Jharbhoomi Jharkhand Land Record Online Check: झारखण्ड में रह रहे नागरिकों को घर बैठे सुविधा प्रदान करने के लिए झारखण्ड सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल कर नाम है झारभूमि झारखंड पोर्टल है। इस पोर्टल के जरिये नागरिक अपने घर बैठे ही अपने मोबाइल के द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी जमीन से जुडी सभी तरह की जानकारी जान सकेंगे। इस पोर्टल का लाभ वही ले सकते है जिनके पास खुद की भूमि होगी। इस पोर्टल का संचालन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा किया जाता है।

राज्य के जो भी नागरिक अपनी जमीन से जुडी सभी तरह की जानकारी जानना चाहते है तो वह झारभूमि झारखण्ड पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकते है। चलिए इसी के साथ आज हम आपको पोर्टल से जुडी यह सभी जानकारियां जैसे: पोर्टल से मिलने वाले लाभ, उद्देश्य, झारभूमि झारखण्ड पोर्टल क्या है, Online भूलेख, भू-नक्शा देखने की प्रक्रिया, खसरा खतौनी कैसे देखें, रजिस्टर II डाक्यूमेंट ऑनलाइन कैसे देखें, भूमि कर का ऑनलाइन भुगतान कैसे करें आदि के बारे में बताने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप दिए गए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
झारभूमि झारखण्ड पोर्टल
झारभूमि झारखण्ड पोर्टल को झारखण्ड सरकार द्वारा तैयार किया जाता है। यह एक कंप्यूटर द्वारा बनाया गया ऑनलाइन प्रोजेक्ट है जिसमे राज्य के नागरिक अपनी जमीन से जुडी सभी तरह की जानकारी जैसे: भूमि अभिलेख रिकॉर्ड, भूमि नक्शा, खसरा, खतौनी की नकल आदि आसानी से अपने घर बैठे देख सकते है। झारखण्ड सरकार ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर) के साथ मिलकर इसे तैयार किया है।
बता दें, इस ऑनलाइन पोर्टल पर सरकार म्यूटेशन, लैंड ट्रांसफर, टैक्स का भुगतान और रेवेन्यू आदि जैसी सुविधाओं को अपडेट करती रहती है। इस पोर्टल के जरिये अब नागरिक सभी तरह की सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे और अब उनके साथ किसी तरह की भूमि हेतु धोखाधड़ी और जबरदस्ती मालिकाना हक़ भी नहीं जता पाएंगे और इससे पारदर्शिता भी आएगी।
पोर्टल | झारभूमि झारखंड पोर्टल |
साल | 2023 |
राज्य | झारखण्ड |
लाभ लेने वाले | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | ऑनलाइन माध्यम से जमीन से जुडी जानकारी घर बैठे प्रदान करना |
श्रेणी | राज्य सरकारी योजना |
मोड | ऑनलाइन मोड |
आधिकारिक वेबसाइट | jharbhoomi.jharkhand.gov.in |
झारसेवा झारखंड पोर्टल बनाने का उद्देश्य
इस पोर्टल को ऑनलाइन बनाने का उदेश्य नागरिकों को घर बैठे उनकी जमीन से जुडी सभी जानकारी को प्रदान करना है ताकी उन्हें बार-बार कार्यालय चक्कर ना काटने पड़े। पहले नागरिकों को किसी भी तरह की भूमि से जुडी जानकारी जानने के लिए पटवारी या कार्यालय जाना पड़ता था जिससे उनका समय और पैसा दोनों ही खपता था। साथ ही एक बार काम न होने पर उन्हें दोबारा कार्यालय आना पड़ता था जिससे उन्हें कई दिक्क़ते भी होती थी लेकिन अब सरकार द्वारा इस ऑनलाइन पोर्टल के जरिये वह घर बैठे सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है जो उनके लिए लाभदायक भी है।
Also Read: झारखण्ड फसल राहत योजना ऑनलाइन
Jharbhoomi Jharkhand Portal से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं
- झारभूमि झारखण्ड पोर्टल को झारखण्ड सरकार ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के साथ मिलकर तैयार किया है।
- राज्य के नागरिक अब आसानी से ऑनलाइन माध्यम से अपनी भूमि से जुडी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
- अब नागरिकों को भूमि से जुडी जानकारी जानने के लिए किसी भी पटवारी या सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
- झारखण्ड राज्य के जिन नागरिकों के पास अपनी खुद की जमीन है वही झारभूमि झारखण्ड पोर्टल का उपयोग कर सकते है।
- पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी जमीन से जुडी जानकारी देखने पर नागरिक का समय और पैसे दोनों बच सकेंगे और इसी के साथ उन्हें डिजिटल का ज्ञान भी बढ़ेगा।
- राज्य का कोई भी नागरिक अब जबरदस्ती आपकी जमीन पर हक़ नहीं जता पायेगा क्यूंकि पोर्टल पर आपकी जमीन से जुडी सभी तरह की जानकारी पहले से उपलब्ध होगी।
- नागरिक खसरा नंबर और जमा नंबर की मदद से जमीन का नक्शा आसानी से देख पाएंगे।
- आप झारसेवा झारखंड के माध्यम से अपनी जमाबंदी, भूमि नक्शा आदि का प्रिंटआउट भी निकाल सकते है।
Jharbhoomi Jharkhand Land Record Portal पर जारी सेवायें
रेवेन्यू और रजिस्ट्री डाक्यूमेंट्स को डिजिटल करना | योजना और परियोजना के लिए भूमि लैंड ट्रांसफर डिटेल्स की जानकारी | रिकार्ड्स को डिजिटल करना |
