Amrita Arora Biography in Hindi: अमृता अरोड़ा को आखिर कौन नहीं जानता होगा। अमृता अरोड़ा और कोई नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा की सगी छोटी बहन है। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत मूवी एक्ट्रेस है इसी के साथ वह एक मॉडल और एक विजे भी है। उन्होंने कई सारी बॉलीवुड मूवीज में काम किया है और लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनायीं है। अमृता अपनी विवादित फिल्म गर्लफ्रेंड में अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती है। चलिए आज हम आपको इस खूबसूरत एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा के जीवन परिचय, शिक्षा, करियर, उनकी मूवी लिस्ट, हस्बैंड, बॉयफ्रेंड आदि के बारे में बताने जा रहे है।

बता दते है अमृता बचपन से ही अपनी बड़ी बहन मलाइका अरोड़ा के साथ ही पल-बड़ी है जिससे अमृता का अपनी बहन मलाइका के साथ अच्छी बॉन्डिंग और काफी लगाव भी है। अमृता ने अपनी पढाई पूरी करने के बाद एक्टिंग में अपने करियर की शुरुवात की। उन्होंने करीना कपूर, अक्षय कुमार और संजय दत्त के साथ आवारा पागल दीवाना, कितने दूर कितने पास, कमबख्त इश्क़ आदि जैसी कई मूवीज में काम किया है। उनकी अन्य मूवीज लिस्ट की जानकारी हम आपको नीचे आर्टिकल में देंगे।
अमृता अरोड़ा का जीवन, जन्म एवं फैमिली (Amrita Arora Birth, Early Life & Family )
अमृता अरोड़ा का जन्म 31 जनवरी 1981 को मुंबई, महाराष्ट्र शहर में हुआ था। उनके पिता का नामा अनिल अरोड़ा (Amrita Arora Father) है वह पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते है और उनकी माँ का नाम जॉयस पोलीकॉर्प (Amrita Arora Mothers) है जो कि एक मलयाली परिवार से संबंध रखती है। इसके अलावा अमृता के पति का नाम (Amrita Arora Husband Name) शकील लदाक है। उनके दो बेटे भी है जिसका नाम रेयान लदाक एवं अज़ान लदाक है। अजान का जन्म 5 फरवरी 2010 को हुआ और रेयान का जन्म 20 अक्टूबर 2012 को हुआ।

जानकारी के लिए बता देते है जब वह 6 साल की थी तब उनके माता और पिता का तलाक हो गया और वह अपनी माँ और बहन मलाइका अरोरा के साथ चेंबूर चली गयी। उनकी माँ जॉयस पोलीकॉर्प एक मलयाली कैथोलिक है और उनके पिता सीमावर्ती शहर फाजिल्का के निवासी थे जो मर्चेंट नेवई में काम करते थे।

