Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana: केंद्र सरकार हो चाहे राज्य सरकार दोनों ही अपने राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने व उनकी आय में वृद्धि करने के लिए लगातार प्रयास करती आयी है। ऐसे ही एक योजना को झारखण्ड सरकार द्वारा शुरू किया गया था जिसका नाम झारखंड फसल राहत योजना 2023 है। यह योजना राज्य के किसान नागरिको के लिए शुरू की गयी थी। इस योजना के तहत किसानो को प्राकृतिक आपदाओं जैसे: बाढ़, ओले, तेज बारिश, आंधी-तूफ़ान के चलते उनकी फसलों के नुक्सान पर राहत प्रदान करने लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। सरकार ने इस योजना के तहत फिर एक बार इसकी आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। अगर आप भी इस योजना का लाभ प्रदान करना चाहते है तो आप अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।
चलिए आज हम आपको योजना से सम्बंधित सभी जानकारियाँ जैसे: झारखण्ड फसल राहत योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2023 Online Apply), योजना से मिलने वाले लाभ, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता आदि के बारे में बताने जा रहे है। यदि आप इसके बारे में जानकारी जानना चाहते है तो आप हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े

झारखण्ड फसल राहत योजना
झारखण्ड फसल राहत योजना को झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के तहत किसानो को प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। योजना से मिलने वाली राशि लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है इसके लिए आवेदक का बैंक खाता होना जरुरी है जो आधार कार्ड से लिंक होना जरुरी है।
आर्टिकल | झारखण्ड फसल राहत योजना ऑनलाइन आवेदन |
योजना | झारखंड फसल राहत योजना |
राज्य | झारखण्ड |
साल | 2023 |
विभाग | कृषि ,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड |
लाभ लेने वाले | राज्य के किसान नागरिक |
उद्देश्य | किसानों को उनकी फसल का नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना |
पंजीकरण | ऑनलाइन मोड |
आधिकारिक वेबसाइट | jrfry.jharkhand.gov.in |
योजना को शुरू करने का उद्देश्य
फसल राहत योजना का उद्देश्य प्रकृतिक आपदा आने पर जितने भी किसानों की फसल बर्बाद होती है उनकी फसल की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है क्यूंकि अक्सर आपने देखा होगा कि राज्य में कई ऐसे किसान नागरिक होते है जिनका भरण-पोषण और घर खेती से ही चलता है। लेकिन कभी आपदा आने पर उनकी फसल बर्बाद हो जाती है जिससे उनका लाखो का नुकसान हो जाता है और उनका घर का गुजारा नहीं हो पाता जिससे वह काफी दुखी हो जाते है और आत्महत्या तक करने में मजबूर हो जाते है। इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने इस योजना को शुरू किया है ताकि किसानों को आर्थिक सहायता दी जा सके और उन्हें खेती के लिए और प्रोत्साहित किया जा सके।
फसल राहत योजना से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं
यहाँ हम आपको फसल राहत योजना से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताओं की जानकारी देने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए पॉइंट्स को पूरा पढ़े।
- राज्य के जिन किसानों की फसल प्राकृतिक आपदा के कारण ख़राब हो गयी होगी उन्हें इस पोर्टल के तहत उनकी सहायता के लिए वित्तीय धनराशि प्रदान की जायेगी।
- योजना से मिलने वाली राशि लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
- योजना का आवेदन किसान नागरिक ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकेंगे।
- इस योजना के तहत जिन किसानों ने अपनी फसल के लिए लोन लिया होगा उनका लोन (ऋण) भी सरकार की तरफ से माफ़ कर दिया जायेगा।
- सरकार द्वारा इस योजना का संचालन करने के लिए 200 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
- फसल राहत योजना के तहत किसानों को लोन में से प्रीमियम (लोन इंट्रस्ट) का भुगतान करना पड़ेगा।
- यदि नागरिक को फसल से जुडी कोई भी जानकारी जाननी होगी तो वह पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से जानकारी को देख सकता है।
- Fasal Rahat Yojana के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ पायेगा।
झारखंड फसल रहत योजना हेतु पात्रता
अगर आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको इसकी पात्रता के बारे में जानना जरुरी है जिससे आपको आवेदन करने में दिक्कत ना आये। पात्रता जानने के लिए आप दिए गए पॉइंट्स को पढ़े।
- झारखंड राज्य के मूलनिवासी किसान ही झारखण्ड फसल योजना का लाभ ले सकते है।
- किसानों के पास उनकी कृषि योग्य भूमी होनी आवश्यक है तभी वह इसके पात्र समझे जायेंगे।
- आवेदक के पास आवेदन करते समय भी जरुरी दस्तावेज मौजूद होने चाहिए।
