Flipkart Seller कैसे बने: आज के जमाने में समय की कमी होने के कारण और बाहरी माहौल के कारण अक्सर लोग किसी भी चीज को ऑनलाइन खरीदते हैं। चाहे वो कोई भी सामान हो हमारे रसोईघर का सामान हो या कोई साज सज्जा का सामान हो, या फिर खाना आप अपना लंच डिनर भी ऑनलाइन ऑर्डर (Online Order) कर सकते हैं और वो भी ये चन्द ही मिनटों में आपके घर पर पहुंच जाएगा। आज कल ऑनलाइन कई सारे सेलिंग प्लेटफॉर्म हैं जहाँ से आप कुछ भी चीज के लिए आर्डर दे सकते हैं, और घर बैठे ये चीज कुछ ही दिनों में आपके पास पहुंच जाती है।
आज हम भारत की जानी मानी सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कम्पनियों में से एक Flipkart के बारे में जानेगें कि आप Flipcart Seller कैसे बन सकते हैं। जी हाँ दोस्तों कई सारी चीजें ऐसी होती हैं, जिनको कि लोग हमारी दुकानों तक नहीं पहुंच कर नहीं खरीद पाते हैं, लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग के जमाने में लोग कोई भी चीज ऑनलाइन देख लेते हैं तो वो खुद तो उस चीज को खरीदेंगे ही साथ ही अपने जानने वालों को भी इसके बारे में बताते हैं। यदि आप भी अपना फ्लिपकार्ट पर अपनी चीजें बेचना चाहते हैं तो इस लेख में उसकी पूरी जानकारी दी गई है।

फ्लिपकार्ट सेलर बनने के लिए जरूरी दस्तावेज
- GST नंबर।
- पैन नंबर।
- बैंक खाता विवरण।
- निरस्त किया गया चेक।
- फ़ोन नंबर।
- ईमेल आईडी।
- वैध पता प्रमाण।
फ्लिपकार्ट सेलर (Flipkart Seller) बनने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा जिसके लिए दिए गए उपरोक्त दस्तावेज आपको आवश्यक रूप से चाहिए होंगे।
ऑनलाइन Flipkart Seller बनने के लिए क्या चाहिए?
अगर आपको भी ऑनलाइन फ्लिपकार्ट सेलर बनना है तो आपके पास कौन सी चीज जरुरी होनी चाहिए। जिससे की आप फ्लिपकार्ट पर अपनी चीजों को बेच कर हजारों लाखों का लाभ प्राप्त कर सकें। ऑनलाइन सेलर बनने के लिए आपके पास आवश्यक रूप से कुछ उत्पाद (Product) और GST नंबर (Number) होना चाहिए। लेकिन यह जीएसटी नंबर हर तरह के उत्पादों में जरूरी नहीं होता है। ये केवल कुछ ही उत्पादों के लिए जरुरी होता है। जिसके लिए आपके पास आपके अधिकतम उत्पादों के वर्ग में जीएसटी नंबर होना चाहिए।
GST के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें
- जीएसटी के लिए रजिस्ट्रेशन आप वस्तु एवं सेवा कर की अधिकारिक वेबसाइट पर जायें।
- यहाँ होम पेज में आपको सर्विसेज के विकल्प पर क्लिक करना है, अब यहाँ पर नई रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर लें।
- अब नए पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जायेगा आपको ये भरना होगा।
- जिसमे की आपको कई सारी जानकारियाँ भरनी होंगी।
- जैसे कि यदि आप टैक्स भरते हैं तो I am a Taxpayer का चयन कर लें और यदि दिए गए विकल्पों में से अन्य हैं तो उसका चुनाव करें।
- अब आपको स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, अपने व्यापर का नाम भरना होगा, यदि आपका अपनी कम्पनी का पैन कार्ड बना है तो उसमे जो नाम होगा वो भरें।
- अपना पैन नंबर भर लें।
- ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर, और इन ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर दोनों पर ही अलग-अलग ओटीपी भेजा जायेगा।
- इसके बाद प्रोसीड कर लें
- पप्रोसीड करने के बाद नेक्स्ट पेज में आपको आपके ईमेल और फ़ोन में आये ओटीपी को यहाँ पर दर्ज कर लेना है।
- इसके बाद अब प्रोसीड पर क्लिक कर लें।
- अब आपको एक टीआरएन नंबर दिया जायेगा।
- इस नंबर को अब आपको Temporary Refrence Number के बॉक्स में भर लेना है। कैप्च्या कोड भर के प्रोसीड पर क्लिक कर लें। इसके बाद का प्रोसेस आपको आगे बढ़ाना है।
- इसके बाद आपको My Saved applications में Action पर टिक कर लेना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर आये टेबल में दिए गए सभी कॉलम में साड़ी जानकारी भर लेनी है।
