिएटर की दुनिया से अपना करियर शुरू कर दिया था। उन्होंने सत्यदेव दुबे और गिरीश कनार्ड के लिखे नाटक में परफॉर्म्ड किया था। थिएटर पर बेहतर परफॉर्म के लिए उनको 1979 में संगीत नाटक एकैडमी की तरफ से प्राइज भी दिया गया था। बता देते है यह उनके एक्टिंग करियर का पहला बड़ा प्राइज था।
उनकी पहली मूवी साल 1971 में प्रेम पुजारी से हुई। पुरी को हिंदी सिनेमा में सेटल होने थोड़ा टाइम लगा लेकिन वह धीरे-धीरे सबसे कामयाब एक्टर बन गए। उन्होंने साल 1980 के समय में बतौर खलनायक कई बड़ी फिल्मों में अपनी छाप छोड़ दी। 1987 में शेखर कपूर की मूवी मिस्टर इंडिया में मोगंबो के किरदार में वह छा गए। जिसके बाद 1990 के दशक में उन्होंने दिलवाले दुल्हनियां ले जायेंगे, घायल और विरासत में अपनी पॉजिटिव भूमिका के जरिये अपनी अलग पहचान सबकी के दिलों में बना दी।

अमरीश पुरी की फ़िल्में (Amrish Puri Movies List)
अमरीश पूरी ने हिंदी के अलावा कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तेलुगु और तमिल मूवीज में भी काम किया है इसी के साथ उन्होंने हॉलीवुड मूवी में भी काम किया। उन्होंने अपने करियर में कुल 400 से भी ज्यादा मूवीज में काम किया है।
सलांखे | प्रेम पुजारी | रेशमा और शेरा | लखन | सत श्री काल | हलचल |
मंथन | मिस्टर इंडिया | दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे | नैया | बंदी | सोने का हाथ |
पापी | हिंदुस्तान की कसम | निशान | सावन को आने दो | हमारे तुम्हारा | रंगा और राजा |
गहरायी | मान अभिमान | पत्थर से टक्कर | आक्रोश | छान परदेशी | हम पांच |
दोस्ताना | क्रोधी | नसीब | कलयुग | अशांति | गाँधी |
शक्ति | विजेता | जॉनी आई लव यू | विधाता | आदत से मजबूर | सुगंध |
अपना बना लो | कुली | हीरो | अर्ध सत्य | बेखबर | अँधा कानून |
अलीबाबा मरजीना | भूमिका | इमाम धर्म | क़ुर्बानी | हंगामा बॉम्बे | ज्ञान जी |
अमरीश पुरी की आखिरी मूवी (Amrish Puri Last Movie)
अमरीश पुरी की आखिरी फिल्म किसान, पूरब की लैला, पश्चिम का छैला : हैल्लो इंडिया (2009) थी। बता देते है, कि यह मूवी उनकी मृत्यु के बाद साल 2005 में रिलीज़ हुई। इसी के साथ उन्होंने कई सारी हॉलीवुड मूवी में भी काम किया। उन्होंने इंटरनेशनल मूवी में गाँधी में भी खान की भूमिका को भी निभाया है। अमरीश पुरी की मृत्यु 12 जनवरी 2005 (Amrish Puri Death) को 72 साल की आयु में ब्रेन ट्यूमर की वजह से हुआ। उनकी अचानक मृत्यु से बॉलीवुड में सारा देश एक साथ डूब गया। भले ही आज अमरीश पुरी दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी यादें हमेशा ही सबके दिलों में जिन्दा है।
अमरीश पुरी से जुड़ी अन्य जानकारियाँ
- अमरीश पुरी का जन्म पंजाब के नवांशहर में एक पंजाबी परिवार में हुआ था।
- बता दें, अमरीश पुरी जी को एक्सरसाइज करना बहुत पसंद है उन्होंने अपनी जिंदगी में एक्सरसाइज करन कभी नहीं छोड़ा।
- वह अपनी दैनिक दिनचर्या में न्यूज़पपेर पढ़ना नहीं छोड़ते थे।
- जानकारी के लिए बता दें, अमरीश पुरी अनुभवी एक्टर और सिंगर K.L के कजिन थे।
- शिमला से ग्रेजुएशन करने के बाद वह अपना एक्टिंग करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए थे।
- अमरीश पुरी अपने पहले टेस्ट स्क्रीन में फ़ैल हो गए थे जिसके बाद उन्होंने एम्प्लोयी स्टेट इंशोरेंस कॉर्पोरेशन, मिनिस्ट्री ऑफ़ लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट ऑफिस में काम करना शुरू कर दिया था।
- अमरीश जी ने 40 साल की आयु में मूवीज में काम करना शुरू किया था।
- उन्होंने अपनी लाउड, कर्कश और तेज एक्सप्रेशन के साथ मूवीज में अपना स्थान बनाया।
- बता दें, स्टीवन स्पीलवर्ग की हॉलीवुड मूवी इंडियाना जोन्स और टेंपल ऑफ़ डूम 1984 में मोला राम नाम का रोल अदा किया। यह अमरीश की पहली हॉलीवुड मूवी थी जिसमे उन्होंने अपना सर मुंडवा लिया था।
तो दोस्तों ये थी अमरीश पुरी के जीवन से जुडी थोड़ी बहुत जानकारी। उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आएगी और ऐसी ही जानकारी जानने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहे।