समय का सदुपयोग पर निबंध (Essay on Samay Ka Sadupyog in Hindi)

Essay on Samay Ka Sadupyog in Hindi: ये तो सभी जानते ही है कि समय कितना बलवान है और समय किसी के लिए नहीं रुकता। अगर आप समय के अनुसार नहीं चलते या समय का दुरुपयोग करते है तो आप अपने जीवन में बहुत कुछ खो देते है और अपने जीवन में असफल बनके रह जाते है । यानि समय की भूमिका आपके जीवन में बहुत ही इम्पॉटेंट है। अगर आप समय के साथ चलते है तो यह आपको प्रगति की और ले जाता है। आज के इस मॉडर्न ज़माने में समय की वैल्यू और भी अधिक बढ़ गयी है।

Essay on samay ka sadupyog
Essay on Samay Ka Sadupyog

बता दें, समय का ना ही अंत है और ना ही आदि। समय के अनुसार ही व्यक्ति का जन्म और मृत्य निश्चित होता है। सब कुछ समय पर ही निर्भर करता है। अगर आप जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते है और कुछ विकास करना चाहते है तो आपको इसके महत्व को समझना बहुत जरुरी है। चलिए आज हम आपको समय के सदुपयोग पर निबंध, Samay Ka Sadupyog in Hindi आदि के बारे में बताने जा रहे है। यदि आप इसके बारे में जानकारी जानना चाहते है तो आप हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े

समय का सदुपयोग

जैसा की हम आपको बता चुके है कि समय हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है जिसे आप ना ही अपने अनुसार बना सकते है और ना ही अपने अनुसार खत्म कर सकते है। समय सभी के लिए इतना जरुरी है कि उसके अनुसार चलने पर हम अपने जीवन में एक नया बदलाव देख सकते है।

आपने अपने जीवन में दो तरह के लोग जरूर देखे होंगे। एक वो जिनके लिए समय का महत्व जरुरी है और दूसरे वह जो समय की कोई परवाह नहीं करते और ना ही वह समय की कोई इज्जत करते है। समय के हिसाब से चलने वाले लोग कुछ बन के दिखते है और जो उनकी परवाह नहीं करते वह अपना आधा समय फालतू कामों में बिता देता है जिसके बाद एक दिन वह वही के वही रह जाते है।

Essay on My School in Hindi

समय का सदुपयोग पर निबंध (150 शब्द)

समय कभी किसी के लिए नहीं रुकता इसका चक्र हमेशा घूमता रहता है। इसलिए हर एक इंसान को समय के साथ चलना बहुत ही जरुरी है यानी समय का पालन करना आवश्यक है। जो व्यक्ति समय का सदुपयोग नहीं करके उसका दुरुपयोग करता है वह व्यक्ति अपने जीवन में ना ही कभी सफल हो पाता है और ना ही कभी खुश रह पाता है।

जिस तरह समुद्र की लहरें किसी का इंतजार नहीं करती ठीक उसी तरह समय भी किसी की प्रतीक्षा नहीं करता। जो समय एक बार बीत जाएं वह कभी किसी के जीवन में वापस नहीं आता चाहे वह सुख का समय हो या दुःख का समय। इसलिए हमारे जीवन में यदि कोई सबसे बहुमूल्य चीज है तो वो है समय का सदुपयोग करना।

यदि किसी को धन की हानि होती है तो वह दोबारा उस धन को प्राप्त कर सकता है लेकिन यदि आप अपना समय व्यर्थ करते है तो आप उसे दोबारा प्राप्त नहीं कर सकते।

समय का सदुपयोग पर निबंध (Essay on Samay Ka Sadupyog in Hindi)

प्रस्तावना – एक व्यक्ति अपने जीवन में बहुत कुछ पाता भी है और बहुत कुछ गवाता है। हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में परिश्रम और सबर करने के बाद चीजे प्राप्त होती है लेकिन प्रकृति ने उन्हें समय का एक मूल्य गिफ्ट दिया है। जो भी प्रकृति द्वारा समय के इस उपहार की महत्वता को नहीं समझता वह अपने जीवन में पछताता जरूर है क्यूंकि एक बार समय निकल जाता है तो वह दोबारा वापस नहीं आता।

समय का महत्त्व – समय एक ऐसा दौर है जो सभी के लिए एक सामान है लेकिन कुछ ही लोग इसका लाभ ले पाते है इसका लाभ केवल वही उठा सकते है जो समय के अनुसार अपनी प्लानिंग बनाकर रखते है। समय के हिसाब से नियोजन यानि प्लानिंग करके व्यक्ति अपना समय भी बचा लेता है और जो प्लांनिग के हिसाब से काम नहीं करते है वह समय की कमी के चलते रोते भी है। इसलिए यदि सफलता की सीडी आप चढ़ना चाहते है तो आपको समय का सदुपयोग करना बहुत आवश्यक है।

हमारे देश में कई ऐसे महापुरुष रहे जिनकी सफलता का कारण ही समय पर प्लानिंग करना था वह समय के अनुसार ही अपना काम पूरा कर लेते थे यदि गांधी जी की बात करें तो उनके लिए समय का एक एक पल बहुत ही आवश्यक लगता था वे हमेशा समय का सदुपयोग करते थे। समय का सदुपयोग करना एक व्यक्ति अपने विद्यालय में सीखता था जिसके बाद वही से उसके शारीरिक और मानसिक विकास की शुरुवात भी होती है।

