Hansika Motwani Biography in Hindi: क्या आप हंसिका मोटवानी को जानते है, हंसिका के अभिनय से जुडी हुई बातें आज बताने जा रहे हैं, हंसिका ने अपना अभिनय करियर बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था। हंसिका का फ़िल्मी करियर मुख्य रूप से तब प्रसिद्ध हुआ जब उन्होंने पहली तेलगु फिल्म Desamuduru में अभिनय किया था। इस लेख में हम Hansika Motwani के जीवन से जुडी हुई कई बातें जानेंगे, हंसिका का करियर, शिक्षा, फ़िल्मी जीवन हंसिका की पसंदीदा चीजों के बारे में और उनके पति/बॉयफ्रेंड कौन हैं। ये सभी जानकारी इस लेख में मिलेगी। तो चलिए शुरू करते हैं बिना किसी देर के।

Hansika Motwani Biography (हंसिका मोटवानी जीवन परिचय)
इन अभिनेत्री का जन्म 9 अगस्त 1991 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ। साल 2003 में हंसिका ने बाल कलाकार के रूप में अभिनय करना शुरू किया और जिसके बाद हंसिका ने साल 2007 में Desamuduru फिल्म से अपना फ़िल्मी जीवन शुरू किया। हंसिका ने अपने फ़िल्मी करियर में हिंदी और तमिल, तेलगु फिल्मों में काम किया है। हंसिका ने फ़िल्मी करियर में कई सारी फिल्मों में अपना खास किरदार निभाया है। साल 2008 में इनको बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए 55वां फिल्मफेयर साउथ अवार्ड प्राप्त हुआ था।
पूरा नाम | हंसिका मोटवानी |
निकनेम | बेबी, मोटू |
पेशा | अभिनेत्री |
निजी जानकारी (Personal Information)
हंसिका की जन्मतिथि | 9 अगस्त 1991 |
उम्र | 31 वर्ष (2022 के अनुसार) |
जन्मस्थान | मुंबई, महाराष्ट्र (भारत में) |
अभिनय जीवन में सक्रिय वर्ष | 2001 से 2004 तक बालकलाकार का अभिनय 2007 से वर्तमान भारतीय (टॉलीवूड) अभिनेत्री |
नागरिकता | भारतीय |
राशि | सिंह |
होमटाउन | मुंबई, महाराष्ट्र |
स्कूल | पोदर इंटरनेशनल स्कूल मुंबई |
कॉलेज/विश्वविद्यालय | अंतर्राष्ट्रीय पाठ्यपुस्तक विद्यालय, मुंबई |
शैक्षिक योग्यता | ज्ञात नहीं |
धर्म | बौद्ध |
रुचियाँ/शौक | योगा करना, फोटो खींचना, ध्यान लगाना, किताबें पढ़ना। |
कोई विवाद | नहीं है |
हंसिका मोटवानी की शिक्षा
हंसिका मोटवानी की शिक्षा से संबंधित वैसे तो कुछ ज्यादा जानकारी प्राप्त हो नहीं पाई, लेकिन इनके स्कूल और कॉलेज से संबंधित कुछ थोड़ी बहुत जानकरी ज्ञात है। हंसिका ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा पोदर इंटरनेशनल स्कूल से किया जो की मुंबई में स्थित है, और इसके आगे की शिक्षा हंसिका ने मुंबई स्थित अंतर्राष्ट्रीय पाठ्यपुस्तक विद्यालय से पूरी की ये भी मुंबई में ही है। हालाँकि हंसिका की माता मुंबई में रहती थी तो इनकी शिक्षा भी वही से पूरी हुई है। वहीँ इनके भाई प्रशांत मोटवानी की शिक्षा भी पोदर इंटरनेशनल स्कूल और करिकुलम स्कूल सांताक्रूज से पूरी हुई।
शारीरिक बनावट
लम्बाई | 5 फीट 5 इंच |
वजन | 58 kg |
बालों का रंग | काला |
आँखों का रंग | काला |
शारीरिक बनावट | 34-27-35 |
परिवार (Hansika Motwani Family)
हंसिका मोटवानी का जन्म अगस्त महीने की 9 तारीख को 1991 में मुंबई महाराष्ट्र के एक खुशहाल परिवार में हुआ, हंसिका के पिता जी का नाम प्रदीप मोटवानी है, जो की पेशे से एक व्यवसायी थे, और हंसिका की माता मोना मोटवानी जो की एक त्वचा रोग विशेषज्ञ (Dermatologist) हैं। और हंसिका के एक भाई भी हैं जिनका नाम है, प्रशांत मोटवानी कॉर्पोरेट प्रोफेशनल का काम करते हैं। और फिलहाल हंसिका के माता पिता एक साथ नहीं रहते हैं। साल 2004 में हंसिका के माता पिता अलग हो गए थे जिसके बाद वो अपनी माता के साथ रहती हैं।
