Kajal Aggarwal Biography in Hindi | काजल अग्रवाल जीवन परिचय

Kajal Aggarwal Biography in Hindi: काजल अग्रवाल आपने दक्षिण भारतीय फिल्मों में देखा होगा। लगभग हम सभी को दक्षिण भारत की फिल्में पसंद आती हैं। क्योंकि वो हर प्रकार से सहज होती हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं दक्षिण भारत की अभिनेत्री काजल अग्रवाल के बारे में काजल की फिल्मों से लेकर उनकी शिक्षा, उनके परिवार, प्रेम संबंध और उनकी आय जैसे सभी चीजों के बारे में हम जानकारी प्राप्त करेंगे। काजल ज्यादातर तेलगु और तमिल फिल्मों में काम करती हैं। और वह (Kajal Aggarwal) तमिल फिल्म क्षेत्र की सबसे ज्यादा फीस प्राप्त करे वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।

Kajal Aggarwal Biography in Hindi | काजल अग्रवाल जीवन परिचय

काजल अग्रवाल का जीवन परिचय (Kajal Aggarwal Biography)

तमिल और तेलगु फिल्म क्षेत्र की प्रसिद्ध अभिनेत्री काजल अग्रवाल जो की पुरे भारत के लोगों की पसंदीदा अभिनेत्रियों में से हैं। उनका जन्म 19 जून1985 को मुंबई में एक पंजाबी परिवार में हुआ। वैसे तो इन्होने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी लेकिन प्रसिद्धि इन्हे तेलगु और तमिल फिल्मों से ही प्राप्त हुई। काजल ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2004 में कर दी थी। काजल ने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी। इन्होंने कुछ ही हिंदी फिल्मों में काम किया लेकिन काजल ने ज्यादातर तेलगु और तमिल फिल्मों में काम किया है और यहीं से इन्हें प्रसिद्धि प्राप्त हुई। काजल को बचपन से अभिनय/फिल्म क्षेत्र में काम करना था। जिसके लिए वो स्कूल कॉलेज में होने वाले कार्यक्रमों और ड्रामा शो में भी हिस्सा लिया करती थी

पूरा नाम काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal)
उपनाम (Nickname)काजू
पेशा अभिनेत्री

शारीरक संरचना

बालों का रंग भूरा
आँखों का रंग काला
शारीरिक बनावट लगभग 34-24-35
लम्बाई 5 फीट 5 इंच
165 सेंटीमीटर
वजन लगभग 55 kg

निजी जानकारी (Personal Information)

जन्मतिथि 19 जून 1985
उम्र 37 वर्ष (2022 के अनुसार)
जन्मस्थान मुंबई, महाराष्ट्र
गृहनगर मुंबई
नागरिकता भारतीय
स्कूलसेंट ऐनी हाई स्कूल, मुंबई
कॉलेज
यूनिवर्सिटी
जय हिन्द कॉलेज, मुंबई
के.सी कॉलेज, मुंबई
शैक्षिक योग्यता विज्ञानं और विपणन में विशेषता
राशि मिथुन
धर्म हिन्दू
शौक योग करना, पुस्तकें पढ़ना, नृत्य करना

परिवार (Kajal Aggarwal Family)

काजल अग्रवाल के परिवार में उनके माता पिता और एक बहन है। काजल के पिताजी का नाम विनय अग्रवाल है, वह एक व्यवसायी हैं, और उनकी माता का नाम सुमन अग्रवाल है। जो की बिजनेस मैनेजर हैं, और काजल की बड़ी बहन का नाम निशा अग्रवाल है, काजल की बहन भी एक अभिनेत्री हैं और यह तेलगु और मलयालम फिल्मों में काम करती हैं।

पिताजी विनय अग्रवाल (व्यवसायी)
माता सुमन अग्रवाल
बहन निशा अग्रवाल
भाई ज्ञात नहीं

वैवाहिक स्थिति

काजल ने साल 2020 में गौतम किचलू के साथ सगाई कर ली थी और इसी साल को इन दोनों से शादी भी कर ली थी। खबरों के मुताबिक काजल ने 6 अक्टूबर को गौतम किचलू के साथ शादी की घोषणा की थी, और इसी महीने के अंत में 30 अक्टूबर को काजल और गौतम शादी के बंधन में बध गए। बता दें कि काजल के पति गौतम किचलू भी एक व्यवसायी हैं। काजल और गौतम का विवाह मुंबई में एक सामान्य निजी समाहरोह में हुआ था।

और साल 2022 में जनवरी में काजल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके जानकारी दी थी की वह माँ बनने वाली हैं और इस बात की हामी उनके पति गौतम ने भी भरी थी। और 19 जून 2022 को काजल ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम इन्होने नील रखा है।

Kajal Aggarwal Biography in Hindi | काजल अग्रवाल जीवन परिचय
वैवाहिक स्थिति विवाहित
शादी की तारीख 30 अक्टूबर 2020
पति गौतम किचलू
बच्चे एक बेटा
बेटे का नाम नील किचलू Kajal Aggarwal Biography in Hindi | काजल अग्रवाल जीवन परिचय

प्रेम संबंध (Kajal Aggarwal Boyfriend/Affairs)

यदि काजल के प्रेम संबंध/बॉयफ्रेंड की बात करें तो आपको बता दे काजल का संबंध मिडिया खबरों के अनुसार प्रभास से रहा है, प्रभास भी दक्षिण भारत के एक जाने माने अभिनेता हैं, इन्होने कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन नार्थ इंडिया में इनको खास प्रसिद्धि इनकी फिल्म बाहुबली से मिली थी। हाल फ़िलहाल में प्रभास की आदिपुरुष फिल्म का टीज़र रिलीज हुआ है, और यह फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी। यह जानकारी थी काजल के पूर्व बॉयफ्रेंड प्रभास की लेकिन वर्तमान समय में काजल एक विवाहित महिला हैं। आपको बता दें काजल ने अपने और प्रभास के रिश्ते की खबर को अफवाह बताया। क्योंकि मिडिया में यह अफवाह फैलाई जा रही थी।

बॉयफ्रेंड प्रभास (अभिनेता) एक्स बॉयफ्रेंड

Kajal Aggarwal Favorite Thigs (काजल की पसंदीदा चीजें)

यदि काजल की पसंद न पसंद की बात की जाए तो सबसे पहली बात उनकी पसंद में यह होगी की उन्हें योग करना बहुत पसंद है, इसके साथ ही उनको किताबें पढ़ना, नृत्य करना, भी पसंद है। और काजल की पसंदीदा पुस्तकों की जानकारी यहाँ दी गई सारणी में है, खाने में हैदराबादी बिरियानी काजल की पसंदीदा है। इनके पसंदीदा अभिनेता नागार्जुन, महेश बाबू और शारुख खाना, सलमान खान हैं। इसकी पसंदीदा फिल्म एक बॉलीवुड की फिल्म है, जिसमे इनकी पसंदीदा अभिनेत्री काजोल और पसंदीदा अभिनेता शाहरुख़ खान मुख्य भूमिका में हैं। आपको बता दें काजल को लाल, नीला और सफ़ेद रंग बहुत प्रिय है।

पसंदीदा किताबें The Shiva Trilogy by Amish Tripathi,
The Bridges of Madison County by Robert James Waller
पसंदीदा जगह केरल और गोवा
पसंदीदा रंग सफ़ेद, लाल, और नीला
पसंदीदा खाना हैदराबादी बिरियानी
पसंदीदा निर्देशक पूरी जगन्नाथ, तेजा और एस एस राज मौली
पसंदीदा फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
पसंदीदा अभिनेत्री नयनतारा, काजोल और कैटरीना कैफ
पसंदीदा अभिनेता नागार्जुन, महेश बाबू, शाहरुख़ खान और सलमान खान

Total Assets (काजल अग्रवाल की कुल सम्पति)

अपनी मेहनत और दमदार अभिनय/एक्टिंग से देश भर के लोगों के दिल में अपने लिए प्यार पाने वाली काजल आज एक जानी मानी हस्ती हैं। वर्तमान समय में काजल मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनेत्री के रूप में काम करती हैं। खबरों और मिडिया रिपोर्ट्स के आधार पर मिली जानकारी से पता चला है की काजल एक फिल्म की फ़ीस 4 से 5 करोड़ तक लेती है। और लगभग साल के 14 करोड़ तक कमा लेती हैं। फिल्मों के अलावा काजल कई सारे विज्ञापनों में भी काम करती हैं। काजल की सम्पति में उनके पास 2 घर हैं, और काजल के पास अच्छी खासी कार कलेक्शन भी है। बात करें यदि काजल की कुल सम्पति की तो यह 85 करोड़ से भी अधिक सम्पति की मालकिन है।

सैलरी 3 से 4 करोड़ रूपये प्रति फिल्म
कुल सम्पति 86 करोड़ के लगभग
कार रेंज रोवर, ऑडी, आदि

इसे भी पढ़ें:-

काजल अग्रवाल से जुड़ी कुछ बातें

आपको बता दें काजल किसी भी प्रकार के नशे वाली चीजों का सेवन नहीं करती हैं। काजल ने कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है, जिसमे से कुछ ये हैं – क्यों। हो गया न, सिंघम और स्पेशल 26 लेकिन बॉलीवुड फिल्मों से इन्हे इतनी ज्यादा प्रसिद्धि नहीं मिल पाई। काजल एक पशु प्रेमी हैं और जिसके लिए वह पशु सर्कसों को प्रतिबंधित करवाने के लिए PETA का साथ देती हैं। काजल को साउथ इंडियन फिल्म क्षेत्र में मिस कन्जीनिऐलिटी के नाम/रूप से जाना जाता है क्योंकि वह एक ख़ुशमिज़ाज और शांत स्वभाव की अभिनेत्री हैं।

काजल अग्रवाल से संबंधित विवाद

साल 2011 में काजल विवादों से घिर गई थी, क्योंकि उन्होंने FHM मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था और मैगजीन में काजल का टॉपलेस फोटो लगा था जिसके कारण काजल विवादों का सीकर हुई। लेकिन काजल ने इस विवाद के बारे में कहा था की फोटोशूट के दौरानउन्होंने ने टॉप पहनी थी, इस फोटो को बाद में एडिट किया गया था। लेकिन इस फोटोशूट के कारण इन्हे काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

अभिनय करियर की शुरुआत (Acting Career)

काजल अग्रवाल की प्रसिद्धि कारण भले ही तमिल-तेलगु फिल्में हैं, लेकिन फिल्म क्षेत्र में कदम काजल ने बॉलीवुड फिल्मों से रखा काजल ने अभिने अभिनय जीवन की शुरुआत हिंदी फिल्म क्यूँ! हो गया ना नामक फिल्म से की। इस फिल्म में काजल ने दिया (ऐश्वर्या राय) की छोटी बहन का किरदार निभाया था। इसके बाद काजल ने अपनी पहली तेलगु फिल्म लक्ष्मी कल्याणम में मुख्य भूमिका निभाई लेकिन इस फिल्म को बॉक्सऑफिस पर ज्यादा सफलता नहीं मिल सकी। लेकिन इसके बाद इन्होने अपनी दूसरी तेलगु फिल्म की चंदामामा और इस फिल्म को अच्छी खासी सफलता मिली। और इसके बाद साल 2008 में काजल ने अपनी पहली तमिल फिल्म की और पहली तमिल फिल्म करने के बाद इन्होने 2 और तमिल फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों को तो सफलता मिली लेकिन काजल के करियर को इतनी अधिक सफलता नहीं मिल पाई।

काजल ने साल 2009 में चार फिल्में की थी इसमें तमिल भाषा में भी फिल्म है, लेकिन इनकी इन फिल्मों की कुछ ज्यादा कमाई भी न हो पाई। लेकिन इनमे से इनकी फिल्म मगधीरा जो की राम चरण के साथ थी, इस फिल्म की कमाई भी अच्छी हुई और इनकी इस फिल्म की कमाई ने कई तेलगु फिल्मों की कमाई को भी पछाड़ दिया था। इनकी फिल्म उस समय की सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलगु फिल्मों में से एक फिल्म थी। और इस फिल्म ने काजल को भी प्रसिद्धि प्रदान की। साथ ही इस फिल्म को तमिल भाषा में मावीरन नाम से रिलीज किया गया था। और यहाँ भी इसको काफी सफलता प्राप्त हुई।

