Smriti Mandhana Biography in Hindi: दोस्तों अगर भारत में लोगों से पूछा जाए कि कितने लोगों को क्रिकेट पसंद है तो 100 में से 95 लोगों को यह पसंद है। यही जवाब आएगा। और यहाँ पर सबसे ज्यादा लोग सचिन तेंदुलकर, धोनी, विराट, रोहित जैसे पुरुष क्रिकेट खिलाडियों के प्रशंसक अधिक होंगे लेकिन यदि ठीक इसी तरह लोगों से यह सवाल किया जाए कि कितने लोगों को महिला क्रिकेट टीम और उनका खेल पसंद है। तो काफी लोगों का जवाब होगा की वो तो ये देखते ही नहीं हैं। या फिर इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन आज के समय में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने क्रिकेट में अच्छी खासी जगह बना ली है। लेकिन आज भी लोगों के मन इसके लिए इतनी ज्यादा भावनायें नहीं हैं।
आज इस लेख में हम भारत की दिग्गज महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के बारे में जानने वाले हैं। यहाँ पर उनके परिवार, जन्म, शिक्षा, करियर की शुरुआत, बॉयफ्रेंड, उम्र, कमाई कुल सम्पति, और उनके जीवन से जुडी कई सारी बातें हम यहाँ पर जानेंगे तो चलिए करते हैं।
स्मृति मंधाना जीवन परिचय (Smriti Mandhana Biography in Hindi)
पूरा नाम | स्मृति श्रीनिवास मंधाना |
पेशा/व्यवसाय | भारतीय क्रिकेटर (बल्लेबाज) |
जन्मतिथि | 18 जुलाई 1996 |
उम्र | 26 साल 2022 के अनुसार |
जन्मस्थान | मुंबई, महाराष्ट्र |
गृहनगर | सांगली, महाराष्ट्र भारत |
बालों का रंग | काला |
लम्बाई | 5 फ़ीट 5 इंच |
आँखों का रंग | काला |
शारीरिक संरचना | 33-27-33 |
वजन | 55 किलो |
राशि | कर्क |
नागरिकता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
स्कूल | ज्ञात नहीं |
कॉलेज | चिंतामन राव कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स |
शैक्षिक योग्यता | B.com |
रूचि/शौक | संगीत सुनना |
पसंदीदा क्रिकेटर | सचिन तेंदुलकर |
Also Check:-
- Chirag Shetty Biography in Hindi
- Sagar Ahlawat Biography in Hindi
- Gayatri Gopichand Biography in Hindi
Smriti Mandhana Family
पिता | श्रीनिवास मंधाना |
माता | स्मिता मंधाना |
भाई-बहन | श्रवण मंधाना |
स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई 1996 को मुंबई महाराष्ट्र में एक मध्यमवर्गीय परिवार में श्रीनिवास मंधाना (स्मिता के पिता) और स्मिता मंधाना(स्मृति की माता) के घर पर हुआ था। स्मृति के पिता एक पूर्व जिला लेवल के क्रिकेटर थे। और इनकी माता एक गृहणी हैं। स्मृति के घर पर इनका एक भाई भी है। इनके भाई का नाम श्रावण है। श्रवण भी पूर्व जिला लेवल क्रिकेटर हैं। स्मृति का प्रारम्भिक जीवन सांगली में बीता है। जब वह 2 साल की थी तब उनका परिवार माधवनगर, सांगली में बस गए थे। और यहीं से इन्होने ने अपनी शुरूआती शिक्षा भी प्राप्त की है। और उच्च शिक्षा इन्होने चिंता राव कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से प्राप्त की है।
जाने कौन है स्मृतिका बॉयफ्रेंड (Smriti Mandhana Boyfriend/Marital Status)
अगर दोस्तों आप स्मृति मंधाना की लव लाइफ या उनके किसी व्यक्ति से अफेयर आदि के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं तो आप को बता दें उनसे जुडी अभी तक ऐसे कोई भी खबर प्राप्त नहीं हुई है। फिलहाल ना तो उनके बॉयफ्रेंड या उनके किसी मंगेतर आदि से जुडी कोई खबर नेट पर उपलब्ध नहीं है। और वह सिंगल हैं व अविवाहित हैं। फिलहाल वो सिर्फ वो अपने करियर में ही व्यस्त हैं।
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
बॉयफ्रेंड/प्रेम सबंध | ज्ञात नहीं |
स्मृति का क्रिकेट जीवन (Smriti Mandhana Cricket Career)
