Mandana Karimi Biography in Hindi: मंदाना करीमी ईरानी मॉडल और अभिनेत्री हैं। मंदाना करीमी भारतीय फिल्मों में और वेब सीरीज में काम करती हैं। क्या दोस्तों आप जानते हैं की मंदाना करीमी कौन हैं। वह क्या करती हैं और वो कहाँ से हैं। उनके परिवार, बॉयफ्रेंड, पति के बारे में क्या आपके पास कोई जानकारी है। यदि नहीं तो आपको इस लेख के माध्यम से हम मंदाना से जुडी हुई कई बातें बताएँगे। तो दोस्तों शुरू करते हैं।

मंदाना करीमी जीवन परिचय (Mandana Karimi Biography in Hindi)
जन्म- आज के समय में भारतीय सिनेमा जगत और मॉडलिंग क्षेत्र में जगह बनाने वाली मंदाना का जन्म 19 जुलाई 1988 को ईरान की राजधानी तेहरान में हुआ था, मंदाना का जन्म एक ईरानी मुस्लिम परिवार में हुआ, इनकी माता भी भारतीय हैं और इनका कहना है की इनका परिवार भी रूढ़िवादी विचारधारा को मानने वाला है। मंदाना का प्रारम्भिक जीवन ईरान में ही बीता है।
वास्तविक नाम | मनिजेह करीमी |
निकनेम | मंदाना करीमी, मैंडी |
पेशा | मॉडल और अभिनेत्री |
शारीरिक संरचना
लम्बाई | फीट इन्च- 5′ 0″ |
वजन (लगभग) | 55 कि० ग्रा० |
शारीरिक संरचना (लगभग) | 32-26-32 |
बालों का रंग | भूरा |
आँखों का रंग | भूरा |
निजी जानकारी
Also Check:-
Mandana Karimi Favorite Things
मंदाना की पसंद न पसंद की बात की जाय तो मंदाना को भारतीय सिनेमा के विश्व प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान पसंद हैं मतलब की मंदाना बॉलीवुड के सल्लू भाई बहुत बड़ी फैन हैं। और मैंडी की पसंदीदा भारतीय अभिनेत्री की बात करें तो वो है, कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत। और ईरानी अभिनेत्री इनको गोलशिफे फरहानी हैं। और इनकी पसंदीदा
पसंदीदा भोजन | मछली, डार्क चॉकलेट और केला |
पसंदीदा अभिनेता | सलमान खान |
पसंदीदा अभिनेत्री | ईरानी अभिनेत्री: गोलशिफे फ़रहानी भारतीय अभिनेत्री: कंगना रनौत |
बॉलीवुड फिल्म | देवदास, क्वीन, तनु वेड्स मनु, पीकू, बदलापुर, पीके, NH10 |
पसंदीदा रंग | सफ़ेद |
Mandana Karimi Family
मंदाना करीमी के परिवार में उनके माता-पिता और 2 भाई हैं। इनका परिवार मूलतः ईरान में रहता है। और इनके पिता का नाम रेजा करीमी है, जो की मूल रूप से ईरानी हैं, लेकिन मंदाना की माता सबा ईरानी जो की भारतीय मूल की हैं। और मंदाना के 2 भाई हैं इनमे से एक इनसे छोटा है और एक भाई इनसे बड़े हैं,
पिता | रेजा करीमी |
माता | सबा करीमी |
भाई | एक बड़ा और एक छोटा भाई। (नाम ज्ञात नहीं) |
बहन | ज्ञात नहीं |
वैवाहिक स्थिति/प्रेम संबंध
मैंडी के रिश्ते और शादीशुदा जीवन से जुडी बात की जाए तो इनके रिश्ते की खबरें भारतीय, दिल्ली के मॉडल ललित तेहलान के साथ की जानकारी भी मिली थी। खबरों की माने तो मंदाना और ललित के विवाह का सर्टिफिकेट की तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी, लेकिन मंदाना की मानें तो उनके मुताबिक यह मैरिज सर्टिफिकेट झूठा था।
जबकि साल 2017 में मंदाना ने अपने बॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता से सगाई करने की खबर दी थी। गौरव और मंदाना काफी लम्बे समय से रिश्ते में थे और गौरव एक बिजनेसमैन हैं। और मार्च 2017 में इस जोड़े ने शादी भी कर ली थी। जिसके बाद कहा जाता है की मंदाना ने अपनी सास की इच्छानुसार अपना नाम मनिजेह करीमी से बदलकर मंदाना करीमी कर दिया था। और साथ ही अपना धर्म परिवर्तन भी करवाया। शादी के बाद इन्होने अपने हिन्दू नाम के साथ-साथ हिन्दू धर्म को भी अपना लिया था।
लेकिन गौरव और मंदाना का रिश्ता कुछ ज्यादा लम्बे समय तक टिका नहीं और शादी के कुछ ही महीनों बाद ये दोनों अलग-अलग रहने लगे और फिर साल 2021 में इन दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया। इस बात का खुलासा स्वयं मंदाना ने रियलिटी शो लॉकअप में किया था।

वैवाहिक स्थिति | तलाकशुदा |
बॉयफ्रेंड | ex. ललित तेहलान (मॉडल) |
पति | ex. गौरव गुप्ता (बिजनेसमैन) |
शादी की तारीख | 26 जनवरी 2017 |
आखिर हैं कौन मंदाना करीमी?
