मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, MP Shramik Card

Madhya Pradesh Labor Card 2023 Online Registration: जैसा की आप सभी जानते है कि देश की सरकारें समय-समय पर देश के नागरिकों के लिए तरह-तरह की योजनओं को जारी करती रहती है। ऐसे में यदि आप मध्य प्रदेश राज्य से है तो आपके लिए सरकार ने मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड 2023 की रजिस्ट्रेशन प्रकिया को शुरू कर दिया है। बता दें, इस सुविधा का लाभ केवल राज्य के असंगठित क्षेत्र के मजदूर श्रमिक ले सकते है। राज्य के जो भी श्रमिक नागरिक एमपी श्रमिक कार्ड 2023 हेतु पंजीकरण करना चाहते है वह अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिए ऑनलाइन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर श्रमिक कार्ड बनाने के लिए आवेदन कर सकते है।

Madhya Pradesh Labor Card Online Registration मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड 2023
Madhya Pradesh Labor Card Online Registration

चलिए आज हम आपको अपने लेख के जरिये यह सभी जानकारियां जैसे: मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड 2023 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें, MP Shramik Card से मिलने वाले लाभ, Labour Card बनाने हेतु पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, श्रमिक कार्ड के क्या फायदे हैं, Madhyapradesh Shramik Card Online Registration 2023, श्रमिक कार्ड की आवेदन स्थिति आदि के बारे में बताने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड 2023

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी श्रमिक कार्ड बनाया जाता है। राज्य के जिन श्रमिक के पास श्रमिक कार्ड नहीं है वह सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ नहीं सकते है। जानकारी के लिए बता दे, श्रमिक कार्ड को लेबर कार्ड या मजदूर कार्ड भी कहा जाता है। इस कार्ड के जरिये सरकार सभी पात्र श्रमिकों को सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करती है। लाभ प्राप्त करने के लिए सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक अपना पंजीकरण करवा सकते है।

बता राज्य के जितने भी नागरिक लेबर कार्ड हेतु पंजीकरण करेंगे उनका रिकॉर्ड पोर्टल पर दर्ज हो जायेगा। इसके अलावा सरकार श्रमिक नागरिकों के लिए कई तरह की योजना जारी करेंगी जिससे उन्हें ट्रेनिंग भी प्रदान की जाएगी।

आर्टिकल मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड 2023
साल 2023
राज्य मध्य प्रदेश
लाभ लेने वाले राज्य के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक
उद्देश्य श्रमिक कार्ड के जरिये श्रमिकों को योजनाओं का लाभ प्रदान करना
श्रेणी राज्य सरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट labour.mp.gov.in

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड बनने का उद्देश्य

लेबर कार्ड का उद्देश्य राज्य के सभी श्रमिक नागरिकों को सरकार द्वारा जारी की गयी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। आज के समय में भी कई ऐसे गरीब श्रमिक है जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती। जिस कारण वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने में भी असमर्थ है इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने राज्य के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सभी लाभ देने के लिए लेबर कार्ड को बनाया है ताकि वह समय-समय पर योजनाओं का लाभ लेकर अपनी स्थिति बेहतर बना सकते है।

श्रमिक कार्ड के अंतर्गत आने वाले श्रमिक

चट्टान तोड़ने वालेभवन निर्माण का कार्य करने वालेखिड़की, ग्रिल और दरवाजे बनाने वालेपुताई करने वालेबिल्डिंग बनाने वाले
मोचीहथोड़ा चालने वालेईंट बनाने वालेइलेक्ट्रीशियनकुंवा निर्माण करने वाले
पत्थर तोड़ने वालेलौहारसीमेंट पत्थर ढ़ोने वाले श्रमिक और राजमिस्त्रीप्लम्बरलेखाकार का काम करने वाले
चूना बनाने वाले श्रमिकनिर्माण स्थल पर चौकीदारी करने वालेबाँध प्रबंधकसड़क बनाने वालेकारपेंटर का काम करने वाले

Also Read: मध्यप्रदेश आवास योजना की नयी सूची जारी, ऐसे करें अपना नाम चेक

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं

अगर आप भी श्रमिक कार्ड बनाकर इसका लाभ लेना चाहते है तो आपको पहले यह जानना जरुरी है कि इससे आपको क्या-क्या लाभ प्रदान किये जायेंगे। हम आपको इसके लाभ एवं विषेशताएं बताने जा रहे है। लाभ जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए पॉइंट्स को पढ़े।

  • श्रमिक कार्ड की मदद से आपको अपनी बेटियों की शादी के लिए 55 हजार रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • जिन श्रमिकों के पास श्रम कार्ड यानि लेबर कार्ड होगा वह 60 साल बाद सरकार द्वारा चलाई जा रही पेंशन योजना पा सकेंगे
  • मजदूर व श्रमिक के बच्चों को छात्रवृति से जुड़े फायदे भी प्रदान किये जायेंगे।
  • अगर किसी भी श्रमिक की एक्सीडेंट में मृत्यु होती है या दुर्घटना होती है और पूरी तरह विकलांगता होती है तो सरकार श्रमिकों को 2 लाख तक आर्थिक सहायता और किसी शरीर के हिस्से में विकलांगता होने पर 1 लाख रुपये उन्हें मदद के तौर पर प्रदान करेगी।
  • अगर आप श्रमिक कार्ड बनवाते है तो आपको केवल 6 रुपये का भुगतान करना होगा। जिसके बाद आप श्रमिक कार्ड के जरिये सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ आसानी से ले सकते है।
  • साथ ही श्रमिकों के केंद्र सरकार द्वारा जारी योजना के तहत पक्के मकान बनाने के आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • ऑनलाइन माध्यम से लेबर कार्ड का आवेदन करने पर आवेदक के समय और पैसे दोनों बच सकेंगे।
  • केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी की गयी योजनाओं का आवेदन अपनी योग्यता अनुसार आसानी से कर सकेंगे।
  • लेबर कार्ड के जरिये श्रमिक परिवार की पहचान आसानी से होगी।
  • श्रमिकों को पब्लिक डिस्ट्रिब्शन सिस्टम के अंतर्गत हर महीने राशन पर मिलने वाला राशन भी प्रदान किया जायेगा।

एमपी श्रमिक कार्ड बनाने हेतु पात्रता

अगर आप श्रमिक कार्ड हेतु पंजीकरण करना चाहते है तो आपको इसकी पात्रता का पता होना जरुरी है। हम आपको इसकी पात्रता के बारे में बताने जा रहे है। पात्रता जानने के लिए आप दिए गए पॉइंट्स को पूरा पढ़े।

  • एमपी राज्य का मूल निवासी ही मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड बनाने हेतु आवेदन कर सकते है।
  • आवेदक एक श्रमिक मजदूर होना चाहिए। जिसके बाद ही इसके पात्र समझे जायेंगे।
  • मुख्यमंत्री असंगठित मजदूर कल्याण बोर्ड में आवेदन कर चुके नागरिक इस कार्ड हेतु पात्र समझे जायेंगे।
  • राज्य के महिला एवं पुरुष दोनों ही लेबर कार्ड बनवाने के पात्र समझे जायेंगे।
  • आवेदन व्यक्ति द्वारा कम से कम 90 दिन का काम किया होना चाहिए।
  • कृषि क्षेत्र से जुड़े मजदूर के पास 1 हेक्टर से अधिक जमीन नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 60 साल तक होनी तभी वह श्रमिक कार्ड हेतु पंजीकरण कर सकते है।

एमपी लेबर कार्ड हेतु आवश्यक दस्तावेज

राज्य के जो श्रमिक नागरिक पंजीकरण करवाना चाहते है तो उन्हें आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी होनी बहुत जरुरी है। हम आपको पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी के बारे में बताने जा रहे है जो इस प्रकार से है:

आधार कार्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर 90 दिन का काम करने का प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो
आय प्रमाण पत्र बैंक पासबुक ठेकेदार का प्रमाण पत्र मूल निवास प्रमाण पत्र
जॉब कार्ड आयु प्रमाणपत्र काम की डिटेल BPL राशन कार्ड

एमपी श्रमिक कार्ड का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

मध्य प्रदेश राज्य के जो भी श्रमिक नागरिक श्रमिक कार्ड हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहत है उन्हें हम आज पंजीकरण प्रकिया के बारे में जानकारी देने जा रहे है। प्रकिया जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • आवेदक को सबसे पहले श्रम सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट labour.mp.gov.in पर विजिट करना है।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। madhyapradesh-shramik-card
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको असंगठित मजदूर कल्याण बोर्ड पर रजिस्ट्रेशन करते वक़्त एक रजिस्ट्रेशन ID मिली होगी, जिसकी मदद से आपको लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद आपको अगले पेज श्रमिक कार्ड हेतु पंजीकरण फॉर्म का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसे आपको क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने फॉर्म खुल जायेगा।
  • आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को भरके साथ ही इसमें मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अटैच कर लेना है।
  • सभी जानकारियों को सही से भर के आपको फॉर्म को सबमिट कर लेना है।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के पश्चात आपका कार्ड हेतु पंजीकरण पूरा हो जायेगा।

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड हेतु ऑफलाइन आवेदन की प्रकिया

