Bipasha Basu Biography in Hindi | बिपाशा बसु जीवन परिचय

Bipasha Basu Biography in Hindi: बिपाशा बसु बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस है। वह एक फिल्म एक्ट्रेस के साथ-साथ मॉडल भी है। उन्होंने कई सारी हिंदी मूवीज में काम भी किया है। वह भारत में जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस में से एक है। बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से शादी की। बता देते है बिपाशा बसु करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी है और साथ ही बिपाशा अभी प्रेग्नेंट भी है। करण भी हिंदी टीवी सीरियल व फिल्मों के अभिनेता है। बिपाशा ने कई सारी तमिल, बंगाली, इंग्लिश और हिंदी मूवी में काम किया है। चलिए आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बिपाशा बसु के जीवन परिचय, बिपाशा बसु ऐज, Bipasha Basu हस्बैंड, फॅमिली, करियर, फिल्मे, शिक्षा आदि की जानकारी देने वाले है।

बिपाशा बसु ने कई फिमों के साथ-साथ कई सारे म्यूजिक वीडियोस में भी काम किया है। भारत में उनकी कई सारी फैन फोल्लोविंग भी है। उन्होंने अपनी एक्टिंग की शुरुवात साल 1996 से की थी। बिपाशा को बचपन से ही एक्टिंग का बहुत ही शौक था और उनके इसी शौक ने उन्हें एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस भी बनाया। बिपाशा की अगर हिंदी मूवीज की बात की जाएं तो अजनबी, राज, जिस्म, बचना ए हसीनों और कई सारी फिल्मे है। जिन सभी की जानकारी हम आपको नीचे देने वाले है। इसके अलावा बिपाशा ने हॉरर मूवीज में भी काम किया है जो बहुत ही ज्यादा डरावनी है।

Bipasha Basu Biography in Hindi

बिपाशा बसु का जन्म 7 जनवरी 1979 को दिल्ली में एक बंगाली परिवार में हुआ। उनके पिता का नामा हरीक बसु है। वह एक सिविल इंजीनियर है। उनकी माता का नाम ममता बसु है। बिपाशा की माँ एक हाउसवाइफ है। इसी के साथ उनकी एक बड़ी और छोटी बहन भी है। उनकी बड़ी बहन का नाम बिदिशा बसु है और छोटी बहन का नाम विजयता बसु है।

Bipasha Basu photos
Bipasha Basu photos

बता देते है बिपाशा के हिसाब से उनके नाम का अर्थ है गहरी इच्छा जो एक नदी का नाम भी है। बिपाशा बसु 8 साल की उम्र तक नेहरू प्लेस के पाम्पोश एन्क्लेव में रहती थी और उन्होंने APJ हाई स्कूल से पढाई की थी। उसके बाद उसका परिवार कलकत्ता में चला गया। इसके बाद बिपाशा ने बिधाननगर स्थित भवन के “गंगाबक्स कनोरिया विद्यामंदिर स्कूल” में पढाई के लिए एडमिशन करा लिया। वह अपने स्कूल में हेड गर्ल थी और वह किसी से भी नहीं डरती थी और उन्हें अपने स्कूल में लेडी गुंडा भी कहा गया।

जीवन परिचय
नाम बिपाशा बसु
निक नेम बिप्स, बिप्पी, बिप्सी, और बोनी
व्यवसाय एक्टर और मॉडल
शारीरिक संरचना
हाइट से० मी०- 170
मी०- 1.70
फीट इन्च- 5′ 7″
वेट 57 किलो
फिगर 34-26-34
आँखों का रंग भूरा
बालों भूरा
करियर
डेब्यू अजनबी (2001)
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 7 जनवरी 1979 (रविवार)
आयु 43 साल
जन्मस्थान नई दिल्ली, भारत
राशि मकर
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिन्दू
गृहनगर कोलकाता, पश्चिम बंगाल
डाइट वेजीटेरियन
स्कूल/विद्यालयएपीजे हाई स्कूल, दिल्ली
भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज, कोलकाता
परिवार (फॅमिली)
हस्बैंड करण सिंह ग्रोवर
पिता हीरक बसु
माता ममता बसु 
पति करण सिंह ग्रोवर
बहन  बिदिशा बसु (बड़ी)
विजयता बसु (छोटी)
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार कलेक्शन ऑडी क्यू7
मर्सिडीज एस-क्लास
वोक्सवैगन बीटल
 टोयोटा फॉर्च्यूनर
सैलरी 1-2 करोड़
कुल सम्पत्ति 100 करोड़

