Hamraaz App – हमराज इंडियन आर्मी ऐप v7.2 डाउनलोड [2023]

Hamraaz App Download Process: जैसा की आप सभी जानते ही है कि आज के समय में सभी कार्य डिजिटल माध्यम से पूरे किये जा रहे है और इस डिजिटल सर्विस को नागरिक पसंद भी कर रहे है क्यूंकि उनकी सभी परेशानियां चुटकियों में ठीक हो जा रही है। डिजिटली करण का उपयोग सरकार के साथ-साथ अब भारतीय सेना भी कर रही है। इंडियन आर्मी ने अपने सेना के नौजवानों को एक बेहतर सुविधा व उनकी सुरक्षा के लिए लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय व भारत सरकार की मदद से एक एप को लांच किया है जिसका नाम है Hamraaz App – हमराज इंडियन आर्मी ऐप v7.2.

Hamraaz App download

चलिए आज हम आपको हमराज मोबाइल एप्लीकेशन से जुडी सभी जानकारियां जैसे: हमराज एप क्या है, Hamraaz App download process, पर्सनल लॉगिन कैसे करें, पासवर्ड आदि की जानकारियां प्रदान करने जा रहे है। अगर आप भी इस एप को डाउनलोड करना चाहते है या इसके बारे में अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

Hamraaz App क्या है? (What is Hamraaz App)

बता दें, सेना द्वारा जारी हमराज ऐप एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके जरिये इंडियन आर्मी में तैनात सभी जवान सैनिकों को सुविधा प्रदान की जा सके। यह ऐप भारतीय सेना के जवानों द्वारा तैयार किया गया है। इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से अब इंडियन आर्मी के सैनिक अपनी भर्ती, प्रमोशन और अपनी वेतन, पे-स्लिप (Pay Slip) आदि से जुडी अन्य सभी जानकारियों को आसानी से अपने मोबाइल या कंप्यूटर में लॉगिन करके देख सकेंगे।

जानकारी के लिए बता सेना के जवानो को और अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए इस ऐप को समय-समय पर अपडेट भी किया जाता है। ताकि उनकी सेवा का संचार बेहतर बन सके और जवानो को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

ऐप हमराज इंडियन आर्मी ऐप
के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
श्रेणी भारतीय सेना
ऍप साइज13 MB
अंतिम अपडेट2022-10-18 
आधिकारिक वेबसाइटapps.mgov.gov.in

हमराज़ ऐप का उपयोग करने के लाभ

हम आपको हमराज ऐप के उपयोग करने के लाभ के बारे में बताने जा रहे है। यदि आप इससे जुड़े लाभ की जानकारी जानना चाहते है तो आप हमारे द्वारा दिए गए पॉइंट्स को पूरा पढ़े।

  • भारतीय सेना के जवानो को यह ऐप कई साड़ी सुविधाएं जैसे: मंथली पे स्लिप, फॉर्म 16 से जुडी जानकारी, AFPP सब्सक्रिप्शन परिवर्तन, ऑनलाइन शासन प्रबंधन, व्यक्तिगत विशिष्ट पॉपअप संदेश (ndividual specific popup messages) प्रदान करता है।
  • इंडियन आर्मी के जवानों उनके काम से जुड़े क्षेत्र से सम्बंधित सभी सेवायें प्रदान करने के लिए इसमें 1055 लाइव ऐप्स प्रदान किये गए है जिनका इस्तेमाल करके यूजर्स अपने सरकारी काम को आसानी से पूरा कर सकते है।
  • जानकारी के लिए बता दें, भारतीय सेना के जवानों को हमराज ऐप के जरिये बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए हाल में ही हमराज ऐप के लेटेस्ट Version v7.2 Update किया गया।
  • Hamraaz App के जरिये इंडियन आर्मी में तैनात सभी सभी सैनिक अपने घर बैठे या कही से भी अपनी सैलरी से जुडी प्रोसेस की जांच कर सकते है। इसके अलावा वह ITR आदि भी भर सकते है।

