किसान विकास पत्र कैसे बनता है? आवश्यक दस्तावेज

किसान विकास पत्र कैसे बनता है: जैसा की आप सभी जानते है कि सरकार समय-समय पर नागरिकों के लिए भविष्य हेतु बचत के लिए तरह-तरह की स्कीम को जारी करते रहते है। ऐसी एक योजना सरकार द्वारा जारी की गयी है जिसका नाम है किसान विकास पत्र। इस योजना का लाभ आप तभी ले सकते है जब आप लॉन्ग टर्म इन्वेस्ट करते है। जो भी नागरिक जोखिम यानि रिस्क नहीं लेना चाहते है उनके लिए यह योजना बनायीं गयी है क्यूंकि इस रिस्क में रिस्क नहीं होता।

How to make Kisan Vikas Patra Certificate
How to make Kisan Vikas Patra Certificate

आज हम आपको इससे जुडी जानकारी जैसे: किसान पत्र क्या है, किसान विकास पत्र कैसे बनता है (How to make Kisan Vikas Patra Certificate), इससे जुड़े आवश्यक दस्तावेज क्या होंगे, इसके लाभ वं विषेशताएं, उद्देश्य, Kisan Vikas Patra Yojana की आवेदन प्रक्रिया आदि अपने लेख के माध्यम से बताएँगे। इससे जुडी अन्य जानकारी जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

किसान विकास पत्र योजना क्या है

किसान विकास पत्र योजना (Kisan Vikas Patra Yojana 2022) एक तरह कि सेविंग स्कीम है जिसमे यदि आप लम्बे समय तक निवेश करते है तो आपको इसमें अवधि पूरी होने पर दोगुना राशि प्रदान की जाएगी। योजना के तहत आवदेक बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में आवेदन कर सकते है। इस स्कीम के तहत इन्वेस्टर को 10 साल और 4 महीने यानी 124 महीने तक निवेश करना जरुरी है यानी (किसान विकास पत्र 124 महीने का होता है)। जिसके बाद 124 महीने में पैसे दोगुना हो जायेंगे। योजना के तहत भारत का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। किसान विकास पत्र योजना 2022 के लिए आपको किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट खरीदना अनिवार्य है। आप इसे न्यूनतम 1000 रुपये से खरीद सकते है। बाकी इसमें निवेश करने की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गयी है। आप अपने अनुसार कितना भी इसमें इन्वेस्ट कर सकते है। जानकारी के लिए बता देते है कि अगर आप इसमें 50 हजार से ज्यादा इन्वेस्ट करते है तो इसके लिए आपको अपनी पैन डिटेल्स की जानकारी डालनी पड़ेगी।

योजना किसान विकास पत्र
के द्वारा भारत सरकार
लाभ लेने वाले देश के नागरिक
उद्देश्य नागरिकों को बचत हेतु प्रेरित करना
मिनिमम निवेश 1000 रुपये
ब्याज 6.9%
अधिकतम निवेश कोई सीमा नहीं
निवेश की अवधि 124 महीने

जाने किसान विकास पत्र पर कितना ब्याज मिलता है

किसान विकास पत्र के तहत मौजूदा ब्याज पर 6.9% दिया जाता है। मेच्योरिटी डेट पूरी होने पर आपको 6.9% ब्याज के अनुसार निवेश की राशि दोगुनी प्राप्त की जाएगी। साथ ही बता दे, इन्वेस्टर किसान विकास पत्र योजना के तहत टाइम से पहले पैसे निकाल सकते है। परन्तु अगर इन्वेस्टर ने सर्टिफिकेट खरीदने के 1 साल के अंदर इस स्कीम के तहत पैसे लेता है तो उसे ब्याज नहीं मिलेगा और साथ ही उसे जुर्माना भी देना पड़ेगा।

परन्तु यदि आप किसान विकास पत्र खरीदने के 1 साल बाद पैसे निकालते है तो आपको जुर्माना भी नहीं देना होगा। इसी के साथ अगर कोई निवेशक 2.5 साल बाद पैसे निकालते है तो उन्हें 6.9% के अनुसार ब्याज प्रदान किया जायेगा और उसे कोई जुर्माना भी नहीं देना होगा। राशि प्राप्त करने के लिए निवेशक को अपनी आइडेंटिटी स्लिप पोस्ट ऑफिस में दिखानी होगी अगर लाभार्थी के पास आइडेंटिटी स्लिप नहीं है तो वह केवल उसी पोस्ट ऑफिस से पैसे ले सकता है जहा से उसने किसान विकास पत्र प्रमाणपत्र ख़रीदा होगा। बता देते है किसान विकास पत्र प्रमाणपत्र 1000, 5000, 10000, 50000 में बेचा जा सकता है। इसे आप ऑनलाइन व ऑफलाइन व एजेंट के माध्यम से भी खरीद सकते है यदि एजेंट केवीपी, NSC, TD, MIS में काम करता है तो इसमें एजेंट का 0.5 कमीशन बनता है।

