Chiranjeevi Yojana me Name Kaise Dekhe: जैसा की आप सभी जानते है केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार दोनों ही अपने राज्य के नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए तरह-तरह की योजनाओं को जारी करती रहती है। ऐसे ही एक योजना राजस्थान सरकार ने शुरू की थी । जिसका नाम है चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना। यह योजना राज्य के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू की। इस योजना के तहत राज्य के जितने भी पात्र परिवार होंगे उन्हें सरकार 10 लाख तक का कैशलेस यानि मुफ्त उपचार प्रदान करेगी। चलाइये आज हम आपको योजना से जुड़े सभी जानकरियों जैसे: चिरंजीवी योजना में जन आधार कार्ड कैसे चेक करें ? और Chiranjeevi Yojana me Name Kaise Dekhe आदि के बारे में बताने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

जानकारी के लिए बता दें, राजस्थान सरकार द्वारा चिरंजीवी योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (National Food Security Scheme) में शामिल परिवार, सामाजिक जनगणना 2011 में रजिस्टर्ड परिवारों और जन-आधार कार्ड धारक नागरिको को ऑटोमेटिकली रेजिस्टर्ड किया जा रहा है। ऐसे में राज्य में जितने भी नागरिक अपना नाम चेक करना चाहते है वह जन आधार कार्ड के जरिये अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana Rajasthan 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण चेक कर सकते है।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2023
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू किया है। इस योजना का लाभ राज्य के आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर व पिछड़े वर्ग में आने वाले नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए की गयी है। बता देते है जितने भी परिवार के नाम NFSA, SECC की लिस्ट में शामिल है उन्हें योजना के तहत आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
बता दें, जो भी इस योजना का आवेदन करना चाहते है वह योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है इसके साथ ही जिनके पास जन आधार कार्ड है उन्हें आवेदन करने की आवश्यकता नहीं। नागरिक अपना जन आधार नंबर के जरिये पंजीकरण कर सकते है और जन आधार कार्ड के जरिये उम्मीदवार चिरंजीवी योजना में अपना नाम चेक कर सकते है।
आर्टिकल | चिरंजीवी योजना में जन आधार कार्ड कैसे चेक करें |
योजना | चिरंजीवी योजना |
साल | 2023 |
लाभ लेने वाले | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | आर्थिक रूप से कमजोर नागरिको को हेल्थ से जुडी सुविधाएं प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | chiranjeevi.rajasthan.gov.in |
- राजस्थान स्कॉलरशिप योजना 2023
- सरकार इन लोगों को फ्री में देगी स्कूटी, ये है आवेदन प्रक्रिया
- टैनिंग दूर करने के घरेलु तरीके
चिरंजीवी योजना से मिलने वाले लाभ एवं विशेषताएं
हम आपको चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से मिलने वाले लाभ एवं विशेस्ताएं बताने जा रहे है। यदि आप इसके बारे में जानकारी जानना चाहते है तो आप दिए गए पॉइंट्स को पूरा पढ़े।
- योजना के तहत जितने भी लाभार्थी सेलेक्ट होंगे वह प्राइवेट और सरकारी हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते है।
- NFSA और जनगणना 2011 के पात्र परिवार, स्माल और मीडियम किसान, कॉन्ट्रैक्ट वर्कर का पूरा बीमा प्रीमियम राज्य सरकार देगी।
- योजना के तहत अन्य परिवार को 850 रुपये सालाना प्रीमियम के जरिये स्कीम में शामिल हो सकते है।
- योजना के तहत परिवार को 10 लाख तक का निशुल्क बीमा प्रदान किया जायेगा।
- योजना के अंतर्गत 3500 करोड़ रुपये का प्रीमियम राज्य सरकार द्वारा दिए जायेंगे।
- जानकारी के लिए बता दें, आवेदन करने के लिए लाभार्थियों के जन आधार नंबर या जन आधार रजिस्ट्रेशन रिसीप्ट होनी अनिवार्य है। अगर आपके पास जन आधार कार्ड नहीं है तो आपको सबसे पहले जन आधार में नामांकन करना होगा।
चिरंजीवी योजना में जन आधार कार्ड कैसे चेक करें?
जितने भी नागरिक चिरंजीवी योजना में जन आधार नंबर के तहत अपना नाम चेक करना चाहते है उन्हें हम इसकी प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे है। प्रक्रिया जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- Chiranjeevi Yojana me Name चेक करने के लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट chiranjeevi.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको जन आधार नंबर भरने का ऑप्शन दिया जायेगा। जिसमे आपको अपना जन आधार कार्ड नंबर भरना होगा।
- इसके बाद आपको सर्च बटन पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर चिरंजीवी योजना की लिस्ट खुल कर आजायेगी।
- इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते है।
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गयी है। यह योजना राज्य के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू की गयी है।
चिरंजीवी योजना को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मई 2021 को शुरू किया गया।
Chiranjeevi Yojana के तहत राज्य के पात्र नागरिको को 10 लाख का कैशलेस उपचार मिलेगा
राजस्थान सरकार द्वारा चिरंजीवी योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (National Food Security Scheme) में शामिल परिवार, सामाजिक जनगणना 2011 में रजिस्टर्ड परिवारों और जन-आधार कार्ड धारक नागरिको को शामिल किया गया है।
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट chiranjeevi.rajasthan.gov.in है।
Mukhymantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर 18001806127 है। अगर आपको इस योजना से जुडी किसी प्रकार की कोई भी समस्या या शिकायत है तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।
हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से चिरंजीवी योजना में जन आधार कार्ड कैसे चेक करें से जुडी सारी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको चिरंजीवी योजना में जन आधार कार्ड कैसे चेक करें से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।