ऐप डाउनलोड करने पर “404 पेज नॉट फाउंड” इस तरह की समस्या आने पर

यदि आप आधिकारिक वेबसाइट पर ऐप डाउनलोड कर रहे है और आपको ऐप पर क्लिक करने के बाद कुछ इस तरह 404 पेज नॉट फाउंड का मैसेज स्क्रीन पर दिखाई देता है तो इसके लिए आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसी स्थिति में आपको भारतीय सेना की इस आधिकारिक वेबसाइट apps.mgov.gov.in पर जाना है। इस वेबसाइट पर जाकर भी आप हमराज ऐप को डाउनलोड कर सकते है और इसके जरिये सुविधाएं प्राप्त कर सकते है।

हमराज इंडियन आर्मी ऐप v7.2 डाउनलोड कैसे करें (Hamraaz App Download Process)

अगर आप हमराज इंडियन आर्मी ऐप डाउनलोड करना चाहते है तो हम आपको इसकी डाउनलोड प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे है। मोबाइल ऐप डाउनलोड प्रक्रिया जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • हमराज इंडियन आर्मी ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले मोबाइल सेवा की ऑफिसियल वेबसाइट apps.mgov.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आपको मोस्ट पॉपुलर सेक्शन में जाना होगा।
  • जिसके बाद आपको यहाँ हमराज इंडियन आर्मी के ऐप पर क्लिक कर लेना है। Humraj-Indian-Army-App-v7.1-Download
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको मोबाइल एप्लीकेशन खुल कर आजायेगा।
  • इसके बाद आपको ऐप को डाउनलोड करने के लिए कैप्चा कोड को भर देना होगा।
  • कैप्चा कोड को डालने के लिए आपको डाउनलोड के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है। Hamraaz-app-download
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके फ़ोन में मोबाइल ऐप डाउनलोड हो जायेगा।
  • डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें अपना अकाउंट बनाना होगा।
  • अकाउंट बनने के बाद आप सभी सेवा का लाभ प्रदान कर सकते है।

 Hamraaz App लॉगिन करने की प्रक्रिया

Hamraaz App लॉगिन करने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए प्रोसेस को पूरा पढ़े।

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में हमराज ऐप को ओपन करना है।
  • इसके बाद आपको यहाँ लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के लिए आपको यूज़र नेम और पासवर्ड भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको लॉगिन बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करते ही आप सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Hamraaz App में साइन अप कैसे करें?

  • Humraaz App में Sign-Up करने के लिए आपको हमराज मोबाइल ऐप की आधिकारिक वेबसाइट hamraazmp8.gov.in पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको साइन अप के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • साइन अप करने के लिए आपको पैन कार्ड नंबर भरना है।
  • अब आपको कैप्चा कोड को भर कर सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर अपनी पर्सनल जानकारी भरनी है।
  • अब आपको यूजर नेम और पासवर्ड को भर लेना है।
  • और सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपकी साइन अप की प्रोसेस पूरी हो जाएगी।

Hamraaz Army App Payslip Download कैसे करें

  • हमराज आर्मी पे स्लिप डाउनलोड करने के लिए आप अपने मोबाइल पर ऐप को खोल दें।
  • इसमें आप आप लॉगिन करने के लॉगिन ID और पासवर्ड को भर दें।
  • लॉगिन कर लेने के बाद आपके सामने पेज खुल जायेगा।
  • अब आप Payslip के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद पे स्लिप डाउनलोड करने के लिए आपको मंथ को सेलेक्ट कर देना है।
  • मंथ सेलेक्ट करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • जिसके बाद आपकी पे स्लिप से जुडी जानकारी पीडीऍफ़ फॉर्म में खुल कर आजायेगी।
  • जिसे आप डाउनलोड कर सकते है अब आप इसे पढ़ने के लिए पे स्लिप पासवर्ड को दर्ज कर लें।
  • जानकारी के लिए बता दें, आपका पे स्लिप का पासवर्ड आपके पैन कार्ड के शुरू के 4 डिजिट और आर्मी में ज्वाइन करने की तारीख के पहले 4 डिजिट होंगे।

