Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023 – बिहार के सभी सूखे जिलो को मिलेगी मदद, किसान जल्दी उठायें लाभ

जैसा की आप सभी जानते ही है कि बिहार राज्य की सरकार समय-समय पर अपने राज्य के नागरिकों के लिए तरह-तरह की योजनाओं को जारी करती रहती है। ऐसी ही एक योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गयी है जिसका नाम है बिहार आकस्मिक फसल योजना। यह योजना राज्य के किसान नागरिकों के लिए शुरू की गयी है। इस योजना के तहत राज्य के उन किसानों को लाभ प्रदान किया जायेगा जिनके इलाके में पानी न होने के कारण सूखा पड़ा है और जो जिले राज्य सरकार द्वारा सूखे घोषित किये गए है। बता दें राज्य के कुल 11 जिलों को इस योजना का लाभ दिया जायेगा इसके तहत किसानों को बीज के लिए अनुदान (सब्सडी) दिया जायेगा।

Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023 apply process
Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023 apply process

अगर आप भी इस योजना का ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आपको अपने मोबाइल के जरिये योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते है। चलिए जानते है Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023 से जुडी सभी अन्य जानकारियों को।

Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023 के फायदे

योजना के तहत किसान नागरिको को मैक्सिमम 2 एकड और दो फसलों का लाभ प्रदान किया जायेगा। Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023 के अंतर्गत किसान नागरिक उसी फसल के लिए आवेदन कर सकते है जो उन्हें उनकी पंचायत को बांटी गयी होगी। इसमें किसानों को मक्का, अरहर, तोरिया, इनपुट सरसों, कुलठी , इनपुट मटर, भिंडी, मूली , ज्वार जैसी फसलों के लिए अनुदान दिया जायेगा।

योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

अगर आप भी योजना का आवेदन करना चाहते है तो आपको इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी होनी बहुत जरुरी है। आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार से है

  • आधार कार्ड
  • भूमि के कागजाद
  • किसान रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

जाने कौन से जिले है योजना में शामिल

योजना के तहत बिहार राज्य द्वारा 11 जिलों को शामिल किया गया है। जो इस प्रकार से है:

  • गया
  • नवादा
  • नालंदा
  • बांका
  • भागलपुर
  • शेखपुरा
  • जमुई
  • लखीसराय
  • जहानाबाद
  • औरंगाबाद
  • मुंगेर

Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023 ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • योजना का आवेदन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट brbn.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको बीज आवेदन सेक्शन पर जाकर फॉर्म में पूछी गयी जानकारियों को भर दें।
  • इसके बाद सभी जानकारियों को भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • जिसके बाद आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Photo of author

Leave a Comment