NFSA Ration Card Patrata Parchi MP: राशन कार्ड बहुत ही जरुरी डॉक्यूमेंट है और भारत के हर एक मूलनिवासी के पास अपना राशन कार्ड होना आवश्यक है। राशन कार्ड आपके पहचान और पते के रूप में भी काम करता है। यह घर की महिला मुखिया के नाम से ही बनाया जाता है। राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्य का नाम शामिल होता है। आज के समय में सभी राज्य सरकारें राशन कार्ड का आवेदन से लेकर उसकी आवेदन स्थिति की जांच आदि की प्रकिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी कर रही है। ऐसे ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया है। अगर अपने भी मध्य प्रदेश राशन कार्ड का आवेदन किया है तो आप अपने मोबाइल व कंप्यूटर की मदद से पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड पात्रता पर्ची को देख व डाउनलोड कर सकते है

चलिए आज हम आपको पात्रता पर्ची से जुडी जानकारी जैसे: एमपी राशन कार्ड पात्रता पर्ची में सदस्य के नाम कैसे जोड़े, NFSA Ration Card Patrata Parchi MP, पात्रता पर्ची कैसे डाउनलोड करें, Ration Card MP हेतु पात्रता, आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में बताने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
जाने क्या है समग्र एमपी राशन कार्ड पात्रता पर्ची
मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची एक ऐसी लिस्ट होती है जिसके जरिये एमपी के सभी राशनकार्ड धारक अपने अपने राशन कार्ड पर मिलने वाली सभी खाने व पीनी की प्रदार्थो की लिस्ट जैसे: हर महीने कितना राशन बांटा जा रहा है, राशन में क्या-क्या सामग्री मिलेगी अदि को देख सकते है। जितने भी राज्य के राशन कार्ड धारक है वह अपनी राशन कार्ड पात्रता पर्ची को ऑनलाइन समग्र पोर्टल पर विजिट करके देख सकते है साथ ही इसे वह डाउनलोड भी कर सकते है।
जानकारी के लिए बता दें, एमपी राशन कार्ड पात्रता पर्ची डाउनलोड करने के लिए आपको समग्र पोर्टल पर लॉगिन करना आवश्यक है। राज्य के जो भी उम्मीदवार अगर अपने परिवार के मेंबर का नाम पात्रता पर्ची में जोड़ना चाहते है तो वह पर्ची मे सदस्य का नाम भी आसानी से कुछ स्टेप्स को फॉलो करके जोड़ सकते है।
लेख | NFSA Ration Card Patrata Parchi MP |
साल | 2023 |
राज्य | मध्य प्रदेश |
विभाग | राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम |
NFSA शुरू | साल 2013 |
लाभ लेने वाले | एमपी राज्य के नागरिक |
राशन कार्ड पात्रता पर्ची ऑनलाइन देखने व डाउनलोड का माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | nfsa.samagra.gov.in |
Also Read- मध्य प्रदेश बिजली बिल कैसे देखें ऑनलाइन 2023
राशन कार्ड होना क्यों जरुरी
राशन कार्ड आज के समय में सबसे जरुरी दस्तावेजों में से एक दस्तावेज माना जाता है। जिसका उपयोग कई सरकारी व गैर सरकारी कामों में किया जाता है। साथ ही इसका उपयोग छात्रवृति हेतु, सरकार द्वारा जारी योजना का लाभ लेने के लिए, नौकरी प्राप्त करने के लिए और भी अन्य कार्य में किया जाता है। इसी के साथ राशन कार्ड के जरिये आप कम दामों में सरकारी राशन की दुकान से गेहूं, चीनी, दाल, चावल आदि भी प्राप्त कर कर सकते है। हर केटेगरी का अलग-अलग राशन कार्ड बनाया गया है जो सभी के लिए बहुत ही जरुरी है।
Ration Card MP हेतु पात्रता
अगर आप भी राशन कार्ड का आवेदन करने है और राशन कार्ड पात्रता पर्ची देखना चाहते है तो आपको इसके लिए कुछ पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक है। पात्रता जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- मध्य प्रदेश राज्य के मूलनिवासी नागरिक ही राशन कार्ड पात्रता पर्ची को डाउनलोड कर सकते है।
- अगर आपकी नयी शादी हुई है तो आप भी राशन कार्ड बनाने हेतु पात्र समझे जायेंगे।
- अगर किसी भी आवेदक का पहले ही राशन कार्ड बना हुआ है तो वह दोबारा इसका आवेदन नहीं कर सकते है।
- राशन कार्ड का आवेदन सालाना आय के आधार पर किया जाता है।
- अगर आप अंत्योदय राशन कार्ड हेतु आवेदन कर रहे है तो आपकी सालाना आय 10 हजार से कम होनी आवश्यक है।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
अगर आप भी राशन कार्ड हेतु आवेदन करना चाहते है तो आपको इसके लिए कुछ जरुरी दस्तावेजों की आवश्यकता पढ़ सकती है। आवश्यक दस्तावेज जानने के लिए आप दी गयी टेबल को पढ़े।
आधार कार्ड | मूलनिवास प्रमाणपत्र | आय प्रमाणपत्र |
बैंक पासबुक | रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर | पासपोर्ट साइज फोटो |
परिवार नकल सर्टिफिकेट | 10वी की मार्कशीट |
Also Read- मध्यप्रदेश आवास योजना की नयी सूची जारी, ऐसे करें अपना नाम चेक
एमपी राशन कार्ड पात्रता पर्ची में सदस्य के नाम कैसे जोड़े?
