Anushka Sharma Biography: अनुष्का शर्मा का नाम सुनते ही आज देश भर में बच्चा बच्चा बता देगा की वो कौन है। जैसे की हम सभी जानते हैं कि अनुष्का शर्मा बॉलीवुड फिल्मों की एक सुप्रसिद्ध अभिनेत्री और साथ ही साथ वे एक मॉडल भी हैं। अनुष्का शर्मा के जीवन से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आज हम जानेगे की अनुष्का का प्रारम्भिक जीवन कैसा रहा और मॉडलिंग से लिखे उनका अभिनेत्री तक का सफर कैसा था, उनके माता-पिता कौन हैं। पति व वो क्या करती हैं आदि जानकारियां हम यहाँ प्राप्त करने वाले हैं तो चलिए जानते हैं, अनुष्का के बारे में।
Anushka Sharma Biography in Hindi

पूरा नाम | अनुष्का शर्मा |
उपनाम | नुसी, अनु |
पेशा | मॉडल, अभिनेत्री व निर्माता। |
निजी जानकारी (Personal Information)
जमतिथि | 1 मई 1988 |
उम्र | 34 वर्ष (2022में) |
जन्मस्थान | अयोध्या, (उत्तर प्रदेश) |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राशि | वृषभ |
धर्म | हिन्दू |
गृहनगर (Hometown) | अयोध्या |
वर्तमान निवास | मुंबई |
स्कूली शिक्षा | आर्मी स्कूल, बेंगलुरू |
महाविद्यालय | माउंट कार्मल कॉलेज, बेंगलुरू |
शैक्षणिक योग्यता | अर्थशास्त्र में पत्राचार (परास्नातक) |
लंबाई | 5 फ़ीट 9 इंच |
आँखों का रंग | हेज़ल ब्राउन (भूरा) |
फिल्मों में डेब्यू | रब ने बना दी जोड़ी 2008 |
वर्तमान पता | ओमकार-1973 बिल्डिंग (वर्ली मुंबई) |
रुचियाँ | किताबें पढ़ना, नृत्य करना। |
प्रेम संबंध/वैवाहिक जीवन

बॉयफ्रेंड | जोहेब युसूफ (1) रणवीर सिंह (2 बॉलीवुड अभिनेता) विराट कोहली (भारतीय क्रिकेटर) |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पति | विराट कोहली |
Anushka Sharma Family
पिता | अजय कुमार शर्मा (पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी ) |
माता | आशिमा शर्मा |
भाई | कारनेश शर्मा |
बहन | N/A |
ये भी पढ़ें : उर्फी जावेद जीवन परिचय, पिता, माता, बहन, बॉयफ्रेंड, इंस्टाग्राम

अनुष्का शर्मा के परिवार में उनके पिता अजय कुमार शर्मा जो की एक एक्स आर्मी ऑफिसर रह चुके हैं। और अनुष्का की माता आशिमा शर्मा एक गृहणी हैं। अनुष्का के परिवार में उनके एक बड़े भाई हैं। उनके बड़े भाई का नाम कारनेश है, जो कि पहले राज्य-स्तरीय क्रिकेटर थे इसके बाद कर्नेश ने मर्चेंट नेवी में काम किया और वर्तमान समय में कारनेश एक फिल्म निर्माता का काम करते हैं। अनुष्का शर्मा का कहना है की वो भारतीय नौसेना सेना के एक अधिकारी की बेटी हैं उनको इस बात का गर्व अपने अभिनेत्री होने से ज्यादा होता है।
अनुष्का शर्मा की शिक्षा (Education)
अनुष्का ने अपनी शुरुआती/स्कूली शिक्षा आर्मी स्कूल में की और इसके बाद अपनी आगे की शिक्षा स्नातक और मास्टर डिग्री बेंगलोरके माउंट कार्मेल कॉलेज से प्राप्त की। स्नातक की शिक्षा पूरी होने के बाद अनुष्का अपना मॉडलिंग का सपना पूरा करने के लिए मुंबई चली गई थी, मुंबई जाने के बाद अनुष्का ने एलीट मॉडल मैनेजमेंट में एडमिशन लिया और यहाँ उनको स्टाइल कंसल्टेंट प्रसाद बिदापा ने मॉडलिंग का रुख सिखाया।
यदि अनुष्का के माता-पिता के बारे में बात की जाए तो उनके पिता उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं, जबकि उनकी माता उत्तराखंड गढ़वाल से हैं।
अनुष्का शर्मा करियर
अनुष्का शर्मा शुरूआती समय में मॉडलिंग में रुतबा हासिल करना चाहती थी। उनकी रूचि ज्यादा मॉडलिंग की और ही थी। उस दौर में उन्हें फिल्मों के प्रति कोई रूचि नहीं थी। मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने पर अनुष्का ने लैक्मे फैशन वीक में वेंडेल रॉड्रिक्स के लेस वंप्स शो की मॉडल के रूप में शुरुआत की और इसके बाद रोड्रिक स्प्रिंग समर 07 कलेक्शन के लिए अनुष्का का मेन(मुख्य ) मॉडल के तौर पर चयन किया गया था। जिसके बाद उन्होंने विस्पर, सिल्क एंड शाइन, नाथेला ज्वैलरी, और इसके बाद फियाट पालियो (कार) के प्रचार (ऐड) का काम किया।
इसके बाद अनुष्का ने अपनी पहली डेब्यू फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में शाहरुख़ खान के साथ में लीड रोल में थी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने शरूखान की पत्नी तानी साहनी का किरदार निभाया था। जो फिल्म की बहुत सफल रही। अनुष्का शर्मा की यह पहली फिल्म हिट रही और इस फिल्म के बाद अनुष्का ने बदमाश कम्पनी फिल्म में काम किया इस फिल्म को याद राज फिल्म द्वारा बनाया गया था। ये फिल्म मई 2010 में आई थी।
जिसके बाद अनुष्का ने यश राज फिल्म के अधीन निर्मित होने वाली 3 अगली फिल्मों का सौदा किया जिसमे बैंड बाजा बारात यह फिल्म निर्देशक मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह और अनुष्का की मुख्य भूमिका थी, यह फिल्म भी अच्छी खासी सफल रही। और अनुष्का के अभिनय और एक्टिंग को भी काफी सराहा गया था। और फिर एक के बाद कई साड़ी फिल्में अनुष्का करती गई। और फिल्मों ने ही उन्हें प्रसिद्धि दी।
अनुष्का की फ़िल्में (कुछ हिट फिल्में)
फिल्म | किरदार | वर्ष |
रब ने बना दी जोड़ी | तानी साहनी | 2008 |
बदमाश कम्पनी | बुलबुल सिंह | 2010 |
बैंड बाजा बारात | श्रुति ककक्ड़ | 2010 |
पटियाला हाउस | सिमरन | 2011 |
लेडीज vs रिकी बहल | इशिका देसाई | 2011 |
जब तक है जान | अकीरा राय | 2012 |
मटरू की बिजली का मंडोला | बिजली मंडोला | 2013 |
पीके | जगत जननी | 2014 |
एन एच 10 | मीरा | 2015 |
बॉम्बे वेलवेट | रोजी नोरोन्हा | 2015 |
दिल धड़कने दो | फराह अली | 2015 |
सुल्तान | अरफ़ा हुसैन | 2015 |
ऐ दिल है मुश्किल | अलिजेह | 2015 |
सुई धागा : मेड इन इंडिया | ममता | 2018 |
जीरो | आफिया | 2018 |
अनुष्का के जीवन से जुड़ी कुछ और बातें
- अनुष्का शर्मा को पहले से ही अपना करियर मॉडलिंग के क्षेत्र में बनाना चाहती थी। जिसके लिए वो अपने बॉयफ्रेंड साथ मुंबई में अपना करियर बनाना चाहती थी लेकिन दोनों में से अनुष्का को तो कुछ मॉडलिंग के अवसर प्राप्त होते गए लेकिन युसूफ को कोई अवसर नहीं मिला तो वो वापस चले गए।
- अनुष्का मॉडलिंग के लिए बेंगलुरु से मुंबई आई थी मुंबई आने के बाद अनुष्का ने अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया और जहाँ से वो आगे बढ़ती गई।
- फिल्म रब ने बना दी जोड़ी की सफलता के बाद उनको यश राज फिल्म्स से 3 फिल्मों में काम करने के लिए एक बार में ही प्रस्ताव मिला था। साथ ही शाहरुखान ने भी अनुष्का की तारीफ करते हुए कहा था की यह फिल्म केवल अनुष्का के कारण ही हिट हुई।
- इसके साथ ही अनुष्का को जब तक है जान फिल्म के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- विराट और अनुष्का एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान मिले थे।
