Anand Mahindra Biography in Hindi | आनंद महिंद्रा जीवन परिचय

Anand Mahindra Biography in Hindi: दोस्तों आज इस लेख में हम भारतीय बिजनेसमैन या फिर बिजनेस टाइकून कहें जाने वाले आनंद महिंद्रा के जीवन से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। आनंद महिंद्रा एंड महिंद्रा कम्पनी के अध्यक्ष हैं। यदि आप इनके बारे में नहीं जानते हैं तो आज इस लेख के माध्यम से हम आपको इनके बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। इस लेख में हम आनंद महिंद्रा के जीवन से जुडी कई चीजों के बारे में जानेंगे, उनके प्रारम्भिक जीवन की, शिक्षा, परिवार करियर, उनकी कमाई और उनके काम और उनकी कम्पनी से जुडी जानकरी यहाँ पर देने जा रहे हैं। तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं।

Anand Mahindra Biography in Hindi

आनंद महिंद्रा को लगभग सभी लोग तो नहीं जान पाते होंगे लेकिन महिंद्रा नाम तो आप सभी ने सुना होगा, महिंद्रा के कई सारे वाहन आजकल उपलब्ध हैं। आनंद महिंद्रा Mahindra & Mahindra Limited के संचालक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। आपको बता दें की महिंद्रा ग्रुप देश की टॉप 10 कम्पनीज में से एक है। वर्तमान समय में इनकी यह कम्पनी विश्व विख्यात है। यहाँ पर महिंद्रा की कई कार्स जैसे महिंद्रा स्कॉर्पियो, एक्सयूवी500, महिंद्रा का ट्रैक्टर, बोलेरो जैसी कई गाड़ियाँ और कई अन्य क्षेत्रों में ये मौजूद हैं जिसकी जानकारी यहाँ पर विस्तार में दी जा रही है।

महिंद्रा आज जिस जिस कम्पनी के संचालक व निर्देशक हैं वह कम्पनी उनके दादा जी और उनके भाई ने शुरू की थी। इन्होने इस कम्पनी को पंजाब के लुधियाना शहर में शुरू किया था। आपको बता दें कि महिंद्रा के दादा जी का नाम जगदीशचंद्र महिंद्रा व कैलाशचंद्र महिंद्रा था। आनंद महिंद्रा को 26 जनवरी 2020 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Anand Mahindra Biography in Hindi
नाम (Name)आनंद गोपाल महिंद्रा
जन्म तारीख (Date of birth)1 मई 1955 
उम्र( Age)67 साल (2022 में )
शिक्षा (Education )फिल्म निर्माण और वास्तुकला में स्नातक की उपाधि,
एमबीए
स्कूल (School )लॉरेंस स्कूल, लवडेल (तमिलनाडु)
कॉलेज (Collage )कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में हार्वर्ड विश्वविद्यालय
बोस्टन, मैसाचुसेट्स में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल
राशि (Zodiac Sign)वृषभ
गृहनगर (Hometown)मुंबई , महाराष्ट्र , भारत
लंबाई (Height )5 फ़ीट 8 इंच
वजन (Weight )60 किग्रा
आँखों का रंग (Eye Color)गहरा भूरा
बालो का रंगहल्का भूरा
नागरिकताभारतीय
धर्म (Religion)हिन्दू
जाति (Cast )पारसी
पेशा (Occupation)बिज़नेसमैन
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पसंदीदा खेल लॉन टेनिस

प्रारम्भिक जीवन जन्म, शिक्षा और परिवार

जन्म व शिक्षा

आनंद महिंद्रा का जन्म 1 मई 1955 को मुंबई के महाराष्ट्र के एक प्रसिद्ध परिवार में हुआ था। आनंद के पिताजी का नाम हरीश महिंद्रा था और इनकी माता का नाम इंदिरा महिंद्रा था। इनके पिता भी एक औद्योगिक-व्यक्ति थे। और इनकी माँ एक लेखिका थी। महिंद्रा ने अपनी स्कूली शिक्षा लॉरेंस स्कूल, लवडेल तमिलनाडु से प्राप्त की है। महिंद्रा को बचपन से ही फिल्म बनाने का शौक था, जिसके चलते इन्होने कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से इन्होने फिल्म निर्माण और वास्तुकला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, इसके बाद इन्होने बोस्टन, मैसाचुसेट्स में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से मास्टर ऑफ़ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री प्राप्त की है।

