Vivek Suhag Biography in Hindi | विवेक सुहाग जीवन परिचय

Vivek Suhag Biography in Hindi: अगर बात की जाएं विवेक सुहाग की तो देश के कम लोग ही जानते होंगे ,यदि आप भी विवेक सुहाग के बारे में नहीं जानते है तो आज हम आपको अपने लेख के जरिये उनके बारे में विस्तारपूर्वक बताएँगे। जानकारी के लिए बता दें, विवेक सुहाग भारत देश के पहलवान और रेल कर्मचारी है। इसी के साथ लोग उन्हें बबिता फोघाट के बॉयफ्रेंड या प्रेमी के नाते जानते है। विवेक को असली पहचान तब मिली जब वह अपनी पार्टनर यानी बबिता फोगाट के साथ साल 2019 में टीवी पर हो रहे डांस रियलिटी शो नच बलिये 9 में पार्टिसिपेट करने आये थे। चलिए जानते है विवेक सुहाग से जुडी सभी जानकारियां जैसे: विवेक सुहाग का जीवन परिचय, विवेक सुहाग कौन है, उम्र, अफेयर, पत्नी, बच्चे करियर, शिक्षा, परिवार, Vivek Suhag Biography in Hindi आदि के बारे में।

Vivek Suhag Biography in Hindi
Vivek Suhag Biography in Hindi

विवेक सुहाग जीवन, जन्मतिथि एवं परिवार (Vivek Suhag Early Life, Birth & Family)

विवेक सुहाग का जन्म 9 अगस्त 1991 को नजफगढ़, दिल्ली, भारत देश में हुआ था। वह इस समय 32 साल (Vivek Suhag age) के है। वह एक जाट परिवार से संबंध रखते है। विवेक के पिता और माता के नाम की हमे जानकारी नहीं है। लेकिन वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने माँ और पिता की तस्वीरें शेयर करते रहते है। उनकी पत्नी का नाम बबिता कुमारी फोगाट (Vivek Suhag Wife Name) है। इनकी शादी 1 दिसंबर 2019 को हुई थी। इन दोनों का अभी एक छोटा बेटा है जिसका नाम युवराज फोगाट (Vivek Suhag Son Name) है। इसी के साथ विवेक के ससुर जी का नाम महावीर सिंह फोगाट है जो एक पहलवान और कोच है। उनकी सास का नाम सौभा कौर है।

जीवन परिचय
नामविवेक सुहाग
व्यवसायभारतीय पहलवान और रेल कर्मचारी
फेमस बबिता कुमारी फोगाट के पति के नाते
शारीरिक संरचना
हाइट से० मी०- 183
मी०- 1.83
फीट इन्च- 6Vivek Suhag height)
वेट 80 किलो
बॉडी मेज़रमेंट छाती-44 इंच, कमर-36 इंच, बाइसेप्स- 15 इंच
बालों का रंग भूरा
आँखों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 9 अगस्त 1991
जन्मस्थान नजफगढ़, दिल्ली, भारत
आयु 32 साल
जाति जाट
धर्म हिंदू
होम टाउन नजफगढ़, दिल्ली
स्कूल दिल्ली पब्लिक स्कूल, दिल्ली
कॉलेज जानकारी नहीं है
शैक्षिक योग्यता जानकारी नहीं है
होब्बी ट्रैवेलिंग और जिम जाना
डाइट नॉन वेज
कुश्ती
इवेंट फ्रीस्टाइल
एचीवमेन्ट्स साल 2018 में भारत केसरी के विनर
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति मैरिड
गर्लफ्रेंड/पत्नी बबीता कुमारी (पहलवान)
Vivek-Suhag-with-Babita-Kumari-Phogat
शादी की तारीख 1 दिसंबर 2019 
Vivek-Suhags-wife photos
विवाह स्थान बलाली, हरियाणा
बच्चे युवराज फोगाट
Babita-Kumar-with-her-son
सास महावीर सिंह फोगाट (पहलवान, कोच)
ससुर  शोभा कौर
पसंदीदा चीजे
खाना चिकन और राजमा राइस
एक्टर शाहरुख खान
जगह कश्मीर

Also Check:-

विवेक सुहाग की शिक्षा (Vivek Suhag Education)

विवेक सुहाग की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल से अपनी पढाई पूरी की। पढाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपना करियर पहलवानी में आगे बढ़ाया क्यूंकि उन्हें बचपन से ही पहलवानी करनी थी। यदि उनके प्रोफेशन की बात की जाएं तो वह हाल में इडियन रेलवे में काम करते है।

