MP Sahaj Portal Online Registration :मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। इस के जरिये लोगों को रोजगार मिल सकेगा। जन सेवा केंद्र के जरिये राज्य के नागरिक अपने जरुरी डाक्यूमेंट्स जैसे: जाति प्रमाणपत्र, मूलनिवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि को बना सकता है। इस सहज जन सेवा केंद्र एक कॉमन सर्विस सेंटर की तरह काम करता है। यदि आप एक बेरोजगार नागरिक है तो आप सरकार की तरफ से चलाया जाने वाला MP Sahaj Jan Seva Kendra को खोल सकते है। लेकिन इसके लिए आपको पोर्टल पर खुद को सहेज केंद्र खोलने हेतु रजिस्टर करना होगा। आप अपने मोबाइल व कंप्यूटर की मदद से ऑनलाइन मोड के जरिये पोर्टल पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

चलिए आज हम आपको सहेज पोर्टल से जुडी जानकारी जैसे: MP Sahaj Jan Seva Kendra हेतु ऑनलाइन पंजीकरण, सहज जन सेवा केंद्र का उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, सहज पोर्टल पर मिलने वाली सुविधाएं, लॉगिन प्रक्रिया आदि के बारे में बताने जा रहे है। इससे जुडी जानकारी जानने के लिए हमारे द्वारा दिए गए लेख को पूरा पढ़े।
एमपी सहज जन सेवा केंद्र ऑनलाइन पंजीकरण 2022
सहज पोर्टल के जरिये आप जन सेवा पोर्टल पर खुद का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। इसके लिए आप एक शिक्षित नागरिक होने जरुरी है और आपकी आयु 18 साल या उससे अधिक होनी आवश्यक है और आपको बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। इसी के साथ आप पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं व दस्तावेजों को बनाने की सुविधा प्राप्त करके राज्य के किसी भी गांव व कस्बे में अपना खुद का जन सेवा केंद्र खोलकर नागरिकों को सभी सेवाएं डिजिटल माध्यम से प्रदान कर सकता है। इस के जरिये राज्य के युवा नागरिक को रोजगार मिल सकेगा और वह खुद का स्वरोजगार शुरू करके हर महीने अच्छा पैसे कमा सकते है।
आपको केवल MP Sahaj Jan Seva Kendra के लिए पोर्टल पर आवेदन करना जरुरी है जिसके बाद आप घर बैठे 100 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक आसानी से कमा सकते है। बता दें, इसके जरिये आपका बिजली का बिल, पानी का बिल, मोबाइल का बिल आदि का भुगतान भी किया जा सकेगा।
राज्य | मध्य प्रदेश |
पोर्टल | MP Sahaj Jan Seva Kendra |
लाभ लेने वाले | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | नागरिकों को जन सेवा केंद्र खिलवाने के लिए ऑनलाइन मोड द्वारा पंजीकरण करने की सुविधा प्रदान करना |
श्रेणी | राज्य सरकारी योजना |
साल | 2022 |
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस | ऑनलाइन मोड |
आधिकारिक वेबसाइट | retail.sahaj.co.in |
सहज जन सेवा केंद्र का उद्देश्य
एमपी सहज जन सेवा केन्द्रो को शुरू करने का उद्देश्य राज्य के नागरिकों को उनके ही एरिया में ऑनलाइन मोड से होनी वाली सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान करना है। क्यूंकि ये तो आप जानते ही पहले नागरिकों को बिजली का बिल का भुगतान करने, प्रमाणपत्र बनवाने व अन्य कार्य के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे जिससे उनका समय और पैसे दोनों ही बर्बाद होते थे लेकिन अब नागरिक इन केन्द्रो के माध्यम से अपने घरों के आस पास से ही सभी काम आसानी से करा सकते है। Sahaj Jan Seva Kendra में नागरिक e-लर्निंग, इंश्योरेंस कवर, बिल पैमेंट, आधार कार्ड, प्रमाणपत्र आदि के लिए आवेदन कर सकते है
मध्यप्रदेश जन सेवा केंद्र से मिलने वाले लाभ
जन सेवा केन्द्रो से मिलने वाले लाभ जानने के लिए दिए गए पॉइंट्स को पूरा पढ़े।
- सहज जन सेवा केंद्र के जरिये राज्य के लोग सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन, आधार कार्ड बनाने के लिए, पैन कार्ड, मृत्यु प्रमाणपत्र, आवास प्रमाणपत्र आदि के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।