इस तरह करें हमराज ऐप का इस्तेमाल

  • हमराज ऐप का उपयोग करने के लिए आपको सबसे पहले मोबाइल ऐप को खोलना होगा।
  • आपको यह बात ध्यान रखनी होगी कि यह मोबाइल ऐप का इस्तेमाल केवल इंडियन आर्मी के जवान ही कर सकते है।
  • मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको इंडियन आर्मी जवान का पैन कार्ड, आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करना अनिवार्य है।
  • आपको इसमें सम्बंधित जानकारी को भरकर अपना अकाउंट नंबर बनाना होगा।
  • अकाउंट बनाने के बाद आपको इसमें मौजूद भी सर्विस का लाभ मिल पायेगा।

पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में क्या करें

  • अगर आप किसी स्थिति में अपना पासवर्ड भूल जाते है तो इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट  hamraazmp8.gov.in पर जाना है।
  • अब आपके सामने यहाँ वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको फॉरगेट पासवर्ड के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करने के बाद आपको पैन कार्ड नंबर भर लेना है और साथ ही कैप्चा कोड को भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपको नया पासवर्ड भरके सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जिसके बाद आप अपना पासवर्ड रिकवर कर सकते है।

हमराज इंडियन आर्मी ऐप v7.2 से जुड़े प्रश्न/उत्तर

क्या हमराज मोबाइल ऐप का उपयोग देश का कोई भी नागरिक कर सकता है?

जी नहीं, हमराज मोबाइल ऐप का उपयोग देश का कोई भी नागरिक नहीं कर सकता है केवल Hamraaz Mobile APP का उपयोग इंडियन आर्मी के जवानों के द्वारा किया जा सकता है।

Hamraaz App क्या है?

हमराज ऐप को भारतीय सेना द्वारा बनाया गया है इस मोबाइल ऐप की मदद से सेना के जवान होने सभी तरह की सर्विस को ऑनलाइन सिस्टम के जरिये आसानी से देख सकेंगे। वह इसमें आर्मी भर्ती से जुड़े प्रमोशन, पेमेंट्स आदि की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

हमराज ऐप का संचालन किसके द्वारा किया गया है?

हमराज ऐप का संचालन भारतीय सेना ने एडजुटेंट जनरल शाखा (एमपी -8) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सेना की सर्विस कम्युनिकेशन को बेहतर बनाने के लिए किया है।

Hamraaz App Download करने की प्रकिया क्या है?

हमराज ऐप डाउनलोड करने की प्रकिया हमने आपको ऊपर आर्टिकल में विस्तारपूर्वक बता दिया है। यदि आप इसकी प्रकिया जानना चाहते है तो आप आर्टिकल को पढ़ सकते है।

Hamraaz App का सबसे लेटेस्ट वर्शन कौन सा है?

हमराज ऐप का सबसे लेटेस्ट वर्शन 7.2 है

हमराज ऍप कौन सी डिवाइस के लिए उपलब्ध है

जानकारी के लिए बता दें, हमराज ऍप केवल एंड्रॉइड डिवाइस के लिए ही उपलब्ध है। जितने भी सेना के जवान के पास एंड्राइड फ़ोन है वह सभी हमराज ऍप को डाउनलोड कर सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते है

क्या हमराज़ ऐप से पे स्लिप डाउनलोड हो सकेगी?

जी हाँ, हमराज़ ऐप के माध्यम से जवान हर महीने सैलरी के साथ अपनी सैलरी स्लिप भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं

Hamraaz App से जुडी किसी तरह की जानकारी जानने या समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर क्या हैं?

यदि की सेना के जवान को ऐप से सम्बंधित किसी तरह की परेशानी या कोई समस्या हैं तो वह हमराज़ सेना कंस्यूमर केयर नंबर 9560641424 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वह दी गयी ईमेल ID पर भी ईमेल भेज सकते है। ईमेल ID इस प्रकार से है – [email protected]

हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से हमराज इंडियन आर्मी ऐप v7.2 से जुडी सारी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको हमराज इंडियन आर्मी ऐप v7.2 से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Photo of author

Leave a Comment