PCC Online Kaise Banta Hai: अक्सर आपने देखा होगा कि यदि आपकी कही बाहर नौकरी लगती है या आप कही पढाई के लिए बाहर दूसरे देश जा रहे है या आप घूमने आदि जा रहे है तो ऐसे में आपसे पीसीसी सर्टिफिकेट यानि पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट माँगा जाता है। पीसीसी क्या होता है है , यह क्यों आपसे माँगा जाता है, PCC Certificate download करने की प्रकिया, पीसीसी ऑनलाइन कैसे बनता है, पीसीसी सर्टिफिकेट बनाने के लिए डाक्यूमेंट्स कौन से होंगे, पीसीसी कितने दिन में आती है आदि की जानकारी हम आपको अपने आर्टिकल में बताएँगे। अगर आप भी PCC kya hota hai है इसकी जानकारी जानना चाहते है तो आप हमारे द्वारा दिए गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

पीसीसी क्या होता है
पीसीसी का अर्थ है ‘पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट’ (police clearance certificate) .पीसीसी एक बहुत ही जरुरी डॉक्युमेंट है इससे यह पता चलता है कि व्यक्ति का पहले किसी भी जगह किसी भी तरह का बुरा बर्ताव या बुरा रिकॉर्ड नहीं रहा है और उसका नाम किसी भी क़ानूनी मामलों में दर्ज नहीं रहा हो साथ ही उसके द्वारा कोई अपराध ना किया गया हो। सीधे शब्दो में कहे तो जिस तरह करैक्टर सर्टिफिकेट होता है ठीक उसी तरह पीसीसी सर्टिफिकेट भी होता है। करैक्टर सर्टिफिकेट आपसे तब माँगा जाता ही जब आपकी अपने देश में नौकरी लगी हो या आपको एडमिशन करवाना हो लेकिन पीसीसी सर्टिफिकेट आपसे तब माँगा जाता है जब आप अपने देश से किसी अन्य देश में काफी वक़्त के लिए जा रहे हो क्यूंकि कई देश ऐसे है जहाँ आपसे पीसीसी सर्टिफिकेट माँगा जाता है। इसमें आपके पूरे चरित्र की जानकारी प्रदान होती है।
बता दें, आप इसे घर बैठे अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये भी बना सकते है। इसके लिए आपको इधर उधर कार्यालय जाने की भी अवाश्यकता नहीं होगी। घर से ही पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट बनाने के लिए आपको थोड़ी बहुत जानकारी होनी जरुरी है।
आर्टिकल का नाम | पीसीसी क्या होता है ,ऑनलाइन कैसे बनता है |
विभाग/ मंत्रालय | पासपोर्ट डिवीज़न / विदेश मंत्रालय ,भारत सरकार |
उदेश्य | देश के नागरिक अगर विदेश में लम्बी अवधि (पढाई, नौकरी) के लिए जाना हो |
लाभ लेने वाले | विदेश जाने वाले भारतीय लोग |
आधिकारिक वेबसाइट | portal2.passportindia.gov.in |
Also Read: करंट बैंक अकाउंट क्या होता है? हमें कौनसा अकाउंट खोलना चाहिए
पीसीसी ऑनलाइन बनाने हेतु दस्तावेज़
अगर आप भी पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट बनाने हेतु आवेदन करना चाहते है तो आपको इसके लिए जरुरी दस्तावेज की जानकारी जाननी होगी। हम आपको आवश्यक दस्तावेज की जानकारी के बारे में बताने जा रहे है। जानकारी जानने के हमारे द्वारा दी गयी तालिका को पूरा पढ़े।
ओरिजिनल पासपोर्ट और सेल्फ अटेस्ट पासपोर्ट के आगे के 2 पेज और पीछे के पेज जिसमे ECR / Non ECR पेज हो | वर्तमान पता |
पहचान पत्र: आधार कार्ड, वोट ID कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक | जन्मप्रमाण पत्र |
एम्प्लॉयमेंट कॉन्ट्रैक्ट की सेल्फ अटेस्ट कॉपी | वैलिड वीजा कॉपी |
पीसीसी ऑनलाइन कैसे बनता है?
अगर आप पीसीसी हेतु आवेदन करना चाहते है तो आप दो तरीकों जैसे: ऑनलाइन फॉर्म सबमिशन और ई-फॉर्म सबमिशन से आवेदन कर सकते है। आप यह दोनों तरीकों से घर बैठे आवेदन कर सकते है। आवेदन करने आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- आवेदक को सबसे पहले पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट portal2.passportindia.gov.in पर विजिट करना है।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको नई यूज़र रजिस्ट्रेशन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया अपगे खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: नाम, सरनेम, जन्मतिथि, लॉगिन ID, पासवर्ड आदि को भर लेना है।
- अब आपको कैप्चा कोड को भर देना है और रजिस्टर पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपको अपने रजिस्टर्ड ईमेल ID पर ईमेल आएगा।
- आपको इसे खोलना है और इसके जरिये ही आपका पासपोर्ट रजिस्ट्रेशन अकाउंट वेरीफाई होगा।
- इसके बाद आपको दोबारा पासपोर्ट सेवा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है और लॉगिन कर लेना है।
ऐसे करें लॉगिन
- लॉगिन करने के लिए आपको यूज़र नेम और पासवर्ड भरके कैप्चा कोड भरना है और लॉगिन कर लेना है।
- इसके बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुल जायेगा
- यहाँ आपको अप्लाई फॉर पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अगले पेज पर अल्टरनेटिव 1 के तहत क्लिक हेअर टू फिल द एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: पासपोर्ट नंबर, डेट ऑफ़ इशू, प्लेस ऑफ़ इशू, एक्सपायरी डेट, पीसीसी अप्लाई करने का कारण आदि को दर्ज कर लेना है।
- सभी जानकारी भर लेने के बाद आपको नेक्स्ट पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- यहाँ आपको नाम, जन्मतिथि, जेंडर आदि जैसी जानकारी भरनी है और नेक्स्ट पर क्लिक कर लेना है।
- इसके बाद आपको अगले पेज पर फॅमिली डिटेल्स भरनी है।
- और नेक्स्ट पर क्लिक कर देना है।
- नए पेज पर आने के पश्चात् आपको वर्तमान पता, विलेज, स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, पुलिस स्टेशन, पिन कोड, मोबाइल नंबर ईमेल ID जैसे जानकारी भर लेनी है।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा।
- इसमें आपको यह जानकारी जैसे: कि क्या आप पर कोई क्रिमिनल केस चल रहा है आदि के बारे में पूछा जायेगा आपको यह जानकारी पढ़कर यस और नो पर टिक करना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको सेव माय डिटेल्स पर क्लिक करना है।
- अब आपको नेक्स्ट पर क्लिक कर देना है।
- अगले पेज पर आपको सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म दिखाई देगा यहाँ आप जगह का नाम और तिथि डालके I Agree पर टिक कर दें।
- अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपकी पीसीसी फॉर्म की प्रकिया पूरी हो जाएगी।
- प्रकिया पूरी होने के पश्चात आपको भुगतान शुल्क देना है और अपनी अपॉइंटमेंट बुक करनी है।
- इसके लिए आपको दिए गए ऑप्शन जैसे: ऑनलाइन पेमेंट (इंटरनेट बैंकिंग , डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड) या चालान पेमेंट (पे इन कॅश sbi ब्रांच) में से एक ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेना है।
- और भुगतान करने के बाद नेक्स्ट पर क्लिक कर लें।
- बता दें, भुगतान करते समय ही आपको अपनी अपॉइंटमेंट डेट सेलेक्ट करनी है जो कि आपके पास के ही पासपोर्ट सेवा केंद्र में होगी।
- इसके बाद निर्धारित तिथि के अनुसार आपको अपने दस्तावेज व फोटोकॉपी लेकर समय से पासपोर्ट सेवा केंद्र जाना होगा।
Also Read: NPS Scheme से पत्नी को नहीं होगी पैसों की कमी, हर महीने मिलेंगे 45 हजार रुपए
e-form submission से कैसे करें पीसीसी ऑनलाइन
पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट का आवेदन करने के लिए यह दूसरा तरीका है। इस तरीके से पीसीसी अप्लाई जानने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- आवेदक को सबसे पहले पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको सबसे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लेनी है।
- इसके बाद आपको लॉगिन करना है।
- जिसके लिए एक्सिस्टिंग यूज़र लॉगिन पर जाकर यूज़र ID और पासवर्ड को भर लेना है।
- अब आपको अगले पेज पर अप्लाई फॉर पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको अल्टरनेटिव 2 में जाकर फॉर्म डाउनलोड कर लेना है।
- इसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को भर लेना है।
- सभी जानकारी बाहर लेने के बाद आपको अल्टरनेटिव 2 के माध्यम से फॉर्म को डाउनलोड कर सकते है
- फॉर्म अपलोड करने के लिए आपको क्लिक हियर तो अपलोड द फिलड फॉर्म पर क्लिक कर लेना है।
- इसके बाद आपको चूस फाइल पर क्लिक करके फॉर्म अपलोड कर देना है।
- अब आपको इसमें मांगे गए जरुरी दस्तावेजों को अपलोड कर लेना है।
- इसके बाद आपको अपलोड के सेक्शन पर क्लिक कर लेना है।
- और आपको सुमित बटन पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अब आपको भुगतान शुल्क प्रक्रिया देनी होगी।
- इसके लिए आपको 500 रुपये का भुगतान करना है और अपने अपॉइंटमेंट की डेट सेलेक्ट करना है।
पीसीसी स्टेटस चेक कैसे करें? (PCC Status Check Process)
अगर एप भी पीसीसी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया है वह पीसीसी का स्टेटस चेक कर सकते है। हम आपको इसकी प्रकिया के बारे में बताने जा रहे है जो इस प्रकार से है:
- सर्वप्रथम आपको सपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको ट्रैक एप्लीकेशन स्टेटस के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको एप्लीकेशन टाइप सेलेक्ट करनी है इसके बाद आपको फाइल नंबर passport/pcc/ic/gep को सेलेक्ट करना है।
- अब आपको फाइल नंबर और जन्मतिथि भर देनी है।
- अब आपको चेक स्टेटस पर क्लिक कर लेना है।
- जिसके बाद आपके सामने सम्बंधित जानकारी खुल कर आजायेगी।
पीसीसी क्या है से जुड़े प्रश्न/उत्तर
पीसीसी एक बहुत ही जरुरी डॉक्युमेंट है इससे यह पता चलता है कि व्यक्ति का पहले किसी भी जगह किसी भी तरह का बुरा बर्ताव या बुरा रिकॉर्ड नहीं रहा है और उसका नाम किसी भी क़ानूनी मामलों में दर्ज नहीं रहा हो साथ ही उसके द्वारा कोई अपराध ना किया गया हो।
पीसीसी का फुल फॉर्म पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (police clearance certificate) है।
police clearance certificate का आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट portal2.passportindia.gov.in है
पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट भारत सरकार, विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डिवीज़न द्वारा भारतीय पासपोर्ट एप्लिकेंट होल्डर को दिया जाता है।
जी नहीं, अगर आप कही बाहर विदेश यात्रा करना चाहते है तो आपको पीसीसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी आप बिना सर्टिफिकेट यात्रा कर सकेंगे।
पीसीसी का आवेदन करने की आवेदन प्रकिया हमने आपको ऊपर अपने आर्टिकल में बता दिया है। प्रक्रिया जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए लेख को पढ़े।
पीसीसी भारत देश में पुलिस ऑफिसर्स से एक क्लियर रिपोर्ट मिलने के बाद ही जारी की जाती है। जिसे सम्बन्धित पासपोर्ट ऑफिस द्वारा सिस्टम में उपलब्ध करवाया जाता है। इसे प्राप्त करने में कम से कम नागरिक को 8 हफ्ते का समय लगता है।
पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट की जरूरत आपको तब होती है जब आप भारत देश से दूसरे देश के लिए रेसिडेंशिअल वीज़ा, एम्प्लॉयमेंट वीज़ा या लॉन्ग टर्म वीजा के लिए अप्लाई करते है। इसी के साथ बता दें, यदि आप एक टूरिस्ट के तौर पर विदेश घूमने जाते है तो ऐसे में आपको पीसीसी सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं होगी। लम्बे समय के लिए जाने वाले नागरिक को यह बनाना जरुरी है नहीं तो उन्हें वह आने की परमिशन नहीं दी जाएगी।
पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र की वैलिडिटी 12 महीने तक की होती है। 12 महीने पूरे होने पर आपको इसे दोबारा इशू करना होगा। यदि आप इसका ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आपको 50 रुपये देने होंगे।
हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से पीसीसी ऑनलाइन कैसे बनता है से जुडी सारी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको पीसीसी क्या है से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।