जीवन परिचय | |
नाम | अमृता अरोड़ा |
व्यवसाय | एक्टर, मॉडल, टीवी होस्ट, वीजे |
शारीरिक संरचना | |
हाइट | सेंटीमीटर में– 157 सेमी मीटर में– 1.57m फुट इंच में– 5′ 2″ |
वेट | 55 किलो |
बॉडी मेज़रमेंट | 32-28-30 |
बालों का रंग | ब्राउन (भूरा) |
आँखों का रंग | हल्का भूरा |
पर्सनल लाइफ | |
जन्मतिथि | 31 जनवरी 1981 |
आयु | 37 साल |
जन्मस्थान | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
राष्ट्रीयता | इंडियन |
होम टाउन | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
स्कूल | स्वामी विवेकानंद माध्यमिक विद्यालय, चेंबूर, मुंबई, भारत |
शैक्षिक योग्यता | ग्रेजुएशन |
डेब्यू | कितने दूर कितने पास (2002) |
धर्म | हिन्दू |
होब्बी | फोटोग्राफी ट्रैवेलिंग शॉपिंग |
परिवार | |
पिता | अनिल अरोड़ा |
माता | जॉयस पॉलीकार्प |
भाई | नहीं है |
बहन | मलाइका अरोडा |
एक्स बॉयफ्रेंड | उस्मान अफजल |
पति | शकील लडक |
बच्चे | 2 बेटे |
Also Check:-
अमृता अरोड़ा की शिक्षा (Amrita Arora Education)
अमृता अरोड़ा की शिक्षा की बात की जाएं तो उन्होंने अपनी शिक्षा चेंबूर के स्वामी विवेकानंद स्कूल से पूरी की। अमृता की मौसी ग्रेस पोलीकॉर्प, मुंबई के स्कूल की प्रिंसिपल रही है।
अमृता अरोड़ा की लव लाइफ, शादी, पति
अमृता अरोड़ा के लव लाइफ की बात की जाएं तो उन्होंने सबसे पहले इंग्लैंड के क्रिकेटर उस्मान अफजल को डेट किया। लेकिन कुछ समय बाद उन दोनों का ब्रेक अप होगया जिसके बाद अमृता ने शकील लडक को डेट किया जिसके बाद अमृता अरोड़ा की शादी साल 2009 में कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री के बिजनेसमैन शकील लडक से हुई थी । बता दें, कि शकील मुस्लिम धर्म के है इसलिए अमृता और शकील की शादी के लिए दो प्रोग्राम रखे गए। जिसमे 4 मार्च 2009 को दोनों ने ईसाई धर्म के रीति रिवाज और परम्परा के अनुसार शादी की थी। जिसके बाद 5 मार्च को उनकी मेहँदी और 6 मार्च 2009 को मुस्लिम तरीके से निकाह समरोह को पूरा किया।
अमृता अरोडा का करियर (Amrita Arora Carrier)
अमृता अरोड़ा के करियर की बात की जाएं तो उनकी पहली मूवी साल 2002 में एक्टर फरदीन खान के साथ कितने दूर कितने पास से की थी। लेकिन उनकी पहली मूवी काफी फ्लॉप रही और लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आयी।
इसके बाद अमृता की पहली हिट मूवी (First Hit Movie) सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, जॉनी लीवर, परेश रावल के साथ आवारा पागल दीवाना में एक्टिंग की। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही सुपरहिट साबित हुई थी जिन्हे लोगों ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया था।
जानकारी के लिए बता दें, अमृता की तीन लगातार मूवीज बहुत ही फ्लॉप रही लेकिन उनका सबसे अच्छा रोल गर्लफ्रेंड में सपना के करैक्टर में था यह अमृता के जीवन की विवादित मूवी रही है। इस मूवी में होमोसेक्सुअल रिलेशनशिप के बारे में बताया गया है जिसमे दर्शकों को तरह-तरह के कमैंट्स भी मिले।
इसके बाद अमृता ने फराह खान की मूवी ॐ शांति ॐ में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के साथ एक छोटा सा रोल किया है इसके अलावा उन्होंने हीरोज, हेलो और गोलमाल रिटर्न्स में भी काम किया है। अमृता ने शादी करने के बाद मूवीज से लम्बा ब्रेक ले लिए जिसके बाद उनकी आखिरी मूवी साल 2015 में कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान रही है
अमृता अरोड़ा की कुल संपत्ति (Amrita Arora Net Worth)
अमृता अरोड़ा की कुल संपत्ति $ 5 मिलियन लगभग होगी। अगर बात करें इंडियन रुपये में कुल संपत्ति की तो यह 33 करोड़ रुपये लगभग होगी।
अमृता अरोडा की पसंदीदा चीजे और होब्बी Hobbies
अमृता अरोडा को कई सारी चीजे पसंद है उनको सलमान खान और अरबाज खान बहुत पसंद है इसके अलावा उन्हें करीना कपूर और शर्मिला टैगोर पसंद है। अमृता को लाल और हरा रंग बहुत पसंद है। इसके अलावा अमृता को एक्टिंग करने के अलावा योग करना, शॉपिंग करना, फोटोग्राफी करना और घूमना बहुत ही पसंद है। उन्हें स्पेन और न्यूयोर्क जैसी जगह में ट्रेवल करना पसंद है।
अमृता अरोड़ा मूवीज लिस्ट (Movies List)
Kambakkht Ishq | Girlfriend 2004 | Team: The Force | Hello | Golmaal Returns |
Zameen | Heroes | Om Shanti Om | Raakh 2010 | Rakht |
Kitne Door… Kitne Paas | Awara Paagal Deewana | Rama Rama Kya Hai Dramaaa | Shart: The Challenge | Deha Film |
Ek Aur Ek Gyarah | Red: The Dark Side | Speed | Fight Club: Members Only |
अमृता अरोड़ा से जुड़ी जानकारियाँ
- अमृता अरोडा, मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन है।
- अमृता को छोटे से ही गिटार बजाना बहुत पसंद है।
- बता देते है, अमृता जब 6 साल की थी तब उनके माता और पिता का तलाक हो गया जिसके बाद अमृता अपनी माँ और बहन के साथ रहने लगी।
- अमृता ने एक मॉडल के रूप में अपना करियर की शुरुआत की और फिर वह म्यूजिक विडिओ में दिखाई देने लगी।
- साल 2003 में अमृता ने आइटम सांग “दिल्ली की सर्दी” में खास तरीके से अपनी पेशकश दी।
- अमृता ने 4 मार्च 2009 को ईसाई और मुस्लिम धर्म के अनुसार शादी की।
- इसके अलावा वह फैशन मैगज़ीन के कवर पेज पर दिखाई देती है।
- अमृता को पोंड्स, एले 18, आफ्टर स्मोक और सनसिल्क फ्रूटनेस के मैगज़ीन में दिखाई दे चुकी है।
- करीना कपूर, करिश्मा कपूर और गौरी खान अमृता अरोड़ा की बहुत अच्छी दोस्त है वह कई बार पार्टीज, हॉलीडेज और जिम में एक साथ नजर आती है।
- अमृता को Mtv India, Mtv हाउसफुल और Mtv chill out के होस्ट में भी देखा जा चुका है।
- अमृता को कई सारी जगह पर मदिरा पान का सेवन करते हुए देखा गया है।
तो दोस्तों ये थी अमृता अरोड़ा के जीवन से जुडी थोड़ी बहुत जानकारी। उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आएगी और ऐसी ही जानकारी जानने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहे।