Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur: यदि आपका मन दुखी है और आप मन की शांति के लिए किसी ऐसे जगह की खोज कर रहे है जहाँ आपको शांति मिल सके तो आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से एक ऐसे तीर्थस्थल के बारे में जानकारी देने जा रहे यही जहाँ के दर्शन मात्र से ही आपके सारे दुःख दूर हो जायेंगे। जी हाँ, हम बात कर रहे है बागेश्वर धाम सरकार छत्तरपुर की। यह धाम एक सिद्ध धाम माना जाता है जहाँ करोड़ो लोग अपनी श्रद्धा भक्ति के साथ यहाँ दर्शन करने आते है। इस धाम में जितने भी श्रद्धालु सच्चे मन से आते है उनके सभी कष्टों और दुखो का निवारण हो जाता है।

चलिए आज हम आपको अपने आर्टिकल में यह बताएँगे कि आप कैसे बागेश्वर धाम जा सकते है, बागेश्वर धाम जाने के लिए क्या करना होगा ,ऑनलाइन टोकन और बागेश्वर धाम सरकार में घर बैठे अर्जी कैसे लगायें, Bageshwar Dham जाने के लिए कितना किराया लगेगा आदि। यदि आप यह सभी जानकारियां प्राप्त करना चाहते है तो आप हमारे द्वारा दिए गए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर (Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur)
बागेश्वर धाम पवित्र धार्मिक स्थल में से एक माना जाता है। यह धाम रामभक्त हनुमान जी का है। वह धाम में बागेश्वर बालाजी महाराज के रूप में विराजमान है। बता दें, श्रद्वालुओं के लिए यह उनकी आस्था और विश्वास का प्रतीक है। इस धाम के दर्शन करने के लिए लोग कई मीलों का सफर तय करके आते है। यह मंदिर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। यहाँ महाराज श्री धर्मेंद्र कृषि जी द्वारा श्रद्धालुओं की समस्या को सुनते है और उनका समाधान करते है। इस धाम में आने के लिए सभी भक्त गण अपनी अर्जी लगाते है। अर्जी स्वीकार होने पर उन्हें फ्री टोकन दिया जाता है।
इसी के साथ जो भी श्रद्धालुओं किसी कारण कथा में नहीं आ पाए उनके लिए श्री राम कथा का लाइव प्रसारण किया जाता है। जिससे लोग अपने मोबाइल और लैपटॉप पर ऑनलाइन माध्यम के जरिये घर से ही कथा को सुन सकते है।
जगह | बागेश्वर धाम सरकार |
भगवान का नाम | बालाजी हनुमान जी महाराज |
समिति | बागेश्वर धाम जन सेवा समिति |
बागेश्वर धाम के महाराज जी का नाम | धीरेन्द्र कृष्णा महाराज |
राज्य | मध्य प्रदेश |
जिला | छतरपुर |
पता | Garha, Ganj, Chhatarpur, Madhya Pradesh, India 471105 |
बागेश्वर धाम मंदिर के लिए करनी होगी इतनी यात्रा
अगर आप भी यहाँ दर्शन के लिए आना चाहते है तो इसके लिए आपको खुजराहो पन्ना रोड पर स्थित गंज नाम के छोटे से कस्बे से सड़क की यात्रा करनी पड़ेगी। बता दें, गंज से धाम तक की दूरी 35 किमी है। जब आप सड़क मार्ग पर 3 किलोमीटर जाते है तो वहां गड़ा गाँव आता है वही आपको एक भव्य मंदिर हनुमान बालाजी महाराज के दर्शन होते है। इसी मंदिर के पुजारी और महाराज श्री धीरेंद्र कृष्ण जी के द्वारा लोगों की परेशानियाँ सुनी जाती है और उनकी भगवान के सामने अर्जी लगाई जाती है।
इसी के साथ आप गूगल मैप की मदद से भी बागेश्वर धाम सरकार का रास्ता आसानी से पता कर सकेंगे। इसके अलावा आप चाहे तो एयर मार्ग के जरिये भी बागेश्वर धाम की यात्रा कर सकते है।
Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur कैसे जाएँ
अगर आप बागेश्वर धाम की यात्रा रोड वे के जरिये ट्रैन से करना चाहते है तो आपको आप जिस राज्य के भी है वहां से ट्रैन के जरिये जा सकते है। जैसे: अगर आप दिल्ली से ट्रैन के लिए जाना चाहते है तो आप दिल्ली से एक या दो ट्रैन छतरपुर के लिए मिल जाएगी। वहां से आप बस या टैक्सी में छतरपुर से 33 किमी खुजराहो पन्ना पहुँच जाएंगे। बता दें, खुजराहो पन्ना में पहुँच जाने के बाद आपको 3 किलोमीटर गंज नाम जगह से अंदर जाना होगा। इसके बाद आप बागेश्वर धाम सरकार पहुँच जायेंगे।
अपने व्हीकल से बागेश्वर धाम कैसे जाएँ?
