Meri Fasal Mera Byora मेरी फसल मेरा ब्यौरा: केंन्द्र सरकार हो या राज्य सरकार सभी किसानों की स्थिति में सुधार और उनकी आय में वृद्धि लाने के लिए तरह-तरह की योजनाओं को समय-समय पर जारी करते आये है। ऐसे ही एक पोर्टल हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किया गया है जिसका नाम है मेरी फसल मेरा ब्यौरा। इस ऑनलाइन पोर्टल को राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू किया गया है। पोर्टल के जरिये किसानो को एक ही जगह सभी सरकारी सेवाओं और किसी तरह की परेशानी का सोलुशन जैसे: फसल उगाने से लेकर फसल को मंडी में बेचने की सुविधा भी पोर्टल के जरिये प्राप्त हो जाएगी। जानकारी के लिए बता दें, जो भी किसान इस पोर्टल से मिलने वाले लाभ प्राप्त करना चाहते है उन्हें पोर्टल पर पहले पंजीकरण करना आवश्यक है। पंजीकरण करने के लिए वह अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।

चलिए आज हम आपको अपने आर्टिकल के जरिये पोर्टल से जुडी सभी जानकारियों जैसे: Meri Fasal Mera Byora Payment Status, मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन, Meri Fasal Mera Byora Yojana 2023 पात्रता, दस्तावेज, मेरी फसल मेरा ब्यौरा लास्ट डेट आदि के बारे में बताने जा रहे। यदि आप इससे जुडी और अन्य जानकारियों को भी जानना चाहते है तो आप हमारे द्वारा दिए गए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा 2023
मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा योजना को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के तहत किसानो को लाभ प्रदान किया जाता है। किसान नागरिक आसानी से पोर्टल के जरिये कृषि से जुडी सभी जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सकते है उन्हें अपनी कृषि से जुडी जानकारी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इसके अलावा वह पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके अपनी फसल भी सरकारी दामों में बेच पाएंगे। साथ ही राज्य के जिन जिलों में बाजरा व खरीफ की फसलों की खेती करते है उन किसानों को प्रति एकड़ जमीन पर 4 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सरकार प्रदान करेगी।
जानकारी के लिए बता दें मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल का संचालन हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड (Haryana Agricultural Marketing Board) द्वारा किया जाता है। बता देते है सरकार ने पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। राज्य के जितने भी किसानों ने पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है वह पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
योजना | मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा |
साल | 2023 |
किसके द्वारा शुरू | मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी |
लाभ लेने वाले | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | किसानों को फसल से जुडी जानकारी घर बैठे सुविधा प्रदान करना |
विभाग | कृषि विभाग |
पंजीकरण मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://fasal.haryana.gov.in/ |
- तीन राज्यों में नहीं मिलेगा गेहूं, गेहूं की जगह चावल देने की तैयारी
- 20 लाख लोगों के कार्ड हुए रद्द, इन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ
- केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8वां वेतन आयोग होगा लागू! संघ ने दी बड़ी जानकारी
हरियाणा मेरी फसल मेरी ब्यौरा योजना से मिलने वाले लाभ
अगर आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो सबसे पहले आप इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी के बारे में जान लें। लाभ जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए पॉइंट्स को पूरा पढ़े।
- पोर्टल के जरिये किसानों को एक ही जगह पर सभी सरकारी सेवाओं और समय पर निवारण करने की सुविधा मिल पाएंगे।
- मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के जरिये किसानों को खाद्य, बीज, ऋण (लोन) एवं कृषि उपकरण हेतु सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- पोर्टल को शुरू करने का लक्ष्य किसानो को कृषि से जुडी जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए की गयी है।
- Meri Fasal Mera Byora के तहत किसानों को पंजीकरण करने के बाद सीजन में उगाई जाने वाली फसलों की सभी जानकारी आसानी से मिल पायेगी।
- पोर्टल पर आवेदक किसान जन सेवा केंद्र या अपने मोबाइल के जरिए अपनी फसल का ब्यौरा ऑनलाइन रिकॉर्ड कर सकते है।
- मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्टर्ड किसानो को 10 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मदद प्रदान की जाएगी।
- किसान अब आसानी से खेत व फसल का पूरा ब्यौरा आसानी से देख सकते है।
- अब किसानो को अपनी फसल से जुडी जानकारी जानने के लिए बार-बार कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
- इसी के साथ आवेदक किसान नागरिक आपदा आने के कारण फसल ख़राब होने पर आसानी से मुआवजा प्राप्त कर सकेंगे।
- पोर्टल के जरिये किसानों को उनकी फसल की बकरी व फसल की खरीद की आसानी हो जाएगी।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना हेतु पात्रता
अगर आप भी इस योजना का आवेदन करना चाहते है तो हम आपको इसकी पात्रता के बारे में जानकारी देने जा रहे है जिसके बाद आप अपनी पात्रता के अनुसार ही इस पोर्टल पर दी सुविधाओं का लाभ ले सकते है। पात्रता जानने के लिए दिए गए पॉइंट्स को पढ़े।
- आवेदक के पास पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए सभी आवश्यक दस्तवेज उपलब्ध होने चाहिए।
- हरियाणा राज्य का नागरिक ही इस पोर्टल पर दी गयी सुविधाओं का लाभ पा सकते है।
- पोर्टल पर केवल किसान नागरिक ही रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना हेतु दस्तावेज
पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आपको दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आवश्यक दस्तावेज जानने के लिए आप हमारे द्वारा दी गयी टेबल को पढ़े।
आधार कार्ड | पासपोर्ट साइज फोटो | रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर |
भूमि से जुड़े दस्तावेज जैसे: जमाबंदी नकल, खसरा, संख्या | खेत के अभिलेख | निवास प्रमाणपत्र |
पहचान पत्र |
मेरी फसल मेरा ब्यौरा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023 कैसे करें?