अगर आप श्रमिक कार्ड बनाने के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है तो आप इसका फॉर्म कार्यालय या आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते है। प्रकिया जानने के लिए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • आवेदक सबसे पहले श्रम सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट labour.mp.gov.in पर जाएं।
  • यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको नीचे जाकर सेवाएं के सेक्शन में जाना है। shramik-card-panjikaran-prakriya
  • आपको यहाँ दिए गए ऑप्शन में से फॉर्म्स पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • यहाँ आपको Registration Form, Size (1.042MB) के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है। MP-shramik-card-panjikaran-prakriya
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको कुछ जानकारियां दिखाई देगी आपको यहाँ व्यू अटैचमेन्ट पर क्लिक करना है। mp-shramik-card-rajistration-ki-prakriya
  • क्लिक करते ही आपके सामने अगले पेज पर पंजीकरण फॉर्म खुल कर आजायेगा।
  • जिसे आपको डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लेना है।
  • इसके बाद आपको फॉर्म में सभी जानकारियों को भरके साथ ही इसमें मांगे गए दस्तावेजों को अटैच कर लेना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको श्रमिक पंजीकरण फॉर्म को श्रम विभाग के कार्यालय में जमा कर लेना है।
  • जिसके बाद आपकी ऑफलाइन श्रमिक कार्ड की पंजीकरण प्रकिया पूरी हो जाएगी।

Also Read: नाम से खसरा खतौनी ऑनलाइन ऐसे चेक करें MP Land Record

श्रम कार्ड की आवेदन की स्थति चेक करने की प्रकिया

  • श्रम कार्ड की आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए आपको सबसे पहले श्रम सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट labour.mp.gov.in पर जाना है।
  • यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको सहायता के दिए गए ऑप्शन पर जाकर ट्रैक स्थिति अनुरोध/प्रतिक्रिया के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भर के ट्रैक स्टेटस पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने अगले पेज पर आवेदन स्थिति खुल कर आजायेगी।

मध्यप्रदेश श्रमिक कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

  • मध्यप्रदेश श्रमिक कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले श्रम सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट labour.mp.gov.in पर विजिट करना है।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको लॉगिन डिटेल्स जैसे: यूज़र नेम और पासवर्ड भरना है और लॉगिन पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको श्रमिक कार्ड प्रिंट के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपका श्रमिक कार्ड आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा। जिसे आपको डाउनलोड कर लेना है।

MP Shramik Card ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से जुड़े प्रश्न/उत्तर

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड क्या है?

श्रमिक कार्ड एक ऐसा कार्ड है जो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिक नागरिकों के लिए बनाया गया है। इस श्रमिक कार्ड के जरिये नागरिक सरकार द्वारा जारी सभी का लाभ आसानी से ले सकेंगे।

MP Shramik Card ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

MP Shramik Card ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आधिकारिक वेबसाइट labour.mp.gov.in है। आवेदक आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर के माध्यम से पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते है और सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

श्रमिकों को श्रमिक कार्ड से क्या-क्या लाभ मिलेंगे?

श्रमिकों को श्रमिक कार्ड से चिकित्सा सहायता, प्रसूति सहायता, शादी के लिए सहायता, मेधावी छात्र/छात्राओं को नगद पुरुष्कार, शिक्षा हेतु पुरुष्कार, शैक्षिणिक छात्रवृति योजना, उत्तम श्रमिक पुरुष्कार योजना, अंतिम संस्कार हेतु सहायता योजना, कंप्यूटर ट्रेनिंग योजना, श्रमिक साहित्य पुरुष्कार योजना, स्टेशनरी अनुदान योजना, कल्याणी सहायता योजना, शिक्षा प्रोत्साहन योजना, अनुग्रह सहायता योजना का लाभ प्रदान किये जायेंगे।

एमपी श्रमिक कार्ड 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस क्या है?

एमपी श्रमिक कार्ड 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की पूरी जानकारी हमने आपको ऊपर अपने आर्टिकल में प्रदान कर दी है। प्रोसेस जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए लेख को पढ़े।

क्या श्रमिक कार्ड 2023 का लाभ अन्य राज्य के नागरिक भी ले सकते है?

जी नहीं, पोर्टल पर अन्य राज्य के श्रमिक लेबर कार्ड हेतु आवेदन नहीं कर सकते है, केवल एमपी राज्य के मूलनिवासी श्रमिक पोर्टल पर मजदूर कार्ड बनाने हेतु आवेदन कर सकते है।

पंजीककरण करने के कितने दिन बाद श्रमिक नागरिक को श्रमिक कार्ड प्रदान किया जाता है?

पंजीकरण करने के 7 दिन के अंदर श्रमिक नागरिकों को उनकी श्रमिक कार्ड प्रदान कर दिया जाता है।

हमने आपको मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड 2023 से जुडी सभी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है अगर आपको से सम्बंधित जानकारी अच्छी लगी हो तो आप हमे मैसेज करके बता सकते है और यदि आपको इससे सम्बंधित कोई भी सवाल पूछने है तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है हम आपके सभी सवालों का जवाब जरूर देंगे।

Photo of author

Leave a Comment