MPTAAS Scholarship 2023-24: जैसा की आप सभी जानते है देश में कई ऐसे परिवार के बच्चे है जो आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण अपनी शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते या पैसे ना होने के कारण उन्हें अपनी पढाई बीच में ही छोड़नी पड़ती है। बता दें, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा SC, ST व OBC केटेगरी के बच्चों के लिए MPTAAS Scholarship 2023 को शुरू किया गया है। राज्य के जो भी छात्र पिछड़ा वर्ग व अनसूचित जाति एवं जनजाति से संबंध रखते है वह अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन माध्यम से MPTAAS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पोस्ट मेट्रिक छात्रवृति हेतु आवेदन कर सकते है।

चलिए आज हम आपको छात्रवृति से जुडी अन्य सभी जानकारी जैसे: MPTAAS Scholarship 2023-24 रजिस्ट्रेशन कैसे करें, स्कॉलरशिप के लिए आवेदन फॉर्म कैसे भरें, लॉगिन प्रकिया क्या है, ऑनलाइन ईकेवाईसी अपडेट कैसे करें, स्कालरशिप स्टेटस कैसे देखें आदि के बारे में बताने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
MPTAAS Scholarship 2023-24
एमपीटीएएएस स्कॉलरशिप को राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए शुरू किया गया है। इस छात्रवृति योजना के तहत राज्य के वह नागरिक जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती है और जो अपनी शिक्षा आगे जारी रखना चाहते है लेकिन जिनके पास पैसे नहीं है उन्हें यह स्कालरशिप प्रदान की जाती है। ताकि वह अपनी आगे की पढाई जारी रख सके और अपने अपने पैरो पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बनके अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके।
राज्य के जिन छात्रों ने साल 2023-24 के ऐकडेमिक ईयर में एडमिशन लिया है तो वह इस स्कालरशिप का आवेदन कर सकेंगे। बता दें पोस्ट मेट्रिक छात्रवृति की ऑनलाइन प्रकिया सरकार द्वारा जारी कर दी गयी है। इसके लिए आवेदक को पंजीकरण करना अनिवार्य है।
पोर्टल | MPTAAS Scholarship 2023-24 |
साल | 2023 |
के द्वारा | मध्य प्रदेश सरकार |
विभाग | जनजातीय कार्य विभाग |
स्कालरशिप टाइप | पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप |
लाभ लेने वाले | एससी/एसटी/ओबीसी छात्र |
आवेदन मोड | ऑनलाइन मोड |
आधिकारिक वेबसाइट | www.tribal.mp.gov.in/mptaas |
Also Read- PM Scholarship: छात्रों को मिलेगा 25 हजार की स्कॉलरशिप
MP TAAS छात्रवृत्ति 2023 हेतु पात्रता
- जो भी नागरिक मध्य प्रदेश राज्य के मूलनिवासी होंगे वही इसका लाभ प्राप्त कर सकते है।
- छात्रवृति का आवेदन कक्षा 11वी , 12वी, ग्रेजुएशन कर रहे छात्र व पीएचडी कर रहे छात्र कर सकते है।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, OBC केटेगरी से संबंध रखने वाले छात्र ही इसका आवेदन कर सकेंगे।
- मेडिकल साइंस व इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश करने वाले छात्र भी छात्रवृति लेने के पात्र समझे जायेंगे।
- आवेदक के परिवार की सालाना आय 6 लख रुपये से कम होनी आवश्यक है।
- किसी सरकारी संस्थान से संबंध रखने वाले परिवार के छात्र स्कालरशिप हेतु आवेदन नहीं कर सकते है।
MPTAAS स्कालरशिप हेतु आवश्यक दस्तावेज
हम आपको छात्रवृति हेतु आवश्यक दस्तावेज की जानकारी देने जा रहे है जिसके जरिये आप आसानी से स्कालरशिप के लिए आवेदन कर सकते है। आवश्यक दस्तावेज जानने के लिए आप दी गयी टेबल को पढ़े।
आधार कार्ड | मूलनिवास प्रमाण पत्र | आय प्रमाण पत्र |
पासपोर्ट साइज फोटो | जातिप्रमाण पत्र | मार्कशीट |
बैंक अकाउंट | रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर |
Also Read- ओएनजीसी दे रही 48,000 रुपयो की स्कॉलरशिप, ऐसे करें आवेदन
MPTAAS छात्रवृत्ति 2023 से मिलने वाली राशि
मेडिकल, इंजीनियरिंग, डिग्री/पोस्ट ग्रेजुएट, मैनेजमेंट M.Phil, PhD | हॉस्टल – 1550 रुपये डे-स्कॉलर – 550 रुपये |
नर्सिंग, बी. फार्मेसी, एलएलबी, बी नर्सिंग (डिग्री / पोस्ट ग्रेजुएट) | हॉस्टल – 820 रुपये डे-स्कॉलर – 530 रुपये |
कक्षा 1 से 12वी तक | हॉस्टल – 380 रुपये डे-स्कॉलर – 230 रुपये |
MPTAAS Scholarship Registration कैसे करें?