- अब मध्य प्रदेश राज्य के नागरिकों को किसी प्रकार के दस्तावेज बनाने के लिए सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- जो भी उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते वह सहज जन सेवा केंद्र में जा सकते है।
- Sahej Jan Sewa केंद्र में सरकारी योजना व डाक्यूमेंट्स से जुडी सुविधा के अलावा ई-लर्निंग, इंश्योरेंस कवर, बिजली बिल पैमेंट, बैंकिंग सर्विसेज, KYC करवाने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
एमपी जन सेवा केंद्र हेतु पात्रता
- जो भी उम्मीदवार मध्य प्रदेश राज्य के मूलनिवासी होंगे वही एमपी जन सेवा केंद्र को खोलने के लिए पात्र समझे जायेंगे।
- जन सेवा केंद्र को खोलने के लिए आवेदक की उम्र 18 साल या उससे ऊपर होनी चाहिए।
- राज्य के वही नागरिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते है जिन्हे कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज होनी चाहिए।
- आवेदक के पास आवेदन करने पर सभी जरुरी दस्तावेज होने चाहिए।
- जिन उम्मीदवार की अपनी दुकान होगी और सभी जरुरी सामान जैसे: कंप्यूटर, अच्छा इंटेरेंट कनेक्शन, फिंगर प्रिंट स्कैनर, स्कैनिंग मशीन, प्रिंटर आदि होना चाहिए।
- MP Sahaj Jan Seva Kendra खोलने के लिए आवेदक को हिंदी व इंग्लिश दोनों भाषाओँ का ज्ञान होना चाहिए।
- इसी के साथ जन सेवा केंद्र चलाने के लिए अच्छा इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।
जाने आवश्यक दस्तावेज
जितने भी आवेदक मध्यप्रदेश सहज जन सेवा केंद्र के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते है उन्हें रजिस्ट्रेशन हेतु कुछ जरुरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आवश्यक दस्तावेज जानने के लिए हमारे द्वारा दी गयी तलिका को पूरा पढ़े
आधार कार्ड | पैन कार्ड | आय प्रमाणपत्र |
मूलनिवास प्रमाणपत्र | राशन कार्ड | आयु प्रमाणपत्र |
पुलिस वेरिफिकेशन प्रमाणपत्र | कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट | दसवीं मार्कशीट |
बारवीं मार्कशीट | कैंसिल चेक | बैंक अकाउंट डिटेल्स |
MP Sahaj Jan Seva Kendra में दी जाने वाली सर्विसेज
1. सहज मित्रा गवर्नमेंट सर्विसेज
सहज गवर्नमेंट सर्विस के अंतर्गत आवेदक सरकार द्वारा जारी सेवाओं व आवश्यक दस्तवेज जैसे: इनकम सर्टिफिकेट, जातिप्रमाण पत्र, मूलनिवास प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र आदि हेतु आवेदन कर सकते है।
2. सहज मित्रा पे सर्विसेज
सहज मित्र के जरिये आवेदक बिल का पैमेंट से जुडी सभी सेवाओं जैसे: बिजली बिल, पनि का बिल एवं टीवी रिचार्ज भी ऑनलाइन कर सकते है
3. सहज मित्रा सुरक्षा सर्वे
नागरिक इस सुविधा के जरिये राज्य के बीमा कंपनी द्वारा जारी बीमा सेवाओं का लाभ ले सकता है। जारी बीमा जैसे: जीवन बीमा (लाइफ इंश्योरेंस), वाहन बीमा (व्हीकल इंश्योरेंस), हेल्थ इंश्योरेंस आदि का लाभ प्राप्त कर सकते है।
4. सहज मित्रा बैंकिंग सर्विसेज
इस सर्विस के जरिये नागरिक बैंक से जुडी सभी सेवाओं जैसे : अकाउंट से पैसे निकलना, जमा करना, आरडी बनवाना, एफडी बनाना आदि की सेवाएं प्राप्त कर सकते है।
5. सहज मित्र शिक्षा (एजुकेशन) सर्विस
सहज पोर्टल पर राज्य के नागरिकों को जन सेवा केंद्र के लिए ई-शिक्षा सेवा भी उपलब्ध करवाई गयी है जिसके जरिये नागरिक कंप्यूटर से जुड़े बेसिक नॉलेज की विडिओ व लेक्चर पोर्टल पर देख सकते है।
एमपी सहज जन सेवा केंद्र ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
