Fawad Khan Biography in Hindi : दोस्तों क्या आप फवाद खान के बारे में जानते हैं। यदि नहीं तो इस लेख में आज हम इनके जीवन से जुडी कई बातें जानेंगे। आपको बता दे की फवाद हमारे पडोसी देश पाकिस्तान के अभिनेता, मॉडल, गायक व निर्माता भी हैं। आपको बता दें कि इन्होने पाकिस्तानी अभिनय क्षेत्र में तो काम किया ही है साथ ही ये भारतीय सिनेमा में भी काम कर चुके हैं। आज इस लेख में हम इनके जीवन से जुडी कई जानकारियां यहाँ साझा करने वाले हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। कौन है फवाद खान, उनका जीवन परिचय, परिवार, उम्र, शिक्षा, करियर, प्रेमिका, पत्नी आदि।

फवाद खान जीवन परिचय (Fawad Khan Biography)
पूरा नाम | फवाद अफजल खान |
पेशा/व्यवसाय | मॉडल, गायक निर्माता, अभिनेता, स्क्रिप्ट लेखक |
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग) | 5 फ़ीट 10 इंच |
बालों का रंग | काला |
भार/वजन (लगभग) | 65 कि० ग्रा० |
छाती | 38 इंच |
कमर | 32 इंच |
बाइसेप्स | 12 इंच |
आँखों का रंग | भूरा |
फवाद खान का जन्म, परिवार और शुरुआती जीवन
फवाद खान का जन्म 29 नवंबर 1981 में हुआ। इनके जन्म के बाद इनका परिवार कराची से लाहौर चला गया था। इस वक़्त इनके पिता दवा की बिक्री का काम किया करते थे। मतलब की इनके पिताजी ब्रिटिशकाल में दवा बेचने का काम किया करते थे। फवाद के पिताजी भारत के पटियाला से हैं। और इनकी माँ लखनऊ से। आपको बता दें फवाद के पिता के काम के कारण ये ज्यादातर दूसरे देशों में फवाद ने अपना बचपन व्यतीत किया है। फवाद का बचपन ग्रीस, मैनचेस्टर, दुबई, एथेंस, रियाद, जैसी जगहों में बीता है। लेकिन बाद में ये लोग वापस पाकिस्तान लौट आये।
निजी जानकारी (Personal Information)
जन्मदिन | 29 नवंबर 1981 |
जन्म स्थान | कराची, पाकिस्तान |
उम्र | 41 साल 2022 के अनुसार |
स्कूल | लाहौर ग्रामर स्कूल, लाहौर और अमेरिकन स्कूल |
कॉलेज | नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कंप्यूटर एंड इमर्जिंग साइंसेज लाहौर |
शैक्षिक योग्यता | सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में स्नातक |
नागरिकता | पाकिस्तानी |
जाति | पश्तून/पठान |
गृह नगर | सिंध, कराची, पाकिस्तान |
धर्म | इस्लाम |
लम्बाई | 5 फीट 10 इंच |
वजन | 65 किलो |
आँखों का रंग | गहरा भूरा |
बालो का रंग | काला |
Fawad Khan Education (फवाद खान की शिक्षा)
फवाद खान की शुरुआती शिक्षा से जुई कोई इतनी खास जानकारी तो है, नहीं लेकिन ये तो हम सभी जानते हैं कि 12 साल की उम्र तक वो अलग-अलग देशों में रहे हैं। यहाँ पर भी उन्होंने अपनी पढाई जारी रखी ही होगी, लेकिन नेट पर मिली जानकारी के आधार पर आपको बता दें कि फवाद ने लाहौर ग्रामर स्कूल (LGS), से अपनी प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की है। इसके बाद इन्होने नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ कंप्यूटर एंड इमर्जिंग साइंसेज लाहौर से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की शिक्षा पूरी की।
डेब्यू फिल्म/सीरीज
डेब्यू | टीवी : Jutt & Bond (2001 से 2004 तक) पाकिस्तानी ड्रामा सीरीज फिल्म : खुदा के लिए (2007) |
Fawad Khan Family (फवाद खान का परिवार)
फवाद के परिवार में उनके माता-पिता और उनकी 2 बहने हैं। इनके पिता का नाम अफजल खान है और फवाद के पिता ब्रिटिश शासन काल में पटियाला की ब्रिटिश दवा कम्पनी में काम करते थे।जिनके बारे में वर्तमान समय की कोई जानकारी नहीं है। और इनकी माता नाम ज्ञात नहीं है आपको बता दें कि फवाद की माता भारत के उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। फवाद की दो बहने भी हैं जिनमें इनकी बड़ी बहन का नाम आलिआ है, जो कि एक आर्किटेक्ट हैं। और इनकी दूसरी/छोटी बहन का नाम सना खान है। जो की पेशे से डॉक्टर है।
पिता | अफजल खान |
माता | ज्ञात नहीं |
बहन | आलिया खान, सना खान |
भाई | ज्ञात नहीं |
प्रेम संबंध/वैवाहिक स्थिति
दोस्तों अगर हम यहाँ पर फवाद के रिश्ते की बात करें तो ये बोलना बिलकुल गलत होगा की उनका किसी के साथ चक्कर रहा है या नहीं। आपको बता दें कि फवाद अफजल ने शादी भी उनसे ही की है जिनको वो अपने स्कूल के समय से पसंद करते थे। जी हाँ उनकी प्रेमिका सदफ खान से इन्होने शादी की है। आपको बता दें कि फवाद और सदफ साल 1998 में एक दूसरे से मिले थे।
इस समय फवाद की उम्र केवल 17 साल थी, जबकि सदफ केवल 16 साल की ही थी। और लम्बे इंतजार के बाद फवाद और सदफ की शादी 12 नवंबर साल 2005 में हो ही गई। आपको बता दें कि फवाद के काम के कारण सदफ के घर वालों ने इनके रिश्ते के लिए मना कर दिया था लेकिन लास्ट में फवाद ने सदफ के घर वालों को शादी के लिए राजी कर लिया। और अपने म्यूजिक बैंड को छोड़ कर कोई अच्छी नौकरी करने की शुरुआत की।
फवाद और सदफ की मुलाकात
दोस्तों अब तक आप ये तो जान ही गए होंगे कि सदफ खान फवाद खान की पत्नी हैं, लेकिन यहाँ पर हम बताने जा रहे हैं कि ये दोनों एक दूसरे से कैसे मिले। जब फवाद खाना लाहौर ग्रामर स्कूल जोहर टाउन में स्कूल में थे, उसी वक़्त सदफ भी इसी स्कूल में लड़कियों की स्कूल में पढ़ती थी। और यहाँ ये दोनों एक दूसरे से मिले, फवाद तब केवल 16 साल के थे, लेकिन उनके मन में सदफ के प्रति भावनायें जागने लगी थी। लेकिन इसके बारे में इन्होने सदफ को बताया नहीं। क्योंकि उनके अंदर उस वक़्त इतनी हिम्मत नहीं थी। लेकिन सदफ के और करीब जाने के लिए फवाद ने सदफ को अपना सोशल मीडिया फ्रेंड बनाया। और सोशल मीडिया के जरिये फवाद ने सदफ से बात करना शुरू किया।
और उनकी अच्छी दोस्ती हो गई। अपनी दोस्ती के बारे में फवाद का कहना है कि जब वो 17 साल के थे तब उनका एक्सीडेंट हो गया था। और उनको हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। इस घटना के बाद उनसे मिलने उनके दोस्त आते थे। और दोस्त फवाद को बताते हैं कि उनकी दोस्त सदफ भी उनकी तबियत के बारे में पूछती हैं। इन सभी बातों के चलते फवाद के मन में यह बात आई कि सदफ भी उनको पसंद करती हैं।
फवाद ने किया था सदफ को प्रपोज़
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद फवाद सदफ से मिलने जाते हैं। इसके बाद वो एक दूसरे से मिलते रहते हैं। और कुछ ही टाइम में फवाद सदफ को प्रोपोज़ करते हैं और सदफ भी फवाद के प्रपोसल को हाँ कर देती हैं। और स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद ये दोनों ही अलग-अलग कॉलेज में एडमिशन ले लेते हैं। इसके बाद भी फवाद अपनी कक्षा पूरी करने के बाद सदफ के कॉलेज के गेट पर उनका इंतजार किया करते थे। और उनके आचार-व्यवहार के कारण द्वारपाल/गेटकीपर उनको भी उसी कॉलेज का छात्र समझा करते थे।

फवाद और सदफ के बच्चे
दिल्ली में साल 2005 में 12 नवंबर को शादी। सदफ का कहना है कि जब वो 16 साल की थी तब फवाद ने उनको प्रोपोज़ किया था और यह भी कहा था की वो सिर्फ सदफ से ही शादी करेंगे।सो दोस्तों आपको ये भी बता दें कि फवाद और सदफ के तीन सुन्दर से बच्चे भी हैं, इनमे से सबसे बड़ा इनका बेटा है, जिसका नाम अयान खान है और इनका जन्म साल 2009 में हुआ, इनकी दूसरी बेटी का नाम इलियाना है, दूसरी बेटी का नाम बिया खान है