बागेश्वर धाम आप कई तरीके से जा सकते है। यदि आप अपने खुद की गाडी से बागेश्वर धाम आते है तो आप सीधे अपने फ़ोन पर गूगल मैप पर जाकर बागेश्वर धाम की लोकेशन चेक कर सकते है। बता दें, गूगल मैप के जरिये आपको सबसे पहले छतरपुर आना होगा इसके बाद यहाँ से आपको 35 किलोमीटर खुजराहो पन्ना आना होगा। इसके बाद आपको घड़ा टावर गंज दिखाई देगा जिसके बाद आपको यहाँ से 3 किमी बागेश्वर धाम जाना होगा।
प्लेन से बागेश्वर धाम कैसे जाएँ?
यदि आप प्लेन बागेश्वर शाम जाने की सोच रहे है तो आप को इसके लिए बागेश्वर धाम के पास के खुजराहो एयरपोर्ट तक की फ्लाइट बुक करनी होगी। आपको धाम के लिए दिल्ली से फ्लाइट बुक करनी होगी। दिल्ली एयरपोर्ट पहुँचने के बाद आपको दिल्ली से खुजराहो एयरपोर्ट तक की फ्लाइट में जाना है। खुजराहो एयरपोर्ट पहुंचने के बाद आपको वहां बस या टैक्सी से छतरपुर जाना होगा।
यहाँ जाने बागेश्वर धाम में रहने की व्यवस्था
जितने भी श्रद्धालू बागेश्वर धाम में अपनी अर्जी लगाते है उन्हें वहां रहने के लिए जगह मिल जाती है। बता दें, भक्तो के लिए वहाँ कई सारे रहने के लिए बसेरा बनाये हुए गए है वहां आप आसानी से रह सकते है और सभा बागेश्वर धाम में सुबह 10 बजे और रात 8 बजे भोजन में प्रसाद गृहण कर सकते है। इसी के साथ अगर आप वहां किसी होटल में रहना चाहते है तो आपको बागेश्वर धाम से 30 किमी दूर खजराहो में कई सारे होटल मिल जायेंगे और आप यहाँ किसी भी होटल को बुक कर सकते है और अपनी सुविधा के हिसाब से वहां रह सकते है।
बागेश्वर धाम का टोकन कैसे मिलता है और यह टोकन होता क्या है?
यदि आप भी बागेश्वर धाम जाना चाहते है और यदि आपने दर्शन के लिए कोई अर्जी लगायी है तो आपको बता दें, इसके लिए आपको टोकन जारी किये जाएंगे। यह टोकन उन्ही भक्तो के लिए जारी किये जाते है जो अपनी अर्जी लगाना चाहते है और यह टोकन आपको मंदिर के स्टाफ द्वारा प्रदान किये जाते है। टोकन में आपको अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर जैसी इनफार्मेशन भरनी होती है।
बता दें, बागेश्वर धाम में टोकन लेने के लिए आपको एक खास दिन को सेलेक्ट किया जाता है और उसी सेलेक्ट किये गए दिन में टोकन लोगों को प्रदान किये जाते है। टोकन एक महीने में किसी विशेष तिथि को ही बांटे जाते है। जानकारी के लिए बता दें, पिछले साल टोकन 6 अक्टूबर 2021 को बांटे गए और 17 नवंबर तक इसके अर्जियों के टोकन दिए गए।
बागेश्वर धाम मंदिर के ऑनलाइन टोकन इस साल भी बांटे जायेंगे लेकिन यह कब बांटे जायेंगे और टोकन किस महीने, किस तारीख बांटे जायेंगे इसका पता आप बागेश्वर धाम जाकर भी लगा सकते है। इसके अलावा आप इसकी आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल करके टोकन बांटे की तारीख का पता लगा सकते है और टोकन लेने के लिए निर्धारित समय में लाइन लगाकर टोकन प्राप्त कर अपनी अर्जी लगा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें, आपको उसी दिन Bageshwar Dham sarkar पहुंचना होगा जिस दिन अर्जी के लिए तिथि निर्धारित की गयी होगी। धाम में आपको टोकन के बेस पर ही मुलाकात होगी और वहीआपकी परेशानी का सलूशन आपको मिल जायेगा। तोके के लिए आपको किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा और आपको धाम में रहने की व्यवस्था और भंडारे की व्यवस्था भी भक्तो के लिए की जाएगी।
Also Check:-
छतरपुर से Bageshwar Dham पहुँचने का रास्ता