- अगर कोई किसान पहले से ही किसी फसल योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है, तो वह इस योजना का आवेदन नहीं कर सकता।
- गैर रैयत किसान जो अन्य रैयतों की भूमि पर कृषि करते है वह भी इसके पात्र होंगे।
- योजना का आवेदन करने के लिए किसान की आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक किसान का स्वयं का बैंक में खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।
- इस योजना के तहत एससी ,एसटी, ओबीसी ,महिला ,पहाड़ी जनजाति ,आदिम जनजाति किसानों को शामिल किया जायेगा।
- प्रकृतिक रूप से हुई फसल का लाभ ही किसान को दिया जायेगा। अगर की किसान की फसल अन्य कारण से खराब हुई होगी तो वह इस योजना का पात्र नहीं समझा जायेगा।
योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को आवेदन करते समय जरुरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती हैं। हम आपको यहाँ जरुरी दस्तावेज की जानकारी देने जा रहे है जो इस प्रकार से है:
आधार कार्ड | पासपोर्ट साइज फोटो | रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर |
खाता, खसरा नंबर | जन्म प्रमाणपत्र | मूल निवास प्रमाणपत्र |
खेती के कागजाद | आयु प्रमाणपत्र | वोटर id कार्ड |
बैंक अकाउंट नंबर | पैन कार्ड |
- फोन पे से पैसे ट्रांसफर कैसे करें?
- केंद्रीय कर्मचारियों के हुए मजे, अगले महीने अकाउंट में आएंगे इतने पैसे
झारखंड फसल राहत योजना का आवेदन कैसे करें?
योजना का आवेदन करने के लिए किसान नागरिक दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana Online आवेदन करने के लिए आपको jrfry.jharkhand.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज में आपको किसान पंजीकरण करें के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुल कर आजायेगा।
- अब अगले पेज पर आपको झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना का पंजीकरण फॉर्म दिखाई देगा।
- जिसके बाद फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी जानकारी जैसे: नाम, लिंग, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि भरनी होगी।
- सभी जानकारी भरने के पश्चात आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
नोट: राज्य के जो भी किसान फसल राहत योजना का आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है उन्हें यह सूचित किया जाता है कि योजना का आवेदन करने के लिए उन्हें थोड़ी प्रतीक्षा करनी होगी। सरकार ने अभी Fasal Rahat Yojana की ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन प्रकिया को जारी नहीं किया है। जैसे ही सरकार योजना की आवेदन प्रक्रिया को शुरू करेगी हम आपको अपने लेख के जरिये सूचित कर देंगे जिसके बाद आप इसका आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है।
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojna में लॉगिन कैसे करें?
- लॉगिन करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको किसान लॉगिन करें के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपको अगले पेज पर लॉगिन करने के लिए दो ऑप्शन जैसे: login with password और login with otp दिखाई देंगे आपको अपने अनुसार ऑप्शन चुन लेना है।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर , पासवर्ड और कैप्चा कोड को भर के लॉगिन कर लेना है।
Fasal Rahat Yojana से जुड़े प्रश्न/उत्तर
यह योजना झारखण्ड सरकार द्वारा शुरू की गयी है। इस योजना के तहत राज्य के जितने भी किसानों को प्राकृतिक रूप से आई आपदा जैसे: बाढ़, ओले, तेज बारिश, आंधी-तूफ़ान की वजह से उनकी फसल ख़राब होने का नुकसान झेलना पड़ता है उन्हें योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
Fasal Rahat Yojana का आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jrfry.jharkhand.gov.in है। जानकारी के लिए बता दें, अभी योजना की आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी है। जैसे ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी आपको सूचित कर दिया जायेगा।
जी नहीं, अन्य राज्य के किसान नागरिक भी फसल राहत योजना का आवेदन नहीं कर सकते है, केवल झारखण्ड राज्य के नागरिक ही इस योजना का आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है।
झारखण्ड फसल राहत योजना 2023 के तहत किसानों की सहायता के लिए सरकार द्वारा 200 करोड़ रुपये का बजट प्रदान किया जाएगा
फसल बीमा योजना की जगह सरकार ने फसल राहत योजना को शुरू किया है।
योजना से सम्बन्धित कोई अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको कार्यालय जाना होगा।
हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से झारखंड फसल राहत योजना 2023 से जुडी सारी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको झारखंड फसल राहत योजना से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।