Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana 2023: परीक्षा पास करने कर मिलेगी 5 से 7 हजार की स्कालरशिप, ऐसे भरे KVPY Scholarship Form

Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana 2023-24: अगर आप भी अनुसंधान यानि रिसर्च के क्षेत्र में रूचि रखते है और अपना भविष्य इसी क्षेत्र में बनाना चाहते है तो यह खबर आपके लिए बहुत ही काम की साबित हो सकती है। जी हां, भारतीय सरकार द्वारा रिसर्च के क्षेत्र में रूचि रखने वाले छात्रों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए एक शिक्षावृति (Fellowship) योजना को शुरू किया है जिसका नाम है किसाहोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना। इस योजना के तहत छात्रों को विज्ञान (साइंस) के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए शिक्षावृति प्रदान की जाएगी। अगर आप भी इस फ़ेलोशिप का लाभ लेना चाहते है तो इसके लिए आपको अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिए KVPY की आधिकारिक वेबसाइट www.kvpy.iisc.ernet.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते है।

Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana online apply
Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana online apply

चलिए आज हम आपको किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना से जुडी जानकारी जैसे:  KVPY Fellowship 2022 Application Form, Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana 2023 ऑनलाइन आवेदन, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना हेतु पात्रता, आवश्यक दस्तावेज आदि देने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana 2023-24

केंद्र सरकार द्वारा किशोर वेगनिक प्रोत्साहन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत रिसर्च यानि विज्ञान क्षेत्र में करियर व रूचि रखने वाले छात्रों को प्रदान किया जायेगा। कक्षा 11, 12 व ग्रेजुएशन कर रहे छात्र इस प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है इसके तहत उन्हें हर महीने 5 हजार रुपये से लेकर 7 हजार रुपये की शिक्षावृति प्रदान की जाएगी। यह फ़ेलोशिप छात्रों के बैंक खाते में सरकार द्वारा ट्रांसफर की जाएगी इसके लिए आवेदक का बैंक खाता होना आवश्यक है।

बता दें, इस योजना का संचालन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस, बेंगलुरु द्वारा किया जाता है। इसके तहत फ़ेलोशिप उन्ही छात्रों को प्रदान की जाएगी जो Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana द्वारा आयोजित KVPY फ़ेलोशिप की एंट्रेंस एग्जाम को पास करेंगे। छात्रों को कॉलेज की पढाई पूरी करने या अपनी रिसर्च पूरी होने तक फ़ेलोशिप प्रदान की जाएगी।

email letter

Subscribe to our FREE e-Newsletter for Daily Updates.

Government Jobs Opening, Results & Schemes updates.

योजना नाम किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना
साल 2023
के द्वारा केंद्र सरकार द्वारा
योजना का संचालन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु
आवेदन मोड ऑनलाइन
लाभ लेने वाले देश के छात्र/छात्रा
उद्देश्यछात्रों को साइंस के क्षेत्र में करियर बनाने हेतु प्रेरित करना
आधिकारिक वेबसाइटwww.kvpy.iisc.ernet.in

Also Read- ओएनजीसी दे रही 48,000 रुपयो की स्कॉलरशिप, ऐसे करें आवेदन

Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana को शुरू करने का उदेश्य

Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana को शुरू करने का उदेश्य छात्रों को शिक्षा पूरी करने हेतु शिक्षावृति प्रदान करना है। ये तो आप सभी जानते ही होंगे कि देश में कई ऐसे छात्र व छात्राएं है जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती और उनके पास पढाई पूरी करने के तक के लिए पैसा नहीं होता। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा यह योजना शुरू की गयी जिसके तहत जो भी छात्र अनुसंधान के क्षेत्र में रूचि रखते है और विज्ञान के क्षेत्र में कुछ करना चाहते है उन्हें छात्रवृति प्रदान की जाएगी जिससे वह अपने पैरो पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना हेतु पात्रता

स्ट्रीम SA इसके तहत वह उम्मीदवार शामिल होंगे जिन्होंने साल 2022-23 के ऐकडेमिक (शैक्षिणिक) ईयर में कक्षा 11 में साइंस स्ट्रीम में एडमिशन लिया होगा या वह एडमिशन लेने वाले होंगे।
– इसके अलावा वह छात्र जिन्होंने ऐकडेमिक ईयर 2024-25 में ग्रेजुएशन (BSc. BS, B.Stat, B.Maths, /Int. MSc./Int. M.S.) में एडमिशन लेना चाहते है
– जो छात्र 11 या 12 में पढ़ रहे है तो उन्हें इस शिक्षावृति का लाभ ग्रेजुएशन से मिल सकेगा। इसके लिए यह भी जरुरी है कि आपके 12 में साइंस व मैथ्स में 60% (जनरल) मार्क्स प्राप्त किये, वही SC/ST/ PWD द्वारा 50% मार्क्स प्राप्त किये होंगे
स्ट्रीम SX – इसके तहत वह छात्र व छात्राएं शामिल होंगे जिन्होंने साल 2022-23 के ऐकडेमिक (शैक्षिणिक) ईयर में कक्षा 12 में साइंस स्ट्रीम में एडमिशन लिया होगा या वह एडमिशन लेने वाले होंगे।
– इसके अलावा वह छात्र जिन्होंने ऐकडेमिक ईयर 2023-24 में ग्रेजुएशन (BSc. BS, B.Stat, B.Maths, /Int. MSc./Int. M.S.) में एडमिशन लेना चाहते है
– जो छात्र 11 या 12 में पढ़ रहे है तो उन्हें इस शिक्षावृति का लाभ ग्रेजुएशन से मिल सकेगा। इसके लिए यह भी जरुरी है कि आपके 12 में साइंस व मैथ्स में 60% (जनरल) मार्क्स प्राप्त किये, वही SC/ST/ PWD द्वारा 50% मार्क्स प्राप्त किये होंगे
स्ट्रीम SB  वह छात्र जिन्होंने ऐकडेमिक ईयर 2023-24 में ग्रेजुएशन (BSc. BS, B.Stat, B.Maths, /Int. MSc./Int. M.S.) में एडमिशन लेना चाहते है वह योजना के अंतर्गत एंट्रेंस में बैठ सकते है। यदि छात्र अपने पहले ईयर में मैथ्स और साइंस में 60% मार्क्स लाएंगे तभी उसके बाद उन्हें योजना का लाभ मिलेगा।

केवीपीवाई (KVPY) हेतु आवश्यक दस्तावेज

जो भी छात्र किसाहोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना का आवेदन करना चाहते है उन्हें हम इसके आवश्यक दस्तावेज की जानकारी देने जा रहे है जिसकी मदद से वह आसानी से आवेदन कर सकते है। आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार से है।

आधार कार्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
विकलांगता प्रमाणपत्र पासपोर्ट साइज फोटो
बैंक पासबुक जातिप्रमाणपत्र

Also Read- हर साल मिलेंगे 10 से 20 हजार रुपयों की स्कॉलरशिप, जल्दी करें आवेदन

Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

देश के जो भी इच्छुक छात्र इस योजना का आवेदन करना चाहते है वह हमारे द्वारा दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • आवेदक को सबसे पहले किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.kvpy.iisc.ernet.in पर विजिट करना है।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आपको एप्लीकेशन के दिए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने स्क्रीन पर योजना का आवेदन करने हेतु दिशा निर्देश खुल कर आजायेंगे।
  • यहाँ आपको दिशा निर्देशों को पढ़कर डिक्लेरेशन बॉक्स में टिक कर लेना है।
  • जिसके बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल कर आजायेगा। यहाँ आपको क्लिक हियर टू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने दिशानिर्देश खुल जायेंगे आपको इन्हे क्लोज कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
  • आपको इसमें पूछी गयी जानकारी जैसे: कैंडिडेट नेम, जन्मतिथि, ऐकडेमिक ईयर, स्ट्रीम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID आदि को भरके I Agree पर क्लिक कर लेना है और आखिर में रजिस्टर पर क्लिक कर देना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन प्रकिया पूरी हो जाने के बाद आपको लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगिन करने के बाद आपको अगले पेज पर पर्सनल डिटेल, ऐकडेमिक ईयर अपना टेस्ट सेंटर सेलेक्ट कर देना है।
  • साथ ही आपको इसमें मांगे गए दस्तावेजों को भी अपलोड कर लेना है।
  • इसके बाद आपको शुल्क का भुगतान करके फाइनल सबमिट कर देना है।
  • जिसके बाद आपकी आवेदन प्रकिया पूरी हो जाएगी।
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना क्या है?

यह योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी है। इसके तहत सरकार कक्षा 11, 12 व ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को साइंस के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए हर महीने प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है।

Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana 2023 का संचालन किसके द्वारा किया जाता है?

Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana 2023 का संचालन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस, बेंगलुरु द्वारा किया जाता है

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना का आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना का आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट
www.kvpy.iisc.ernet.in
है

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत छात्रों को कितने रुपये की शिक्षावृति (फ़ेलोशिप) प्रदान की जाती है?

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत छात्रों को हर महीने 5 हजार रुपये से लेकर 7 हजार रुपये की शिक्षावृति (फ़ेलोशिप) प्रदान की जाती है

योजना का आवेदन करने हेतु पात्रता क्या है?

योजना का आवेदन करने हेतु पात्रता की पूरी जानकारी हमने आपको ऊपर आर्टिकल में बता दी है। जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए लेख को पूरा पढ़े।

हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana 2023 से जुडी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको योजना से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Photo of author

Leave a Comment

Join Telegram