MP Land Record: जैसा की आप सभी जानते ही है कि आज के समय में सभी कार्य डिजिटल माध्यम द्वारा पूरे किये जा रहे है। जिसके चलते आप आसानी से घर बैठे हर एक सुविधा को ऑनलाइन माध्यम के जरिये प्राप्त कर सकते है। देश की सभी राज्य सरकारें नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से सुविधाएं प्रदान कर रही है। ऐसी एक सुविधा मध्य प्रदेश राज्य की सरकार द्वारा नागरिकों के लिए बनायीं गयी है। एमपी सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुवात की है जिसका नाम है MP Bhulekh पोर्टल. इसका संचालन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा किया जाता है।
बता देते है इस ऑनलाइन पोर्टल पर नागरिक अपनी जमीन, प्लाट या भूलेख विवरण से जुड़ी सभी जानकारियों को आसानी से जान सकेंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें, सरकार द्वारा यह एक कंप्यूटर के माध्यम से बनाया गया प्रोजेक्ट है जिसमे जमीन से जुडी सभी प्रकार की जानकारी आपको प्रदान होगी। आप अपने जमीन से जुडी जानकारी अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट landrecords.mp.gov.in, www.bhunakshabhulekh.com पर जाकर देख सकेंगे।

एमपी भूलेख पोर्टल का लाभ राज्य में रह रहे सभी नागरिकों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। चलिए आज हम आपको अपने लेख के जरिये एमपी भूलेख से सम्बंधित सभी जानकारी जैसे: ऑनलाइन जमाबंदी खतौनी नक़ल कैसे चेक करें, MP Bhulekh Portal पर नाम से खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे चेक करें, पोर्टल से मिलने वाले लाभ, उद्देश्य आदि के बारे में बताने जा रहे। यदि आप जानकारी जानना चाहते है तो आप हमारे द्वारा दिए गए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
MP Bhulekh खसरा खतौनी 2023
एमपी राज्य के नागरिक MP भूलेख पोर्टल पर भूमि से जुडी जानकारी जैसे: जमाबंदी, भूमि के क्षेत्र फल, खसरा, खतौनी, भूमि नक्शा की जानकारी आदि सभी के रिकॉर्ड भी देख सकते है। इससे नागरिक के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं होगी और कोई भी जबरदस्ती उनकी जमीन पर मालिकाना हक़ भी नहीं जता पायेगा क्यूंकि इस ऑनलाइन पोर्टल पर उनके सभी रिकार्ड्स जैसे: जमीन के मालिक का नाम, उसका पता, पिता का नाम, आयु आदि। बता दें, देश में भूमि लैंड रिकार्ड्स को अलग-अलग राज्य में इन नामो से भी जाना जाता है।
1. जमाबंदी
2. खेत व जमीन के कागज़
3. भूमि खाता
4. भूमि अभिलेख
5 भूमि का ब्यौरा
आर्टिकल | नाम से खसरा खतौनी ऑनलाइन ऐसे चेक करें |
राज्य | मध्य प्रदेश |
विभाग | राजस्व विभाग, एमपी |
लाभ लेने वाले | एमपी के नागरिक |
उद्देश्य | जमीन से जुडी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करना |
साल | 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | landrecords.mp.gov.in |
MP भूलेख पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य
MP भूलेख पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य नागरिकों को घर बैठे अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी जानने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान करवाना है। जैसा की आप सभी जानते ही होंगे कि पहले समय में लोगों को अपनी जमीन से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी जानने के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे और एक बार काम न होने पर उन्हें दोबारा आना पड़ता था जिससे उनका समय और पैसे दोनों ही बर्बाद होते थे। इसी समस्या को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इस पोर्टल की शुरुवात की। जिसके जरिये नागरिक आसानी से घर बैठे अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