छतरपुर से Bageshwar Dham पहुँचने के लिए आपको सबसे पहले मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आना होगा। यहाँ आपको छत्रसाल चौराहा स्थिति डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल जो कि पूरे छतरपुर जिला का सेंटर पॉइंट है वहां आना होगा। इसके अलावा यहाँ आपको चौराहे पर महाराजा छत्रसाल और उनके घोड़े की मूर्ति दिखाई देगी, जिसमे महाराजा छत्रसाल अपने घोड़े पर दिखाई देंगे। आपको इसी जगह से अपनी आगे की यात्रा पूरी करनी होगी और खुजराहो पन्ना की और बढ़ना होगा। इसके आगे की यात्रा करने के लिए आप गूगल मैप की हेल्प ले सकते है पर अगर आपका इंटरनेट सही नहीं चलता है तो आपको बता दें आपको उस डायरेक्शन में जाना है जिधर महाराजा छत्रसाल और उनके घोड़े का फेस (चेहरा) है।
जैसे ही आप आगे की यात्रा करेंगे आपको 30 किलोमीटर तक चलना होगा यहाँ आपको गंज नाम का गांव मिलेगा। यहाँ पहुँचने के बाद आपको सिर्फ 5 किमी की दूरी तय करनी है जिसके बाद आप बागेश्वर धाम पहुँच जायेंगे जहां आप धाम के दर्शन कर सकेंगे।
इस तरह लगाएं घर बैठे बागेश्वर धाम के लिए अर्जी
अगर आप घर बैठे ही अर्जी लगाना चाहते हैं तो हम आपको महाराज जी द्वारा बताए गए दो तरीके बताने जा रहे जिसके जरिये आप अपनी अर्जी लगा सकेंगे, जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है।
- बागेश्वर धाम अर्जी लगाने का पहला तरीका यह है कि आपको सबसे पहले 3 दिए लेने है और कटोरी में गंगा जल लेना है। इसके बाद आपको इस मन्त्र – ॐ बागेश्वराय वीरवीराय उम्मफट स्वः का जाप करना होगा। यह जाप करने से और इस प्रकिया को अपनाने से आपकी अर्जी स्वीकार हो जाएगी।
- इसी के साथ बागेश्वर धाम अर्जी लगाने का दूसरा तरीका यह है कि आपको एक लाल रंग का कपडा लेना है। लाल रंग के कपड़े में आपको नारियल लपेट लेना है। जब आप नारियल को बाँध लेंगे आपको उस समय अपने मन में अर्जी लेनी होगी। इसके बाद आपको बागेश्वर धाम का मन में जाप करना है और लाल कपडे में बने नारियल को घर के मंदिर के अंदर रख लेंगे। अब आपको ओम बागेश्वराय नमः मंत्र का जाप कर लेना है। इस प्रक्रिया को करके आप घर बैठे अर्जी लगवा सकते है।
इन चीजों का करना होगा अर्जी के बाद त्याग
जानकारी के लिए बता दें, यदि आपने अर्जी लगाने के लिए लाल कपड़े में नारियल को बांधकर इस मंत्र ओम बागेश्वराय नमः का जाप कर लिया है तो आपको कुछ ऐसी जरुरी चीजे जैसे: प्याज, लहसुन, मांस, मदिरा आदि है जिनका सेवन करने से परहेज करना जरुरी है। इसी के साथ आपको अपने घर में रखे नारियल को बागेश्वर धाम के दर्शन के समय तक छतरपुर लेकर आना होगा। यदि आप किसी कारण से नारियल को बागेश्वर धाम नहीं ला पाते तो उसे आप अपने घर के मंदिर पर ही बंधे रहने दे।
इस तरह पता कर सकते है अर्जी स्वीकार हुई या नहीं
यदि आप में बागेश्वर धाम सरकार के लिए अर्जी लगाई हुई है और आप यह जानना चाहते है कि आपकी अर्जी स्वीकृत हुई या नहीं तो आप इस बात का पता लगाने के लिए गुरूजी के द्वारा बताये गए उपाय का पालन कर सकते है। बता दें, जिस भी भक्त ने अर्जी लगायी है उन्हें अर्जी के 4 दिन तक ियमित रूप से ब्रह्मचर्य का पालन करना है और मंत्रो का जाप करना है। अगर आपकी अर्जी सच होगी और बागेश्वर धाम सद्गुरु देव सन्यासी जी द्वारा स्वीकार कर ली गयी होगी तो आपके घर में किसी भी सदस्य के सपने में लगातार दो दिन तक बंदर दिखाई देंगे।
अगर आपको बन्दर दिखाई दें, तो समज जाइये कि बागेश्वर धाम बाबा जी ने आपकी अर्जी स्वीकार कर ली है। इसी से साथ यदि ऐसा नहीं होता तो आपको दुखी होने की जरूरत नहीं है आप दोबारा से अपनी श्रद्धा से अर्जी लगाने का प्रयास कर सकते है।