विवेक सुहाग की पत्नी (Vivek Suhag Wife)

बता दें विवेक सुहाग ने साल 2019 में फेमस पर्सनालिटी महिला पहलवान बबिता कुमारी फोगाट से सगाई की थी। उन दोनों की मुलाकात एक दिल्ली में आयोजित प्रोग्राम में हुई थी। बता दें, वह प्रोग्राम खासतौर पर सभी पहलवानों के लिए आयोजित किया गया था। पहली मुलाक़ात के बाद वह काफी टाइम मिलते रहे और रिलेशनशिप में आ गए। लम्बे समय रिलेशन में रहने के बाद इन दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली थी।

Vivek Suhag की पसंदीदा चीजे (Vivek Suhag Favourite Things)

विवेक सुहाग की पसंद की चीजों की यदि बात की जाएं तो उन्हें खाने में चिकन और राजमा राइस पसंद है। वह मांसाहारी भोजन खाना पसंद करते है। उनके फेवरेट बॉलीवुड एक्टर शरूखान खान है। इसके अलावा उनका पसंदीदा कलर नीला है। विवेक को कश्मीर जगह बहुत अच्छी लगती है और अक्सर वह जाना पसंद भी करते है।

Vivek Suhag के सोशल मीडिया एकाउंट्स

इंस्टाग्राम अकाउंट suhagvivek
फेसबुक अकाउंट suhag.vivek

विवेक सुहाग से जुड़ी अन्य सभी जानकरियां

  • विवेक एक इंडियन पहलवान (Wrestler) और एक रेलवे कर्मचारी है।
  • उन्होंने साल 2018 में भारत केसरी मैडल जीता था।
  • विवेक सुहाग का जन्म दिल्ली के एक मिडिल परिवार में हुआ था।
  • जानकारी के लिए बता दें, साल 2014 और 2018 में विवेक सुहाग की पत्नी बबिता कुमारी ने कॉमन वेल्थ गेम्स में कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता था।
  • साल 2018 में भारत केसरी कम्पटीशन जीतने के बाद उनको एक रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक गिफ्ट में दी गयी थी। Vivek-Suhag-as-the-winner-of-Bharat-Kesri
  • उन्होंने अपनी पत्नी के साथ 2019 में एक डांस रियलिटी शो “नच बलिये” में पार्टिसिपेट किया था।
  • साल 2014 और 2018 में विवेक की पत्नी बबिता कुमारी को गोल्ड मैडल जीतने के बाद उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा पुलिस डिपार्टमेंट में सब इंस्पेक्टर की रैंक में सम्मानित किया गया।
  • विवेक ने बबिता कुमारी फोगाट से 1 दिसंबर 2019 को शादी की थी।
  • उनकी पत्नी की तीन बहने है जिनका नाम गीता फोगाट, ऋतू फोगाट और संगीता फोगट है। वह सभी बबिता की तरह भारतीय पहलवान है।
  • बता दें, विवेक सुहाग भारतीय पहलवान सुशिल कुमार को अपना आदर्श मानते है।
  • विवेक सुहाग की पत्नी बबिता कुमारी ने पीएम नरेंद्र मोदी के अपील के बाद कोविड से निपटने के लिए अपने प्राइवेट फण्ड से एक लाख रुपये पीएम केयर फण्ड में दान दिया था।
  • विवेक एक धार्मिक व्यक्ति है और वह समय-समय पर मंदिरों में जाते थे।
  • जब विवेक बबिता के पिता यानी महावीर सिंह से उनकी बेटी का हाथ मांगने आये थे तो वह काफी नर्वस थे क्यूंकि वह महावीर फोगाट का मान सम्मान करते थे।
  • विवेक सुहाग और बबिता ने बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओं कैंपेन को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ अपना फेरा पूरा किया और साथ ही एक-एक पौधा लगाकर एनवायरनमेंट को बचने का संकल्प लिया।
  • बता देते है, उनकी पत्नी बबिता ने हरियाणा पुलिस में SI की नौकरी छोड़कर अक्टूबर 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में दादरी विधानसभा क्षेत्र से इलेक्शन लड़ा लेकिन वह इस चिनाव को निर्दलीय नेता सोमवीर से हार गयी।

तो दोस्तों ये थी विवेक सुहाग के जीवन से जुडी थोड़ी बहुत जानकारी। उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आएगी और ऐसी ही जानकारी जानने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहे।

Leave a Comment

Join Telegram