इन्होने बचपन से ही अपने भाई को क्रिकेट खेलते देख, स्मृति के मन में भी क्रिकेट के प्रति रूचि जागने लगी। इसके बाद इन्होने भी क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। चूँकि स्मृति के पिता और भाई दोनों ही जिला स्तरीय क्रिकेटर थे जिसके चलते उन्होंने भी अपना करियर इसमें ही बनाने का फैसला लिया। स्मृति उस वक़्त केवल 9 साल की थी जब उनका चयन अंडर-15 टीम के लिए हुआ। इसके बाद इनका चयन महाराष्ट्र अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए हुआ। तब वो केवल 11 साल की थी। इस प्रकार वो क्रिकेट में आगे बढ़ती ही गई।
कोच | अनंत तांबवेकर |
पहले और आखिरी मैच | पहला टेस्ट मैच- 13 अगस्त 2014 Vs इंग्लैंड वूमेन वर्म्सले में लास्ट टेस्ट मैच – 16 नवंबर 2014 दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहला वनडे- 10 अप्रैल 2013 Vs बांग्लादेश महिला। अहमदाबाद में लास्ट वनडे – 24 फरवरी 2022 न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहला T20- 5 अप्रैल 2013 Vs बांग्लादेश महिला। वडोदरा में लास्ट टी-20 9 जून 2018 पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ |
जर्सी नंबर | #18 (भारत) |
बल्लेबाजी का तरीका | Left Hand bat |
गेंदबजी का प्रकार | दाहिने हाथ से मध्यम तेज (Right-arm medium-fast) |
घरेलु टीम | ब्रिस्बेन हीट वूमेन (Brisbane Heat Women) |
स्मृति मंधाना का घरेलु क्रिकेट करियर
ये तो हम सभी जान ही चुके हैं की स्मृति ने छोटी उम्र से ही क्रिकेट की और अपना रुख बढ़ा लिया था। केवल 9 साल की उम्र में इन्होने अंडर-15 की टीम में खेला था, और यहीं से इनके क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई। लेकिन साल 2013 के अक्टूबर माह में स्मृति को क्रिकेट करियर की बड़ी सफलता हासिल हुई। ये वो दिन था जब उन्होंने एक दिवसीय मैच में दोहरा शतक हासिल किया और दोहरा शतक प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला बनी। स्मृति ने महाराष्ट्र और गुजरात के मैच में 154 बॉल में 224 रन बनाये थे।
जो की क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ था, कि किसी महिला क्रिकेटर ने एक मैच में 2 शतक पुरे किये हों। इसके बाद इन्होने साल 2016 में Women Challengers Trophy में खेला और इंडिया रेड के लिए 3 अर्धशतक लगाए। इस मैच में स्मृति ने कुल 192 रन बनाये थे।
Smriti Mandhana International Career
स्मृति इंटरनेशनल क्रिकेट करियर उनके डोमेस्टिक क्रिकेट करियर से ज्यादा बेहतर रहा है। स्मृति ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ ओडीआई और T20 खेलकर की थी। साल 2014 में की इनका दूसरा इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ था। जो मैच वर्मस्ले पार्क में हुआ था। स्मृति ने इस मैच में कुल 73 रन बनाये थे। और यह मैच भारतीय टीम ने जीता था। और 2016 में स्मृति ने इंटरनेशनल मैच में अपना पहला शतक बनाया था। यह मैच इन्होने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इस मैच में इन्होने 109 गेंदों पर 102 रन बनाये थे। स्मृति साल 2016 में आईसीसी महिला टीम में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय महिला क्रिकेटर थी।
साल 2017 में महिला वर्ल्डकप को खलेने के बाद स्मृति ज्यादा चर्चा में आई। 2017 वर्ल्डकप में स्मृति ने क्वालीफायर इंग्लैंड के खिलाफ 90 रन बनाये थे। और इसके बाद इन्होने वेस्टइंडीज के खिलाफ 106 रन बनाये और फाइनल में जगह बनाई।
स्मृति के क्रिकेट करियर से जुड़ी कुछ रोचक बातें
- साल 2013 के अक्टूबर माह में स्मृति को क्रिकेट करियर की बड़ी सफलता हासिल हुई। ये वो दिन था जब उन्होंने एक दिवसीय मैच में दोहरा शतक हासिल किया और दोहरा शतक प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
- इसके बाद इन्होने साल 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ वर्म्सले पार्क में डेब्यू किया।