पिताजी का नाम | प्रदीप मोटवानी |
माताजी का नाम | मोना मोटवानी (त्वचा विशेषज्ञ) |
भाई | प्रशांत मोटवानी |
बहन | नहीं है |
प्रेम संबंध/बॉयफ्रेंड (Boyfriend)
हंसिका मोटवानी का प्रेम संबंध तमिल फिल्ममेकर, म्यूजिशियन, और एक्टर सिलमबारासन के साथ काफी वर्षों था, यहाँ तक की इन्होने आपस में शादी करने की सार्वजनिक रूप से पुष्टि की थी, हंसिका ने ट्वीट कर के भी कहा था कि ‘मैं अपने निजी जीवन से जुडी कई अफवाहें सुन रही हूँ, जिसको स्पष्ट करते हुए मई बताती हूँ की हाँ मैं STR को देख रही हूँ। जिसके लिए मैं अपने निजी जीवन से जुडी बातें नहीं करना चाहती हैं, इस ट्वीट पर STR ने भी कहाँ था की हाँ हंसिका अच्छा काम करती हैं, वह अच्छा कर रही हैं और मैं उनके साथ हूँ और हमारी शादी का फैसला हमारे परिवार द्वारा लिया जायेगा, और उम्मीद है आप लोग हमारे रिश्ते का सम्मान करेंगे। लेकिन कुछ सालों में ही यह जोड़ा अलग हो गया।
वैवाहिक जीवन | अविवाहित |
बॉयफ्रेंड | सिलमबारासन (अभिनेता)Ex |
वर्तमान में प्रेम संबंध | कोई जानकारी नहीं |
Hansika Motwani Favorite Things (हंसिका मोटवानी की पसंदीदा चीजें)
यदि हंसिका की पसंद की चीजों की करें चाहे वो कोई अभिनेता हो या कोई अभिनेत्री या भोजन, जगह उसकी जानकारी यहाँ नीचे दिए गए टेबल में दी गई है।
पसंदीदा अभिनेता | जेरार्ड बटलर (Gerard James Butler) |
पसंदीदा अभिनेत्री | नूतन (नूतन समर्थ) |
पसंदीदा फिल्में | ओह माय फ्रेंड (तेलगु फिल्म) बिंदास, सेत्तई |
पसंदीदा खाना | राजमा-चावल |
पसंदीदा जगह | जयपुर |
Also Check:-
कुल सम्पति/सम्पति विवरण (Hansika Motwani Net Worth)
हंसिका की कुल सम्पति से संबंधित पूर्ण रूप से कोई जानकारी प्राप्त नहीं है लेकिन ये जानकारी प्राप्त है कि यह अभिनेत्री साउथ की सबसे अधिक फ़ीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक है।
कुल सम्पति | लगभग 30 करोड़ |
वेतन (salary) | 80 लाख/फिल्म |
हंसिका मोटवानी का करियर (Hansika Motwani Career)
1 टीवी सीरियल्स में बाल कलाकार
हंसिका मोटवानी ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में ही शुरू कर दिया था हंसिका ने सबसे पहले टीवी सीरियल में काम किया था वो सीरियल था शाका लाका बूम बूम, जो की बहुत ही प्रसिद्ध हुआ था और आज भी यह सीरियल सबका ही पसंदीदा सीरियल है। जिसके बाद हंसिका ने देश में निकला होगा चाँद शो में काम किया, इस शो में इन्होने बाल कलाकार के रूप में टीना का किरदार निभाया था, इसके साथ ही हंसिका ने क्योंकि सास भी कभी बहु थी, करिश्मा का करिश्मा, हम दो हैं ना जैसे प्रसिद्ध टीवी सीरियल्स में काम किया और आज वो एक बेहतरीन फिल्म अभिनेत्री हैं। हंसिका ने सबसे पहले दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
2 फिल्मों में निभाई बाल कलाकार की भूमिका
हंसिका मोटवानी ने नाटकों में तो बाल कलाकार के रूप में काम किया ही था इसके साथ ही हंसिका ने फिल्मों में भी बाल कलाकार का अभिनय किया है। हंसिका ने सबसे पहले बालकलाकार की भूमिका हिंदी हॉरर फिल्म हवा में शासा के रूप में किया था, इसके बाद हंसिका ने ऋतिक रोशन की सुपर हिट फिल्म कोई मिल गया में काम किया, इसके साथ ही हंसिका ने हम कौन हैं, आबरा का डाबरा जैसे फिल्मों में बाल कलाकार की भूमिका निभाई।
2007 में फिल्मों में किया डेब्यू
हिंदी टीवी सीरियल और बॉलीवुड फिल्मों में बालकलाकार की भूमिका निभाने के बाद साल 2007 में हंसिका ने मुख्य अभिनेत्री के रूप में तेलगु फिल्म देसमुदुरु फिल्म से डेब्यू किया। और इस फिल्म को करने के बाद हंसिका अपने फ़िल्मी करियर में हिट फिल्में करती गई और प्रसिद्धि प्राप्त करती गई। और आज वो साउथ में ही नहीं पुरे भारत में अपने अभिनय और खूबसूरती के कारण प्रसिद्ध हैं। अपने अभियन के दम पर हंसिका कई सारे पुरस्कार और सम्मान भी प्राप्त कर चुकी हैं। आपको बता दें हंसिका मोटवानी और सिलमबारासन की लेटेस्ट फिल्म महा (Maha) 2022 में आई है।
हंसिका की कन्नड़ फिल्में
हंसिका ने तेलगु-तमिल फिल्मों के साथ ही हिंदी फिल्मों में तो काम किया ही है इसके साथ ही हंसिका ने अपने फ़िल्मी करियर में कन्नड़ फिल्म में भी काम किया है। जी हाँ हंसिका ने साल 2008 में आई बिंदास कन्नड़ फिल्म में दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार के साथ काम किया था। जो की हंसिका के फ़िल्मी जीवन की एकमात्र कन्नड़ फिल्म है।
हंसिका ने कई सारी फिल्मों में काम किया इसके साथ ही इन्होने तमिल फिल्मों मेंभी काम किया है, हंसिका की पहली तमिल फिल्म मापिल्लई थी।
हंसिका ने टीवी सरीरियल हिंदी फिल्म तमिल, तेलगु, मलयाली फिल्मों में काम करने के साथ ही हंसिका ने तेलगु वेब सीरीज में भी काम किया है। जो की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।
Hansika Motwani TV Serial
देश में निकला होगा चाँद | 2001 |
शाका लाका बूम बूम | 2001 |
क्योंकि सास भी कभी बहु थी | 2002 |
करिश्मा का करिश्मा | 2003 |
हम दो हैं ना | 2004 |
सेलिब्रिटी फेम गुरूकुली | 2005 |
हंसिका की कुछ फिल्में
देसमुदुरु | 2007 |
बिंदास | 2008 |
मस्का | 2009 |
सीता रामुला कल्याणम | 2010 |
मपिल्लई | 2011 |
सेत्तई | 2013 |
सिंघम 2 | 2013 |
अरनमाई | 2014 |
अंबाला | 2015 |
पुली | 2015 |
पोक्किरी राजा | 2016 |
अरनमाई 2 | 2016 |
सिंघम 3 | 2017 |
गौतम नंदा | 2017 |
विलन | 2017 |
100 | 2019 |
तेनाली रामकृष्ण बी.ए.बीएल | 2019 |
महा | 2022 |
पुरस्कार/अवॉर्ड
- 2008 में 55वें फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण (सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री) का अवार्ड प्राप्त हुआ था।
- 2015 में हंसिका को दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री होने के लिए सम्मानित किया गया था।
- साल 2015 में इन्हे पसंदीदा अभिनेत्री के लिए विजय अवार्ड से सम्मानित किया गया।
हंसिका मोटवानी इंस्टाग्राम/ट्विटर अकाउंट (Hansika Motwani Instagram/Twitter)
दोस्तों अगर आप भी हंसिका के फैन हैं और आप इन्हे इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फॉलो करना चाहते हैं, तो इनके इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल का नाम और जानकारी यहाँ पर दी गई है। जिसकी सहायता से आप इनको फॉलो कर सकते हैं।
हंसिका मोटवानी इंस्टाग्राम अकाउंट – ihansika
हंसिका मोटवानी ट्विटर आईडी – @ihansika