MP Land Record पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विशेषताएं
आज हम आपको एमपी लैंड रिकॉर्ड पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं बताने जा रहे है। लाभ जानने के लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए पॉइंट्स को पढ़े।
- एमपी भूलेख पोर्टल से मिलने वाले लाभों को सिर्फ मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक ही ले सकते है।
- जिन नागरिकों की खुद की जमीन है वही अपनी भूमि की जानकारी पोर्टल पर जान सकेंगे।
- जो भी नागरिक इस पोर्टल का लेना चाहते है उन्हें पोर्टल पर पंजीकरण करवाना आवश्यक है। ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने पर आवेदक के समय और पैसे दोनों की बचत हो सकेगी।
- आवेदक अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन पोर्टल पर जा सकते है।
- नागरिकों को अब जमीन से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी जानने के लिए कार्यालय या पटवारी के पास नहीं जाना पड़ेगा।
- एमपी land record portal पर नागरिक जमाबंदी, खसरा, खतौनी, भूमि नक्शा की जानकारी आदि सभी के रिकॉर्ड भी देख सकते है।
- इस ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी होने की वजह से राज्य के किसान, जमींदार व अन्य सामान्य नागरिकों को जमीन से जुड़े डाक्यूमेंट्स का रिकॉर्ड आसानी से मिल जायेगा।
- एमपी लैंड रिकॉर्ड पोर्टल पर सभी जिले के गांव की लिस्ट अलग-अलग तैयार की गयी है।
- राज्य का कोई भी नागरिक किसी के साथ धोखाधड़ी नहीं कर पायेगा और न ही किसी की जमीन पर कब्ज़ा और मालिकाना हक़ नहीं जाता पायेगा क्यूंकि पोर्टल पर जमीन के मालिक की पूरी जानकारी का रिकॉर्ड दर्ज किया होता है।
- नागरिक को भूमि नक्शा देखने के लिए खसरा नंबर और जमा नंबर भरना होगा।
- जमाबंदी और भू-नक्शा का प्रिंट आवेदक आसानी से निकाल सकते है।
- नागरिको को सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार ने पोर्टल के साथ-साथ मोबाइल एप भी लांच किया है। नागरिक मोबाइल एप को डाउनलोड करके भी भूमि की डिटेल्स जान सकते है।
एमपी भूलेख ऑफिसियल वेबसाइट लिंक
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी लैंड रिकॉर्ड खसरा खतौनी देखने या उससे जुडी जानकारी देखने के लिए दो ऑफिसियल वेबसाइट बनायीं गयी है। नागरिक इन दो वेबसाइट पर जाकर अपनी भू अभिलेख से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट के लिंक इस प्रकार से है:
MP Land Record खसरा खतौनी डिस्ट्रिक्ट वाइज लिस्ट
अगर आप भी मध्य प्रदेश लैंड रिकार्ड्स खसरा खतौनी से सम्बंधित सभी जानकारियों को जानना चाहते है तो हम आपको एमपी की डिट्रिक्ट वाइज लिस्ट की जानकारी प्रदान करने जा रहे है। इस लिस्ट में आप अपने जिले के अनुसार चयन करके अपनी भू अभिलेख की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे।
खरगौन | बैतूल | ग्वालियर |
विदिशा | मुरैना | शाजापुर |
अशोकनगर | मंडला | श्योपुर |
अनूपपुर | मंदसौर | हरदा |
अलीराजपुर | नीमच | बड़वानी |
बालाघाट | नरसिंहपुर | झाबुआ |
भिण्ड | पन्ना | निवाड़ी |
भोपाल | आगर मालवा | बुरहानपुर |
बुरहानपुर | शिवपुरी | दमोह |
कटनी | रतलाम | शहडोल |
छिंदवाडा | रायसेन | जबलपुर |
खण्डवा | छतरपुर | रीवा |
देवास | इंदौर | उमरिया |
सागर | सतना | होशंगाबाद |
सीहोर | धार | टीकमगढ़ |
सिंगरौली | सिवनी | डिंडौरी |
गुना | सीधी | दतिया |
राजगढ़ | उज्जैन |
- MP Sahaj ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- भारत में कितने आईएएस हैं?