किसान विकास पत्र प्रमाणपत्र

पोस्ट ऑफिस द्वारा किसान विकास पत्र नागरिकों के लिए जारी किया गया है। इस चेक को नागरिक पैसे, चेक, पे आर्डर और डिमांड ड्राफ्ट के जरिये खरीद सकते है। बता देते है किसान विकास पत्र 3 तरह के होते है। जो इस प्रकार से है।

  • सिंगल होल्डर टाइप : यह प्रमाणपत्र किसी भी नाबालिग लड़का या लड़की की तरफ से अभिभावक द्वारा ख़रीदा जा सकता है।
  • जॉइंट A टाइप : इस सर्टिफिकेट को जॉइंट रूप से दो एडल्ट व्यक्ति द्वारा ख़रीदा जा सकता है।
  • जॉइंट B टाइप : इस प्रमाणपत्र में भी दो जॉइंट एडल्ट व्यक्ति खरीद सकते है लेकिन इसमें एक व्यक्ति द्वारा ही निवेश किया जाता है।

किसान विकास पत्र योजना को शुरू करने का उद्देश्य

योजना को शुरू करने का उद्देश्य नागरिकों को सेविंग्स के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत इस योजना के तहत बचत करने पर आपके पैसे दोगुने हो जायेंगे। इसके माध्यम से वह निवेश करने के लिए प्रेरित हो पाएंगे और सेविंग कर सकेंगे जिससे वह अपने भविष्य को सिक्योर कर सकेंगे। बता देते है किसान विकास पत्र योजना के तहत नागरिकों को 124 महीने तक निवेश करना होगा।

इन कारणों में हो सकता है किसान विकास पत्र ट्रांसफर

किसान विकास पत्र एक नागरिक से दूसरे नागरिक को इन सभी रीजन के लिए ट्रांसफर कर सकते है।

  • यदि किसी खाताधारक की मृत्यु होती है तो वह ऐसी स्थिति में किसान विकास पत्र ट्रांसफर कर सकता है।
  • जॉइंट होल्डर की मृत्यु होने पर
  • कोर्ट द्वारा आदेश होने पर किसान विकास पत्र ट्रांसफर किया जा सकता है।
  • डायरेक्टेड ऑफिसर के आकउंट की प्लेज पर

जाने क्या है किसान विकास पत्र योजना

  • आवेदक भारत देश का मूलनिवासी होना चाहिए।
  • जिस आवेदक की आयु 18 साल से अधिक होगी तो वह इस किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट को खरीद सकता है।
  • आवेदक के नाबालिग होने पर उसके माता-पता इस योजना के तहत इन्वेस्ट कर सकते है।
  • हिन्दू इंटीग्रेटेड फॅमिली और नॉन रेजिडेंट इंडियन योजना के तहत आवेदन नहीं कर सकते है।

Kisan Vikas Patra हेतु आवश्यक दस्तावेज

आधार कार्ड मूल निवास प्रमाणपत्र केवीपी एप्लीकेशन फॉर्म
आयु प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

ऐसे करें किसान विकास पत्र का ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले आपको पोस्ट ऑफिस या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आपको इन्वेस्टमेंट प्लान के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के पश्चात आपको किसान विकास पत्र पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपके सामने फॉर्म खुल कर आजायेगा।
  • अब आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को भर देना होगा।
  • जिसके बाद आपको फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेज को अपलोड कर देना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करते ही आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

किसान विकास पत्र ऑफलाइन आवेदन कैसे करें

ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप बैंक या पोस्ट ऑफिस जाएं। इसके बाद आपको ट्रांसफर फॉर्म बी लेना होगा। आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकरियों को भरना होगा और साथ ही इसमें मांगे गए दस्तावेजों को अटैच करना होगा। जानकारियों को भर देने के बाद आपको फॉर्म को वही जमा कर लेना है। जिसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

हमने आपको किसान विकास पत्र कैसे बनता है के बारे में अपने आर्टिकल के माध्यम से सारी जानकारी प्रदान कर दी है अगर आपको जानकारी पसंद आयी हो तो हमे बता सकते है और योजना से सम्बंधित कोई भी सवाल आपको जानने है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते है।

Photo of author

Leave a Comment