MP Bhulekh Portal: यदि आप मध्य प्रदेश राज्य के मूल निवासी है तो यह सुविधा आपके लिए बहुत ही लाभदायी होने वाली है। जी हां, मध्य प्रदेश में रह रहे नागरिकों के हित के लिए सरकार कई सारी सुविधाएं उन्हें समय-समय पर प्रदान करती रहती है ऐसे ही एक सुविधा प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एक पोर्टल को शुरू किया है जिसका नाम है मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल ()। इस पोर्टल के जरिये नागरिक अपनी जमीन से जुडी सभी तरह की जानकारी जैसे: भूमि नक्शा, जमाबंदी, खसरा खतौनी नकल आदि को अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन माध्यम से आसानी से पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते है।

चलिए आज हम आपको एमपी भूलेख पोर्टल से जुडी सभी तरह की जानकारी जैसे: MP Bhulekh Portal 2023 क्या है , खसरा खतौनी नक्शा नकल देखें, पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य, एमपी भूलेख ऑनलाइन नक़ल खतौनी कैसे निकाले?, भू-नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें, पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया, भू नक्शा डाउनलोड करने की प्रकिया आदि के बारे में बताने जा रहे है। इससे जुडी और अधिक जानकारी जानने के लिए हमारे द्वारा दिए गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल
मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल (MP Bhulekh Portal) को राजस्व भूमि सुधार भूमि संशाधन विभाग द्वारा तैयार किया जाता है। यह एक कंप्यूटर के जरिये बनाया गया प्रोजेक्ट है। बता दें, इस ऑनलाइन पोर्टल पर नागरिकों के लिए जमीन सभी जानकारियों को डिजिटल माध्यम से दर्शाने की कोशिश की है। जिसमे पोर्टल पर नागरिकों की भूमि से जुडी जानकारी जैसे: उनका नाम, पता आदि दर्ज होती है। भूमि से जुडी जानकारी को ऑनलाइन करके अब कोई भी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी नहीं कर पायेगा और कोई भी उनकी जमीन पर मालिकाना हक़ नहीं जता पायेगा। अब अंगरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिये पोर्टल पर सभी जानकारी को देख और डाउनलोड कर सकते है।
पोर्टल | मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल |
राज्य | मध्य प्रदेश |
साल | 2023 |
लाभ लेने वाले | राज्य के नागरिक |
उदेश्य | जमीन से जुडी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाना |
श्रेणी | राज्य सरकारी योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | landrecords.mp.gov.in www.bhunakshabhulekh.com |
Also Check: AePDS Madhya Pradesh
एमपी भूलेख पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य
एमपी भूलेख पोर्टल (MP Bhulekh) को शुरू करने का उदेश्य राज्य के नागरिकों को घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी जमीन से जुडी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध करवाना है। पहले के समय में लोगों को जमीन से जुडी जानकारी जानने के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे जिससे उन्हें कई परेशानी और दिक्क़ते भी आती थी और साथ ही उनका समय और पैसे दोनों ही खर्च होता है। और यदि कोई अन्य व्यक्ति किसी की जमीन पर धोखाधड़ी से मालिकाना हक़ जता लेता था तो भी इसके लिए उन्हें कार्यालय जाना पड़ता था लेकिन इस पोर्टल को शुरू करके अब कोई भी नागरिक किसी की जमीन पर धोखाधड़ी से हक़ नहीं जता पायेगा साथ ही नागरिक आसानी से घर बैठे जमीन से जुडी प्राप्त कर पाएंगे।
मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल से मिलने वाले लाभ
पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए पॉइंट्स को पढ़े।
- मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल (MP Bhulekh Portal) से मिलने वाले लाभ उसी नागरिक को मिलेगा जिनकी खुद की जमीन होगी।
- राज्य के नागरिक अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन भूलेख पोर्टल पर जा सकते है।
- के लोगो को अब अपनी भूमि से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी जानने के लिए कार्यालय के पास चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