राज्य के जितने भी किसान पोर्टल का लाभ लेना चाहते है उन्हें पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी आवश्यक है। हम आपको यहाँ पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे है। प्रक्रिया जानने के लिए हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट fasal.haryana.gov.in पर विजिट करना है।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको किसान अनुभाग के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल कर आजायेगा।
- नए पेज पर आपको किसान पंजीकरण के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल कर आजायेगा।
- फॉर्म में आपको मोबाइल नंबर भरना होगा और कैप्चा कोड डालके लॉगिन बटन पर क्लिक कर लेना है।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा जिसे आपको बॉक्स में भर लेना है
- इसके बाद आपको जारी रखे के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल कर आजायेगा।
- फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: आधार नंबर, मोबाइल नंबर, किसान का नाम, पिता/पति का नाम, लिंग, ईमेल ID, पता, राज्य, जिला, तहसील, गांव आदि को भरना होगा। और जारी रखे पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। अगले पेज पर आपको यदि आप अपने खेत का मुरब्बा /खसरा संख्या जानते हैं तो यहां क्लिक करें के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- इसके अलावा यदि आपको अपने खेत का मुरब्बा /खसरा संख्या मालूम नहीं है तो जमींन के मालिक के नाम से सर्च करें पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद अगले पेज पर आपको बैंक की डिटेल्स भर देनी है। आखिरी में आपको मंडी/एजेंट की डिटेल्स भरनी होगी।
- सभी जानकारी भर देने के बाद आपको फॉर्म को सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा।
- पंजीकरण करने के बाद आपको पंजीकरण ID और पासवर्ड भर देना होगा। जिसके बाद आप लॉगिन कर सकते है।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रिंट करने की प्रकिया
- फॉर्म प्रिंट करने के लिए आपको फसल हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट fasal.haryana.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको किसान अनुभाग के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपको पंजीकरण प्रिंट हरियाणा के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही अगले पेज पर आपको पंजीकरण फॉर्म प्रिंट करने के लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट नंबर को भरना होगा।
- सभी जानकरी भर लेने के बाद प्रिंट करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही पंजीकरण फॉर्म में जुडी सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
- जिसके बाद आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
पोर्टल को राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू किया गया है। पोर्टल के जरिये किसानो को एक ही जगह सभी सरकारी सेवाओं और किसी तरह की परेशानी का सोलुशन जैसे: फसल उगाने से लेकर फसल को मंडी में बेचने की सुविधा भी पोर्टल के जरिये प्राप्त हो जाएगी
मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा योजना को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के तहत किसानो को लाभ प्रदान किया जाता है।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट fasal.haryana.gov.in है।
जी नहीं, मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल का लाभ देश के सभी किसान प्राप्त नहीं कर सकते है केवल हरियाणा राज्य के किसान नागरिक ही इस पोर्टल का लाभ ले सकते है।
हरियाणा सरकार ने तय किया है की फसल खरीद हेतु पंजीकरण 31 जनवरी तक चलेगी।
पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आवश्यक दस्तावेज की जानकारी हमने आपको ऊपर आर्टिकल के बता दी है। जानकारी जानने के लिए आप दिए गए आर्टिकल को पढ़े।
जी हां, हरियाणा सरकार द्वारा किसानो की फसल सरकारी दाम में खरीदी जाएगी। बता दें, हरियाणा सरकार द्वारा 2 हजार मंडियां फसल खरीद के लिए निर्धारित की गयी है। जिन भी किसान को फसल बेचना होगा उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके फसल बेचने के लिए टोकन लेना होगा।
Meri Fasal Mera Byora से जुडी हेल्पलाइन नंबर 18001802060 है। राज्य के जिन भी किसानों को अपनी फसल से सम्बंधित जानकारी जाननी होगी वह दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर सकते है। इसी के साथ आप दी गयी ईमेल U-ID पर भी ईमेल [email protected] भेज सकते है।
हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से मेरी फसल मेरा ब्यौरा से जुडी सारी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको मेरी फसल मेरा ब्यौरा से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।