PM Yasasvi Post Matric Scholarship 2023: केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार सभी अपने देश के बच्चों के विकास व उनके भविष्य हेतु कई सारी योजनाओं को जारी करती रहती है। ऐसी एक योजना केंद्र सरकार द्वारा छात्रों के लिए एक छात्रवृति योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम है पीएम यशस्वी पोस्ट मेट्रिक स्कालरशिप। इस योजना के तहत सरकार कक्षा 9 से 11वी तक के छात्रों को छात्रवृति प्रदान करने जा रहे है ताकि छात्र अपनी आगे की पढाई को पूरा कर सके। अगर आप भी इस छात्रवृति हेतु आवेदन करना चाहते है तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

चलिए आज हम आपको योजना से जुडी यह सभी जानकारियां जैसे: पीएम यशस्वी पोस्ट मेट्रिक स्कालरशिप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, योजना से मिलने वाले लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, PM Yasasvi Post Matric Scholarship 2023 Apply Online आदि के बारे में बताने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप दिए गए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
पीएम यशस्वी पोस्ट मेट्रिक स्कालरशिप
PM Yasasvi Post Matric Scholarship को केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस छात्रवृति के तहत छात्रों को उच्च श्रेणी के कॉलेज में शिक्षा प्राप्त करने के लिए 2 लाख रुपये तक की छात्रवृति प्रदान की जाएगी। योजना से मिलने वाली छात्रवृति लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। देश के कक्षा 9 से 11 तक के वह छात्र जो OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग), EWS (आर्थिक पिछड़ा वर्ग), डीएनटी श्रेणी के नागरिको के बच्चे इस छात्रवृति हेतु आवेदन कर सकते है।
जानकारी के लिए बता दें, यह छात्रवृति मिनिस्ट्री ऑफ़ सोशल जस्टिस एंड एम्पॉवरमेन्ट ( सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय) द्वारा छात्रों को प्रदान की जाती है। छात्रवृति प्रदान करने के लिए छात्रों का एक एंट्रेंस टेस्ट (PM YASASVI Entrance Exam 2023) भी होता है जो नेशनल टेस्ट एजेंसी द्वारा आयोजित किया जाता है। टेस्ट आयोजित होने के बाद NTA द्वारा टॉप क्लास स्कूल लिस्ट जारी की जाती है। इस स्कालरशिप के तहत टूशन फी, होटल फीस और दूसरे भत्ते भी छात्रों को प्रदान किये जाते है लेकिन इसका लाभ एंट्रेंस एग्जाम में पास होने वाले छात्रों को ही दिया जाता है।
आर्टिकल | पीएम यशस्वी पोस्ट मेट्रिक स्कालरशिप |
साल | 2023 |
के द्वारा | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी |
लाभ लेने वाले | कक्षा 9 से 11 तक के छात्र |
उद्देश्य | उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृति प्रदान करना |
एंट्रेंस एग्जाम मोड | कंप्यूटर बेस्ड |
क्वेश्चन टाइप | मल्टीप्ल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) |
आधिकारिक वेबसाइट | https://yet.nta.ac.in/ |
Also Check: छात्रों को मिलेगा 25 हजार की स्कॉलरशिप
पीएम यशस्वी पोस्ट मेट्रिक स्कालरशिप हेतु पात्रता
- भारत देश का नागरिक ही इस छात्रवृति हेतु आवेदन करने के पात्र समझे जायेंगे।
- वह छात्र जो OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग), EWS (आर्थिक पिछड़ा वर्ग), डीएनटी श्रेणी के होंगे उन्हें इसका पात्र समझा जायेगा।
- छात्र के परिवार की सालाना आय 2,50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- छात्रवृति हेतु छात्र और छात्राएं दोनों ही इसका आवेदन कर सकते है।
- अगर आप भी PWD से है तो आप भी इस स्कालरशिप के लिए आवेदन कर सकते है।
PM Yasasvi Scholarship Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज (Important Document)
अगर आप भी इस छात्रवृति हेतु आवेदन करना चाहते है तो आज हम आपको इसमें मांगे गए आवश्यक दस्तावेज की जानकारी देने जा रहे है। आवश्यक दस्तावेज जानने के लिए आप दिए गए तालिका को पढ़े।
आधार कार्ड | कक्षा 8 या कक्षा 10वी की मार्कशीट | पासपोर्ट साइज फोटो |
आय प्रमाणपत्र | रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर | जाति प्रमाण पत्र |
ईमेल ID | बैंक पासबुक और अकाउंट नंबर |
पीएम यशस्वी पोस्ट मेट्रिक स्कालरशिप हेतु ऑनलाइन आवेदन (PM Yashasvi Post Matric Scholarship Online Apply)
अगर आप भी छात्रवृति हेतु PM Yashasvi Post Matric Scholarship का आवेदन करना चाहते है तो हम आपको इसकी आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे है। आवेदन प्रक्रिया जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- उम्मीदवार को सबसे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको सबसे पहले योजना हेतु रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना है।
- रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपको यूज़र नेम और पासवर्ड प्रदान कर दिया जायेगा।
- यूज़र नेम और पासवर्ड की मदद से आपको लॉगिन कर लेना है।
- इसके बाद आपको डैशबोर्ड पर पीएम यशस्वी पोस्ट मेट्रिक स्कालरशिप के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको फॉर्म में पूछी गयी जानकारी को भर लेना है साथ ही इसमें मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर लेना है।
- सभी जानकारी भर देने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आपका छात्रवृति आवेदन पूरा हो जायेगा।
इस तरह से कर सकते है PM Yashasvi Scholarship Admit Card Download
आवेदन पूरा हो जाने के NTA द्वारा एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जायेगा इसके लिए विभाग द्वारा एडमिट कार्ड भी जारी किये जायेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रकिया हम आपको यहाँ बताने जा रहे है जिससे आप आसानी से भविष्य में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे
आवेदक को सबसे NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको पीएम यशस्वी 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है। इसके बाद आपको यहाँ लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन या रोल नंबर, पासवर्ड/जन्मतिथि और कैप्चा कोड को भर देना है। सभी जानकरी भर देने के बाद आपके सामने PM YASASVI Scholarship Admit Card 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी निकाल सकते है।
Also Read: डाकघर कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों को 6000 रुपये की छात्रवृत्ति देगा
जाने परीक्षा का सिलेबस
बता दें PM Yashasvi Post Matric Scholarship एंट्रेंस परीक्षा निर्धारित समय में आयोजित करवाई जाती है। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल होने उन्हें एंट्रेंस एग्जाम के लिए 3 घंटे का समय दिया जायेगा साथ ही यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। इस परीक्षा में छात्रों से MCQ टाइप क्वेशन पूछे जायेंगे। यह छात्रवृति हेतु परीक्षा देश के 78 शहरों में आयोजित की जाती है। इसमें हिंदी और इंग्लिस में क्वेशन आपसे पूछे जायेंगे।
PM YASASVI Scholarship हेतु हेल्पलाइन नंबर
उम्मीदवार को पीएम यशस्वी पोस्ट मेट्रिक स्कालरशिप (PM Yashasvi Post Matric Scholarship) से जानकारी जानने के लिए यह हेल्पलाइन नंबर 011 4075 9000 या 011 6922 7700 प्रदान किया गया है। अगर आप इससे जुडी किसी तरह की जानकारी जानना चाहते है वह दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर सकते है। इसी के साथ आप NTA की ईमेल ID @nta.ac.in पर भी ईमेल कर सकते है।
हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से PM Yasasvi Post Matric Scholarship 2023 से जुडी सारी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपकोPM Yasasvi Post Matric Scholarship 2023 से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।