- नाम से समग्र आई डी ऐसे पता करें
- भारत के राज्य और राजधानी की सूची
ऐसे करें एमपी खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन चेक
अगर आप भी अपने नाम के अनुसार खसरा खतौनी चेक करना चाहते है तो आज हम आपको मध्य प्रदेश भू लेख खसरा खतौनी नाम अनुसार देखने की प्रकिया के बारे में बताने जा रहे है जिसकी सहायता से आप आसानी से अपनी भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकेंगे। प्रक्रिया जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- MP Land Record Khasra Khatauni देखने के लिए सबसे पहले आपको एमपी भूलेख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट landrecords.mp.gov.in पर विजिट करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपके सामने स्क्रीन पर राज्य के जिलों का एक मैप दिखाई देगा।
- यहाँ आपको मैप पर अपने राज्य का सिलेक्शन करना होगा
- जैसे ही आप अपने जिले पर क्लिक करेंगे आपके अगले पेज पर भू-अभिलेख का पेज खुल कर आजाएगा।
- इसके बाद आपको इसमें लिखे सभी ऑप्शंस को अच्छे से पढ़ लेना है।
- अब आपको यहाँ फॉर्म में जिले पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपके सामने जिलों की लिस्ट खुल जाएगी यहाँ आपको जिले को सेलेक्ट कर लेना है।
- जिला सेलेक्ट करने के बाद आपको तहसील पर क्लिक करना है और यहाँ आपके सामने तहसील की लिस्ट खुल जाएगी और आपको यहाँ तहसील को सेलेक्ट करनी है।
- इसके बाद आपको अपने गांव को सेलेक्ट करना होगा अब आपको अपने नाम अनुसार लैंड रिकॉर्ड देखना चाहते है तो आपको भू स्वामी पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप भू-स्वामी पर क्लिक करेंगे अगले पेज पर आपके भू-स्वामी के नाम की लिस्ट खुल कर आजायेगी यहाँ आपको अपने नाम को सेलेक्ट कर लेना है।
- अब आपको यहाँ कैप्चा कोड को भर देना है। इसके बाद आपको फॉर्म को एक बार अच्छे से पढ़ लेना है।
- इसके बाद आपको डिटेल्स देखे पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आप MP Land Record खसरा खतौनी नाम अनुसार चेक कर सकेंगे।
भू नक्शा पोर्टल पर नगरीय क्षेत्र लैण्ड बैंक को ऑनलाइन कैसे देखें
एमपी भू नक्शा पोर्टल पर नगरीय क्षेत्र लैण्ड बैंक की लिस्ट देखने के लिए हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सर्वप्रथम आपको एमपी की भूलेख पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको नगरीय क्षेत्र लैंड बैंक के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपके सामने एमपी के नगरीय क्षेत्र लैण्ड बैंक की डिस्ट्रिक्ट वाइज लिस्ट खुल कर आजायेगी।
- यहाँ आप अपने जिले के हिसाब से नगरीय क्षेत्रों के नाम देख सकते है। और आप इस तरह एमपी की नगरीय क्षेत्र लैंड बैंक की लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
एमपी लैंड रिकॉर्ड पोर्टल पर शिकायत (ग्रीवांस) दर्ज करने की प्रकिया
अगर आपको लैंड रिकॉर्ड से सम्बंधित किसी तरह की शिकायत या समस्या है तो आप दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके कंप्लेंट दर्ज कर सकते है।
- सबसे पहले आपको एमपी भूलेख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट mpbhulekh.gov.in पर विजिट करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर ग्रीवांस के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको फॉर्म में सारी जानकारी जैसे: कंप्लेंट, मोबाइल नंबर, ईमेल ID, एप्लीकेशन, टाइप, इशू टाइप, डिस्ट्रिक्ट, तहसील, विलेज, खसरा नंबर, कंप्लेंट स्टेटमेंट आदि को भर देना है।
