MP Awas Yojana List 2023: मध्य प्रदेश की सरकार ने अपने राज्य के बेघर और झुग्गियों व बस्तियों में अपना जीवन व्यापन कर रहे नागरिकों को आवास प्रदान करने के लिए एमपी आवास योजना लिस्ट 2023 (MP Awas Yojana List 2023) को जारी कर दिया है। जितने भी लोगों ने एमपी आवास योजना का ऑनलाइन आवेदन किया था वह अपना नाम लिस्ट में अपने मोबाइल के जरिये ऑनलाइन माध्यम से जाकर चेक कर सकते है। आवेदक को अपना नाम लिस्ट में चेक करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसी के साथ यदि आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इसका आवेदन कर सकते है इसकी आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से की जाती है।

चलिए आज हम आपको अपने आर्टिकल के जरिये यह सभी जानकारी जैसे: MP Awas Yojana List 2023 में अपना नाम कैसे चेक करें, मध्यप्रदेश आवास योजना क्या है, PMAY Gramin List MP 2023 आदि के बारे में बताने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
मध्यप्रदेश आवास योजना क्या है?
मध्य प्रदेश आवास योजना प्रधानमंत्री आवास योजना का ही एक अहम हिस्सा है। इस योजना के जरिये नागरिकों को पक्का मकान बनाने के लिए 1,20,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। बता दें, पीएम आवास योजना के जरिये देश के सभी नागरिकों को साल 2023 तक पक्के मकान प्रदान करना है। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एमपी आवास योजना की लिस्ट को जारी किया है जितने भी लाभार्थियों ने पीएम आवास योजना में आवेदन किया था वह यहाँ पर एमपी आवास योजना लिस्ट की पूरी जानकारी व अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते है।
जानकारी के लिए बता दें पीएम आवास योजना का आवेदन और होमलोन लेने के लिए सब्सिडी लेने का टाइम पीरियड पहले 31 मार्च 2022 तक था। जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा PMAY-शहरी और PMAY ग्रामीण के टाइम पीरियड को बड़ा दिया गया जिसके बाद इसकी समय सीमा 31 दिसंबर 2024 तक हो गयी है।
आर्टिकल | MP Awas Yojana List |
साल | 2023 |
योजना का नाम | मध्य प्रदेश आवास योजना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin के नागरिक |
विभाग | ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार |
उदेश्य | ग्रामीण क्षेत्र में रहे झुग्गी बस्तियों वाले नागरिकों को पक्के मकान उपलब्ध करवाना |
अनुदान राशि | 1,20,000 |
आधिकारिक वेबसाइट | pmayg.nic.in |
एमपी आवास योजना को शुरू करने का उद्देश्य
एमपी आवास योजना को शुरू करने का उदेश्य बेघर नागरिकों को आवास प्रदान करवाना है। जैसा की आप सभी जानते है कि हमारे देश में आज के समय में भी ऐसे लोग है जिनकी गरीबी के चलते और आर्थिक स्थिति ख़राब होने के कारण अपना जीवन झुग्गियों व बस्तियों में रहकर व्यतीत कर रहे है। इसका एकमात्र कारण यह भी है कि उनके पास कमाने का जरिये बहुत ही कम होता है और वह अपने आये दिन केवल इतना ही कमा पाते है जिससे वह अपना दो वक़्त का पेट भर सके। इसी परेशानी को देखते हुए मध्य प्रदेश की सरकार ने आवास योजना को शुरू किया था।
मध्यप्रदेश आवास योजना की नयी सूची जारी (MP Awas Yojana List)
राज्य के जितने भी लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का एप्लीकेशन फॉर्म भरा था वह इसके तहत आवास योजना लिस्ट में अपना नाम घर बैठे आसानी से चेक कर सकेंगे। नागरिक अपना नाम लिस्ट में देखने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के आधार पर अपने अनुसार नाम चेक कर सकते है। यानि यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते है तो आप ग्रामीण लिस्ट पर क्लिक करें और यदि आप शहर में रहते है तो आप शहरी क्षेत्र की लिस्ट में अपना नाम देख सकते है।
इसी के अलावा यदि आपका नाम लिस्ट में शामिल नहीं है तो आप पीएम आवास योजना का आवेदन दोबारा कर सकते है और इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
Madhya Pradesh Awas Yojana List 2022 (PMAY) में अपना नाम कैसे चेक करें?
