Bhulekh Haryana भूलेख हरियाणा 2023: अगर आप भी हरियाणा राज्य के मूलनिवासी है तो यह खबर आपके लिए बहुत ही काम की साबित हो सकती है। जी हां हरियाणा राज्य के नागरिकों को घर बैठे सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार ने नागरिकों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुवात की है जिसका नाम है भूलेख हरियाणा Bhulekh Haryana)। अब सरकार द्वारा सभी कामों को डिजिटल माध्यम से पूरा किया जा रहा है जिसके चलते इस पोर्टल को लांच किया गया है। पोर्टल के जरिये नागरिक अब घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन मध्यम से अपनी जमीन से जुडी सभी तरह की जानकारी को आसानी से जान पाएंगे।

चलिए आज हम आपको भूलेख हरियाणा से सम्बंधित सभी जानकारी जैसे: ऑनलाइन हरियाणा जमाबंदी नकल कैसे चेक करें, अपना खाता, खसरा खतौनी देखने की प्रकिया, Bhulekh Haryana khasra Khatauni क्या है, पोर्टल से मिलने वाले लाभ, उद्देश्य आदि के बारे में बताने जा रहे। यदि आप जानकारी जानना चाहते है तो इसके लिए आपको आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा।
भूलेख हरियाणा 2023
हरियणा राज्य के नागरिक भूलेख हरियाणा पोर्टल पर जमीन से जुडी सभी तरह की जानकारी जैसे: भूमि के क्षेत्र फल, भूमि नक्शा, खसरा, खतौनी, जमाबंदी आदि का रिकॉर्ड घर बैठे चेक कर सकते हो। यानि की अब नागरिकों को भूमि से जुडी जानकारी जानने के लिए यहाँ-वहाँ कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। इसी के साथ ऑनलाइन पोर्टल पर कोई भी नागरिक किसी भी तरह की धोखाधड़ी भी नहीं कर सकता और ना ही भूमि धारक की भूमि पर अपना मालिकाना हक़ जता पायेगा क्यूंकि पोर्टल पर नागरिक के सभी रिकार्ड्स जैसे: उसका नाम, पिता का नाम, जमीन से जुडी जानकारी आदि होती है।
पोर्टल | भूलेख हरियाणा पोर्टल |
साल | 2023 |
राज्य | हरियाणा |
लाभ लेने वाले | राज्य के नागरिक |
श्रेणी | राज्य सरकारी योजना |
उदेश्य | घर बैठे जमीन से जुडी जानकारी प्रदान करवाना |
आधिकारिक वेबसाइट | jamabandi.nic.in |
भूमि लैंड रिकार्ड्स के अन्य नाम
1. जमाबंदी
2. खेत व जमीन के कागज़
3. भूमि खाता
4. भूमि अभिलेख
5 भूमि का ब्यौरा
भूलेख हरियाणा पोर्टल शुरू करने का उद्देश्य
भूलेख हरियाणा पोर्टल को शुरु करने का उद्देश्य नागरिकों को घर बैठे जमीन से जुडी जानकारी को प्रदान करना है। पहले नागरिकों को जमीन से जुडी जानकारी प्रदान करने के लिए इधर-उधर कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे जिससे उन्हें कई परेशानी और मुसीबते झेलनी पड़ती थी और साथ ही उनका समय और पैसे दोनों ही बर्बाद होते थे लेकिन इस पोर्टल के जरिये नागरिक ऑनलाइन माध्यम से जमीन से जुडी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है।
Also Check: मेरी फसल मेरा ब्यौरा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
हरियाणा भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध राज्य की जिलेवार लिस्ट
Mahendragarh (महेंद्रगढ़) | Kurukshetra (कुरुक्षेत्र) |
Palwal (पलवल) | Rewari (रेवाड़ी) |
Hisar (हिसार)Hisar (हिसार) | Sirsa (सिरसा) |
Bhiwani (भिवानी) | Gurugram (गुरुग्राम) |
Sonipat (सोनीपत) | Charkhi Dadri (दादरी) |
Panipat (पानीपत) | Panchkula (पंचकुला) |
Rohtak (रोहतक) | Kaithal (कैथल) |
Hisar (हिसार) | Ambala (अम्बाला) |
Jhajjar (झज्जर) | Yamunanagar (यमुनानगर) |
Jind (जींद) | Nuh (नूहं) |
Karnal (करनाल) | Faridabad (फरीदाबाद) |
Also Check: हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2023
भूलेख हरियाणा से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं
- हरियाणा राज्य के कोई भी नागरिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी जमीन से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- ऑनलाइन माध्यम से जमीन की जानकारी देखने पर आपका समय और पैसे दोनों बच पायेगा।
- ऑनलाइन पोर्टल पर जमीन से दर्ज रिकॉर्ड होने पर कोई भी नागरिक किसी के साथ धोखाधड़ी और उनकी जमीन पर मालिकाना हक़ नहीं जता पायेगा।
- अब नागरिकों को भूमि रिकॉर्ड देखने के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
- भूलेख हरियाणा पर भूमि से जुडी जानकारी के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
- पोर्टल पर नागरिक भू-नक्शा देख भी सकते है और उसे डाउनलोड भी कर सकेंगे।
- नागरिक को भूमि नक्शा देखने के लिए खसरा नंबर और जमा नंबर भरना होगा।