- एमपी सरकार द्वारा अब ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा करके कोई भी किसी के साथ धोखाधड़ी नहीं कर पायेगा और न ही किसी की जमीन पर कब्ज़ा और मालिकाना हक़ नहीं जता पायेगा।
- पोर्टल पर नागरिक की जमीन से जुडी जानकारी जैसे: जमीन के मालिक का नाम, पता आदि रिकॉर्ड होगा।
- राज्य के नागरिक को जमीन का रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना जरुरी है।
MP Land Record Khasra Khatauni डिस्ट्रिक्ट वाइज लिस्ट
मुरैना | खरगौन | नीमच |
अनूपपुर | बालाघाट | ग्वालियर |
अलीराजपुर | राजगढ़ | शाजापुर |
पन्ना | मंदसौर | श्योपुर |
बड़वानी | विदिशा | हरदा |
अशोकनगर | नरसिंहपुर | देवास |
खण्डवा | निवाड़ी | झाबुआ |
भोपाल | बैतूल | शिवपुरी |
बुरहानपुर | कटनी | शहडोल |
रतलाम | मंडला | उज्जैन |
छिंदवाड़ा | रायसेन | भिण्ड |
छतरपुर | रीवा | जबलपुर |
आगर मालवा | सीहोर | इंदौर |
दमोह | सागर | उमरिया |
दतिया | सतना | होशंगाबाद |
धार | सिवनी | टीकमगढ़ |
डिंडौरी | सीधी | |
गुना | सिंगरौली |
Also Read: MP Ladli Laxmi Yojana Certificate Download
एमपी खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन चेक कैसे करें? Check Madhya Pradesh Land Record
अगर आप भी खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो हम आपको आज अपने आर्टिकल में इसकी प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे है। प्रकिया जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको एमपी लैंड रिकार्ड्स खसरा खतौनी की आधिकारिक वेबसाइट http://landrecords.mp.gov.in/ पर जाना है।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको स्क्रीन पर मैप दिखाई देगा आपको अपने जिले के अनुसार सेलेक्ट कर लेना है।
- जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- यहाँ आपको जिला, तहसील, गांव, भू-स्वामी आदि को सेलेक्ट कर लेना है।
- अब आपको कैप्चा कोड को भर देना है।
- सभी जानकारी भर देने के बाद विवरण देखें पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करते ही आपके सामने सम्बंधित जानकारी खुल जाएगी।
नगरीय क्षेत्र लैण्ड बैंक ऑनलाइन देखने की प्रकिया
- आवेदक को सबसे पहले एमपी लैंड रिकार्ड्स खसरा खतौनी की आधिकारिक वेबसाइट http://landrecords.mp.gov.in/ पर विजिट करना है।
- यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको नगरीय क्षेत्र लैंड बैंक के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
- जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको नगरीय क्षेत्र लैंड बैंक की लिस्ट स्टेट वाइज खुल का आजायेगी।
- आप इसमें जिले के अनुसार नगरीय क्षेत्रों के नाम देख सकते है।
MP Land Record ग्रीवांस (शिकायत) दर्ज कैसे करें?
अगर आपको पोर्टल से सम्बंधित किसी तरह की शिकायत दर्ज करनी है तो आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आप आयुक्त भू-अभिलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको ग्रीवांस के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
- जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे: शिकायत कर्ता, मोबाइल नंबर, ईमेल ID, एप्लीकेशन टाइप सेलेक्ट, इशू टाइप, इशू, डिस्ट्रिक्ट, तहसील, गांव, खसरा नंबर, फाइल अपलोड, शिकायत विवरण और कैप्चा कोड को भर लेना है।
- इसके बाद OTP भेज पर क्लिक कर लेना है। क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा जिसे आपको बॉक्स में भर लेना है।
- अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।
एम पी लैंड रिकॉर्ड शिकायत स्टेटस देखने की प्रकिया
- सर्वप्रथम आपको पहले आप आयुक्त भू-अभिलेख की आधिकारिक वेबसाइट mpbhulekh.gov.in पर जाना है।
- यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको ग्रीवांस के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
- जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर शिकयत/सुझाव पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज आएगा। इसमें आपको शिकायत नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके खोजे पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपकी शिकायत की स्थिति स्क्रीन पर आप देख सकेंगे।