राज्य के जो भी नागरिक एमपी राशन कार्ड पात्रता पर्ची में सदस्य का नाम जोड़ना चाहते है उन्हें हम आज इसकी प्रकिया के बारे में जानकारी देने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- आवेदक को सबसे पहले मध्य प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट samagra.gov.in पर विजिट करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको समग्र में परिवार/ सदस्य पंजीकृत करें के सेक्शन में जाना है यहाँ आपको स्क्रीन में 4 ऑप्शन दिखाई देंगे।
- आपको इनमे से सदस्य पंजीकृत करें पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल कर आजायेगा।
- नए पेज पर आपको स्क्रीन पर दिशा-निर्देश दिखाई देंगे आपको इसमें पढ़ने के बाद समग्र ID और कैप्चा कोड को भर लेना है।
- इसके बाद आपको परिवार विवरण प्राप्त करें पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपके सामने स्क्रीन पर परिवार की डिटेल खुल जाएगी यहाँ आपको ADD MEMBER पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपको अगले पेज पर फॉर्म में अपने सदस्य (जिसे आप जोड़ना चाहते है) की सभी जानकारी को भर लेना है।
- इसके बाद आपको ऐड मेंबर इन फॅमिली के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा इसे आपको दिए गए बॉक्स में भर लेना है।
- अब आपको पात्रता पर्ची में जोड़ने वाले मेंबर के सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है और सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
पात्रता पर्ची कैसे डाउनलोड करें? (NFSA Patrata Parchi kaise download karen)
अगर आप भी पात्रता पर्ची डाउनलोड करना चाहते है तो हम आपको इसकी प्रकिया के बारे में बताने जा रहे है। प्रकिया जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- आवेदक को सबसे पहले NFSA समग्र ID की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.samagra.gov.in पर विजिट करना है।
- यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको खाद्य सामग्री के लिए पात्रता पर्ची डाउनलोड करने के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल कर आजायेगा।
- यहाँ आपको समग्र परिवार ID, महीना व कैप्चा कोड को भरना है और डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपके सामने राशन कार्ड पात्रता स्लिप खुल कर आजायेगी।
- इसमें आपके राशन से जुडी पात्रता का पीडीऍफ़ खुल कर आजायेगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते है।
MP समग्र पोर्टल पात्रता पर्ची हेतु लॉगिन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.samagra.gov.in पर जाना है।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको लॉगिन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल कर आजायेगा।
- नए पेज पर आपको यूज़र नेम और पासवर्ड भर लेना है।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड को भरके लॉगिन कर लेना है।
Also Read- मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल MP Bhulekh Portal; ऑनलाइन खसरा खतौनी नाम अनुसार
राशन कार्ड पात्रता पर्ची हेतु पात्रता हमने आपको ऊपर बता दी है। पात्रता पर्ची जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए
गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
NFSA Ration Card Patrata Parchi MP डाउनलोड करने की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.samagra.gov.in है।
NFSA की फुल फॉर्म नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी एक्ट है।
पात्रता पर्ची राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 द्वारा जारी की जाती है।
जी हां, मध्यप्रदेश राज्य के निवासी सदस्य का नाम पात्रता पर्ची में ऑनलाइन माध्यम से जोड़ सकते है।
हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से राशन कार्ड पात्रता पर्ची से जुडी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको इससे सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।