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
गर्लफ्रेंड | सदफ खान |
शादी का स्थान | गुरुद्वारा दिल्ली |
शादी की तारीख | 12 नवंबर 2005 |
पत्नी | सदफ खान |
बच्चे | बेटा- अयान खान बेटियाँ – बिया खान, इलायना खान |
Also Check:-
Fawad Khan Favorite Things
अगर फवाद अफजल खान की पसंदीदा चीजों की बात की जाये तो सबसे पहले उनके पसंदीदा अभिनेताओं से शुरुआत करते हैं। आपको जानकरी हैरानी होगी कि इनके पसंदीदा अभिनेता बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेताओं में से हैं। जिनमे से एक स्वर्गीय ऋषि कपूर जी हैं, और दूसरे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हैं। और इनका पसंदीदा खाना अधिकतर मांसाहारी खाना है। और इनका पसंदीदा म्यूजिक बैंड रेडियोहेड है।
पसंदीदा अभिनेता | अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर(स्व.) |
म्यूजिक बैंड | रेडियोहेड |
पसंदीदा खाना | चिकन बिरियानी, बटर चिकन |
फवाद खान का अभिनय करियर (Fawad Khan Career)
फवाद खान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2001 से की थी, साल 2003 में इन्होने अपने बैंड के साथ मिलकर अपनी म्यूजिक एल्बम इर्तिका निकली थी। फवाद खान ने अभिनय जीवन में डेब्यू पाकिस्तानी ड्रामा सीरीज जट एंड बांड से की थी। इसमें इन्होंने बांड का किरदार किया था। साल 2007 में फवाद ने प्रसिद्ध पाकिस्तानी फिल्म खुदा के लिए में काम किया था। इस फिल्म में ये सरमदी के किरदार में दिखे थे।
2010 में इन्होने आज कुछ न कहो पाकिस्तानी टेलीफिल्म में काम किया। इसके साथ ही इन्होने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी काम किया है। साल 2014 में इन्होने खूबसूरत फिल्म में विक्रम सिंह राठौर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में इनके साथ सोनम कपूर थी। इसी प्रकार फवाद खान ने कई भारतीय फिल्मों में काम किया है। जैसे कपूर एंड संस, ऐ दिल है मुश्किल जैसी कई भारतीय और पाकिस्तानी फिल्मों में और टीवी शो/सीरियल में काम किया है।
Fawad Khan Film List
खुदा के लिए | 2007 (पाकिस्तानी फिल्म) |
खूबसूरत | 2014 (बॉलीवुड) |
हो मन जहाँ | 2015 (पाकिस्तानी फिल्म) |
कपूर एंड संस | 2016 (बॉलीवुड) |
ऐ दिल है मुश्किल | 2016 (बॉलीवुड) |
अलबेला राही | 2017 पाकिस्तानी |
द लीजेंड ऑफ़ मौला जट्ट | 2022 (पाकिस्तानी फिल्म) |
फवाद खान के टीवी सीरियल की लिस्ट
जट एंड बांड | 2001 |
रबर बैंड | 2005 |
दिल दे के जायेंगे | 2008 |
सतरंगी | 2008 |
जीवन की राहों में | 2009 |
दास्तान | 2010 |
अकबर असगरी | 2011 |
हमसफ़र | 2011 |
कुछ प्यार का पागलपन | 2011 |
इश्क | 2012 |
जिंदगी गुलज़ार है | 2013 |
नम्म | 2013 |
शुरू किया था खुद का बैंड
दोस्तों ये बात तो तय हो चुकी है कि फवाद को संगीत में पहले से ही काफी रूचि रही है। जिसके कारण उन्होंने अपनी खुद की एक म्यूजिक बैंड बनाई थी। सबसे पहले फवाद ने अपने कॉलेज के दिनों में म्यूजिक बैंड बनाया था, जिसका नाम इन्होने प्रतिमान था। जो कि बहुत ही प्रचलित हुआ था पाकिस्तान में।
फवाद खान आय/सैलरी
वेतन | 1 करोड़ रूपये प्रति फिल्म के लिए। जबकि टीवी सीरियल के प्रति एपिसोड की 3 लाख तक |
Controversy elated to Fawad Khan