विद्यालय में पढ़ रहे हर एक विद्यार्थी को अपने विषय पूरे करने के लिए सबके लिए थोड़ा-थोड़ा समय निकालना पड़ता है यानि उनका एक टाइम के अनुसार टाइम टेबल बनाना पड़ता है। जो भी छात्र समय के हिसाब से विभाजन नहीं करते वह किसी न किसी विषय में पीछे रह जाते है और सफलता प्राप्त नहीं कर पाते। आज का काम कल पर छोड़ने वाले छात्र सफलता से काफी दूर रह जाते है और ऐसे विद्यार्थियों के लिए यह लाइन भी कई गयी है कि- अब पछताए होत का, जब चिड़ियाँ चुग गईं खेत।

समय का अधिक से अधिक उपयोग – समय हमारे लिए कितना जरुरी है ये तो हम जानते ही है तो इसलिए हमे समय का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। हमे यह बात हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए कि समय किसी के लिए नहीं रुकता। समय की यह चीज एक दम सही है कि वह किसी का इंतजार नहीं करता न ही किसी की परवाह करा है यह ना ही किसी ज्ञानी से रुका है ना ही किसी राजा से।

जितने भी लोगों ने अपना कीमती समय बर्बाद किया है एक दिन समय उन्हें बर्बाद कर देता है। पुराने शासक नेपोलियन और सिकंदर जैसे योद्धाओं ने समय के पल-पल का इस्तेमाल किया और बिना चुके अपने शत्रुओं को हराकर उन्हें धूल भी चटाई है। उनके समय का सदुपयोग करके ही उनका नाम आज इतिहास में याद रखा जाता है। समय के महत्व को समझाते हुए संत कबीर दास जी ने यह सत्य ही लिखा है कि –

काल करै सो आज कर, आज करै सो अब।
पल में परलै होयगी, बहुरि करेगा कब॥

जिसका अर्थ है : जो कल करना है उसे आज करो और और जो आज करना है उसे अभी करो , कुछ ही समय में जीवन ख़त्म हो जायेगा फिर तुम क्या कर पाओगे !!

आलास समय का बाधक : ऐसे कई लोग होंगे जो चाहते होंगे की वह समय का सदुपयोग करें और एक नए लक्ष्य की शुरुवात करें लेकिन सबसे बड़ी बाधा जो आती है वह है आलस। आलस्य व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। यदि एक बार किसी ने आलस कर दी तो वह दोबारा उस काम को कल पर टाल देता है और कल तो कभी आता ही नहीं। जितने भी लोग बुद्धिमान और होशियार होते है वही अपने खाली समय का कैसे इस्तेमाल करना है बखूबी जानते होंगे। कई लोग समय का उपयोग अच्छी किताबे पढ़कर, अच्छी बातें सुनकर करते है और कई उसी समय का सदुपयोग सोने में, लड़ने में, दुसरों के लिए बुरा बोलने में करते है। इसी को देखकर एक दोहा यह भी कहा गया है कि

काव्य शास्त्र विनोदेन कालो गच्छति धीमताम।
व्यसनेन च मूर्खाणां निद्रांकलहेन वा॥

उपसंहार – सभी व्यक्ति के लिए इस प्रकृति ने समय को एक बराबर बांटा है। समय किसी के लिए कम या किसी के लिए ज्यादा नहीं है। हमे समय का उचित उपयोग करना चाहिए और हर एक कार्य को एक टाइम टेबल बनाकर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। हमे अपने आज के काम को कल पर नहीं छोड़ना चाहिए क्यूंकि यही से ही हमारा आलस्य उत्पन्न होता है। हमे समय के सदुपयोग का इस्तेमाल सफलता प्राप्त करने के लिए करना चाहिए।

समय का सदुपयोग से जुड़े प्रश्न/उत्तर

समय का सदुपयोग कैसे करना चाहिए?

समय का सदुपयोग करने के लिए आपको समय के अनुसार टाइम टेबल बनाकर इसका सदुपयोग करना चाहिए। इसके लिए आपको अपने काम करने के लिए लिए नीतियाँ बनानी चाहिए कि आप कितने समय में कौन सा कार्य करेंगे।

एक दिन में कितने घंटे होते हैं ?

एक दिन में 24 घंटे होते हैं।

समय के सदुपयोग पर निबंध कैसे लिख सकते है?

समय बिना किसी रोक टोक के चलता है। यह किसी के लिए भी इंतज़ार नहीं करता, इसलिए हमें अपना कीमती समय बिना किसी उद्देश्य और जीवन के किसी भी युग में बर्बाद नहीं करना चाहिए। हमें हमेशा समय का अर्थ समझना चाहिए।

समय के महत्व को समझाते हुए संत कबीर दास जी का क्या दोहा है?

काल करै सो आज कर, आज करै सो अब।
पल में परलै होयगी, बहुरि करेगा कब॥

हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से समय का सदुपयोग पर निबंध से जुडी सारी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको समय का सदुपयोग पर निबंध से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Photo of author

Leave a Comment