भूमि टैक्स का ऑनलाइन भुगतान करना | जमीन की मेज़रमेंट और भूमि लैंड रिकार्ड्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करना | खाता और भूमि मैप की डिटेल देखना |
जमीन और प्रॉपर्टी से जुडी धोखाधड़ी और झूठी कार्यवाई के खिलाफ रोकथाम करना | झारखंड लैंड रिकार्ड्स और म्युटेशन ऑनलाइन |
Jharbhoomi झारखंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
अगर आप भी झारभूमि झारखण्ड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो हम आपको इसकी पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे है। प्रक्रिया जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ पर विजिट करें।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको ऑनलाइन आवेदन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- यहाँ आपको रजिस्ट्रेशन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पासवर्ड, एड्रेस आदि को भर लेना है।
- इसके बाद आपको रजिस्टर नाउ के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें
- पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ पर जाएं।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको ऑनलाइन आवेदन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- नए पेज पर आपको ईमेल ID और पासवर्ड को भर लेना है। इसके बाद आपको कैप्चा कोड को भर लेना है
- इसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आप लॉगिन हो जायेंगे।
झारखंड ऑनलाइन भू नक्शा देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ पर विजिट करें।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको भू-नक्शा के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको यहाँ जिला, सर्किल, हल्का, मौजे, शीट नंबर आदि को भर देना है।
- जैसे ही आप यह सभी जानकारी भरेंगे आपके सामने स्क्रीन पर आपकी जमीन का नक्शा खुल कर आजायेगा।
- जिसे आप डाउनलोड कर सकते है।
झारखंड खाता ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ पर जाना है।
- यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको अपना खाता देखें के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको मैप दिखाई देगा इसमें आपको अपना जिला सेलेक्ट कर लेना है।
- इसके बाद आपको अपना ब्लॉक सेलेक्ट करना है।
- अब आपको अगले पेज पर लिस्ट में जिला, अचल, हल्का, भूमि प्रकार, मौजा का नाम सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद आपको खाता खोजे पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही अगले पेज पर आपकी जमीन से जुडी जानकारी आ जाएगी।
खसरा डिटेल्स देखने की प्रक्रिया
- खसरा डिटेल्स देखने राजस्व,निबंधन और भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ पर विजिट करें।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको खसरा का सम्पूर्ण विवरण के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपके सामने मैप खुलेगा यहाँ आपको पहले जिला सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद अगले पेज पर आपको ब्लॉक सेलेक्ट करना है।
- अब अगले पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: जिला का नाम, हल्का नाम, अंचल नाम, मौजा नाम भरके अन्य जानकारी को भी भर लें।
- इसके बाद आप सर्च बटन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर खसरा डिटेल खुल कर आजायेगी।
- जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है।
रजिस्टर II ऑनलाइन कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको राजस्व,निबंधन और भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर रजिस्टर II देखें के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको मैप में जिला सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद अगले पेज पर आपको ब्लॉक सेलेक्ट करना है।
- अब अगले पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: जिला का नाम, हल्का नाम, अंचल नाम, मौजा नाम भरके अन्य जानकारी को भी भर लें।
- इसके बाद आप सर्च बटन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर रजिस्टर 2 खुल कर आजायेगी।
Also Read: झारखंड ई-उपार्जन 2022-23
Online Mutation अप्लाई करने की प्रकिया
- सबसे पहले राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ पर जाएं।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको ऑनलाइन आवेदन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- नए पेज पर आपको ईमेल ID और पासवर्ड को भर लेना है। इसके बाद आपको कैप्चा कोड को भर लेना है
- इसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने डैशबोर्ड खुल कर आजायेगा।
- आपको यहाँ अप्लाई न्यू म्यूटेशन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: पता, गांव, जिला, स्टेट, पिन कोड, ईमेल ID, म्यूटेशन टाइप में बाय सेल भरके सेव एस ड्राफ्ट और नेक्स्ट पर क्लिक कर लेना है।
- इसके बाद आपको बायर्स डिटेल भर देनी है, और ऐड मोर पर क्लिक कर देना है
- अब आपको सेलर डिटेल भरनी है और ऐड मोर पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको प्लाट डिटेल भरनी है और ऐड मोर पर क्लिक करके अगले पेज पर डॉक्यूमेंट अपलोड कर देना है।
- इसके बाद आपको ऐड मोर पर क्लिक करके फाइनल सेव कर लेना है।
- अब आपको डॉक्यूमेंट लिस्ट पर सभी चीजे अपलोड कर देना है।
- और सभी जानकारी भर के सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको म्यूटेशन रिक्वेस्ट रिसीप्ट पर क्लिक कर लेना है और सर्च का उपयोग करके एकनॉलेजमेंट स्लिप जनरेट कर लेनी है।
- जिसके बाद आप म्यूटेशन एप्लीकेशन स्टेटस को ट्रैक करने के लिए रिसीप्ट को सेव कर लेना है।
खाता संख्या और खेसरा संख्या के अनुसार रजिस्टर 2 देखने की प्रकिया
- आपको राजस्व,निबंधन और भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ पर विजिट करना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर पंजी II खेसरा वाइज डिटेल देखें के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: जिला, अंचल नाम, हल्का नाम, मौजा, खाता नंबर, खेसरा नंबर आदि को भर देना है।
- इसके बाद आपको रजिस्टर 2 पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही सम्बंधित जानकारी आपके सामने खुल कर आजायेगी।
झारभूमि पर म्यूटेशन अप्लीकेशन स्टेट्स कैसे देखें?
- सर्वप्रथम आपको राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ पर जाना है।
- यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको आवेदन स्थिति के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको नए पेज पर आपको मैप में जिला सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद अगले पेज पर आपको ब्लॉक सेलेक्ट करना है।
- अब अगले पेज पर आपको म्यूटेशन या लैंड डेमार्केशन में से एक ऑप्शन को सेलेक्ट करना है, इसके बाद जिला, अंचल, ईयर सेशन को सेलेक्ट करना है।
- अब आपको सर्च पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने अगले पेज पर म्यूटेशन आवेदन स्थिति खुल कर आजायेगी।
झारभूमि झारखण्ड भूमि पर शिकायत दर्ज कैसे करे?
- सबसे पहले आपको राजस्व,निबंधन और भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर कंप्लेंट मॉनिटरिंग सिस्टम के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी जानकरी भर दें।
- और इसे सबमिट कर दें।
झारभूमि पोर्टल पर लगान का भुगतान करने की प्रकिया
- सर्वप्रथम आपको राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ पर जाना है।
- यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको ऑनलाइन लगान के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- यहाँ आपको दिए गए ऑप्शन में से ऑनलाइन भुगतान करें पर क्लिक कर लेना है।
- इसके बाद आपको अगले पेज पर पूछी गयी जानकारी जैसे: जिला, अंचल, हल्का, मौजा आदि को भर देना है।
- अब आपको खोजे पर क्लिक कर लेना है।
- इसके बाद आप अगले पेज पर अपना बकाया टैक्स का भुगतान कर सकते है।
झारभूमि झारखण्ड पोर्टल से जुड़े प्रश्न/उत्तर
झारभूमि झारखण्ड पोर्टल को झारखण्ड सरकार द्वारा तैयार किया जाता है। यह एक कंप्यूटर द्वारा बनाया गया ऑनलाइन प्रोजेक्ट है जिसमे राज्य के नागरिक अपनी जमीन से जुडी सभी तरह की जानकारी आसानी से अपने घर बैठे देख सकते है।
पोर्टल पर नागरिक अपनी जमीन से जुडी जानकारी जैसे: भूमि नक्शा, खसरा-खतौनी, जमीन म्यूटेशन, ऑनलाइन टैक्स भुगतान आदि की सुविधा प्राप्त कर सकते है।
भूमि नक्शा देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jharbhoomi.jharkhand.gov.in है। नागरिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से सभी जानकारी जान सकते है।
Jharbhoomi jharkhand portal को झारखण्ड सरकार ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (National Informatics Center) के साथ मिलकर तैयार किया है।
भूमि लैंड रिकार्ड्स को देश के अन्य राज्य में खेत व जमीन के कागजाद, जमाबंदी, भूमि का ब्यौरा, भूमि खाता, भूमि अभिलेख के नाम से भी जाना जाता है।
हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से झारभूमि झारखण्ड पोर्टल से जुडी सारी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको झारभूमि झारखण्ड पोर्टल से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।