Gaurav Arora Biography in Hindi | गौरव अरोड़ा जीवन परिचय

Gaurav Arora Biography in Hindi: आज हम भारतीय अभिनेता और मॉडल गौरव अरोड़ा के जीवन से जुडी बातें जानेंगे। क्या आप जानते हैं कि गौरव ने मॉडलिंग भी कि और फिर वो फिल्मों में काम कर चुके हैं। या फिर उनके परिवार में कौन-कौन हैं। वो कहाँ से हैं, उनकी पत्नी, या फिर गर्लफ्रेंड कौन है, उनका किसी बॉलीवुड अभिनेत्री या किसी चर्चित मॉडल से कोई अफेयर रहा है। अगर नहीं तो आज हम गौरव के जीवन से जुडी इस तरह की कई सारे बाते जानने वाले हैं। आप इस लेख में गौरव अरोड़ा से जुडी हुई कई बाते जान पायेंगे। तो दोस्तों बिना देर किये शुरू करते हैं।

Gaurav Arora Biography in Hindi | गौरव अरोड़ा जीवन परिचय

गौरव अरोड़ा जीवन परिचय (Gaurav Arora Biography)

Gaurav Arora भारत के एक एक्टर और सुपरमॉडल भी कह सकते हैं। इनका जन्म 1985 में मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली शहर में हुआ था। गौरव के पिताजी का नाम रवि अरोड़ा और माता का नाम राधा अरोड़ा है। इनके परिवार में इनकी 3 बहने हैं। और परिवार में गौरव अकेले भाई हैं। गौरव ने अपनी शिक्षा इंदौर के ‘द डेली कॉलेज‘ से की है। और प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट से व्यवसाय प्रबंधन में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही गौरव जिला स्तररीय पर हॉकी के खिलाडी भी रहचुके हैं और वो राष्ट्रीय स्तर के तैराक भी हैं।

पूरा नाम गौरव अरोड़ा
निकनेम गौरव
व्यवसाय मॉडल और अभिनेता भी।

शारीरिक बनावट

आँखों का रंगभूरा
बालों का रंगकाला
लम्बाई6 फीट
183 सेमी.
वजन75 kg

निजी जीवन

जन्म की तारीख20 सितम्बर 1986
उम्र 2022 में36 वर्ष
जन्मस्थानमुंगौली, मध्य प्रदेश
गृहनगरमुंगौली एमपी.
प्रसिद्धि कारणLove Games
राष्ट्रीयताभारतीय
कॉलेज/विश्वविद्यालयThe Daly College Indore
शैक्षणिक योग्यताव्यावसायिक प्रबंधन में स्नातक (BBA)
राशिकन्या
रुचियाँघूमना (Travelling) किताबें पढ़ना (Reading), जिम करना,

इसे भी पढ़ें:-

करियर

गौरव अपनी पढाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखने लगे और जिसके लिए वो घर से मुंबई आ गए और मुंबई में 2006 में गौरव ने ग्लैडरैग्स मैनहंट और मेगामॉडल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और इसमें इन्होने 2 स्थान प्राप्त किया था। जिसमे उन्होंने उपविजेता का ख़िताब अपने नाम किया था। और इसके बाद इन्होने कई प्रसिद्ध डिजाइनर्स के साथ काम किया और फिर वो एक सफल रनवे मॉडल के रूप में पहचाने जाने लगे।

गौरव का भारतीय सिनेमा में डेब्यू विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म लव गेम्स से हुआ था। विक्रम भट्ट की इस फिल्म में गौरव अलीशा बैरी और पत्रलेखा के सामने थे। इसके बाद गौरव विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित थ्रिलर फिल्म राज रिबूट में भी नजर आये। जिसमे गौरव, इमरान हाशमी और कीर्ति खरबंदा के साथ मुख्य भूमिका में थे। इसके साथ ही गौरव ने ब्रोकन बट ब्यूटीफुल, असुर-वेलकम टू योर डार्क साइड, आधा इश्क, जैसी सीरीज में भी काम किया है।

