Prachi Desai Biography in Hindi | प्राची देसाई जीवन परिचय

Prachi Desai Biography: प्राची देसाई टीवी जगत की कलाकार और बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। प्राची ने टीवी की कई सारे शो में तो काम किया ही है। साथ ही प्राची ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया है। टीवी सीरियल में काम करने के साथ ही प्राची ने बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया। प्राची ने मेहनत से छोटे परदे से अपने करियर की शुरुआत की और फिर आगे बढ़ कर अपनी सफलता का मुकाम पा लिया। यदि आप प्राची देसाई के जीवन और उनके करियर से जुडी हुई बातें आप यहाँ पर जान सकते हैं। जैसे प्राची देसाई कौन है, उन्होंने कहाँ और कैसे अपना करियर शुरू किया। तो चलिए प्राची देसाई के करियर से जुडी बातें जानते हैं।

Prachi Desai Biography in Hindi

प्राची देसाई का जन्म सन् 1988 में 12 सितम्बर को गुजरात सूरत में हुआ। और प्राची ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा भी सूरत से ही पूरी की और फिर आगे कॉलेज की शिक्षा पूरी करने के लिए प्राची महाराष्ट्र पुणे के कॉलेज में गई। लेकिन पढाई के साथ ही प्राची को अभिनेत्री बनने का शौक लग गया था। जिसके बाद प्राची ने टीवी सीरियल्स की प्रोड्यूसर एवं निर्माता एकता कपूर के टीवी शो में काम करना शुरू किया। और प्राची ने अपनी पढाई बीच में ही छोड़ दी थी। जब प्राची सिर्फ 17 साल की थी।

तब पहली बार अपने टीवी जगह के सीरियल्स में अपने कदम रखे और एकता कपूर के शो कसम से में बानी कपूर के रूप में काम किया। इस शो में राम कपूर का किरदार निभाने वाले जिनका असल नाम भी राम कपूर है। प्राची अपने इन को-एक्टर से पुरे 16 साल छोटी थी। लेकिन प्राची की एक्टिंग के प्रभाव ने लोगों को इतना प्रभावित कर दिया कि कोई भी यह अंदाजा नहीं लगा सकता था की प्राची इस शो के शुरुआत के समय केवल 17 साल की थी। और इस शो से प्राची ने अपने टीवी सीरियल के जीवन में सफलता प्राप्त करनी शुरू की। इसके बाद प्राची ने झलक दिखला जा शो में भी काम किया

Prachi Desai Biography in Hindi
पूरा नाम प्राची देसाई (Prachi Desai)
निक नेम वन टेक आर्टिस्ट
प्राची की जन्मतिथि सोमवार 12 सितम्बर, 1988
जन्मस्थान सूरत, गुजरात
पेशा अभिनेत्री
लम्बाई 5 फिट 4 इंच,
163 सेमी,
1.63 सेमी.
वजन 55 kg लगभग
उम्र 34 वर्ष (2022)
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिन्दू
होमटाउन (गृहनगर)पंचगनी (महाराष्ट्र)
स्कूल सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, महाराष्ट्र पंचगनी
कॉलेज सिंहगढ़ कॉलेज, पुणे
शैक्षणिक योग्यता कॉलेज ड्रॉपआउट
रुचियाँ पढ़ना, स्केचिंग करना, योगा करना, नृत्य करना आदि।

परिवार

पिता निरंजन देसाई (प्रोफेसर)
माता अमिता देसाई
भाई-बहन ईशा देसाई

करियर

कसम से सीरियल के बाद प्राची ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कसम से सीरियल के बाद प्राची बानी कपूर के नाम से पहचानी जाने लगी। और प्राची तो एक्टिंग के काम में एकदम ही गहरी रूचि रखती थी। जिससे उनकी सफलता की सीढ़ियां बढ़ती ही गई।

टीवी सीरियल्स और शोज में काम करने के बाद अपनी मेहनत के बल पर प्राची को रॉक ऑन फिल्म में काम करने का मौका मिला प्राची के साथ ही फरहान अख्तर की भी यह डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म की कामयाबी के साथ ही दोनों एक्टर्स को भी कामयाबी मिली। जिसके बाद की प्राची ने अपना फ़िल्मी जीवन शुरू किया। इस फिल्म के बाद 2013 में प्राची न्यूट्रोजेना स्किन केयर की ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुनी गई थी। और इसके साथ ही प्राची ने फिर बॉलीवुड में कुछ हिट फिल्में की जैसे – वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई(2010), बोल बच्चन(2012), लेकिन हमेशा ही किसी का भी दौर अच्छा नहीं चलता इसी तरह प्राची को काम तो मिला लेकिन इनकी फिल्में इतनी ज्यादा सफलता नहीं प्राप्त कर सकी। इनमे से कुछ फिल्मे ये हैं –