जानिए Bageshwar Dham महाराज की महिमा
बागेश्वर धाम महाराज की महिमा की बात करें तो उनकी महिमा बहुत ही मशहूर है, बागेश्वर धाम में जितने भी श्रद्धालु अपने सच्चे मन से आते है उन सभी की मनोकामना पूरी होती है। इसी के साथ यदि कोई भट परेशन है और किसी भी समस्या का निवारण चाहता है तो उनकी भी सभी समस्या का निवारण हो जाता है। इस बागेश्वर धाम में धीरेन्द्र कृष्णा महाराज जो श्री हनुमान जी महाराज बालाजी के नाम से प्रसिद्ध है उनका धाम में कथा और प्रवचन हमेशा चलता रहता है।
वह बागेश्वर धाम में आए लोगो का दुःख, दर्द या समाधान बिना बताएं ही उनके बताएं ही कागज में लिख देते है। धीरेन्द्र कृष्णा महाराज की महिमा के पूरे धाम में चर्चा है। उनके दर्शन और कथा सुनने के लिए लोग मीलों का सफर पूरा करते है और जो धाम नहीं आ पाते वह उनका लाइव ब्रॉडकास्ट के जरिये उनकी कथा सुनते है।
वह बागेश्वर धाम आए लोगों की समस्या, दुःख दर्द का समाधान या मनोकामना बिना उनके बताए ही कागज़ में लिखकर दे देते हैं, इनकी महिमा के पूरे धाम में काफी चर्चित है, जिसे सुनने व Bageshwar Dham sarkar के दर्शन के लिए लोग कई मीलों का सफर करके आते हैं। इसके अलावा जो लोग दर्शन के लिए धाम नहीं पहुँच पाते उन्हें भी लाइव प्रसारण के माध्यम से दर्शन और राम कथा सुनने का अवसर प्राप्त हो जाता है।
बागेश्वर धाम कथा ऑनलाइन कैसे सुने
बागेश्वर धाम कथा ऑनलाइन सुनने के लिए आप अपने मोबाइल या लैपटॉप या टीवी पर देख सकते है। बता दें बागेश्वर धाम में बागेश्वर महाराज जी की रामकथा का लाइव प्रसारण किया जाता है। अगर आप ऑनलाइन यू ट्यूब पर कथा को लाइव देखना चाहते है तो आपको बागेश्वर धाम कथा टाइप करना होगा। यहाँ आपको बागेश्वर धाम की कई सारी कथाएं दिखाई देंगी इसमें आप लाइव कथा पर क्लिक कर सकते है और कथा को सुन सकते है। इसके अलावा यदि आप टीवी पर कथा देखना चाहते है तो आप टीवी पर संस्कार और आस्था टीवी चैनल पर भी लाइव प्रसारण देख सके है।
बागेश्वर धाम कैसे जाएँ से जुड़े प्रश्न/उत्तर
बागेश्वर धाम सरकार मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से 35 किलोमीटर दूर गड़ा ग्राम में स्थित है
Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur में जाने के लिए आप सड़क या वायु दोनों मार्गों से दर्शन के लिए पहुँच सकते हैं। इसके साथ ही आप अपनी गाडी के जरिये भी वहां पहुँच सकते है।
बागेश्वर धाम में महाराज श्री धर्मेंद्र कृषि जी द्वारा राम कथा सुनाई जाती है।
जी हाँ, बागेश्वर धाम में बागेश्वर बालाजी महाराज जी की कथा का लाइव प्रसारण किया जाता है। यह सुविधा उन सभी के लिए शुरू की गयी है जो बालाजी धाम सरकार नहीं जा पाते। वह लोग मोबाइल या लैपटॉप में यूट्यूब और टीवी में आस्था और संस्कार चैनल के जरिये बालाजी धाम के दर्शन और राम कथा सुन सकते है।
बागेश्वर धाम का पता Garha, Ganj, Chhatarpur, Madhya Pradesh, India 471105 है
बागेश्वर धाम में बाबाजी की कथा सुनने से जुडी जानकारी प्राप्त करने के लिए कोई हेल्पलाइन नंबर 8800330912 सम्पर्क कर सकते है।
हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बागेश्वर धाम कैसे जाएँ से जुडी सभी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको बागेश्वर धाम कैसे जाएँ से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।