Anand Dighe Biography in Hindi | आनंद दिघे जीवन परिचय

Anand Dighe Biography in Hindi: जैसा की आप सभी जानते ही होंगे कि आनंद दिघे जो कि शिवसेना पार्टी के नेता और शिवसेना पार्टी के ठाणे जिला प्रमुख थे। उनका पूरा नाम आनंद चिंतामणि दिघे था। आनंद दिघे मुंबई के ठाणे में एक शक्तिशाली व्यक्ति माने जाते थे। बता देते है उनपर शिवसेना पार्टी के एक मेंबर श्रीधर खोपकर की हत्या का आरोप लगा था जिन्होंने 1989 में कांग्रेस को वोट दिया था। इसी के साथ आज हम आपको अपने आर्टिकल में आनंद दिघे के जीवन परिचय के बारे में बताने जा रहे है।

Anand Dighe Biography in Hindi
Anand Dighe Biography in Hindi

Anand Dighe Biography

बता देते है भारतीय शिवसेना पार्टी के नेता आनंद दिघे जी का जन्म 27 जनवरी 1951 को थाना, बॉम्बे में हुआ था। जिसके बाद उनकी मृत्य 26 अगस्त 2001 यानी 50 साल की उम्र में हुआ था। आनंद दिघे मराठी क्षेत्र में ताल्लुक रखते थे जानकारी के लिए बता दें, उनका इतना दबदबा था कि यह ठाणे के निवासियों द्वारा सामना किये जा रहे मुद्दे को सुनने व हल करने के लिए शिवसेना पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अपने तेंभी नाका घर पर एक दैनिक दरबार आयोजित कर सकते थे। आनंद दिघे ने 18 साल की आयु में शिवसेना पार्टी के लिए काम करने का निर्णय किया।

मराठी जीवनी फिल्म धर्मवीर मुख्य रूप से उनके जीवन पर ही बेस्ड थी। इस फिल्म को प्रवीण तारदे के माध्यम से लिखा और निर्देश किया गया था। यह फिल्म 13 मई 2022 को आयोजित की गयी थी।

आनंद दिघे जीवन परिचय, विकी प्रोफाइल, करियर, नेट वर्थ

नाम आनंद दिघे
पूरा नाम धर्मवीर आनंद चिंतामणि दिघे
उपनाम धर्मवीर और दीघे साहेब
पेशा भारतीय नेता (शिव सेना नेता)
ऊंचाई जानकारी नहीं है
आंख का रंग भूरा
बालों का रंग भूरा
जन्मतिथि 27 जनवरी 1951
जन्मस्थान थाना, बॉम्बे

आनंद दिघे करियर

आनंद दिघे के करियर की बात की जाएं तो वह एक जमीनी नेता बन गए थे उन्हें प्यार से धर्मवीर कहा जाता था। वह ठाणे के सबसे पॉवरफुल बाहुबली समझा जाता था। बता देते है शिवसेना के पार्टी के नेता श्रीधर की हत्या का आरोप उन पर लगा था जिसके बाद आनंद दिघे को टाडा के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था और साथ ही जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके बाद साल 2001 अगस्त के महीने में उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद अस्पताल में हार्टअटैक से उनकी मृत्यु हो गयी। उनकी मृत्यु की खबर सुनकर उनके प्रशंसकों ने सुनीता देवी सिंघानियां हॉस्पिटल को ही जला डाला। जानकारी के लिए बता दें, उनकी कुल प्रॉपर्टी की डिटेल्स $ 1 से 5 M सालाना था।

बता दें, महाराष्ट्र के ठाणे कल्याण इलाके में शिवसेना पार्टी में पहले बाला साहेब ठाकरे के बाद आनंद दिघे को ही सबसे बड़ा दबंग नेता माना गया। अक्सर देखा भी गया है कि एकनाथ सिंधे के साथ आनंद दिघे का नाम जोड़ा जाता है और जोड़ा भी क्यों न जाएं आखिर एकनाथ सिंधे ने राजनीती के दावंपेच आनंद दिघे से सीखा। एकनाथ सिंधे ने आनंद डिगे को अपना रोलमॉडल बनाया था। जिसके बाद वह पहनावे व बोलचाल से आनंद दिघे की तरह बनने की कोशिश की थी।

Photo of author

Leave a Comment