- सितंबर 2016 में ब्रिस्बेन हीट में स्मृति टूर्नामेंट केआधुनिक संस्करण के लिए साइन करने के बाद महिला बिग बैश लीग में खेलने वाली पहली भारतीय महिला बन गई। वहीं दूसरी महिला हरमनप्रीत कौर हैं।
- साल 2016 में स्मृति ने महिला बिग बैश लीग (WBBL) के लिए ब्रिस्बेन हीट के साथ एक साल के लिए एग्रीमेंट किया गया।
- इंजरी के सही होने के बाद स्मृति महिला क्रिकेट विश्व कप 2017 के फ़ाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा थी। जो कि यहाँ इंग्लैंड की टीम से 9 रन से हार गई थी, इस मैच में भी इनका शानदार प्रदर्शन रहा है।
- साल 2018 में स्मृति को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा सर्वश्रेष्ठ महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर के पद पर नियुक्त किया।
- साल 2018 में ही ICC ने स्मृति को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के लिए ”राचेल हीहो-फ्लिंट अवार्ड से सम्मानित किया।
- साल 2019 में स्मृति की तस्वीर महिला क्रिक जोन मैगनीज के कवर पेज पर आया था।
- साल 2022 के राष्ट्र्मंडल खेलों में क्रिकेट टूर्नामेंट में स्मृति को उप-कप्तान के पद पर नियुक्त किया गया है।
- स्मृति मंधाना के पसंदीदा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं।
स्मृति मंधाना को प्राप्त पुरस्कार (Honors and Awards to Smriti Mandhana)
- साल 2019 में स्मृति को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़वीस ने इनको नवभारत टाइम्स पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
- 16 जुलाई 2019 को भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने स्मृति को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था।
- इसी साल मंधाना को इंटरनेशनल वूमेन क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के सम्मान से सम्मानित किया गया।
- दुबई में कार्यक्रम में इनको यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
- लंदन में इनको इंडियन क्रिकेट हीरोज अवार्ड से सम्मानित किया गया।
- स्मृति को साल 2022 में उनके सभी मैचों में बेहतर प्रदर्शन के लिए आईसीसी ने वूमेन क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के सम्मान से नवाजा।
Achievements of Smriti Mandhana
- साल 2013 में गुजरात के खिलाफ खेले वनडे मैच में दोहरा शतक लगा कर दोहरा शतक प्राप्त करने वाली पहली महिला खिलाडी बनी।
- इन्होने यह दोहरा शतक अंडर 19 की टीम में खेलते हुए बनाया था। जिसमे इन्होने 150 गेंदों में 224 रन प्राप्त किये थे।
- साल 2016 में महिला चैलेंजर ट्रॉफी प्राप्त की और टूर्नामेंट की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाडी बनी।
- 2017 में अपने बेहतर प्रदर्शन के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वर्ल्डकप फाइनल तक पहुंचाया।
- साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज पिंक बॉल टेस्ट में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर का ख़िताब प्राप्त किया।
- महिला और पुरुष दोनों वर्ग के क्रिकेटर में से स्मृति सबसे कम उम्र की टी-20 इंटनेशनल मैच की पहली भारतीय कप्तान बनी थी।
- साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ स्मृति टी-20 इंटनेशनल में भारत की सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर बनी।
Smriti Mandhana Social Media Links
दोस्तों अगर आप स्मृति को सोशल मीडिया जैसे इंस्टग्राम ट्वविटर आदि पर फॉलो करना चाहते हैं तो यहाँ पर इनकी सोशल मीडिया अकाउंट का लिंक दिया गया है। बता दें की इनके इंस्टाग्राम पर 6.8 मिलियन फोल्लोवेर्स हैं। वहीँ ट्विटर पर इनके 906.8K फोल्लोवेर्स हैं
Instagram – Smriti_mandhana (Smriti Mandhana)
Twitter Profile Link – @mandhana_smriti (Smriti Mandhana)