- अनुष्का शर्मा का बालों के शैम्पू कंडीशनर, हेयर मास्क और जूतों के प्रति काफी लगाव है।
- जब तक है जान फिल्म में अनुष्का ने जो चमड़े की जैकेट पहनी थी उन्होंने वह बेच दी थी। इसलिए ताकि वो असं और कश्मीर में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता कर सकें।
अनुष्का का पारिवारिक जीवन (निजी जीवन)
अनुष्का शर्मा ने 2015 तक पत्राचार के माध्यम से मास्टर ऑफ़ इकोनॉमिक्स डिग्री पूरी की अनुष्का शर्मा योग का अनुसरण तो करती ही हैं, इसके साथ ही अनुष्का भावातीत ध्यान (Transcendental meditation) भी लगाती हैं। अनुष्का शर्मा कुछ वर्ष पहले तक मांसाहारी थी लेकिन उनके पशु प्रेम के कारण उन्होंने मांसाहार का त्याग कर दिया। बता दें अनुष्का पसंदीदा मांसाहारी भोजन बटर चिकन था वह भी जो उनकी माँ बनाती थी, लेकिन बाद में अनुष्का ने शाकाहारी बनने का प्रयास शुरू किया और आखिरकार उनके पशु प्रेम ने उनको परिवर्तित कर ही दिया। वर्तमान समय में अनुष्का शुद्ध वीगन हैं। साल 2015 में उन्हें पीटा द्वारा सबसे शुद्ध शाकाहारी अभिनेत्री 2015 के रूप में चुना था।
अनुष्का और उनका परिवार हरिद्वार स्थित अनंत धाम आत्मबोध आश्रम अनुयायी हैं। यहाँ पर आश्रम के मुख्य बाबा अनंत बाबा हैं जो की अभिनेत्री अनुष्का के परिवार के आध्यात्मिक गुरु भी हैं। और अनुष्का और विराट भी यहाँ जाते हैं। यहाँ तक की बाबा अनंत अनुष्का के विवाह में भी सम्मिलित हुए थे। अनंत धाम में अनुष्का आती रहती हैं।
वैवाहिक जीवन
अनुष्का शर्मा के सबसे पहले बॉयफ्रेंड जोहेब युसूफ थे जिनके साथ अनुष्का शर्मा मुंबई आई थी। लेकिन मॉडलिंग क्षेत्र में कुछ सफलता न मिल पाने के कारण युसूफ वापस चले गए और दोनों के रिश्ते में भी दूरी आ गई। इसके बाद जब अनुष्का ने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ बैंड बाजा बारात फिल्म में काम किया तो इसके बाद ये दोनों भी रिश्ते में रहे लेकिन इन दोनों का रिश्ता कुछ ज्यादा लम्बा नहीं टिका। इसके बाद अनुष्का शर्मा विराट कोहली से किसी विज्ञापन के शूट के दौरान मिली थी जहाँ अनुष्का विराट को काफी पसंद आई और धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता बढ़ता गया।
लेकिन किसी ने भी कभी खुले रूप से इस रिश्ते का खुलासा नहीं किया। आखिरकार विराट और अनुष्का ने 11 दिसम्बर 2017 को इटली में शादी कर ली और दोनों हमेशा के लिए इस बंधन में बंध गए। कहा जाता है विराट ने शादी से पहले अनुष्का की फिल्म पर पैसे लगाये थे लेकिन अनुष्का की वह फिल्म कुछ ज्यादा चली नहीं जिसके बाद विराट ने अनुष्का से पूछा तो पैसे डूब जाने के कारण विराट अनुष्का से नाराज हो गए थे। लेकिन इस तरह की छोटी-छोटी बातें सभी के बीच में चलती रहती हैं। और आज विराट और अनुष्का की शादी को 5 साल पुरे होने वाले हैं। और उनके परिवार 11 जनवरी 2021 में एक नन्ही परी जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। वो भी शामिल हो चुकी है।
तो दोस्तों ये थी अनुष्का शर्मा के जीवन से जुडी कुछ बातें यदि कोई जरुरी या ऐसे बात रह गई हो जो यहाँ पर नहीं गई हो तो आप कमेंट में बता सकते हैं। उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी।
बिहार न्यूज़ होमपेज | यहाँ क्लिक करें |