यह (Mandana Karimi) एक ईरानी मॉडल हैं, जो कि भारतीय सिनेमा और मॉडलिंग क्षेत्र में भी काम करती हैं। मंदाना को बिग बॉस 9 में फाइनल प्रतियोगी के रूप में चुनी जाने के बाद काफी प्रसिद्धि प्राप्त हुई। आपको बता दें इन्होने (Mandana Karimi) ने अपने करियर की शुरुआत एयर होस्टेज के काम से किया था। और भारत आने के बाद मंदाना ने मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखें और कई सारे बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर के साथ में काम किया। आपको बता दें मंदाना भारतीय सिनेमा में मैंडी और फिरंगी मैम के नाम से भी जानी जाती हैं। इन्होने ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी काम किया है।
करियर
अपने करियर की शुरुआत मंदाना ने एक होस्टेज के रूप में की थी। इसके लिए मैंडी दुबई से मुंबई आई, तीन महीने के लिए। इसके बाद वह फिर वापस दुबई चली गई थी। उनका इस बारे में कहना था की परिवार से दूर उनके लिए ये सारा समय उनके लिए बहुत ही खास था। यहाँ मुंबई में उनको काम मिलने के बाद वो फिर से वापस मुंबई आ गई और यहाँ उन्होंने कई सारे विज्ञापनों में भी काम किया और धीरे-धीरे उनको बॉलीवुड में भी काम मिलने लगा, मंदाना ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है जिसमे से इनकी पहली बॉलीवुड फिल्म भाग जॉनी है। इनकी ये फिल्म 25 दिसंबर 2015 में आई थी। इस फिल्म को भूषण कुमार, विक्रम भट्ट, और कृष्ण कुमार और अजय कपूर ने प्रोड्यूस किया है, और शिवम नायर इस फिल्म के डायरेक्टर हैं।
इस फिल्म में मुख्य भूमिका में कुणाल खेमू , मंदाना करीमी और जोआ मोरानी थे। लेकिन इस फिल्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा न चल सका था। और ये फिल्म फ्लॉप हो गई। इसके बाद मंदाना ने क्या कूल हैं हम 3 में भी काम किया।
बिग बॉस की उपविजेता बनी मैंडी
साल 2015 में मंदाना ने भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया। और बिग बॉस में वह उपविजेता थी और विजेता प्रिंस नरूला रहे। यहाँ से भी मंदाना को काफी प्रसिद्धि प्राप्त हुई। आपको बता दें मंदाना ने टीवी ड्रामा सीरीज और वेब सीरीज में भी काम किया है, मंदाना से वेब सीरीज द कसीनो में साल 2020 में काम किया और इंडियन टीवी सीरियल इश्कबाज़ में भी इन्होने काम किया।
और इसके बाद मंदाना ने एक और कंगना रनौत के भारतीय रियलिटी शो लॉकअप में हिस्सा लिया। और यहाँ भी मंदाना काफी सुर्ख़ियों में छाई रही। हालांकि इन्होने ये शो बीच में छोड़ दिया था लेकिन फिर कुछ समय बाद ये वापस आ गई थी। और यहाँ पर इन्होने अपने पूर्व पति से जुडी कई बातें भी बताई।
Mandana Karimi Instagram/Twitter
Instagram account- mandanakarimi
Twitter Profile – Mandana Karimi, manizhe
मंदाना से जुडी कुछ बातें
- मंदाना का जन्म ईरान में हुआ था। और इनकी माता भारतीय मूल की हैं।
- मंदाना ने अपना बचपन ईरान में बिताया है। वो बचपन में बहुत ही शर्मीली और सरल स्वाभाव की थी।
- मंदाना ने एक बार इंटरव्यू में कहा था की वो अक्सर अपने कमरे में रहती थी और वहीं पर कैमरे, कागज और रंगों के साथ में खेलती रहती थी।
- मंदाना और उनका परिवार दुबई चले गए थे।
- इन्होने दुबई एयर होस्टेज अकादमी में प्रशिक्षण भी लिया था।
- मंदाना ने कई विज्ञापनों में भी काम किया है।
तो दोस्तों ये थी मंदाना करीमी के जीवन से जुडी कुछ बातें उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आयेगी।