डेब्यू फिल्मLove Games 2016 as Sameer Saxena
वेब सीरीजBroken But Beautiful (2019 में अहान चटर्जी के किरदार ), Upcoming Asur
अन्य फिल्मेंRaaz Reboot

परिवार (Gaurav Arora Family)

पिताजी का नामरवि अरोड़ा
माताजी का नामराधा अरोड़ा
भाई-बहनसाक्षी अरोड़ा, अंशु अरोड़ा, महक अरोड़ा

पसंदीदा चीजें

पसंदीदा अभिनेताअल पचीनो (Al Pacino)
पसंदीदा फिल्मेंHollywood: The Godfather, Scent of a Woman, Gladiator और Shakespeare In Love.
Bollywood : 3 इडियट्स
पसंदीदा किताबेंNot a Penny More, Not a Penny Less, and Kane and Abel by Jeffrey ArcherThe Fountainhead by Ayn Rand

प्रेम संबंध/वैवाहिक जीवन

वैवाहिक स्थितिअविवाहित
गर्लफ्रेंडकृति सेनन (बॉलीवुड अभिनेत्री)

Gaurav Arora से जुड़ी कुछ बातें

  • साल 2010 में गौरव को एले (इंडिया) यंग फेस ऑफ़ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • गौरव ने भारत के कई प्रसिद्ध डिजाइनर्स के लिए रैम्प वाक की जिनमे से मनीष मल्होत्रा, रोहित बल, राघवेंद्र राठौर, तरुण तहिलयानी और कई सारे डिजाइनर्स के लिए गौरव ने वाक की।
  • उन्होंने लैक्मे फैशन वीक, इंडियन फैशन वीक, इंडियन काउचर वीक, मेजर फैशन वीक, और अमाजॉन इंडिया फैशन वीक, जैसे कई प्रसिद्ध फैशन वीक में वाक किया है।
  • इन्होने अलग-अलग मॉडलिंग प्रतियोगिताएं में भाग लिया है, इन्होनें USA, कनाड़ा, दुबई, और थाईलैंड में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। इन्होने भारत के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रसिद्धि प्राप्त की है। जिसके कारण इनका नाम भारतीय सुपर मॉडल में आता है।
  • गौरव ने कई ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी काम किया है जिसमे से कुछ ये हैं, 7Up(कोल्ड ड्रिंक), जिलेट (Gillette: personal care products including shaving supplies, owned by the multi-national corporation Procter & Gamble), मारुति सुजुकी, नाइल बॉडी लोशन, WB चैनल, किया फ़ूड प्रोडक्ट्स, जेडब्ल्यू मैरियट होटल।
  • और गौरव पाकिस्तानी QMobile टीवी के विज्ञापनों में भी काम कर चुके हैं। इसी तरह वे कई प्रसिद्ध पत्रिकाओं के कवर पेज में आ चुके हैं जिसमे GQ और Vogue मैगजीन भी एक हैं।
  • 2013 में मैंडेट नामक पत्रिका ने इन्हे टॉप भारतीय मेल सुपरमॉडल्स में से एक का नाम दिया।
  • GQ पत्रिका की फिल्म ग्लो की जो की इंडोनेशिया बाली में शूट की गई थी, इस फिल्म में काम करने के बाद अचानक से गौरव ने एक मॉडल के रूप में बहुत अधिक लोकप्रियता प्राप्त की।
  • फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले गौरव ने अपनी एक्टिंग में सुधार लाने के लिए थिएटर में अपनी एक्टिंग में सुधार किया। जिसके लिए उन्होंने कुछ नाटकों में काम किया जैसे- द माउसट्रैप, और द नाईट ऑफ़ जनवरी 16th और भी कई हैं।

तो दोस्तों ये थी गौरव अरोड़ा के जीवन से जुडी कुछ बातें किस प्रकार वो नेशनल लेवल के तैराक, राज्य स्तरीय हॉकी प्लेयर से मॉडलिंग क्षेत्र में आये और यहाँ से एक्टिंग और मॉडलिंग में उन्होंने अपना जीवन शुरू कर दिया। उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आई होगी यदि इस लेख में कोई जानकारी गलत हो तो आप कमेंट कर के सही जानकारी दे सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment