Lata Shinde Biography in Hindi: यदि बात करें लता शिंदे की तो उनकी जात यानी शिंदे से आप यह अनुमान लगा सकते है वह एकनाथ शिंदे की पत्नी है। आज हम आपको अपने लेख के जरिये लता शिंदे के बारे में सारी जानकारियों को विस्तारपूर्वक बताएँगे। बता देते है लता एकनाथ शिंदे एक भारतीय बिज़नेस वीमेन है। इसी के साथ वह शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र राज्य के 20वें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पत्नी है। चलिए जानते है लता शिंदे का जीवन परिचय, लता शिंदे कौन है, उम्र, अफेयर, पति, बच्चे करियर, शिक्षा, परिवार, Lata Shinde Biography in Hindi आदि के बारे में हमारे आज के इस लेख के जरिये।

जानकारी के लिए बता दें, लता शिंदे ने हमेशा अपने पति का साथ दिया है उन्होंने अपने पति काऑटो रिक्शा चलाने के उन दिनों से लेकर महाराष्ट्र के नए सीएम और सबसे इम्प्रेसिव नेता बनने तक एक सच्चे जीवन साथी के तौर पर उनके साथ खड़ी रही है।
लता शिंदे का जीवन, जन्मतिथि और परिवार (Lata Shinde Early Life, Birth & Family)
लता शिंदे के जन्म व जन्मस्थान की जानकारी हमे नहीं है। वह एक हिन्दू परिवार से संबंध रखती है। लता शिंदे के पति का नाम एकनाथ शिंदे (Lata Shinde Husband Name) है जो कि महाराष्ट्र के सीएम है। इसके अलावा उनका एक बेटा है जिसका नाम है श्रीकांत शिंदे। बता देते है श्रीकांत पेशे से एक आर्थोपेडिक सर्जन और कल्याण क्षेत्र से सांसद भी है। जानकारी के लिए बता देते है लता और एकनाथ के एक बेटा और एक बेटी थी जिन दोनों की मृत्यु झील में नाव पलटने से हो गयी थी।
इसी के साथ उनके बेटे की शादी हो चुकी है और उनकी बहु का नाम वृषाली शिंदे है। वृषाली और श्रीकांत का एक छोटा बेटा भी है जिसका नाम रुद्रांश शिंदे है।

जीवन परिचय | |
नाम | लता एकनाथ शिंदे |
व्यवसाय | बिज़नेस वीमेन |
फेमस | महाराष्ट्र के 20 वें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पत्नी के नाते |
शारीरिक संरचना | |
हाइट | से० मी०- 165 मी०- 1.65 फीट इन्च- 5’ 5 (Lata Shinde height) |
वेट | 65 किलो |
बालों का रंग | काला |
आँखों का रंग | काला |
व्यक्तिगत जीवन | |
जन्मतिथि | जानकारी नहीं है |
जन्मस्थान | जानकारी नहीं है |
धर्म | हिन्दू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
होम टाउन | जानकारी नहीं है |
शैक्षिक योग्यता | जानकारी नहीं है |
होब्बी | बुक पढ़ना और मूवी देखना |
पता | बंगला नंबर 5 और 6, लैंडमार्क सोसाइटी, लुइसवाड़ी सर्विस रोड, ठाणे-400604, महाराष्ट्र |
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां | |
वैवाहिक स्थिति | मैरिड |
फैमिली (family) | |
पत्नी | एकनाथ शिदें (मुख्यमंत्री) |
बच्चे | श्रीकांत शिंदे दीपेश शिंदे (मृत्यु 2 जून 2000) शुभदा शिंदे (मृत्यु 2 जून 2000) |
माता | जानकारी नहीं है |
पिता | जानकारी नहीं है |
पसंदीदा चीजे | |
एक्टर | शाहरुख़ खान |
एक्ट्रेस | दीपिका पादुकोण |
धन सम्पति जानकारी | |
टोटल प्रॉपर्टी | 1.25 करोड़ |
