जन्मतिथि से उम्र कैसे निकाले – Umar Kaise Nikale | Date of Birth Se Age Kaise Nikale

Date of Birth Se Age Kaise Nikale: जैसा की आप सभी जानते ही है कि कई बार हमे सरकारी फॉर्म भरना हो या किसी योजना का आवेदन करना हो उसके लिए हमे अपनी सही ऐज की जानकारी दस्तावेज बनाने में देनी होती है। लेकिन देश में कई इससे लोग होते है जिन्हे अपनी आयु का सही अंदाजा नहीं होता है और वह अपनी मर्जी से अपनी उम्र लिख देते है। जिससे उन्हें बाद में दिक्क़ते भी हो जाती है। लेकिन आपको बता दें, आप एक तरीके से अपनी आयु का पता आसानी से लगा सकते है। जी हां, दोस्तों हम बात कर रहे है अर्थमेटिक सब्जेक्ट की। इसके जरिये आप अपनी उम्र निकाल कर कुंडली तक बनवा सकते है। लेकिन इसके लिए आपको अपना सन जैसे: 1995, 1996, महीना और दिन आदि का पता होना जरुरी है कि आप आखिर किस साल, किस दिन और किस महीने (Birth year, Birth Month, Birth Day) में पैदा हुए है।

Date of Birth Se Age Kaise Nikale
Date of Birth Se Age Kaise Nikale

चलिए आज हम आपको अपने आर्टिकल में आसान तरीके से डेट ऑफ़ बर्थ की मदद से अपनी आयु कैसे निकाल सकते है (Date of Birth Se Age Kaise Nikale), क्या होती है आयु निकलने की कैलकुलेशन आदि के बारे में बताने जा रहे है। अपनी आयु जानने के लिए हमारे द्वारा लिखे गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

जन्मतिथि से उम्र पता करने के तरीके

जैसा की हमने आपको ऊपर अपने आर्टिकल में बता दिया कि आपको अपना जन्म महीना, दिन और साल पता होना चाहिए जिसके बाद ही आपकी सही आयु निकल सकती है। हम आपको 2 तरीके से जन्मतिथि से उम्र निकालने की जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जो इस प्रकार से है:

Date of Birth Se Age Kaise Nikale

अपनी जन्मतिथि से आयु कैसे निकाले की बात करें तो आपके स्कूल में आपको प्लस (+) पर माइनस (-) के सवाल करने तो सिखाये ही होंगे। ऐसे सवाल कई बार आपके कॉम्पिटेटिव एग्जाम के रीजनिंग सब्जेक्ट में भी आये होंगे। लेकिन कई बार आपको इसको हल करने का तरीका नहीं पता होता जिसके वजह से आप इसे सोल्व नहीं कर पाते। लेकिन इसके लिए आपको अपना जन्म साल, महीना और डेट पता होनी चाहिए।

जन्मतिथि से उम्र कैसे निकाले

हम आपको एक आसान तरीके से आयु कैसे निकालनी है उसकी जानकारी देंगे जो इस प्रकार से है।

आपको एक पेपर में सबसे पहले तो अपनी जन्म का दिन, महीना और साल लिख लेना है। जैसे आज की डेट (दिनांक) लिख लेनी है और ठीक उसी के नीचे आपको अपना जन्म तिथि लिखनी है। इसके बाद आपको इन दोनों को घटाना यानी माइनस करना है। जिसके बाद आपकी आयु निकल जाएगी।

जैसे: दिन-महीना-साल
आज की तारीख = 21- 12-2022
आपकी जन्मतिथि = 13-11-1995
आपकी आयु (दोनों को घटा दें) = 08-01-0027

Date-of-Birth-Se-Age-se-aise-nikalne

जैसा की आप देख रहे होंगे हमने इसको आसान तरीके से घटा लिखा है। जिससे आपकी आयु निकलकर आ गयी है जो है 27 साल 1 महीना और 8 दिन।

इसी के साथ आप अपने मोबाइल फ़ोन की मदद से भी आसानी से अपनी आयु निकाल सकते है। आपको बस अपने मोबाइल में कैलकुलेटर खोलना है और वहां अपनी जन्मतिथि डालनी है और आज की तारीख डालनी है। जिसके बाद आपकी आयु निकलकर आजायेगी। इसमें ज्यादा टाइम भी नहीं लगेगा।