- यहाँ प्रोफाइल 100%पूरी होने के बाद आपके पास दूसरा न्य एप्लीकेशन नंबर जेनरेट होकर आ जायेगा।
- सर्विसेस के कॉलम में जाकर ट्रैक एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक कर लें और अब इस पेज में आपको एआरएन नंबर भरन है और कैप्च्या भी भर लेना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर एसआरएन नंबर जेनेरेट कर दिया जायेगा। इस नंबर को कॉपी करने के बाद एसआरएन नंबर वाले कॉलम में भर लें और सर्च पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद आप अपना जीएसटी सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
- इस प्रकार आप अपना जीएसटी नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
फ्लिपकार्ट सेलर रजिस्ट्रेशन (Flipkart Seller Registration) करें
- फ्लिपकार्ट पर रजिस्ट्रेशन इस प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से आकर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको Flipkart Seller Hub की ऑनलाइन वेबसाइट पर जाना है।
- यहाँ आपको अपना नंबर दर्ज करना है।
- फ़ोन नंबर दर्ज करने के बाद आपके फ़ोन पर एक ओटीपी आएगा।
- अब start selling के बॉक्स पर क्लिक कर लें।
- अब अगले पेज में आपको ये OTP, भरना है, यहाँ आपको अपनी ईमेल आईडी भरनी होगी, अब पासवर्ड बना लें और एक बार फिर से पासवर्ड कन्फर्म कर लें।
- अब आपको यहाँ पर चयन करना होगा की आप फ्लिपकार्ट पर क्या बेचना चाहते हैं।
- इसके बाद आपको GSTin भरना होगा जो की आवश्यक है।
- अब रजिस्टर एंड कंटिन्यू पर क्लिक कर लें।
- अब आपको अगले पेज में अपना पूरा नाम, डिस्प्ले नेम और पिनकोड (वो पिनकोड जो आपने जीएसटी नंबर के फॉर्म में दिया हो)भरना होगा।
- इसके बाद कंटिन्यू पर क्लिक कर लें।
- अब आपको अपना प्रोफाइल पूरा करने के लिए।
- लिस्टिंग और स्टॉक उपलब्धता का विकल्प पूरा करना होगा।
- इसके लिए आप राइट साइड में दिए गए request a callback का विकल्प मिलेगा।
- आप यहाँ सम्पर्क कर के अपने उत्पादों की जानकारी और इसकी लिस्ट आपको फ्लिपकार्ट पर आपके प्रोडक्ट्स की लिस्ट जुड़ जाएगी। जिससे की उपभोक्ता आपके प्रोडक्ट को देख सके।
फ्लिपकार्ट शुल्क सरंचना
फ्लिपकार्ट शुल्क सरंचना को जानने के लिए आपको ये जानना जरुरी होगा कि किस तरह आप अपने ग्राहक का आर्डर कैसे जल्द से जल्द पहुँचा सकते हैं। इसके लिए आप दो ततरीकों को अपना सकते हैं। पहला है –
सामान की डिलीवरी खुद करें (Self Ship) – सेल्फ शिप में आपको के आर्डर की डिलीवरी खुद करवानी होती है। मतलब की आपको अपने उत्पादों की डिलीवरी के लिए आप किसी भी कूरियर सर्विस के साथ जोड़ कर सकते हैं। जिसके बाद आपको फ्लिपकार्ट का पैकेजिंग सामग्री के साथ अपने उत्पादों की पैकिंग करनी होती है। यदि आपका कोई उत्पाद डिलीवरी के दौरान टूट जाता है, या फिर खो जाता है, तो ये आपकी ही जिम्मेदारी होगी।
और दूसरा तरीका है Easy Ship का – इसमें आपको नहीं बल्कि मार्केटप्लेस द्वारा ही आपके उत्पाद की डिलीवरी की जाती है। इसमें आपको केवल अपने उत्पाद को पैक करके रखना होगा। जिसको की आपका डिलीवरी पार्टनर खुद आपके पास से आकर ले जाएगा। इसकी डिलीवरी करने के साथ ही यदि आपका प्रोडक्ट खो जाता है या टूट जाता है तो आपको क्लेम मिलता है।
यहाँ पर ये कुछ उत्पाद की शिपिंग पर लगने वाली फीस की जानकारी दी गई है
1 -Shipping Charges
WEIGHT SLAB | LOCAL (INTRACITY) IN RS. | ZONAL (INTRAZONE) IN RS. | NATIONAL (INTERZONE) IN RS. |
0.0 Kg – 0.5 Kg ( For every 0.5 kg ) | 10 | 45 | 65 |
0.5 Kg – 3.0 Kg ( For every 0.5 kg ) | 18 | 23 | 27 |
3.0 Kg – 12.0 Kg ( For every 1 kg ) | 8 | 10 | 15 |
> 12.0 Kg ( For every 1 kg ) | 4 | 5 | 8 |
2- निर्धारित शुल्क
Order Item Value | Rate |
0-500 | ₹5 |
500-1000 | ₹15 |
>1000 | ₹30 |
3- कलेक्शन फीस
Order Item Value | Rate |
0-500 | ₹5 |
500-1000 | ₹15 |
>1000 | ₹30 |
बिहार न्यूज़ होमपेज | यहाँ क्लिक करें |