राज्य के जो भी नागरिक SC/ST/OBC जाति से संबंध रखते है और वह पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते है तो आज हम आपको इसकी पंजीकरण प्रकिया के बारे में जानकारी देने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- आवेदक को सबसे पहले MPTAAS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.mp.gov.in mptaas पर जाना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आप सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको अपना नामा, जन्मतिथि और पिता का नाम, राज्य का नाम, पिन कोड, ब्लॉक, शहर, मोबाइल नंबर, वैवाहिक स्थिति आदि को भर लेना है।
- इसके बाद आपको सेंड एंड प्रोसीड बटन पर क्लिक कर लेना है।
- जिसके बाद आपको समग्र ID भरनी है और नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर लेना है।
- अब आपको पिता का बिज़नेस और पारिवारिक इनकम भरनी है इसके बाद आपको निवास प्रमाणपत्र की डिटेल भरनी है।
- सभी जानकारी भरनी के बाद आपको सेव बटन पर क्लिक कर लेना है
- क्लिक करने के बाद आपको नया पासवर्ड सेट कर लेना है और सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपकी रजिस्ट्रेशन प्रकिया पूरी हो जाएगी।
MPTAAS पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?
- पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.mp.gov.in पर विजिट करें।
- यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको लॉगिन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल कर आजायेगा।
- नए पेज पर आपको यूज़र ID और पासवर्ड को भर लेना है और लॉगिन कर लेना है।
- लॉगिन हो जाने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुल जायेगा।
- आपको यहाँ अप्लाई एप्लीकेशन फॉर्म के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
- आवेदन फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: ऐकडेमिक ईयर, कोर्स ईयर और एप्लीकेशन टाइप, युनिवेर्सिटी, राज्य, जिला, कॉलेज का नाम, प्रवेश तिथि, एप्लीकेशन नंबर आदि को भर लेना है।
- अब आपको सेव और नेक्स्ट पर क्लिक कर लेना है।
- इसके बाद आप इसमें मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपकी आवेदन प्रकिया पूरी हो जाएगी।
Also Read- हर साल मिलेंगे 10 से 20 हजार रुपयों की स्कॉलरशिप, जल्दी करें आवेदन
MPTAAS छात्रवृत्ति भुगतान स्थिति चेक करने की प्रकिया
राज्य के जिन भी लोगों ने छात्रवृति हेतु आवेदन किया है वह अपनी भुगतान स्थिति आसानी से चेक कर सकते है। भुगतान स्थिति चेक करने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सर्वप्रथम आपको MPTAAS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.mp.gov.in पर जाना है।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको लॉगिन करने के लिए यूज़र id और पासवर्ड को भर लेना है।
- लॉगिन हो जाने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुल जायेगा आपको यहाँ छात्रवृत्ति भुगतान की स्थिति पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आप पूछी गयी जानकारी भरके भुगतान स्थिति चेक कर सकते है।
छात्रवृति हेतु केवाईसी अपडेट कैसे करें?
- आपको सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.mp.gov.in पर विजिट कर लेना है।
- यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको यूज़र id और पासवर्ड भरके लॉगिन कर लेना है।
- इसके बाद आपको डैशबोर्ड में E-KYC अपडेट करने के लिए दो ऑप्शन दिखाई देंगे आपको इसमें OTP पर क्लिक कर लेना है।
- जिसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जायेगा जिसे आपको भर लेना है और सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपकी ऑनलाइन ई-केवाईसी अपडेट हो जाएगी।
प्रश्न/उत्तर
एमपीटीएएएस स्कॉलरशिप को राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए शुरू किया गया है। इस छात्रवृति योजना के तहत राज्य के वह नागरिक जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है उन्हें स्कालरशिप प्रदान की जाएगी।
MPTAAS की फुल फॉर्म मध्यप्रदेश ट्रायबल अफेयर एवं अनुसूचित जाति वेलफेयर आटोमेशन सिस्टम है।
पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आधिकारिक वेबसाइट https://www.tribal.mp.gov.in/mptaas है।
Scholarship से मिलने वाली छात्रवृति 230 रुपये से 1500 रुपये तक निर्धारित की गयी है।
आवेदन करने हेतु आवेदन प्रकिया हमने आपको ऊपर आर्टिकल में प्रदान कर दी है। आवेदन प्रकिया जानने के लिए आप आर्टिकल को पढ़े।
इस छात्रवृति योजना का लाभ राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को प्रदान किया जायेगा
हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से MPTAAS Scholarship 2023-24 से जुडी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको Scholarship 2023-24 से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।