जन्मतिथि वर्तमान तिथि से अधिक होने पर (Date of Birth Se Age Kaise Nikale)

दोस्तों कई बार ऐसा भी होता है कि आपकी जन्मतिथि आज की तारीख से या जिस साल में आप अपनी उम्र निकाल रहे है वह अधिक होती है तो ऐसे में आपको हासिल लेने की जरूरत है। हम आपको इसे ऐसे समझते है। यदि आपको 13-01-2022 में अपनी आयु निकालनी है और आपकी डेट ऑफ़ बर्थ  17-04 -2005 है। मतलब की (17-04 -2005 में 17 नंबर आपके जन्मतिथि के 13-01-2022 तारीख में दिए 13 तारीख से बड़ा है)

Also Check:-

तो ऐसी स्थिति में आपको इन्हे हासिल देना होगा

आपको सबसे पहले आज की तारीख और इसके नीचे अपनी जन्मतिथि लिख लेनी है। जैसे मान लीजिये कि आज 13 जनवरी 2022 है और आपकी जन्मतिथि 17 अप्रैल 2005 है।

तारीखदिन महीना साल
आज की तारीख 13 01 2022
जन्मतिथि 17 04 2005

यहाँ आपको माइनस करने में दिक्कत आ रही होगी वो इसलिए क्यूंकि 13 से 17 माइनस नहीं होता तो ऐसे में आपको महीने से हासिल लेनी होगी। ध्यान रखे कि आप एक महीने से कम हासिल नहीं ले सकते है। आप जानते होंगे नवार्य में 31 दिन होते है तो हासिल लेने के बाद हमारे पास 13+31 टोटल 44 दिन हो होगया। अब 44 दिन से अगर आप 17 माइनस करते है तो 27 निकल कर आ जाता है। यहाँ जाने इस तरह

aise-nikalne-age-Date-of-Birth-Se
Aise Nikalne Age Date of Birth Se

अब आपको महीने को माइनस करना है लेकिन हमने तो पहले ही महीने से हासिल दे दिया था जिसके बाद हमे पास कोई महीना नहीं बचा तो इससे में हम साल से हासिल लेंगे। हम साल में एक साल से कम हासिल नहीं ले सकते इसलये हमे एक साल यानी 12 महीने मिल जायेंगे। इसके बाद आप 12 महीने से 4 महीने को माइनस करें जिसके बाद 8 निकल कर आ जायेगा।

aise-nikalne-age-jnmtithi-se
Aise Nikalne Age Jnmtithi Se

यहाँ आप देख सकते है कि हमने दिन और महीना निकाल लिया और अब हमे साल को माइनस कर लेना है। जैसा की हमने आपको बताया कि साल से हम पहले ही हासिल ले चुके है जिसके बाद हमारे पास एक साल कम होगया है यानी अब हमारे पास 2022 से कम होकर 2021 बच गया है। अब आपको 2021 में 2005 को घटा लेना है और हमारे पास 16 निकलकर आ जायेगा।

age-by-date-of-birth-know-process
Age by Date of Birth Know Process

इस तरह से हम देखते है कि आपकी उम्र 16 साल 8 माह 27 दिन है।

जन्मतिथि से उम्र कैसे निकाले से जुड़े प्रश्न/उत्तर

डेट ऑफ़ बर्थ से आयु निकालने का क्या तरीका है?

डेट ऑफ़ बर्थ इ आयु निकालने का तरीका हमने आपको ऊपर अपने आर्टिकल में बता दिया है। यदि आप अपनी आयु जानना चाहते है तो आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके जन्मतिथि से उम्र निकाल सकते है।

मुझे अपनी जन्मतिथि निकालने के लिए कौन सी तारीख का पता होना जरुरी है?

आपको अपनी जन्मतिथि निकालने के लिए अपनी जन्मतिथि और आज की दिनाँक (जिस तारीख तक आप अपनी उम्र निकलना चाहते है) की जानकारी होनी आवश्यक है।

माइनस करने के लिए सबसे पहले ऊपर कौन सी तारीख लिखनी है?

अपनी आयु निकलने के लिए आपको सबसे पहले ऊपर आज की तारीख और उसके ठीक नीचे अपनी जन्मतिथि लिखनी होगी।

हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से जन्मतिथि से उम्र कैसे निकाले से जुडी सभी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको जन्मतिथि से उम्र कैसे निकाले से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Photo of author

Leave a Comment