Maharashtra Land Records: जैसा की आप सभी जानते ही है कि भारत देश के विकास और तरक्की के लिए सरकार धीरे-धीरे सभी कार्यो को ऑनलाइन माध्यम से पूरा करने की कोशिश कर रही है और यह कोशिश राज्य के नागरिकों को सरल भी बना रही है। ऐसे ही एक सुविधा महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गयी है जिसका नाम है महाराष्ट्र महा भूमि अभिलेख पोर्टल (Mahabhulekh 7/12 Utara)। इस पोर्टल को नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। पोर्टल के अंतर्गत नागरिक आसानी से अपनी जमीन से जुडी सभी तरह की जानकारी जैसे: भू-नक्शा, खसरा, खतौनी, खेवट नंबर अपने मोबाइल और कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकेंगे।

चलिए आज हम आपको अपने पोर्टल से जुडी जानकारी जैसे: MahaBhulekh से मिलने वाले लाभ, भूमि अभिलेख पोर्टल ऑनलाइन रिकॉर्ड डिटेल्स कैसे देखें, महाभूलेख महाराष्ट्र लैंड रिकॉर्ड एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया, MahaBhulekh 7 12 Utara 2023 Online Land Record Check आदि के बारे में बताने जा रहे है यदि आप इसके बारे में और अधिक जानकरी जानना चाहते है तो आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
महाराष्ट्र महाभूलेख पोर्टल
महाभूलेख पोर्टल को महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र रिवेन्यू विभाग और NIC (नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर) की सहायता से बनाया गया है। यह एक कंप्यूटर के माध्यम से बनाया गया प्रोजेक्ट है जिसमे जमीन से जुडी सभी प्रकार की जानकारी आपको प्रदान की जाएगी । राज्य का कोई भी नागरिक जिसके पास खुद की भूमि होगी वह अपनी भूमि का डिटेल्स ऑनलाइन देख पाएंगे। भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन माध्यम से शुरू करने से अब राज्य में कोई भी किसी के साथ धोखाधड़ी नहीं कर पायेगा और कोई किसी की जमीन पर हक़ नहीं जमा सकेगा। जानकारी के लिए बता दें, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के 6 प्रमुख स्थान जैसे: औरंगाबाद, कोंकण, पुणे, नासिक, नागपुर, अमरावती में इसे विस्तृत (बांटा) किया है।
आर्टिकल | महाराष्ट्र भूमि अभिलेख ऑनलाइन महाभूलेख ऐसे देखें |
पोर्टल | महाराष्ट्र भूमि अभिलेख |
साल | 2023 |
राज्य | महाराष्ट्र |
उद्देश्य | नागरिकों को जमीन से जुडी जानकारी प्रदान करवाना |
पोर्टल बनाया गया | नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) और महाराष्ट्र रिवेन्यु डिपार्टमेंट |
श्रेणी | राज्य सरकारी योजना |
वेबसाइट | mahabhumi.gov.in/mahabhumilink |
Mahabhulekh 7/12 Utara Portal को शुरू करने का उदेश्य
महाराष्ट्र महाभूलेख पोर्टल को शुरू करने का उदेश्य राज्य के लोगों को घर बैठे जमीन से जुडी जानकारी प्रदान करवाना है। राज्य के कई लोगों को है जिन्हे अपनी जमीन से जुडी जानकारी जानने के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पढ़ते थे और कई दिन तक काम न होने पर बार-बार कार्यालय जाना पड़ता था ऐसे में उन्हें कई परेशानियों व मुसीबतों का सामना करना पड़ता था और उनके समय और पैसे दोनों की खपत भी होती थी। इसी के साथ कई बार तो उनके साथ धोखाधड़ी भी हो जाती थी उनकी जमीन कोई और अन्य नागरिक द्वारा हतिया ली जाती थी लेकिन इस पोर्टल की सहायता से अब नागरिक घर बैठे अपनी जमीन से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते है साथ ही उनके साथ उनके साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी भी नहीं होगी।
Also Check: भारत के सरकारी बैंकों की सूची 2023
Mahabhulekh 7/12 Utara Portal से मिलने वाले लाभ एवं विशेस्ताएं
हम आपको पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताओं की जानकारी देने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- महाभूलेख पोर्टल का लाभ केवल महाराष्ट्र राज्य के नागरिक ही ले सकते है।
- जिन नागरिक के पास स्वयं की भूमि होगी पोर्टल पर जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
- यदि आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करते है तो आपका समय और पैसे दोनों की बचत हो सकेगी।
- आवेदक अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये Mahabhulekh 7/12 Utara Portal पोर्टल पर जा सकते है।
- राज्य के नागरिकों को अब जमीन से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी जानने के लिए कार्यालय या पटवारी के पास नहीं जाना पड़ेगा।
- महाराष्ट्र महाभूलेख पोर्टल द्वारा राज्य के नागरिक अपनी जमाबंदी, भूमि नक्शा आदि के प्रिंटआउट भी निकाल सकते है और इसका इस्तेमाल भविष्य हेतु कर सकते है।
- ऑनलाइन पोर्टल पर नागरिक व उसकी भूमि का रिकॉर्ड होने के कारण कोई भी उनकी भूमि पर कब्ज़ा और मालिकाना हक़ नहीं जाता पायेगा।
भूमि अभिलेख पोर्टल ऑनलाइन (Mahabhulekh 7/12) रिकॉर्ड कैसे देखें?
अगर आप भी महाराष्ट्र भूमिलेख पोर्टल पर अपनी जमीन से जुडी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हम आपको इसकी प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे है। प्रक्रिया जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- आवेदक को सबसे पहले महाराष्ट्र महाभूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको विभाग निवडा के ऑप्शन पर जाना है जहाँ आपको दिए गए ऑप्शंस जैसे: अमरावती, पुणे, कोंकण, नागपुर आदि ऑप्शन में से अपने अनुसार एक ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- एक जिले को सलेक्ट करने के बाद आपको GO पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुल कर आजायेगा।
- यहाँ आपको 7/12 व 8ए के ऑप्शन में से किसी एक पर क्लिक कर लेना है और अपने अनुसार जिल्हा (सब डिस्ट्रिक्ट) चुन लेना है फिर तालुका सेलेक्ट करना है और आखिर में अपना गांव सेलेक्ट कर लेना है।
- इसके बाद आपको सर्वे नंबर/गट नंबर/अक्षरी सर्वे नंबर/गट नंबर में से किसी एक को सलेक्ट करके उसका नंबर भर लेना है।
- अब आपको खोजे पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके जमीन जुडी भी जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
7/12 म्यूटेशन एंट्री कैसे करें
सातबारा म्यूटेशन एंट्री करने के लिए दिए गए स्टेप्स को पढ़े।
- सर्वप्रथम आप पब्लिक डाटा एंट्री फॉर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन एंड म्यूटेशन इन लैंड रिकॉर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको यूज़र नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भर कर लॉगिन प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
- इसके बाद अगले पेज पर आपके सामने 7/12 म्युटेशन का ऑप्शन दिखाई देगा जिसे आपको क्लिक कर लेना है।
- अब आपको अपना रोल सेलेक्ट कर लेना है और आपको अपने लैंड रिकार्ड्स में भी एंट्री करनी होगी।
- एंट्री करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।
- जिसके बाद आपकी सात बारा की म्युटेशन एंट्री पूरी हो जाएगी।
महाराष्ट्र महाभूलेख लैंड रिकॉर्ड APP DOWNLOAD करने की प्रक्रिया
जो भी नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपनी जमीन की जानकारी चेक नहीं कर पा रहे है वह महाभूलेख मोबाइल ऐप डाउनलोड करके जानकारी देख सकते है। एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया जानने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
आवेदक को सबसे पहले अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर में जाना होगा। जिसके बाद वहां सर्च बटन पर जाकर महाभूलेख लिखना होगा और सर्च करना होगा। जिसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर मोबाइल एप डाउनलोड करने के इनस्टॉल बटन दिखाई देखा। आपको उस पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही मोबाइल एप आपके मोबाइल पर सक्सेस्स्फुल्ली डाउनलोड हो जायेगा।

मोबाइल एप डाउनलोड डायरेक्ट लिंक : यहाँ क्लिक करें
7/12, 8A प्रॉपर्टी कार्ड रजिस्ट्रेशन व डिजिटल हस्ताक्षर डाउनलोड प्रोसेस
- 7/12, 8A प्रॉपर्टी कार्ड रजिस्ट्रेशन व डिजिटल हस्ताक्षर डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको ID लॉगिन करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
- इसके बाद आपको अपना अकाउंट रिचार्ज और सर्च में अपना गांव का नाम और डिस्ट्रिक्ट को सेलेक्ट करना होगा।
- सेलेक्ट करने के बाद आपको अपना प्रॉपर्टी कार्ड और डिजिटल हस्ताक्षर डाउनलोड कर पाएंगे।
भुगतान राशि कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको पब्लिक डाटा एंट्री फॉर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन एंड म्युटेशन की आधिकारिक वेबसाइट pdeigr.maharashtra.gov.in पर जाना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर चेक पैमेंट स्टेटस के दिए हुए ऑप्शन पर क्लिक करें।
- जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको PRN नंबर भर लेना है।
- इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही पैमेंट स्टेटस आप स्क्रीन पर देख सकेंगे।
प्रॉपर्टी कार्ड को वेरीफाई करने की प्रकिया
सबसे पहले आप 7/12, 8A प्रॉपर्टी कार्ड हस्ताक्षर की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं। जिसके बाद होम पेज खुल जायेगा। होम पेज पर वेरीफाई प्रॉपर्टी कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक कर लें। क्लिक करने के पश्चात नए पेज पर आप वेरिफिकेशन नंबर डाल दें। इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है। क्लिक करते ही आप प्रॉपर्टी कार्ड वेरीफाई कर पाएंगे।
फीडबैक देने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आप महाराष्ट्र डिपार्टमेंट ऑफ़ रजिस्ट्रेशन एंड स्टैम्प्स की आधिकारिक वेबसाइट pdeigr.maharashtra.gov.in पर विजिट करें।
- यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको फीडबैक फॉर्म के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको पूछी गई जानकारी जैसे: अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल id, एड्रेस, रेटिंग, डिस्क्रिप्शन, टोकन नंबर, SRO कोड और कैप्चा कोड को भर लेना है।
- इसके बाद सभी जानकारी भर के आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
डिस्ट्रिक वाइज भूमि रिकार्ड्स लिंक (Maharashtra Land Records )
सीरियल नंबर | जिला | सब-डिस्ट्रिक्ट | आधिकारिक वेबसाइट |
1. | नाशिक | अहमदनगर, नाशिक, जलगावं, धुले, नंदुरबार | क्लिक करें |
2. | नागपुर | नागपुर, भंडारा, वर्धा, चंद्रपुर, गोंदिया, गढ़चिरौली | क्लिक करें |
3. | पुणे | पुणे, सातारा, सोलापुर, संगला, कोल्हापुर | क्लिक करें |
4. | कोंकण | पालघर, थाने, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, मुंबई सभुरबन, मुंबई सिटी | क्लिक करें |
5. | अमरावती | अमरावती, अकोला, वाशिम, यवतमाल, बुलढाणा | क्लिक करें |
6. | औरंगाबाद | औरंगाबाद, जलना, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद, बिड, परभणी | क्लिक करें |
7/12 के लिए जिला प्रशासन लिंक (डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन लिंक)
महाराष्ट्र भूमि अभिलेख से जुड़े प्रश्न/उत्तर
महाराष्ट्र महाभूलेख पोर्टल महाराष्ट्र सरकार द्वारा बनाया गया है जिसमे नागरिक की भूमि का पूरा विवरण जैसे भूमि के मालिक का नाम, पता आदि सभी का रिकॉर्ड रखा जाता है जिसे कोई भी उनके साथ धोखाधड़ी या उनकी जमीन पर हक़ नहीं जता सकता।
महाभूलेख पोर्टल को महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र रिवेन्यू विभाग और NIC (नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर) की सहायता से बनाया गया है। यह एक कंप्यूटर के माध्यम से बनाया गया प्रोजेक्ट है जिसमे जमीन से जुडी सभी प्रकार की जानकारी आपको प्रदान की जाएगी
जमीन से जुडी जानकारी जानने के लिए महा भूमि अभिलेख की आधिकारिक वेबसाइट mahabhulekh.maharashtra.gov.in , mahabhumi.gov.in/mahabhumilink है।
जी नहीं, महाभूलेख पोर्टल पर अन्य राज्य के नागरिक भी अपनी जमीन से जुडी जानकारी प्राप्त नहीं कर सकेंगे, केवल महाराष्ट्र राज्य के मूलनिवासी ही जिनकी स्वयं की भूमि होगी वही इसका लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
राजस्व विभाग द्वारा पोर्टल पर नागरिक की यह सभी जानकारी जैसे: अपनी जमीन का नाम, भूमि की लम्बाई, चौड़ाई, जमीन के मालिक का नाम और इसी के साथ वहां की गयी खेती की जानकारी जैसे: फ़र्टिलाइज़र पावर, कीटनाशक का प्रयोग, कौन सी फसल खेत में आखिरी बार लगायी, जमीन की सिंचाई बारिस से हुई या खुद से, सरकारी एजेंसी द्वारा मालिक को दिया गया लोन की जानकारी और जमीन पर किये गए खर्च जैसे: बीज खरीद, पेस्टिसाइड्स खरीदना, जमीन के मालिक द्वारा लिया लोन, मालिकाना हक़ किसका होगा इन सभी की जानकारी रिकॉर्ड की जाएगी।
भू-अभिलेख में नागरिक की भूमि के बारे में लिखित में जानकारी प्रदान की जाती है। यानि जिस जमीन पर हमारा हक़ होता है 7/12 उसका मालिकाना हक़ का सबूत होता है।
जी हाँ, महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा पोर्टल लॉन्च करने के बाद मोबाइल ऍप भी लॉन्च किया गया है जिसके माध्यम से भूमि अभिलेख से संबंधित जानकारी को प्राप्त किया जा सकता है। नागरिक को केवल ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा।
हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से महाराष्ट्र भूमि अभिलेख से जुडी सारी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको महाराष्ट्र भूमि अभिलेख से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।