पोलिसगिरी(2013), लाइफ पार्टनर(2009), आई मी और मैं(2013) और अजहर(2016), रॉक ऑन (2016) जैसी फिल्में ज्यादा सफल नहीं हो पाई। लेकिन इस सब के चलते 2014 में प्राची ने बॉक्स ऑफिस में 170 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली सफल फिल्म में भी काम किया है।

टीवी सीरियल कसम से 2006
डेब्यू फिल्म रॉक ऑन 2008
पुरस्कार : 1. टीवी सीरियल ‘कसम से’ में बेस्ट फ्रेश न्यू फीमेल फेस के लिए इंडियन टेली पुरस्कार
2. कसम से सीरियल में राम कपूर के साथ बेस्ट जोड़ी के लिए इंडियन टेली पुरस्कार मिला।
3. साल 2009 में रॉक ऑन फिल्म में इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी पुरुस्कार प्राप्त किया।
4. इसके बाद 2011 में आई वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई (Once Upon A Time In Mumbai) फिल्म में बेस्ट अभिनेत्री के जी सिने पुरस्कार प्राप्त किया।
5. बोल बच्चन फिल्म 2013 में सर्वश्रेष्ठ निर्णायक प्रदर्शन के लिए स्टारडस्ट पुरस्कार से नवाजी गई।

Also Check: शिवांगी जोशी जीवन परिचय

वैवाहिक जीवन

वर्तमान समय में प्राची के शादीशुदा जीवन की कोई जानकारी नहीं है लेकिन फिल्म बोल बच्चन के दौरान साल 2013 में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी और प्राची देसाई और दूसरे के करीब आने लगे थे। दोनों एक दूसरे के पार में फंस गए। बात यहीं तक नहीं रुकी थी। रोहित अपनी पत्नी माया शेट्टी को छोड़कर प्राची के साथ रहने लगे थे। उनकी नौबत तलाक तक आ चुकी थी। लेकिन वर्तमान समय में इसकी कोई जानकारी नहीं है।

वैवाहिक जीवन अविवाहित
बॉयफ्रेंड रोहित शेट्टी (बॉलीवुड फिल्म निर्देशक)

पसंदीदा चीज़ें

पसंदीदा अभिनेता शाहिद कपूर, रयान थॉमस गोसलिंग(Ryan Thomas Gosling), अर्जुन रामपाल
अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स(Julia Roberts), कंगना रनौत, ऑड्रे हेपबर्न(Audrey Hepburn), रोसी हंटिंगटन-व्हाइटली(Rosie Huntington-Whiteley)
टीवी शो तीरांत (Tyrant, American Drama Series), Hot in Cleveland (American Sitcom)
फिल्में बॉलीवुड :जब वी मेट, जो जीता वही सिकंदर, क्वीन, दिल चाहता है, दिल है कि मानता नहीं, कपूर एंड संस
हॉलीवुड: प्रीटी वुमन (Pretty Woman)
रंग गुलाबी, नीला, सफ़ेद
फैशन ब्रांड्स माइकल कोर्स (Michael Kors)
जगहें स्विट्जरलैंड, मिलान में गस्ताद, न्यूयॉर्क
सेंट क्लो, कैरोलिना, हैरेरा 212, गुच्ची एनवी,
पसंदीदा रेस्टोरेंट कैफ़े जो एंड आउट ऑफ़ थे ब्लू इन मुंबई, इंडिगो डेली।
पसंदीदा किताबें अमीश त्रिपाठी की इक्ष्वाकु के वंशज और ग्रेगोरी डेविड रॉबर्ट्स द्वारा लिखी गई शांताराम।

Prachi Desai नेट वर्थ और कार कलेक्शन (Networth)

सैलरी 1 करोड़ प्रति फिल्म
कार कलेक्शन BMW- 62.90 Lakh Rupees
Tata Harrier -17.8 Lakh Rupees
skoda Tribe car
बिहार न्यूज़ होमपेज यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment

Join Telegram