- साल 2015 में भारतीय राजनितिक दल शिवसेना ने फवाद खान और इनके जैसे अन्य पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
- साल 2016 में उरी(Uri) हमले के बाद इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स ऐसोशिएशन और कई राजनितिक पार्टियों ने पाकिस्तानी एक्टर्स और गायकों पर भारत में प्रतिबंद लगा दिया और इनको भारत छोड़ने की अंतिम चेतावनी भी दी। आपको बता दें की इसके साथ ही बॉलीवुड की फिल्में जिनमे इन पाकिस्तानी कलाकारों ने काम किया था उन सभी भाग को हटाने की मांग की लेकिन बॉलीवुड के निर्माताओं ने ऐसा नहीं किया।
- जैसे फवाद खान इस समय करण जौहर की आने वाली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में भी थे लेकिन करण ने ऐसा कुछ नहीं किया बल्कि उल्टा वो पाकिस्तान के भारत में काम करने वाले अभिनेताओं का साथ देते रहे।
फवाद खान के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें
- फवाद के बारे में ये तो सभी जानते हैं कि वो पेशे से मॉडल सिंगर और अभिनेता हैं। आपको ये भी बता दें कि यह सुजुकी विटारा, लेज, पेप्सी, सैमसंग जैसी कई सारी ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं।
- फवाद धूम्रपान तो नहीं करते हैं लेकिन वो शराब का सेवन करते हैं।
- आपको शायद ये जानकारी भी ज्ञात नहीं होगी कि इन्होने (Fawad Khan) ने साल 2017 में मीशा शफी और आतिफ असलम, फीफी हसन, रोहिल हयात, साहिल हसन आदि के साथ में पाकिस्तानी रियलिटी शो पेप्सी बैटल ऑफ़ द बैंड्स में जज के रूप में भाग लिया था।
- ये बात भी बहुत कम लोग जानते होंगे कि फवाद पहले पाकिस्तानी एक्टर हैं, जिनकी तस्वीर फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज पर आई है। यह साल 2014 के सितंबर और 2015 के अक्टूबर के सम्पादन में मैगजीन के कवर पेज पर आये थे।
- साल 2016 में PSL में फवाद एक क्रिकेट टीम के लिए ब्रांड एंबेसडर चुने गए थे।
स्कूल के समय में हो गया था मधुमेह
- वह धूम्रपान किया करते थे। लेकिन उनकी तबियत खराब होने के बाद उनको जब पता चला कि उनको मधुमेह (Diabetes) है तो इन्होने तब ये सब छोड़ दिया।
- डायबिटीज के कारण से ही इन्होने क्रिकेट और टेनिस जैसा अपना पसंदीदा खेल खेलना भी छोड़ दिया।
- साल 2018 में मक्का हज के दौरान फवाद और इनके परिवार को सऊदी अरब के राजा (King) सलमान व क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने इनको एनुअल हज लंच पर बुलाया था।
- साल 2019 में इन्होने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का अधिकृत गीत खेल दीवानों का गाया था।
- फवाद ने अपने करियर के शुरुआती समय में मॉडलिंग भी की। साल 2010, 2012, और 2015 में फवाद ने मुनीब नवाज, उम्र सईद, उमर फारूक जैसे कई पकिस्तानी फैशन डिजाइनरों के लिए भी रैंप वाक किया है।
- सदफ खान और फवाद की लाहौर में SFKhan सदफ फवाद खान नाम से डिजाइनर कपड़ों की एक ब्रांड भी है। फवाद और उनकी पत्नी पाकिस्तानी प्रसिद्ध ब्रांड सिल्क के मालिक हैं। और आपको बता दें फवाद अपनी ब्रांड सिल्क में भी मॉडल के रूप में काम करते हैं।
Fawad Afzal Khan Social Media Links
फवाद खान का इंस्टाग्राम अकाउंट प्रोफाइल लिंक – fawadkhan81 Fawad A Khan
फवाद खान ट्विटर प्रोफाइल लिंक – Fawad Afzal Khan @_fawadakhan_
दोस्तों ये थी फवाद खान जुडीकुछ जानकारी उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। इस तरह की जानकारियाँ प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट से जुडे रहें।