Important information about Lata Shinde and Eknath Shinde)
बता दें, लता और एकनाथ सतारा के मूलनिवासी थे पर जीवन में कुछ बेहतर की तलाश में वह ठाणे चले ये। जिसके बाद साल 2000 में उनके ऊपर दुखो का पहाड़ सा टूट पड़ा था। बात उस समय की है जब वह झील में घूमने गए थे और वह एक झील में नाव के पलट जाने से उन्होंने अपने 11 और 7 साल के दो बच्चों को हमेशा के लिए खो दिया था। नाव पलटने पर दोनों बच्चों की मृत्यु हो गयी थी। बच्चों की मृत्यु के बाद दोनों बहुत ही टूट गए थे और डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। जिसके बाद यह दोनों एक दूसरे का सहारा बने। जानकारी के लिए बता दें, लता और एकनाथ शिंदे का अब केवल एक ही बेटा है जो डॉ श्रीकांत शिंदे है।
लता शिंदे से जुड़ी अन्य सभी जानकरियाँ
- बता देते है लता एकनाथ शिंदे एक भारतीय व्यवसायी है। उनके पति एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उनके बेटे कैबिनेट मंत्री है।
- जिस समय लता और एकनाथ की शादी हुई थी उसके बाद वह अपने पति के साथ किसान नगर में 1 BHK फ्लैट में रहती थी लेकिन उनके बच्चे ठाणे में पढाई करते थे।
- जिस समय एकनाथ शिंदे ऑटो रिक्शा चालाक थे तब उन्होंने साल 2 जून 2000 को बोटिंग के दौरान अपने दो बच्चों दीपेश और शुभदा शिंदे को खो दिया था यह दोनों उस समय 11 और 7 साल (बेटी) के थे। जिसके बाद लता काफी टूट गयी थी लेकिन एकनाथ ने उन्हें समझा कर थोड़ा शांत किया लेकिन वह फिर भी काफी समय तक सदमे में थी।
- बच्चों के सदमें से बाहर निकालने के लिए लता एक नाथ शिंदे का साथ उनके पति और उनके गुरु आनदं दिघे ने दिया था।
- लता शिंदे ने कभी भी राजनीति में कदम नहीं रखा लेकिन फिर भी वह अपने पति एकनाथ शिंदे के साथ कदम-कदम पर साथ देती रही।
- बता देते है लता के पति एकनाथ शिंदे ऑटो रिक्शा चलाने से पहले वागले स्टेटवोम्पन्य और एक फिश कंपनी में सुपरवाइजर के तौर पर काम करते थे।
- वर्तमान में लता एकनाथ शिंदे अपने पति और परिवार के साथ शुभदीप नमक एक बंगले में रहती है बता दें, बंगले का नाम उनके स्वर्गीय बच्चों दीपेश और शुभदा के नाम से रखा गया।
- उनके परिवार में उनके पति एकनाथ शिंदे, बेटा श्रीकांत शिंदे, बहु वृषाली और पोता रुद्रांश शिंदे रहते है।
- जानकारी के लिए बता दें, लता को भक्ति साधना से काफी लगाव है वह कई बार अपने पति एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे के साथ पूजा पाठ करते दिखती है।
- बता दें, एकनाथ शिंदे की पूरी प्रॉपर्टी में उनकी पत्नी लता एकनाथ शिंदे के नाम लगभग 6.25 करोड़ की प्रॉपर्टी है। एकनाथ शिंदे के एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी एक कंस्ट्रक्शन के तौर पर काम करती है।
- साल 2022 के 30 जून में लता के पीटीआई एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के 20वें सीएम बने थे।
तो दोस्तों ये थी लता शिंदे के जीवन से जुडी थोड़ी बहुत जानकारी। उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आएगी और ऐसी ही जानकारी जानने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहे।