JSW UDAAN Scholarship 2023 :जैसा की आप सभी जानते ही होंगे कि सरकार समय-समय पर शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए छात्रवृति योजनाओं को शुरू करती रहती है। ऐसे ही एक स्कालरशिप योजना को JSW फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया है जिसका नाम है जेएसडब्ल्यू उड़ान स्कालरशिप 2023 . यह योजना देश के गरीब व आर्थिक स्थिति से कमजोर छात्र व छात्राओं जो पढाई करने में असमर्थ है उनके लिए शुरू की गयी है। योजना के अंतर्गत पात्र छात्रों को छात्रवृति प्रदान की जाएगी। अगर आप भी इस छात्रवृति का लाभ पाना चाहते है तो आप अपने मोबाइल व कंप्यूटर की मदद से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

चलिए आज हम आपको छात्रवृति से जुडी जानकारी जैसे: JSW UDAAN Scholarship 2023 की आवेदन प्रकिया, जेएसडब्ल्यू उड़ान स्कालरशिप से मिलने वाले लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, jsw udaan scholarship result check आदि के बारे में बताने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
JSW UDAAN Scholarship 2023
जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन द्वारा JSW UDAAN Scholarship को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत जिन बच्चों के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और वह अपने बच्चों की शिक्षा को जारी रखने में असमर्थ है उन्हें 10 हजार से 50 हजार रुपये तक की छात्रवृति प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृति लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी इसके लिए आवेदक का बैंक खाता होना आवश्यक है।
कई एजुकेशनल ग्रुप और लोकल इंस्टीट्यूट के पास रहने वाले छात्रों को इसका लाभ प्रदान किया जायेगा। बता दें, यह छात्रवृति यूजी, पीजी, डिप्लोमा, ITI और बीएड के छात्रों को प्रदान की जाएगी। जो भी JSW UDAAN Scholarship 2023 (छात्रवृति) का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रों को आवेदन प्रकिया को पूरा करना आवश्यक है।
छात्रवृति योजना | JSW UDAAN Scholarship |
के द्वारा | JSW फाउंडेशन |
साल | 2023 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
लाभ लेने वाले | देश के छात्र/छात्राएं |
उद्देश्य | छात्रों को छात्रवृति प्रदान करने उनकी पढाई जारी रखने में मदद करना |
आधिकारिक वेबसाइट | www.vidyasaarathi.co.in |
Also Read- ओएनजीसी दे रही 48,000 रुपयो की स्कॉलरशिप, ऐसे करें आवेदन
JSW उड़ान स्कालरशिप का उद्देश्य
JSW उड़ान स्कालरशिप का उद्देश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवार के बच्चों को उनकी पढाई पूरी करने हेतु शुरू किया गया है। इस योजना के तहत जितने भी छात्र एजुकेशनल ग्रुप से जुड़े हुए है उन्हें अपनी पढाई जारी रखने के लिए छात्रवृति राशि प्रदान की जाएगी यानि अब छात्र बिना किसी रुकावट के अपनी फीस का भुगतान करके अपनी पढाई जारी रख सकेंगे।
JSW UDAAN Scholarship हेतु पात्रता व राशि
सीरियल नंबर | कोर्स | पात्रता | प्रोत्साहन राशि |
1. | मेडिकल कोर्स करने वाले छात्र व छात्राएं | – मेडिकल कोर्स कर रहे छात्रों के कक्षा 12वी में कम से कम 50% मार्क्स होने आवश्यक है – आवेदक छात्र के परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए | 50 हजार रुपये |
2. | फुल टाइम (पूर्वकालिक) B.E/B.Tech कोर्स करने वाले छात्र व छात्राएं | – B.E/B.Tech कोर्स करने वाले छात्रों के कक्षा 12वी में कम से कम 50% मार्क्स होने आवश्यक है – छात्र के परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से कम आवश्यक है। | 40 हजार रुपये |
3. | फुल टाइम ITI कोर्स करने वाले छात्र व छात्राएं | – TI कोर्स करने वाले छात्रों के कक्षा 10वी में कम से कम 35% मार्क्स होने आवश्यक है – आवेदक छात्र के परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से कम आवश्यक है। | 10 हजार रुपये |
4. | फुल टाइम डिप्लोमा/सटिफिकेट कोर्स करने वाले छात्र व छात्राएं | – डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले छात्रों के कक्षा 10वी में कम से कम 35% मार्क्स होने आवश्यक है – छात्र के परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से कम आवश्यक है। | 10 हजार रुपये |
5. | प्रोफेशनल डिग्री कोर्स करने वाले छात्र व छात्राएं | – प्रोफेशनल डिग्री कोर्स करने वाले छात्रों के कक्षा 12वी में कम से कम 50% मार्क्स होने आवश्यक है – आवेदक छात्र के परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से कम आवश्यक है। | 25 हजार रुपये |