जो भी राज्य के नागरिक सहज पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते है। उन्हें हम ऑनलाइन प्रकिया के बारे में बताने जा रहे है। ऑनलाइन प्रक्रिया जानने के लिए हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- आवेदक को सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सहज पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट retail.sahaj.co.in पर जाना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन में जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: व्यक्तिगत या व्यापार में से किसी एक ऑप्शन को सेलेक्ट करके, वर्ग, योजना को भरकर जारी रखें पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आजायेगा।
- फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी जानकरियों को सही से भर लेना है साथ ही इसमें मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर लेना है।
- सभी जानकारी भर जाने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी ही जाएगी।
ऐसे करें एमपी सहज पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आप सहज पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट retail.sahaj.co.in पर जाएं।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको सहज कॉर्पोरेट के ऑप्शन में जाकर लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: HRMIS Code, नाम और पासवर्ड आदि को भर देना है।
- इसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक कर लेना है जिसके बाद आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
MP Sahaj Jan Seva Kendra आवेदन स्थिति कैसे देखें
- आवेदक को सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सहज पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट retail.sahaj.co.in पर विजिट करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको क्नोव रजिस्ट्रेशन स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- अगले पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन ID भरके सबमिट कर लेना है।
- जिसके बाद आपकी आवेदन स्थिति खुल जाएगी।
-
इस वजह से इन किसानों को नहीं मिलेंगे 12वीं किस्त के 2000 रुपये
-
SBI ATM से 4 बार से ज्यादा पैसे निकालने पर लगेगा 173 रुपये चार्ज
-
-
केंद्रीय कर्मचारियों के हुए मजे, अगले महीने अकाउंट में आएंगे इतने पैसे
MP Sahaj Jan Seva Kendra के आवेदन हेतु पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट retail.sahaj.co.in है।
मध्य प्रदेश सहज पोर्टल पर पंजीकृत नागरिको के लिए बहुत सी सेवाएँ जैसे सहज मित्रा गवर्नमेंट सर्विस, मित्रा पे सर्विस, मित्रा सुरक्षा सर्वे, मित्रा बैंकिंग सर्विस, मित्रा शिक्षा सर्विस आदि प्रदान की गई है।
सहज जन सेवा केंद्र खोलने के लिए नागरिक शिक्षित होना चाहिए साथ ही उसे कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज और हिंदी व इंग्लिश भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
सेवा केंद्र खोलने के लिए आपके पास अपनी दुकान होनी चाहिए और सभी जरुरी सामान जैसे: कंप्यूटर, अच्छा इंटेरेंट कनेक्शन, फिंगर प्रिंट स्कैनर, स्कैनिंग मशीन, प्रिंटर आदि होना चाहिए।
पोर्टल से जुडी किसी तरह की परेशानी या समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 18004190250 है। इसके अलावा सरकार ने पोर्टल पर स्टेट वाइज दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।
मध्य प्रदेश जन सेवा केंद्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आवेदन प्रक्रिया हमने आपको ऊपर अपने आर्टिकल में प्रदान कर दी है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जानने के लिए आर्टिक्ल को पढ़े।
हमने आपको एमपी सहज पोर्टल के बारे में अपने आर्टिकल के माध्यम से सारी जानकारी प्रदान कर दी है अगर आपको जानकारी पसंद आयी हो तो हमे बता सकते है और यदि आपको इससे सम्बंधित कोई भी सवाल आपको जानने है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते है।
Meet up as I can hear