Haryana Kaushal Rojgar Nigam Online Registration: ये तो आप सभी जानते ही है कि देश की केंद्र सरकार हो या राज्यों की सरकारें सभी अपने राज्य के नागरिकों के लिए तरह-तरह की योजनाओं को जारी करती रहती है। ऐसे ही एक पोर्टल हरियाणा सरकार द्वारा अपने राज्य के बेरोजगार युवा नागरिकों के लिए शुरू किया गया है जिसका नाम है हरियाणा कौशल रोजगार निगम. हरियाणा सरकार द्वारा इस पोर्टल को 1 नवंबर 2021 में शुरू किया गया था। जिसमे हर साल इसकी आवेदन प्रक्रिया को जारी किया जाता है। इस पोर्टल के जरिये बेरोजगार युवाओं को जितनी नौकरिया आउटसोर्स भर्ती या ठेकेदारी के जरिये प्राप्त होती थी वह अब ऑनलाइन माध्यम से प्रदान की जाएगी। इसी के साथ इसमें आपको EPF और ESI जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।

अगर आप भी इसका आवेदन करना चाहते है तो हम आपको अपने आर्टिकल के जरिये Haryana Kaushal Rojgar Nigam पोर्टल पर आवेदन की प्रकिया, पोर्टल पर युवाओं को क्या-क्या लाभ मिलेंगे, हरियाणा कौशल रोजगार निगम सैलरी, कौशल रोजगार निगम रजिस्ट्रेशन last Date कब है आदि के बारे में बताने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े
हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2023
हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के जरिये राज्य में जितनी भी भर्ती या नौकरी ठेकेदारी या आउटसोर्स के जरिये कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होती है वह सभी भर्तियां अब ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध की जाएगी। पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों के वर्क स्पेस में हो रहे शोषण को रोका जा सकेगा और किसी योग्य व्यक्ति को ही रोजगार प्रदान किया जायेगा। इस पोर्टल के जरिये अब रोजगार देने में ट्रांस्पेरेन्सी आएगी और योग्यत व्यक्ति को नौकरी मिल पायेगी यानि अब किसी तरह का सोर्स नहीं चल पायेगा। इससे भ्रस्टाचार भी कम होगा। बता दें, ऑनलाइन पोर्टल के जरिये अब कॉन्ट्रैक्ट बेस की नियुक्तियां मेरिट बेस पर ही की जाएगी।
आर्टिकल | हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2023 |
साल | 2023 |
के द्वारा | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी |
लाभ लेने वाले | राज्य के बरोजगार युवा नागरिक |
उद्देश्य | आउटसोर्सिंग के जरिये की जाने वाली नियुक्तियों को ऑनलाइन करना |
श्रेणी | राज्य सरकारी योजना |
रजिस्ट्रेशन मोड | ऑनलाइन मोड |
आधिकारिक वेबसाइट | www.hreyahs.gov.in |
हरियाणा कौशल रोजगार निगम का उद्देश्य
पोर्टल को शुरू करने का उदेश्य आउटसोर्स के जरिये दी जाने वाली नौकरी को ऑनलाइन माध्यम के जरिये करना है। जैसा आप जानते ही होंगे कि कई युवा नागरिकों को कंपनी में आउटसोर्स के जरिये या ठेकेदार की मदद से नौकरी दी जाती है जहाँ उनके साथ शोषण भी किया जाता है लेकिन इस पोर्टल के जरिये अब कोई भी भ्रस्टाचार नहीं होगा और ऑनलाइन माध्यम से अब योग्य युवाओं को रोजगार दिया जायेगा। इससे राज्य में बेरोजगारी भी धीरे-धीरे कम होगी।
इस तरह की होगी हरियाणा कौशल रोजगार निगम की व्यवस्था
जानकारी के लिए बता दें, सरकार भी आउटसोर्सिंग भर्तियों के लिए एक कॉर्पोरेशन (निगम) का अरेंजमेंट करेगी। इन व्यवस्था के लिए सरकार IAS शरणदीप कौर बराड़ को निगम की पहली CEO (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के पोस्ट पर नियुक्त करेगी। इसी के साथ वह स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, एम्प्लॉयमेंट एंड सिटीजन रिसोर्स इनफार्मेशन डिपार्टमेंट का काम भी संभालेंगी। जिसके बाद डिपार्टमेंट, कच्चे कर्मचारी की भर्ती के लिए सभी विभाग कॉन्ट्रैक्ट बेस भर्ती के लिए निकाय व रोजगार निगम को इन्फॉर्म करेगी।
कौशल रोजगार निगम 2023 से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं
हम आपको कौशल रोजगार निगम से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं की जानकारी बताने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए पॉइंट्स को पढ़े।
- ऑनलाइन पोर्टल के जरिये आउटगोइंग पॉलिसी के तहत की जाने वाली भर्तियों को ऑनलाइन माध्यम से पूरा किया जायेगा।
- आउटसोर्सिंग भर्तियों में ट्रांस्पेरेन्सी लाने के लिए हरियाणा सरकार ने इस पोर्टल को शुरू किया है।
- हरियाणा राज्य में जितने भी योग्य और पात्र आवेदक है उन्हें रोजगार का अवसर मिल पायेगा।
- पोर्टल के शुरू होने के बाद अब किसी तरह का सोर्स नहीं चल पायेगा।
- नए अरेंजमेंट के हिसाब से अब युवा नागरिकों का सिलेक्शन कॉन्ट्रैक्ट अपॉइंटमेंट के तहत उनकी मेरिट के बेस पर होगा।
- राज्य के जितने भी उम्मीदवार है उन्हें रोजगार प्रदान करने के लिए स्किल डेवलपमेंट टेस्ट आयोजित किया जायेगा।
- बरोजगार युवा को सरकार द्वारा चलाये जा रहे ट्रेनिंग सेंटर में उनके इंटरेस्ट के हिसाब से जिस क्षेत्र में वह रूचि रखते होंगे, उसी क्षेत्र में उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी।
- Haryana Kaushal Rojgar Nigam के जरिये कॉन्ट्रैक्ट बेस के आधार पर सेलेक्ट किये गए युवाओं को एम्प्लोयी प्रोविडेंट फण्ड या एम्प्लोयी स्टेट इंशोरेंस की फैसिलिटी भी प्रदान की जाएगी।
- सरकार द्वारा जारी योजना के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिल सकेगी और बेरोजगारी दर कम हो पायेगा।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2023 हेतु पात्रता
अगर आप भी पोर्टल पर आवेदन करना चाहते है तो आपको इसकी पात्रता का पता होना आवश्यक है। पात्रता जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए पॉइंट्स को पढ़े।
- हरियाणा राज्य के मूल निवासी नागरिक ही हरियाणा कौशल रोजगार निगम में आवेदन करने के पात्र समझे जायेंगे और इसी के साथ आपके पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- 18 साल व उससे अधिक आयु के नागरिक जो पूरी तरह बेरोजगार है और नौकरी ढूंढ रहे होने वह इसका आवेदन कर सकते है।
- SC, ST, OBC, सामान्य वर्ग के नागरिक रोजगार पाने के योग्य समझे जायेंगे।
- हरियाणा राज्य के नागरिक के अलावा अन्य राज्य के नागरिक हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर आवेदन नहीं कर सकते।
- आवेदक के पास आवेदन करते समय उसमे मांगे गए सभी जरुरी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।
Kaushal Rojgar Nigam Portal हेतु आवश्यक दस्तावेज
पोर्टल पर राज्य के जो भी बेरोजगार नागरिक अप्लाई करना चाहते है उन्हें मांगे गए दस्तावेज की जानकारी होनी आवश्यक है। आवश्यक दस्तावेज की जानकारी जानने के लिए दी गयी टेबल को पढ़े।
आधार कार्ड | मूल निवास प्रमाणपत्र | पहचान पत्र: वोटर id कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड आदि |
आयु प्रमाण पत्र | शैक्षिणिक योग्यता प्रमाण पत्र | आय प्रमाण पत्र |
रजिस्टर मोबाइल नंबर | पासपोर्ट साइज फोटो | ईमेल ID |
Also Check: मेरी फसल मेरा ब्यौरा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Haryana Kaushal Rojgar Nigam पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- सबसे पहले हरियाणा सरकार की कौशल रोजगार निगम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.hreyahs.gov.in पर जाना होगा।
- यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल कर आजायेगा
- नए पेज पर आपको अपनी परिवार पहचान पत्र ID को भरना होगा और डिस्प्ले मेंबर पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही अगले पेज पर आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल कर आजायेगा।
- फॉर्म आपको 4 चरण में पूरा करना होगा।
- आपको सभी जानकारियों को भरके कन्फर्म बटन पर क्लिक कर देना है और आखिर में सभी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर देना है।
- सबमिट होते ही आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
पोर्टल पर सक्षम युवा कार्यक्रम के तहत आवेदन कैसे करें?
अगर आप Hariyana Kaushal Rojgar Nigam Portal पर आवेदन करके रोजगार प्राप्त करना चाहते है तो हम आपको इसकी आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- आवेदक को सबसे पहले हरियाणा सरकार की कौशल रोजगार निगम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.hreyahs.gov.in पर जाना है।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको सक्षम युवा के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल कर आजायेगा।
- नए पेज पर आपको प्राइवेट जॉब या सरकारी जॉब में से अपने अनुसार किसी एक ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेना है।
- जॉब सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने कंपनी की लिस्ट खुल कर आजायेगी।
- अगर आप प्राइवेट जॉब सेलेक्ट करते है तो आपके सामने कंपनी वैकंसी, जॉब टाइप, जॉब प्रोफाइल आ जाएगी जिसमे आप अपने अनुसार अप्लाई कर सकते है।
- आवेदक चाहे तो अगल-अलग कंपनी के लिए भी आवेदन कर सकते है।
- आपके द्वारा जॉब अप्लाई करने के पश्चात आप अपना जॉब स्टेटस भी चेक कर सकते है। बता दें, जॉब स्टेटस कंपनी द्वारा चेंज किया जाता है।
कौशल रोजगार निगम में डिपार्टमेंटल लॉगिन कैसे करें?
- डिपार्टमेंटल लॉगिन करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है।
- यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको डिपार्टमेंट लॉगिन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको यूजर नेम और पासवर्ड भरना है।
- इसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
पोर्टल पर करियर से जुडी जानकारी देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले हरियाणा सरकार की कौशल रोजगार निगम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.hreyahs.gov.in पर जाएं।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको करियर इनफार्मेशन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल कर आजायेगा।
- जिसमे आप अपने करियर से जुडी जानकरी आसानी से देख पाएंगे।
जॉब फेयर से जुडी जानकारी जानने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम हरियाणा सरकार की कौशल रोजगार निगम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.hreyahs.gov.in पर विजिट करें।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको नीचे जॉब फेयर के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल कर आजायेगा
- नए पेज पर आप नए पोर्टल पर री डायरेक्ट कर पाएंगे।
- जिसके बाद आपको यहाँ जॉब फेयर के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर सम्बंधित जानकारी खुल कर आजायेगी।
Also Read: Ration Card List – राशन कार्ड लिस्ट 2023
स्किलिंग बैच कैलेंडर देखना (View Skilling Batch Calendar)
एडमिशन लेने के लिए कोर्स कौन से अवेलेबल है देखने की प्रक्रिया जानने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले स्किल हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट https://skill.haryana.gov.in पर जाएं।
- यहाँ आपके सामने होम पेज पर कोर्स अवेलेबल फॉर एडमिशन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद नए पेज पर आपको ट्रेड और सेक्टर को सेलेक्ट करना है और ओके पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करने के बाद आपको जॉब रोल और कोर्स को सेलेक्ट करके केटेगरी को सेलेक्ट करना है।
- अब आपको नए पेज पर पूछी गयी जरुरी जानकारी भर देनी है और सर्च पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपकी सम्बंधित जानकारी खुल कर आ जाएगी।
शिकायत दर्ज कैसे करें (Complaint Register Process)
अगर आपको पोर्टल से सम्बंधित कोई जानकरी या आवेदन करने में किसी तरह की दिक्कत आ रही है तो आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें शिकायत दर्ज कर सकते है।
- आवेदक को सबसे पहले हरियाणा सरकार की कौशल रोजगार निगम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.hreyahs.gov.in पर जाना है।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको ग्रीवांस के सेक्शन पर जाना है और यहाँ दिए गए ऑप्शन में से लॉज ग्रीवांस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल कर आजायेगा
- नए पेज पर आपको रजिस्टर्ड कैंडिडेट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- यहाँ आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भर लेना है।
- जिसके बाद आपके सामने शिकायत दर्ज का फॉर्म खुल जायेगा।
- आपको फॉर्म में पूछी गयी जानकरी भरके सबमिट कर देना है।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2023 से जुड़े प्रश्न/उत्तर
हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल को हरियाना सरकार द्वारा 1 नवंबर 2021 में शुरू किया गया था। इस योजना के तहत जो युवा नागरिक पहले जिन पदों के लिए आउटसोर्सिंग के जरिये से आवेदन करते थे वह अब सरकार द्वारा जारी पोर्टल पर जाकर उन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
राज्य के जो भी उम्मीदवार चुने जायेंगे उन्हें उनके इंटरेस्ट के अनुसार ही कौशल (स्किल) ट्रेनिंग प्रदान करके कॉन्ट्रैक्ट बेस पर रोजगार दिया जायेगा। इसी के साथ उन्हें EPF और ESI जैसी सेवाओं का भी लाभ मिलेगा।
Haryana Kaushal Rojgar Nigam का आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट www.hreyahs.gov.in है।
कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर युवाओं का चयन उनकी मेरिट के बेस पर किया जायेगा।
पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया हमने आपको ऊपर अपने आर्टिकल में प्रदान कर दी है। प्रक्रिया जानने के लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत चयन किये गए युवा नागरिकों को हर महीने 17000 से 30000 रुपए तक सैलरी दी जाती है।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर 01722800130 है। जिन भी नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी हो वह दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है।
हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2023 से जुडी सारी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको Haryana Kaushal Rojgar Nigam से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।
Sir pichle 6 mhino se sallery 35oo kat k aa rhi h mere kaam k anubhav se 6 saal se electric water supply pump perator ki post p hu sir 6 mhine jo kati h or jo badi h vo milakar meri sallery di jaye is mhine ki sallery bhi nhi aayi h to aapse nivedan karta hu mere kaam ko dekhte huye meri sallery di jaye aapki badi kirpa hogi thnankue sandeep kataria son of late ashok kataria gaon choma ward all bro thangs