Bhavina Patel Biography in Hindi: दोस्तों आज के इस लेख में हम भारत की पैरा टेबल टेनिस प्लेयर भावना पटेल के जीवन से जुडी बातें जानने वाले हैं। भावना (Bhavina Patel) अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की पैरा टेबल टेनिस खिलाडी हैं। और भारत की व्हीलचेयर पर खेलने वाली खिलाड़ी हैं जिन्होंने गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीत कर देश का नाम रोशन किया है। इस लेख में हम भावना के प्रारम्भिक जीवन से लेकर उनके ओलम्पिक सफर तक की सभी जानकारी प्राप्त करने वाले जिसमे ये सभी सम्मिलित है भाविना का जन्म, परिवार, शुरूआती जीवन, शिक्षा, टेबल टेनिस का सफर, सफलता, पति, बच्चे, कोच, टूर्नामेंट, फैमिली बैकग्राउंड, नेट वर्थ, भविना को प्राप्त मेडल्स आदि, चलिए शुरुआत करते हैं।

भाविना पटेल जीवनी Bhavina Patel Biography
पूरा नाम | भविना हसमुखभाई पटेल |
काम/पेशा | टेबल टेनिस खिलाडी |
प्रसिद्धि | पैरालंपिक में मेडल प्राप्त करने वाली भारतीय पहली टेबल टेनिस खिलाडी। |
उम्र | 35 वर्ष 2022 के अनुसार |
जन्मतिथि | 6 नवम्बर 1986 |
बालों का रंग | काला |
लम्बाई | 5 फ़ीट 4 इंच |
आँखों का रंग | काला |
वजन | 55 kg |
जन्मस्थान | सुंधिया गाँव मेहसाणा, गुजरात |
नागरिकता | भारतीय |
गृहनगर/होमटाउन | सुंधिया मेहसाणा, गुजरात |
कॉलेज | ब्लाइंड पीपल्स एशोसिएशन (BPA) अहमदाबाद |
शैक्षिक योग्यता | BPA से आईटीआई |
राशि | वृश्चिक |
धर्म | हिन्दू |
Bhavina Patel Birth, Family & Early Life
भाविना का जन्म 6 नवंबर 1986 को गुजरात के मेहसाणा जिले के सुंधिया गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम हसमुख भाई पटेल है। जो कि एक कटलरी कियोस्क को चलाते हैं। वहीँ इनकी माता के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इनके परिवार के बारे में इतनी ही जानकारी प्राप्त हैं। इनका शुरूआती जीवन इनके गाँव में ही बीता है। जब भविना 1 साल की थी तब इन्हे पोलियो की समस्या हो गई और परिवार में आय का कोई ख़ास साधन भी न था जिसके कारण इनका इलाज अच्छे से हो पाता। लेकिन इनके पिता ने तब भी बेटी का इस्लाज करवाया। लेकिन इससे भी कोई प्रभाव नहीं हुआ। लेकिन इसके बाद भी इन्होने कभी हार नहीं मानी। जिसकी बदौलत आज वो इतनी ऊचाइयों पर हैं।

पिता | हसमुख भाई पटेल |
माता | ज्ञात नहीं |
भाई-बहन | ज्ञात नहीं |
Bhavina Patel Education
भाविना ने अपना शुरूआती जीवन अपने गाँव में ही व्यतीत किया है, यहीं से इन्होने शुरूआती शिक्षा भी प्राप्त की, लेकिन साल 2004 में इनका परिवार से अहमदाबाद चला गया जिसके बाद इन्होने अहमदाबाद से ही अपनी आगे की शिक्षा पूरी की। भाविना ने ब्लाइंड पीपल एशोसिएशन अहमदाबाद से से आईटीआई किया है।
भाविना पटेल के पति (Bhavina Patel Husband)
अगर आप भाविना के वैवाहिक जीवन से जुडी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको बता दें, कि इनकी शादी एक गुजराती ही परिवार में हुई है। इनके पति का नाम निकुल पटेल है और अक्सर वो अपने परिवार और पति के साथ फोटो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड करती रहती हैं। इनके परिवार में इनके पति इनकी सास और ससुर हैं। इनके बारे में अन्य जानकारी ज्ञात नहीं है। इंटरनेट पर प्राप्त जानकारी के अनुसार इनके पति एक व्यवसायी हैं।

वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पति | निकुल पटेल |
सास-ससुर | ज्ञात नहीं |
Bhavina Patel Career
भाविना पटेल पोलियो की बीमारी के कारण भी टूटी नहीं उन्होंने खुद को मजबूत किया और स्वयं पर ध्यान दिया। जिसके बाद इन्होने आईटीआई का अध्ययन किया और यहीं से टेबल टेनिस में इनकी रूचि बढ़ी जिसके बाद भाविना ने अपना करियर टेबल टेनिस को ही बनाने की ठान ली और फिर इसकी तैयारी करती गई और सफलता प्राप्त करती गई। भाविना ने ललन दोशी और तेजलबेन लखिया से टेबल टेनिस की ट्रेनिंग ली। आज वो सिंगल और डबल्स में खेलती हैं, और नेशनल और इंटरनेशनल कई मैचों में मेडल्स प्राप्त कर चुकी हैं।

