Sunflower Farming – इस फूल की खेती आपको कर देगी मालामाल, लागत भी बहुत कम

Sunflower Farming : क्या आपको खेती करना पसंद है? खेती का मतलब केवल यही नहीं होता कि गेहूँ, चावल, दाल आदि की खेती करना, आप खेती में कई सारे फलों फूलों की खेती कर सकते हैं। आज के दौर में तो वैसे ही युवा अनाजों की खेती से ज्यादा फूलों की फार्मिंग करना पसंद कर रहे हैं। क्योंकि आज के समय में फूलों का बहुत ही बड़ा चलन है। चाहे वो कोई से भी फूल हों। बाजार में फूलों की ज्यादा माँग होने के कारण और इससे ज्यादा मुनाफा और लागत कम होने की वजह से कृषकों का रुझान फूलों की खेती की तरफ ज्यादा बढ़ रहा है। कई लोग तो फूलों की खेती से मुनाफा पाने के लिए अपनी नौकरियां छोड़ कर खेती करना शुरू कर रहे हैं। ऐसे में यह उन युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा साधन हो सकता है। जिनके पास आय का कोई भी साधन नहीं है। ऐसे में आप जमीन किराये पर लेकर भी खेती कर सकते हैं। आप मुनाफा पाने के लिए सूरजमुखी के फूलों की खेती (Sunflower Farming) कर सकते हैं। सूरजमुखी के बीजों का अच्छी किस्म का तेल (Sunflower Farming Sunflower oil) 200, 250 रूपये से शुरू होकर और अधिक दाम में बिकता है। इन सब तेलों का अन्य देशों से आयात किया जाता है। इन सभी चीजों का देश में बढ़ावा होने पर स्वदेशी चीजों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Sunflower Farming - इस फूल की खेती आपको कर देगी मालामाल, लागत भी बहुत कम

Sunflower Farming कब और कैसे कर सकते हैं

सूरजमुखी की खेती करने के लिए आपको किसी एक सीजन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यानि कि आप Sunflower Farming हर सीजन (खरीफ, रबी, जायद) में कर सकते हैं। बीज बोन के लिए आपको ढ़ाई से तीन किलो बीज एक बीघा जमीन पर बो सकते हैं। बीज बोने के लिए आपको ऐसी जमीन की जरूरत होगी जिसमे की ज्यादा पानी न रुके। जैसे की भुरभुरी जमीन में आप बीज बो सकते हैं। बीज बोने से पहले 2 से 3 बार खेत की जुताई कर लें। बीज बोने से पहले बीजों को 10-15 दिन पहले 4, 5 घण्टे तक भिगो कर रख सकते हैं, इससे बीजों में अंकुर जल्दी से आ जाते हैं। बीज बोते समय आपको ध्यान रखना होगा की बीज सही दूरी पर बोये जायें। sunflower Farming करने के लिए आपको खेत में कीटनाशक का छिड़काव करना होगा। समय-समय पर फसल की सिंचाई करनी होगी।

Benefits Of Sunflower Oil

सूरजमुखी के तेल का सेवन काफी लोग करते हैं। लेकिन जिन लोगों को इसके फायदों ने के बारे में नहीं पता वो तो इसका इस्तेमाल करते ही नहीं हैं। लेकिन कई ऐसे लोग भी होंगे जो कि सूरजमुखी तेल का इस्तेमाल तो करते हैं। लेकिन उनको इसके फायदों के बारे में नहीं पता होगा। सूरजमुखी के बीज के तेल में कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। जैसे यह हमारे लीवर के लिये भी लाभदायक होता है।sunflower oil से हमारी बॉडी में से बाद कोलेस्ट्रॉल कम होता है। जिससे हार्ट अटैक जैसी समस्या का खतरा भी कम होता है। साथ ही यह हमारी हड्डियों को भी मजबूत करने में सहायक होता है। सूरज मुखी तेल हमारी हड्डियों को ऑस्टियोपोरोसिस नामक रोग से बचाने में सहायक होता है। सूरजमुखी का तेल हमारी त्वचा को खूबसूरती और बालों को मजबूती देता है।

खेती की लागत और मुनाफा

Sunflower Farming के लिए 25 से 30 हजार से 50 हजार रूपये की लागत हो सकती है, क्योंकि यह आप के ऊपर निर्भर करता है की आप किस प्रकार के बीजों का इस्तेमाल करते हैं। किस प्रकार की कीटनाशक का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक हेक्टेयर जमीन पर अच्छी फसल में लगभग 25 कुंतल तक की उपज हो सकती है। पक जाने पर सूरजमुखी के फूल/बीज 4 से 5 हजार रूपये प्रति क्विंटल के रेट पर बिक जायेगा। सूरजमुखी की खेती करने से आपको लगभग 60 से 70 हजार तक का मुनाफा हो सकता है। इसके अलावा यदि कीमत बढ़ जाती है, तो आपको और भी अधिक मुनाफा हो सकेगा।

बिहार न्यूज़ वेबसाइट यहाँ क्लिक करें
Photo of author

Leave a Comment