बिपाशा बसु का निजी जीवन (पर्सनल लाइफ)

बिपाशा बसु ने कभी भी अपनी लव लाइफ को छुपाया नहीं है। उनकी लव लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने सबसे पहले ‘डिनो मोरिया’ को डेट किया था। इन दोनों ने मूवीज कई सारी मूवीज में एक साथ काम किया है। जिसके बाद बिपाशा बसु ने इनके साथ ब्रेकअप करने के बाद एक्ट्रेस जॉन अब्राहिम के साथ एक्टिंग की जिसके बाद लोगों को यह यदि बहुत ही पसंद आई थी। जिसके बाद इन दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था।

जिसके बाद इन दोनों की शादी की खबरे मीडिया में आने लगी थी तभी बिपाशा ने एक इंटरव्यू में अपने और जॉन के अलग होने के बारे में बताया था। दोनों के ब्रेक अप के बाद बिपाशा ने हॉलीवुड एक्टर जोश होर्नेट को डेट किया। इन दोनों का रिश्ता कुछ ही महीने चल पाया।

इसके बाद बिपाशा की मुलाकात करण सिंह ग्रोवर से हुई। बता दें करण और बिपाशा ने एक मूवी अलोन में साथ में काम किया। फिर इन दोनों ने कई समय तक डेट किया और फाइनली 30 अप्रैल 2016 को शादी के बंधन में बंध गए। इनकी शादी में कई सारे बड़े सेलिब्रिटी शामिल हुए थे। bipasha-basu-and-karan-singh-grover pic

बिपाशा बसु बिज़नेस करियर (Vipasha Basu Carrier)

बिपाशा बसु ने अपनी बिज़नेस लाइफ की शुरुवात एक मोड के तौर पर की थी। साल 2019 में बिपाशा बसु को मॉडल मेहर जेसिया रामपाल ने कलकत्ता के एक होटल में देखा था। जहाँ रामपाल ने उन्हें मॉडलिंग करने का सुझाव दिया। जिसके बाद उन्होंने उसी साल गोदरेज सिंथोल सुपरमॉडल कम्पटीशन में पार्टिसिपेट किया और उस शो की विनर भी बानी। इसी के साथ बिपाशा ने वर्ल्ड कम्पटीशन के फोर्ड मॉडल और सुपर मोडल के रूप में भारत को रिप्रेजेंट किया था।

जिसके बाद बिपाशा अपने बॉयफ्रेंड डिनो मोरिया के साथ कैलिडा कमर्शियल में भी देखाई दी। बिपाशा ने कई सारी मैगज़ीन कवर पर अपनी प्रजेंस के साथ मॉडलिंग में भी अपना करियर कंटिन्यू रखा। बता देते है गोदरेज सिंथोल सुपरमॉडल कम्पटीशन के समय बिपाशा को विनोद खन्ना ने अपनी मूवी हिमालय पुत्र में अपने बेटे अक्षय खन्ना के साथ एक्टिंग करने का प्रपोजल दिया लेकिन उस समय बिपाशा ने खुद को छोटा समझा और मूवी में काम करने से मना कर दिया।

जिसके बाद एक्ट्रेस जया बच्चन ने बिपाशा बसु को अपने बेटे अभिषेक बच्चन की मूवी आखिरी मुग़ल में काम करने का प्रपोजल दिया जिसके बाद बिपाशा ने इस मूवी को करने के लिए हां कर दिया था लेकिन कुछ रीजन की वजह से इसकी शूटिंग समय पर नहीं हो पायी थी। जिसके बाद इस मूवी के डायरेक्टर ने इस मूवी के स्किप्ट में कुछ चेंज करवाकर इसका नाम रेफूजी रख दिया। जानकारी के लिए बता बिपाशा को इस मूवी में काम करने के लिए दोबारा प्रपोजल मिला लेकिन इस बार बिपाशा ने मूवी में काम करने से मना कर दिया था जिसके बाद इस मूवी में अभिषेक के साथ करीना कपूर को लीड एक्ट्रेस देखा गया।