काजल अग्रवाल को प्राप्त अवार्ड्स/फिल्में

Honors And Awards

  • साल 2011 में काजल अग्रवाल को उनकी तेलगु फिल्म वृन्दावनम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सिनेमा पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • साल 2012 में इनकी फिल्म थुप्पकी के लिए इन्हे पसंदीदा अभिनेत्री होने का विजय पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
  • और साल 2013 में भी इनकी फिल्म थुप्पकी के तमिल प्रदर्शन में भी एक बार फिर से इन्हे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सिनेमा पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • और साल 2013 में ही इन्हे एक बार फिर दक्षिण भारतीय सिनेमा यूथ आइकॉन का सम्मान प्राप्त हुआ।
  • इनकी फिल्म थुप्पकी को कॉस्मोपोलिटन अवार्ड प्राप्त हुआ। लोगों के द्वारा चयनित सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री।
  • 2013 में फेमिना पेन शक्ति अवार्ड जीता।
  • 2016 में हैदराबाद टाइम्स की मोस्ट डिजायरेबल वुमन-तेलगु।
  • फैशन आइकॉन ऑफ़ द ईयर और सोशल मिडिया की सबसे पसंदीदा अभिनेत्री।
  • 2016 की फैमिना पॉवर लिस्ट साउथ इंडिया।
  • 2017 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए जी तेलगु अवार्ड प्राप्त किया था।
  • 2017 की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री होए के लिए जी तेलगु अप्सरा पुरस्कार।
  • साल 2018 में काजल ने दशक की अभिनेत्री के लिए जी तेलगु अप्सरा पुरस्कार प्राप्त किया था।

Kajal Aggarwal Movies List

2004क्यूँ! हो गया ना…दीया की बहनहिन्दी
2007लक्ष्मी कल्याणम्लक्ष्मीतेलुगू
2007चन्दामामामहालक्ष्मीतेलुगू
2008पौरुडुसम्युक्थातेलुगू
2008पझनीदीप्तितमिल
2008आटादिस्तासुनन्दातेलुगू
2008सरोजापूजातमिल
2008बोम्मलत्तमअनीतातमिल
2010मोधी विलयडुईश्वरीतमिल
2010मगधीरायुवरानी मित्रविन्दातेलुगू
2009गणेश जस्ट गणेशदिव्यातेलुगू
2009आर्या 2गीतांजलितेलुगू
2010ओम शान्तिमेघनातेलुगू
2010डार्लिंगनंदिनीतेलुगू
2010नान महान अल्लाप्रिया सुधरसनतमिल
2010ब्रिन्दावनमभूमितेलुगू
2011मिस्टर परफेक्टप्रियातेलुगू
2011वीरा (2011)चित्तीतेलुगू
2010सिंघमकाव्या भोसलेहिन्दी
2011ढाबारियातेलुगू
2012बिजनेसमैनचित्रातेलुगू
2012मात्तरानअंजलितमिल
2012थुप्पाक्कीनिशातमिल
2012सरोचारुसंध्यातेलुगू
2013नायकमधुतेलुगू
2013स्पेशल 26प्रियाहिन्दी
2013बादशाहजानकीतेलुगू
2013आल इन आल अझगु राजाचित्रा देवी प्रियातमिल
2014जिल्लाशान्तितमिल
2014यवडुदीप्तितेलुगू
2014गोविंदुडु अंदरीवाडेलेसत्यातेलुगू
2015टेम्परशानवीतेलुगू
2015मारीश्रीदेवीतमिल
2015पायुम पूलीसौम्यातमिल
2015साइज़ जीरोस्वयंतेलुगू
2015साइज़ जीरोतमिलविशेष उपस्थिति
2016सरदार गब्बर सिंहआर्शीतेलुगू
2016ब्रह्मोंत्सवमकासी अन्नपूर्णा तेलुगू
तमिल
2016दो लफ़्ज़ों की कहानीजेनी हिन्दी
2016कवलई वेंडामदिव्या प्रियदर्शनी तमिल
2017 कैदी न. 150 लक्ष्मी
2017 मैं ही राजा मैं ही मंत्री राधा जोगेंद्र तेलगु
2017 विवेगम यजहिनी अजय कुमार
2018 Awe काली
2018 MLA इंदु
2019 सीता वी. सीता महालक्ष्मी
2019 रणारंगम गीता
2019 पेरिस पेरिस परमेश्वरी तमिल
2021 मुंबई सागा सीमा राव हिंदी
2021 मोसगल्लू अनु तेलगु/इंग्लिश
2022 आचार्य (फिल्म से काजल के सीन्स हटा दिए गए)तेलगु
2022 हे सिनमिका मलारविझी तमिल
2022 इंडियन 2 कुमुदवल्ली तमिल
2023 (अगस्त)करुणागापियम …..तमिल

तो दोस्तों ये थी हम सभी की पसंदीदा अभिनेत्री काजल अग्रवाल के जीवन से जुड़ी कुछ बातें उम्मीद ये जानकारी आप सभी को जरूर पसंद आई होंगी।

Photo of author

Leave a Comment