हरियाणा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे देखें
राज्य के जो भी नागरिक खसरा खतौनी जमाबंदी नकल ऑनलाइन माध्यम से देखना चाहते है उन्हें हम इसकी प्रकिया के बारे में बताने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- आवेदक को सबसे पहले हरियाणा भूलेख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट jamabandi.nic.in पर विजिट करना है।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको जमाबंदी के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने कई ऑप्शंस आ जायेंगे जिसके बाद आपको जमाबंदी नकल फॉर चेकिंग के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: बाय ओनर/बाय खेवट/बाय खसरा व सर्वे नंबर/बाय डेट ऑफ़ म्युटेशन, जिला, तहसील, गांव, जमाबंदी साल आदि को भर लेना है।
- जैसे आप इसको भरेंगे आपके सामने नए पेज पर जमाबंदी डिटेल्स खुल कर आजाएंगी।
Haryana Jamabandi मोबाइल एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
हरियाणा सरकार ने जमीन से जुडी जानकारी देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही मोबाइल एप को भी लांच किया है। राज्य के नागरिक जो ऑनलाइन माध्यम से भूमि से जुडी जानकारी प्राप्त नहीं करना चाहते है वह मोबाइल एप को लांच करके भूमि से जुडी जानकारी देख सकते है।
हरियाणा जमाबंदी मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाना है। जिसके बाद आपको यहाँ सर्च बटन पर जाकर हरियाणा जमाबंदी मोबाइल एप लिखकर सर्च कर लेना है। इसके बाद आपके सामने नए ऑप्शंस खुल जायेंगे आपको यहाँ हरियाणा जमाबंदी के सामने दिए गए इनस्टॉल बटन पर क्लिक कर लेना है। क्लिक करते ही आपका मोबाइल एप सक्सेस्स्फुल्ली डाउनलोड हो जायेगा। मोबाइल एप डाउनलोड हो जाने के बाद आपको इसे ओपन कर लेना है। जिसके बाद आपको इसमें पहले खुद को रजिस्टर कर लेना है। रजिस्टर हो जाने के बाद आप अपनी जमीन से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
भूलेख हरियाणा 2023 से जुड़े प्रश्न/उत्तर
हरियाणा भूलेख पोर्टल पर भूमि से जुडी जानकारी जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jamabandi.nic.in है। आवेदक आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये पोर्टल पर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
हरियाणा भूलेख से जुडी जानकारी जानने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2137 है। अगर आप इससे जुडी किसी तरह की जानकारी जानना चाहते है तो आप दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।
जमाबंदी सभी भूमि रिकार्ड्स का लेखा जोखा है इसे ROR (अधिकारों का रिकॉर्ड) भी कहा जाता है। हर 5 साल में इसमें संशोधित किया जाता है। हर 5 साल में इसे पटवारी द्वारा चेंज किया जाता है और एक नई जमाबंदी तैयार की जाती है। जमाबंदी में खेवात, खतौनी, पट्टी , मालिक की डिटेल, किसान की डिटेल्स, सिंचाई का स्त्रोत, फाइल किए गए नंबर या खसरा नंबर, क्षेत्रफल और भूमि का प्रकार, किरायेदार द्वारा चुकाई जानकारी आदि शामिल होती है।
खेवट नंबर रेवेन्यू ऑफिसर द्वारा खाता नंबर को बोला जाता है। खेवट नंबर या खाता नंबर जमीन के मालिको को दिया गया नंबर होता है। यह सबके साझेदारी से बनाया गया एक ग्रुप है जो सामान या अलग-अलग अनुपात में जमीन के मालिक होते है। जमाबंदी में खेवट नंबर 1 से N सीक्वेंस में चलता है। 5 साल बाद अगली जमाबंदी में खाता नंबर को रीअरेंज के कारण चेंज किया जा सकता है यानि अगली जमाबंदी में पहले खेवत के मालिक को एक और खाता नंबर दिया जा सकता है।
हरियाणा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया हमने ऊपर अपने आर्टिकल में विस्तार पूर्वक बता दी है। प्रक्रिया जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
जी हां , हरियाणा सरकार ने जमीन से जुडी जानकारी देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही मोबाइल एप को भी लांच किया है
म्युटेशन स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। होम पेज पर आपको mutation के सेक्शन में जाना है यहाँ आपको check mutation के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है । अब आपको इसमें फिर पूछी गयी जानकारी को भर के म्युटेशन स्टेटस पर क्लिक कर देना है।
हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से भूलेख हरियाणा 2023 से जुडी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको भूलेख हरियाणा 2023 से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।