मॉडलिंग करियर में एक बेहतर जगह बनाने के बाद बिपाशा ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। बता दें, बिपाशा बसु को बोल्ड और ग्लैमरस के रूप में जाना जाता था। बिपाशा ने अपनी एक्टिंग की वजह से कई सारे अवार्ड्स भी जीते है।

बिपाशा बसु को मिले पुरुष्कार और एचीवमेंट्स (Vipasha Basu Prize And Achievements)

बिपाशा बसु के पास टोटल 34 अवार्ड्स है। जो उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्मो में प्रस्तुति देकर हासिल किये है।

साल मूवी अवार्ड
2001 अजनबी बेस्ट फेमल डेब्यू अवार्ड
2003 राज डायनामिक डॉ अवार्ड
2003 जिस्मबेस्ट विलन अवार्ड
2007कॉर्पोरेटबेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड
2009बचना ए हसीनाबेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवार्ड
2012 दम मारो दम बेस्ट एक्ट्रेस इन ए थ्रिलर और एक्शन फिल्म अवार्ड
2013 स्टारडस्ट अवार्ड्स स्टाइल आइकॉन ऑफ़ द ईयर अवार्ड

Also Check:-

बिपाशा की पसंदीदा चीजे (Vipasha Basu Favourite Things)

आज हम आपको बिपाशा की पसंदीदा चीजों के बारे में बताने जा रहे है जो इस प्रकार से है:

खाना बिरयानी
तेह पोस्तो
मोतीचूर लड्डू
एक्टर अमिताभ बच्चन
शाहरुख़ खान
ब्रैड पिट
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा
रंग गुलाबी
होब्बी रीडिंग, एक्टिंग, डांसिंग
राइटर रोबिन कुक
जॉन ग्रीष्म
जगह पेरिस
सैलरी 1 से 2 करोड़ रुपये

बिपाशा बसु मूवीज लिस्ट (Vipasha Basu Movies List)

धन धना धन गोल ओमकारा अलोन राज जिस्म राज़ 2
ज़मीन बरसात धूम 2 क्रिएचर फिर हेरा फेरी रेस
ऐतबार गुनाह बचना ए हसीनों प्लेयर्स अजनबी धूम
मेरे यार की शादी टेक ए शॉट रेस 2 नो एंट्री हम शक्ल धूम 3
जोड़ी ब्रेकर्स आत्मा अपहरण मदहोशी फुट पथ आ देखें जरा
हमको दीवाना कर गए ऑल द बेस्ट फन बिगेन्स कॉर्पोरेट ॐ शांति ॐ आक्रोश रुद्राक्ष
रख्त नो एंट्री लम्हा चेहरा इश्क़ है तुमसे जाने होगा क्या
चोर मचाये शोर शिखर

बिपाशा बसु से जुड़ी जानकारी

  • बिपाशा बसु एक इंडियन एक्ट्रेस, मॉडल है उन्होंने अपने करियर की शुरुवात अजनबी मूवी से की।
  • उनका जन्म और पालन पोषण मिडिल फॅमिली में हुआ।
  • बिपाशा ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुवात 17 साल से ही कर दी थी।
  • वह स्कूल में अपनी क्लास में सबसे तेज थी।
  • उन्होंने अपनी मॉडलिंग करियर की शुरुवात अर्जुन रामपाल की पत्नी के कहने पर की।
  • कई मैगज़ीन द्वारा उन्हें दुनिया की सबसे पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया है।
  • बिपाशा बसु को मॉल से कपड़ा खरीदना पसंद नहीं है वह फुटपाथ पर लगी दुकानों से भी कपड़ा खरीद लेती है।
  • वह मलाइका अरोरा और सुजैन खान के साथ एक लाइफस्टाइल ब्रांड “द लेवल लाइफ” को चलाती है।
  • बिपाशा एक फिटनेस फ्रीक है वह अपने फिटनेस को लेकर काफी एक्साइटिड रहती है। वह रोज योग भी करती है। वह सोशल मीडिया पर योग से जुड़े विडिओ को शेयर करती रहती है।
  • बिपाशा बसु को जानवर बहुत पसंद है और उनके पास एक पालतू कुत्ता है जिसका नाम पप्पी है।

तो दोस्तों ये थी बिपाशा बसु के जीवन से जुडी थोड़ी बहुत जानकारी। उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आएगी और ऐसी ही जानकारी जानने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहे।

Photo of author

Leave a Comment