- एमपी आवास योजना लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आप सबसे पहले पीएम आवास योजना ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर विजिट करें।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको स्टेकहोल्डर के दिए गए ऑप्शन पर जाना है।
- यहाँ आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे आपको इन ऑप्शन में से IAY/PMAYG Beneficiary के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल कर आजायेगा।
- अब नए पेज पर आपको यहाँ अपना रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) नंबर डालना है और इसे सबमिट कर लेना है।
- सबमिट बटन पर क्लिक कर लेने के पश्चात आपके सामने बेनेफिशरी डिटेल की लिस्ट आ जाएगी।
- इस लिस्ट में आप अपना राज्य, जिला, ब्लॉक, पंचायत, गांव, नाम देख सकते है।
- जिसके बाद आप यह देख पाएंगे कि लिस्ट में आपका नाम है या नहीं।
अपने नाम से ऐसे चेक करें एमपी आवास योजना सूची (MP Awas Yojana List Search By Name)
अगर आपको आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो आवेदक अपने नाम को सर्च करके भी MP Awas Yojana List 2023 (PMAY) में अपना नाम लिस्ट में है या नहीं यह जान सकते हैं यदि आप लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते है तो हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर pmayg.nic.in जाना होगा।
- यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको स्टेकहोल्डर के दिए गए ऑप्शन पर जाना है।
- यहाँ आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे आपको इन ऑप्शन में से IAY/PMAYG Beneficiary के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल कर आजायेगा।
- अब नए पेज पर आपको यहाँ अपना रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) नंबर डालना है लेकिन यदि आपको अपना पंजीकरण नंबर याद नहीं है तो आपको एडवांस सर्च के दिए गए ऑप्शन पर जाना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको अपना स्टेट, ब्लॉक, डिस्ट्रिक्ट, पंचायत को सेलेक्ट करना है।
- अब आपको स्कीम में पीएम आवास योजना को सेलेक्ट करके साल को चुन लेना है।
- इसके बाद आगे आपको यही search by Name, search by BPL Number, Search by Husband /Father number और search by Sanction Order के ऑप्शन दिखाई देंगे।
- इन ऑप्शन में से आपको search by Name बटन पर अपना नाम भरके सर्च पर क्लिक करना होगा।
- अगर किसी वजह से आप अपने नाम से सर्च नहीं कर पा रहे तो आप दिए गए अन्य तीन ऑप्शन को चुन सकते है और उसके जरिये एमपी आवास योजना लिस्ट 2023 में अपना नाम चेक कर सकते है।
PMAY Gramin List में शामिल जिले (District Wise PMAY Gramin List MP 2023)
सागर – Sagar | दतिया – Datia |
दमोह – Damoh | छिंदवाड़ा – Chhindwara |
आगर मालवा – AgarMalwa | रीवा – Rewa |
पन्ना – Panna | बालाघाट – Balaghat |
बड़वानी – Barwan | मंडला – Mandla |
मुरैना – Morena | निवाड़ी – Niwari |
नीमच – Neemuch | अलीराजपुर – Alirajpur |
छतरपुर – Chhatarpur | बुरहानपुर – Burhanpur |
रतलाम – Ratlam | भोपाल – Bhopal |
कटनी – Katni | रायसेन – Raisen |
नरसिंहपुर – Narsinghpur | टीकमगढ़ – Tikamgarh |
उज्जैन – Ujjain | भिण्ड – Bhind |
अशोकनगर – Ashok Nagar | खरगौन – Khargone |
खण्डवा – Khandwa | राजगढ़ – Rajgarh |
उमरिया – Umaria | इंदौर – Indore |
सीधी – Sidhi | बैतूल – Betul |
श्योपुर – Sheopur | सिंगरौली – Singrouli |
झाबुआ – Jhabua | डिंडौरी – Dindori |
ग्वालियर – Gwalior | सीहोर – Sehore |
सतना – Satna | मंदसौर – Mandsaur |
जबलपुर – Jabalpur | हरदा – Harda |
सिवनी – Seoni | शाजापुर – Shajapur |
होशंगाबाद – Hoshangabad | शहडोल – Shahdol |
देवास – Dewas | शिवपुरी – Shivpuri |
अनूपपुर – Anuppur | गुना – Guna |
विदिशा – Vidisha | धार – Dhar |
MP Awas Yojana List 2023 से जुड़े प्रश्न/उत्तर
एमपी आवास योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया है। इस योजना के तहत नागरिकों को पक्का मकान बनाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
नागरिक अपना आवास योजना में आवेदन कर लेने के बाद अपना नाम लिस्ट में है या नहीं यह जानना चाहते हैं तो इसके लिए पीएम आवास योजना की वेबसाइट pmayg.nic.in पर विजिट कर सकते है। जानकारी के लिए बता दें, किसी भी राज्य के नागरिक योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना नाम देख सकते है।
pmay -g का पूरा नाम प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण का संचालन ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
अपने नाम के जरिये मध्यप्रदेश आवास योजना 2023 की लिस्ट को चेक करने की प्रक्रिया हमने आपको ऊपर आर्टिकल में प्रदान कर दी है। यदि आप प्रक्रिया जानना चाहते है तो आप हमारे द्वारा लिखे आर्टिकल को पढ़े।
केंद्र द्वारा 60 % का खर्चा और राज्य सरकार द्वारा 40 % का खर्चा आवास योजना के लिए किया जाता है इसी के साथ हिमालय और नार्थ ईस्टर्न स्टेट के लिए केंद्र द्वारा 90% और राज्य द्वारा 10% खर्च किया जाता है।
एमपी ग्राम पंचायत आवास योजना के लाभार्थियों को 1,20,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है
Madhya Pradesh Awas Yojana में राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी वाले लोग जिनके पास पक्के मकान नहीं है और वह झुग्गी बस्तियों में रह रहे हो उन्हें शामिल किया गया है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण से जुडी जानकारी जानने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-11-6446 है।
हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से MP Awas Yojana List 2023 से जुडी सारी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको MP Awas Yojana List 2023 से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।