Har Ghar Tiranga Abhiyan : जैसा की आप सभी जानते है कि आजादी का अमृत मोहत्सव आने वाले है यानी बस कुछ दिन में स्वतंत्रता दिवस का पर्चम हर जगह लहराने वाला है। बता देते है 2 अगस्त को हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में तिरंगा लगाया है। जिसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के जरिये देश की जनता से यह गुजारिश कि है वह सभी लोग हर-घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर अपनी भूमिका को निभाएं।

इसी के साथ उन्होंने कुछ दिन पहले ही महीने के रेडियो प्रोग्राम मन की बात में भी आज़ादी से जुड़े अमृत महोत्सव के इस अभियान में भाग लेने की बात पूरे देश की जनता से की है। यदि आप भी इस अभियान में शामिल होना चाहते है और इसका हिस्सा बनना चाहते है तो आपको आज हम इसकी जानकारी देने जा रहे है कि हर घर तिरंगा अभियान योजना क्या है और आप कैसे इस अभियान में शामिल हो सकते है। इसके अलावा इससे जुडी अन्य सभी जानकारियों को जानने के लिए हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
जाने क्या है हर घर तिरंगा
हर घर तिरंगा अभियान एक सरकार द्वारा बनायीं योजना है। इस योजना का लक्ष्य भारत के हर घर तिरंगा लहराने का है। सरकार द्वारा इसके लिए 20 करोड़ घरों में तिरंगा लहराने का निश्चय किया गया है। देश की पूरी जनता के लिए सरकार की यह अपील है कि वह 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच पब्लिक पार्टिसिपेशन के जरिये 20 करोड़ घरों में तिरंगा लहराएं।
हर घर तिरंगा अभियान के लिए एडमिनिस्ट्रेशन (प्रशासन) जोरों-शोरों से तैयारी करने पर लगी हुई है। तैयारी को और अच्छे से सँभालने के लिए नोडल अधिकारीयों को भी एप्पोइंट किया गया है। सरकार ने 3 तरह के झंडे का उत्पादन की व्यवस्था की है। यह सभी झंडे आपको पोस्ट ऑफिस में भी मिलेंगे और लोग तिरंगे को ऑनलाइन भी खरीद पाएंगे। बता देते है कि नॉएडा के डीएम सुहास एल वाई ने कहा है कि इस प्रोग्राम को सक्सेस्फुल बनाने के लिए काफी NGO भी इसकी मदद कर रही है जिसके जरिये लोग कम रेट्स पर तिरंगे खरीद सकेंगे।
कैसे हो सकेंगे हर घर तिरंगा अभियान में शामिल
श्री नरेंद्र मोदी जी कि सभी जनता से ये अपील है कि स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा लहराया जाएं। यह पल देश के लिए बहुत ही गर्व का होगा। यदि आप इस अभियान में शामिल होना चाहते है तो इसके लिए सरकार ने एक ऑनलाइन वेबसाइट https://harghartiranga.com बनायीं है। आप इस वेबसाइट पर जाकर तिरंगा डाउनलोड कर सकते है। आपको इस वेबसाइट पर तिरंगा कैसे डाउनलोड करना है उसके सभी स्टेप्स बताएं गए है। इसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर भरके लोकेशन ऑन करनी होगी। जिसके बाद आपके सामने डाउनलोड या प्रिंट सर्टिफिकेट का ऑप्शन आ जायेगा।
जाने अभियान का उद्देश्य
अभियान का उद्देश्य आज़ादी के पूरे 75वें साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आरंभ किया है। इस अभियान के माध्यम से देश के नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाना और देश के लिए प्रेम जागरूक करना है साथ ही हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को पैदा करना है। ताकि देश का हर देशवासी अपने देश की रक्षा के लिए हमेसा आगे खड़ा रह सके।
ये है राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े नियम
सरकार द्वारा नेशनल फ्लैग को लहराने के कुछ नियम बनाये गए है जिसकी जानकारी आप सभी को होना बहुत ही जरुरी है। अगर आप ने इन सभी नियम के अनुसार तिरंगा नहीं फहराया तो आप पर कड़ी कार्यवाही की जा सकती है। इसके लिए देश की सरकार ने फ्लैग कोड 2022 को तैयार किया है। यह नेशनल फ्लैग के उपयोग, प्रदर्शनी और तिरंगा फहराने से जुडी गाइडलाइन्स के बारे में बताता है। इस गाइडलाइन्स को 26 जनवरी 2002 को लागू किया गया था।
तिरंगा फहराते समय इन बातों को रखे ध्यान
- झंडे का प्रयोग कमर्शियल पर्पस के लिए नहीं किया जायेगा।
- यदि आप किसी व्यक्ति को सलामी दे रहे है तो झंडे को झुखाया नहीं जायेगा।
- किसी भी ड्रेस या यूनिफार्म में झंडे के रूप में प्रयोग नहीं किया जायेगा। झंडे को किसी भी रुमाल, तकिया, या बाकि किसी भी ड्रेस पर नहीं छाप सकते।
- झंडे का उपयोग किसी भी बिल्डिंग में प्रदान लगाने के लिए नहीं किया जायेगा।
- झंडे पर किसी भी तरह का विज्ञापन, नोटिफिकेशन या कोई अभिलेख नहीं लिखा होना चाहिए।
- किसी भी अन्य झंडे को भारतीय झंडे के बराबर ऊपर नहीं फहराया जाना चाहिए।
जय हिन्द
Har ghar Nishan hai janda meri Shan hai
वतन के जाँ निसार हैं वतन के काम आएँगे ,हम इस जमीं को एक रोज़ आसमाँ बनाएँगे