MP Bhulekh Portal पर आबादी सर्वे रिकॉर्ड निकलने की प्रक्रिया
- आपको पहले आप आयुक्त भू-अभिलेख की आधिकारिक वेबसाइट mpbhulekh.gov.in पर विजिट करना है
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको आबादी अधिकार अभिलेख के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
- जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपके सामने दो ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमे आपको क्या आप अधिकार अभिलेख खोलना चाहते है के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको अपना जिला, तहसील, गांव व कैप्चा कोड को भर के विवरण देखे पर क्लिक कर लेना है। क्लिक करते ही सम्बन्धित जानकारी आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
मोबाइल ऐप के जरिये भू-नक्शा देखने की प्रकिया
सबसे पहले आप अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर के दिए गए ऐप पर जाएं। इसके बाद आपको सर्च में जाकर Bhu Naksha MP App लिखकर सर्च पर क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही आपके सामने कई ऐप खुल कर आ जायेंगे। यहाँ आपको भू-नक्शा मोबाइल ऐप के सामने दिए गए इनस्टॉल बटन पर क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही आपका मोबाइल ऐप सक्सेस्स्फुल्ली डाउनलोड हो जायेगा। आपको इस ऐप को खोलना है। जिसके बाद आपको अपना तहसील, RI हल्का, गांव को सेलेक्ट कर लेना है। जिसके बाद आपके सामने मैप खुल कर आजायेगा यहाँ आपको अपनी जमीन के खसरा नंबर को सेलेक्ट करना है। जिसके बाद मैप आपके सामने आ जायेगा।
Also Check: नाम से खसरा खतौनी ऑनलाइन ऐसे चेक करें
मध्यप्रदेश भूलेख पोर्टल से जुड़े प्रश्न/उत्तर
जी हां, भूमि लैंड रिकार्ड्स को अन्य इन नाम जैसे: भूमि का ब्यौरा, भूमि खाता, जमाबंदी, भूमि अभिलेख, खेत व जमीन के कागजाद के नाम से भी जाना जाता है।
जी नहीं, एमपी राज्य के अलावा अन्य राज्य के नागरिक इस पोर्टल पर अपनी भूमि से जुडी डिटेल्स देख नहीं सकते है।
खतौनी नंबर किसान नागरिक को प्रदान किया जाता है जिसके अनुसार किसान अपनी जमीन पर खेती करता है। और खाता नंबर एक ऐसा नंबर है जो राजस्व विभाग द्वारा जमीन के मालिक को दिया जाता है ताकि कोई अन्य उसकी जमीन पर मालिकाना हक़ ना जता पाएं।
यदि कोई भी नागरिक खसरा खतौनी नाम अनुसार देखना चाहते है तो आपको अपना नाम, जिला, तहसील और गांव को सेलेक्ट करना होगा। जिसके बाद जानकारी आपके सामने खुल जाएगी।
MP Land Record खसरा खतौनी चेक करने के लिए सरकार द्वारा दो पोर्टल को लांच किया है। पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट -landrecords.mp.gov.in, www.bhunakshabhulekh.comहै।
1 अगर कोई आपकी जमीन पर मालिकाना हक़ जताना चाहते या कब्ज़ा करना चाहते है और आपके पास खसरा खतौनी की नकल हो तो आप जमीन पर अपना हक़ जता सकते है।
2 जमीन की रजिस्ट्री करने पर आपको खसरा खतौनी की आवश्यकता होगी।
3 किसान नागरिक यदि किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते है तो उन्हें खसरा खतौनी की जरूरत होगी।
4 सरकारी द्वारा यदि किसी किसान को योजना का लाभ लेना होगा तो उन्हें खसरा खतौनी दिखानी जरुरी है।
5 बैंक से लोन बीमा आदि लेने के लिए आप खसरा खतौनी प्रस्तुत कर सकते है।
एमपी भू लेख खसरा खतौनी से जुडी जानकारी जानने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0751-2441200 है। अगर आप इससे जुडी किसी तरह की जानकारी जानना चाहते है तो आप दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।
एमपी भूलेख पोर्टल राजस्व भूमि सुधार भूमि संशाधन विभाग बनाया गया है। और इस पोर्टल को बनाने का यही उद्देश्य है , कि अब राज्य के नागरिको को भूमि की जानकारी हेतु इधर उधर कार्यालय या पटवारिओं के पास नहीं जाना पड़ेगा। वह इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से मध्यप्रदेश भूलेख पोर्टल से जुडी सारी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको मध्यप्रदेश भूलेख पोर्टल (MP Bhulekh Portal) से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।