मौजूदा टीम | इंडिया |
श्रेणी | एथलेटिक्स |
इवेंट | पैरा टेबल टेनिस C4 |
कोच | ललन दोशी तेजलबेन लाखिया |
Bhavina Patel TT Career
2011 में पटेल ने पीटीटी थाईलैंड टेबल टेनिस चैंपियनशिप में व्यक्तिगत श्रेणी से रजत पदक अपने नाम किया। साल 2013 में बीजिंग एशियाई पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में इन्होंने फिर से एकल महिला टेबल टेनिस में रजत पदक प्राप्त किया। इसके बाद इन्होने बीजिंग में आयोजित इंटरनेशनल टेबल टेनिस महासंघ एशियाई पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2017 में कांस्य पदक अपने नाम किया। टोक्यो पैरालंपिक 2020 में इन्होने महिला एकल 4 श्रेणी में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाडी बोरिसलवा को हराया और सेमीफाइनल में अपनी जगह हासिल की। और सिल्वर मेडल प्राप्त किया, और इसके बाद वो देश भर में छा गई।
✈️ Destination Tokyo
— SAI Media (@Media_SAI) August 18, 2021
Tokyo #Paralympics Contingent comprising of Bhavina Patel & Sonalben Patel to leave for Tokyo today from IGI Airport, Delhi
PCI President @DeepaAthlete will accompany the Contingent to Tokyo to support & motivate our Para Athletes#Cheer4India#Praise4Para pic.twitter.com/UGqeO8mdA5
भाविना के जीवन से जुड़ी रोचक बातें
- जीत के बाद वह अपने इंटरव्यू में बताती हैं कि खेलने के लिए शरीर का मजबूत नहीं बल्कि दिमाग का मजबूत होना जरुरी होता है। वो कहती हैं कि हमको खुद को कभी भी किसी से कम नहीं समझना चाहिए, क्योंकि हर इंसान के पास अलग-अलग प्रतिभा होती है। बीएस हमे उसको उजागर करने का टिका पता होना चाहिए।
- पटेल भारत की पहली पैरालंपिक टेबल टेनिस खिलाडी हैं।
- अभी तक वो 28 से ज्यादा इंटरनेशनल प्रतियोगिताएं में सिल्वर, ब्रॉन्ज़ और गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।
- भाविना के करियर में उनके परिवार ने हमेशा उनका साथ दिया जिसके लिए वो अपने परिवार को इसका श्रेय देते हुए कहती हैं, कि उनके परिवार के बिना यह उनके सहयोग के बिना ये मुश्किल था, और उनके माता-पिता भगवान् सी कम नहीं हैं ।
- बचपन में पोलियो का शिकार होने के बाद भी इन्होने हिम्मत नहीं हारी।
- पोलियो का इलाज करने के बाद भी कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ था। और हइशा इनके परिवार ने इनका साथ दिया।
- भावना कहती हैं कि उनकी इस बीमारी का कारण कोई दवाई थी जिसको वो किसी दूसरी बीमारी के लिए सेवन किया करती थी।
- पटेल ने टेबल टेनिस में रूचि तब प्रकट की जब वो BPA में थी।
- साल 2011 में जब इन्होने जब रजत पदक प्राप्त किया तो वो दुनिया की दूसरी बेहतरीन पैरा TT प्लेयर बन गई।
- टोक्यो पैरालंपिक टीटी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए इनके साथ गुजरात की ही सोनलबेन की जोड़ी बनी थी।
- साल 2016 में इन्हे रियो पैरालंपिक अवसर प्राप्त हुआ था। लेकिन बोर्ड एक फॉर्म समय से नहीं भर पाया था इसके कारण वो खेल में सम्मिलित नहीं हो सकी।
- कहा जाता है कि स्पोर्ट्स कोटे के अंतर्गत इनको राज्य बीमा निगम में नौकरी मिली थी।
- भाविना पटेल व्हीलचेयर पर रहकर ही खेलती हैं।
भविन पटेल को प्राप्त पुरस्कार एवं मेडल्स
पुरस्कार | भाविना पटेल को एकलव्य पुरस्कार एवं सरदार पटेल सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। |
भवानी को प्राप्त पदक | अभी तक भाविना पटेल 14 रजत आठ कांस्य पदक एवं पाँच स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी हैं। |
Bhavina Patel Social Media Links
यदि आप पटेल के खेल और उनके जीवन से जुडी अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इनको इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं। इनसे सोशल मीडिया पर जुड़ने से आपको इनसे जुडी नई खबरें जल्द से जल्द मिलेंगी।
Instagram Link – bhavinapatelofficial (Bhavinaben Hashmukhbhai Patel)
Twitter Link – Bhavina Patel (@Bhavina Patel)
तो दोस्तों ये थी टीटी प्लेयर भाविना पटेल के जीवन से जुडी कुछ जानकारी उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आएगी।