परिवार

दादा स्वर्गीय जगदीश चंद्र महिंद्रा
नाना स्वर्गीय कैलाश चंद्र महिंद्रा
पिता स्वर्गीय हरीश महिंद्रा
माता इंदिरा महिंद्रा (लेखक )
बहन अनुजा शर्मा
राधिका नाथी
भाई ज्ञात नहीं

आनंद महिंद्रा के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा उनकी 2 बहनें भी हैं जिनका नाम राधिका नाथ और अनुजा शर्मा है, वर्तमान समय में दोनों विवाहित हैं और अपने परिवार के साथ रहती हैं। आपको बता दें जन्म के बाद से आनंद अपने परिवार के साथ एक किराये के मकान पर रहते थे। जिस घर को इन्होने साल 2010 में छोड़ा। इसके बाद उन्होने जगह खरीदी और इसका नाम इन्होंने गुलिस्तान रखा।

Also Check:-

वैवाहिक स्थिति

वैवाहिक स्थिति विवाहित
पत्नी अनुराधा महिंद्रा
बच्चे 2 बेटियां
1. दिव्या महिंद्रा
2. आलिका

आपको बता दें की आनंद ने अनुराधा से प्रेम विवाह किया है। महिंद्रा की पत्नी अनुराधा महिंद्रा एक चर्चित पत्रकार हैं। ये भी जान लें की अनुराधा रोलिंग स्टोन इंडिया और मेन्स वर्ल्ड की एडिटर भी रह चुकी हैं। आनंद और अनुराधा एक दूसरे से इंदौर में मिले थे और यहीं से इनकी दोस्ती हुई थी। और इन्होने पढाई भी एक साथ की है। अनुराधा और आनंद की 2 बेटियां भी हैं। इनका नाम आलिका महिंद्रा और दिव्या महिंद्रा है।

करियर

आनंद महिंद्रा ने अपने करियर की शुरुआत महिंद्रा यूजीन स्टील कंपनी लिमिटेड के फाइनेंस डायरेक्टर और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के रूप में की। और इसके कुछ ही सालों बाद महिंद्रा महिंद्रा यूजीन स्टील कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष और डिप्टी मैंनेजिंग डायरेक्टर बन गए।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड में हुए शामिल

साल 1991 में महिंद्रा Mahindra & Mahindra Limited में डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर सम्मिलित हुए। फिर मैनेजिंग डायरेक्टर और वाईस चेयरपर्सन के पद पर रहे। महिन्द्रण्ड महिंद्रा लिमिटेडस भारत के ऑफ़-रोड वाहनों व कृषि क्षेत्र में इस्तेमाल किये जाने वाले यंत्रो जैसे ट्रैक्टर के निर्माण के लिए प्रचलित है। महिंद्रा ने अपने करियर की शुरुआत सबसे पहले महिंद्रा यूजीन स्टील कम्पनी लिमिटेड में वित्त निदेशक (Finance Director) के पद पर रहे।

साल 2012 में केशुब महिंद्रा (आनंद महिंद्रा जी के चाचा) जी के बोर्ड अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक के पद छोड़ने के बाद इस पद पर आनंद महिंद्रा ने यह पद संभाला। साल 2014 में महिंद्रा मुकेश अम्बानी और महेश समत ने मिलकर भारतीय टेलीविजन चैनल EPIC शुरू किया। जो की 2 सालों बाद अम्बानी और समत ने अपना हिस्सा भी आनंद महिंद्रा को बेच दिया था।

Anand Mahindra Car Collection

  • महिंद्रा बोलेरो वेंडर।
  • महिंद्रा स्कॉर्पिओ।
  • महिंद्रा अल्टुरस G4
  • महिंद्रा TUV300
  • महिंद्रा TUV300+

आनंद महिंद्रा नेट वर्थ (Anand Mahindra Net Worth)

दोस्तों अगर हम आनंद नेट वर्थ की बात करते हैं तो इनकी नेट वर्थ साल 2022 में लगभग 220 करोड़ USD है। आनंद महिंद्रा के नेट वर्थ से संबंधित जानकारी इंटरनेट से प्राप्त की गई है।

Photo of author

Leave a Comment