- सभी जानकारी भर दें के बाद आपको OTP भेजे पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके मोबाइल पर OTP आएगा जिसे आपको भर लेना है।
- अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।
एमपी लैंड रिकॉर्ड में शिकायत दर्ज करने का स्टेटस
- सर्वप्रथम आपको एमपी की भूलेख पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट mpbhulekh.gov.in पर विजिट करें।
- यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको ग्रीवांस के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको शिकायत/सुझाव ट्रैक पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल कर आजायेगा।
- नए पेज पर आपको शिकायत नंबर या मोबाइल नंबर को भर देना है। (ध्यान दें, आपको शिकायत और मोबाइल नंबर वही दर्ज करना होगा जो अपने शिकायत दर्ज के समय भरा था)
- इसके बाद आपको खोजे पर क्लिक कर लें।
- क्लिक करते ही आपका शिकायत दर्ज का स्टेटस खुल जायेगा।
भू नक्शा मध्य प्रदेश मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
भू नक्शा मध्य प्रदेश मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
- इसक बाद आपको वहां सर्च बटन पर जाकर Bhu Naksha MP App लिखना होगा।
- अब आपको सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको भू नक्शा एमपी मोबाइल ऐप के सामने इनस्टॉल बटन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपके मोबाइल पर Bhu Naksha MP App सक्सेस्स्फुल्ली डाउनलोड हो जायेगा।
- इसके बाद आपको मोबाइल ऐप खोलकर अपनी जमीन का नक्शा देख सकते है
- यहाँ आपको सबसे पहले जिला, तहसील, RI हल्का और गांव को सेलेक्ट कर लेना है।
- जिसके बाद आपके सामने मैप खुल जायेगा यहाँ आपको अपनी जमीन के खसरा नंबर को सेलेक्ट करना है।
- इस के बाद आप अपनी जमीन या प्लाट की डिटेल्स देख सकेंगे।
एमपी भूलेख खसरा खतौनी 2023 से जुड़े प्रश्न/उत्तर
भूलेख का मतलब आपकी जमीन की पूरी जानकारी, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी जमीन पर मालिकाना हक़ जता सकते है और कोई उनकी जमीन पर जबरदस्ती कब्ज़ा नहीं कर सकता क्यूंकि पोर्टल पर भूमि के मालिक का नाम, पता आदि सभी का रिकॉर्ड रखा जाता है।
नाम अनुसार एमपी लैंड रिकॉर्ड खसरा खतौनी देखने के लिए आपको फॉर्म में अपना नाम, डिस्ट्रिक्ट, तहसील एवं गांव को सेलेक्ट करने की इनफार्मेशन भरनी होगी।
एमपी खसरा खतौनी पोर्टल की दो आधिकारिक वेबसाइट landrecords.mp.gov.in
www.bhunakshabhulekh.com बनायीं गयी है। नागरिक अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये दोनों में से किसी भी पोर्टल पर जाकर खसरा खतौनी देख सकते है।
भू-अभिलेख में नागरिक की जमीन के बारे में लिखित (रिटन) में जानकारी प्रदान की जाती है और भू-नक्शा में नागरिक अपनी जमीन का पूरा मैप आसानी से देख सकते है। नक़्शे में वह अपनी जमीन की सारी जानकारी को ऑनलाइन माध्यम से देख सकते है।
जी नहीं, अन्य राज्य के नागरिक एमपी भू लेख खसरा खतौनी चेक नहीं कर सकते है, केवल मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक अपनी जमीन से जुडी जानकारी एमपी भूलेख पोर्टल पर चेक कर सकते है।
एमपी खसरा खतौनी के बारे में जानकारी जानने के लिए हेल्प लाइन नंबर 0751-2441200 है। नागरिक दिए गए नंबर पर संपर्क करके आवश्यक सूचनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
जी हां, MP लैंड रिकार्ड्स नाम अनुसार चेक करने के अलावा खसरा नंबर के जरिये भी लैंड रिकार्ड्स चेक कर सकते है।
यदि आपको MP Land Record से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।