6. | UG (अंडर ग्रेजुएट) कोर्स करने वाले छात्र व छात्राएं | – अंडर ग्रेजुएट कोर्स करने वाले छात्रों के कक्षा 12वी में कम से कम 50% मार्क्स होने आवश्यक है – छात्र के परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से कम आवश्यक है। | 30 हजार रुपये |
7. | PG (पोस्ट ग्रेजुएट) कोर्स करने वाले छात्र व छात्राएं | – PG कोर्स करने वाले छात्रों के कक्षा 12वी में कम से कम 50% मार्क्स होने आवश्यक है – आवेदक छात्र के परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से कम आवश्यक है। | 50 हजार रुपये |
Also Read- हर साल मिलेंगे 10 से 20 हजार रुपयों की स्कॉलरशिप, जल्दी करें आवेदन
जेएसडब्ल्यू उड़ान स्कॉलरशिप योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
अगर आप भी छात्रवृति हेतु आवेदन करना चाहते है तो हम आपको इसमें मांगे गए आवश्यक दस्तावेज की जानकारी देने जा रहे है। जानकारी जिनने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए टेबल को पढ़े।
आधार कार्ड | वोटर ID कार्ड | मूलनिवास प्रमाण पत्र |
राशन कार्ड | पैन कार्ड | कक्षा 10वी व 12 वी की मार्कशीट |
प्रेजेंट साल की फीस की रिसीप्ट | पारिवारिक आय प्रमाणपत्र | बोनाफाइड सर्टिफिकेट/इंस्टीट्यूट सर्टिफिकेट |
पासपोर्ट साइज फोटो | बैंक पासबुक | रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर |
Also Read- डाकघर कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों को 6000 रुपये की छात्रवृत्ति देगा , ऐसे करें आवेदन
JSW UDAAN Scholarship 2023 का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप भी उड़ान छात्रवृति 2023 का ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो हम आपको इसकी प्रकिया के बारे में जानकारी देने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.vidyasaarathi.co.in पर जाना है।
- यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको अप्लाई फॉर JSW उड़ान स्कालरशिप 2023 के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी को भर लेना है और रजिस्ट्रेशन प्रकिया को पूरा कर लेना है।
- रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद आपको लॉगिन करना है।
- इसके लिए आपको यूजर ID और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने छात्रवृति हेतु एप्लीकेशन फॉर्म खुल कर आजायेगा।
- आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर लेना है और इसमें मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
- सभी जानकारी भरने के पश्चात आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपकी JSW UDAAN Scholarship की आवेदन प्रकिया पूरी हो जाएगी।
JSW उड़ान स्कालरशिप का रिजल्ट चेक कैसे करें?
- सर्वप्रथम आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.vidyasaarathi.co.in पर विजिट करें।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको स्कालरशिप रिजल्ट के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको फाइनेंसियल ईयर को सेलेक्ट करना है।
- जैसे ही आप साल सेलेक्ट करेंगे आपके सामने अगले पेज पर रिजल्ट खुल जायेगा।
ऐसे करें रजिस्टर्ड इंस्टीट्यूट की जांच
- सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.vidyasaarathi.co.in पर जाना है।
- यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको रजिस्टर्ड इंस्टीट्यूट के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकृत संस्थान की लिस्ट खुल कर आजायेगी।
- यहाँ आप अपने अनुसार रजिस्टर्ड इंस्टीट्यूट की जांच कर सकते है।
जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन द्वारा JSW UDAAN Scholarship को शुरू किया गया है। योजना के अंतर्गत जिन बच्चों के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और वह अपने बच्चों की शिक्षा को जारी रखने में असमर्थ है उन्हें छात्रवृति प्रदान की जाएगी
JSW उड़ान स्कालरशिप का आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.vidyasaarathi.co.in है
छात्रवृति का लाभ देश के गरीब व आर्थिक स्थिति से कमजोर छात्रों को प्रदान किया जायेगा। जिससे वह अपनी शिक्षा जारी रख सके।
JSW UDAAN Scholarship की आवेदन प्रकिया हमने आपको ऊपर आर्टिकल में विस्तारपूर्वक बता दी है। प्रकिया जानने के लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए लेख को पढ़े।
योजना के तहत छात्रों को 10 हजार से लेकर 50 हजार रूपए तक की स्कॉलरशिप राशि प्रदान की जाएगी
हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से JSW UDAAN Scholarship से जुडी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको JSW UDAAN Scholarship से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।