Rani Chatterjee Biography in Hindi | रानी चटर्जी (अभिनेत्री) जीवन परिचय

Rani Chatterjee Biography in Hindi: रानी चटर्जी भारत की भोजपुरी फिल्मों की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री है। आज हम भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री रानी चटर्जी के जीवन से जुडी कई बातें जानेगे। जैसे इनका असली नाम क्या है, कहाँ से इन्होने अपनी पढाई पूरी की है, फिल्मों में काम करने से पहले ये क्या करती थी या इनका (Rani Chatterjee) अभिनेत्री का सफर कैसे शुरू हुआ। तो चलिए शुरू करते हैं, रानी के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

Rani Chatterjee Biography in Hindi | रानी चटर्जी (अभिनेत्री) जीवन परिचय

Rani Chatterjee Biography (रानी चटर्जी जीवन परिचय)

नाम रानी चटर्जी
वास्तविक नाम साहिबा शेख
व्यवसाय अभिनेत्री
प्रसिद्धि कारण ससुरा बड़ा पईसावाला (भोजपुरी फिल्म) 2004

Also Check:-

शारीरिक सरंचना

लम्बाई 5 फीट 5 इंच
वजन 59 kg
शारीरिक बनावट 36-29-38
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला

निजी जानकारी (Personal Information)

जन्म तिथि 3 नवंबर 1989
उम्र 32 वर्ष
जन्मस्थान मुंबई, महाराष्ट्र
गृहनगर मुंबई महाराष्ट्र
राशि वृश्चिक
राष्ट्रीयता भारतीय
स्कूली शिक्षा तुंगेश्वर अकादमी हाई स्कूल वसई महाराष्ट्र
विश्वविद्यालय मुंबई विश्वविद्यालय
शैक्षणिक योग्यता स्नातक
धर्म इस्लाम
रुचियाँ डांस करना और संगीत सुनना
राजनितिक सहयोग कांग्रेस

Rani Chatterjee Family

पिता का नाम ज्ञात नहीं
माता का नाम गुलज़ार शेख
भाई समीर चटर्जी
बहन ज्ञात नहीं

प्रेम संबंध/वैवाहिक संबंध (Rani Chatterjee Boyfriend/Affairs)

वैवाहिक स्थिति अविवाहित
बॉयफ्रेंड रवि किशन (चर्चित)
पवन सिंह (ex)
राघव नय्यर (चर्चित)
मंदीप बामरा (ex)
पति ज्ञात नहीं
Rani Chatterjee Biography in Hindi | रानी चटर्जी (अभिनेत्री) जीवन परिचय

पसंदीदा चीजें (Favorite Things)

पसंदीदा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित
पसंदीदा गायक श्रेया घोसाल, आतिफ असलम, ए आर रहमान।
पसंदीदा खिलाडी सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सानिया मिर्जा, मारिया शारापोवा।
पसंदीदा रंग नीला, काला, लाल

रानी चटर्जी जीवन परिचय (साहिबा शेख)

रानी चटर्जी का जन्म 3 नवंबर 1989 को मुंबई महाराष्ट्र में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। रानी का वास्तविक नाम(real name) साहिबा शेख है। रानी ने अपनी पढाई मुंबई में रहकर ही की। यहाँ तक की रानी ने स्नातक की पढाई भी मुंबई विश्वविद्यालय से ही किया, कहा जाता है, कि जब रानी10वीं कक्षा में थी तब उन्होंने मनोज तिवारी के साथ ससुरा बड़ा पईसावाला फिल्म में मुख्य भूमिका में काम किया था। और यहीं से रानी भोजपुरी सिनेमा में प्रसिद्ध हो गई। लेकिन यह भी कहा जाता है कि रानी को बचपन से ही एयरहोस्टेस बनना था। लेकिन किस्मत के चमत्कारों और मेहनत के फल के कारण आज वो भोजपुरी फिल्मों की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री हैं।

रानी चटर्जी का फ़िल्मी जीवन (Rani Chatterjee Career)

रानी चटर्जी जब 10वीं कक्षा में थी तब उन्होंने मनोज तिवारी के साथ अपनी पहली डेब्यू फिल्म ससुरा बड़ा पईसावाला 2003 फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। जिसके बाद की वह बहुत प्रसिद्ध हो गई और फिर एक के बाद एक कई सारी फिल्में रानी ने की। रानी ने भोजपुरी फिल्मों के साथ ही हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। अपनी पहली फिल्म हिट होने के बाद रानी ने कई और फिल्में की लेकिन पहली फिल्म जैसा जादू इन सभी फिल्मों पर न चल सका। जिसमे से कुछ ये हैं।

बंधन न टूटे 2005
दामाद जी 2006
सीता 2007
तोहार नइखे कवनो जोड़ तू बेजोड़ बाड़ू हो 2009
देवर बड़ा सतावेला 2010
दिलजले 2011
छैला बाबू 2011
फूल बनल अंगार 2011
गंगा यमुना सरस्वती 2012
धड़केला तोहरे नाम करेजवा 2012

रानी ने साल 2013 में केवल 2 ही फिल्मे की थी, जहाँ पहले वाली सभी फिल्मो के बाद साल 2013 में रानी की एक फिल्म आई थी नागिन जिसके लिए उनको भोजपुरी सिनेमा जगत द्वारा सम्मानित भी किया गया। जिसके बाद रानी ने एक और 2013 में ही रानी न. 786 में काम किया।

एक साल में की 10 फिल्में

जबकि साल 2014 में रानी ने रानी चली ससुराल, रावड़ी रानी, इंस्पेक्टर चाँदनी, शेरनी, चाँदनी, प्रेम दीवानी, भगजोगनी, एक लैला तीन छैला, दरिया दिल जैसी 10 फिल्मे एक ही साल में की थी। और इसके बाद साल 2015 में भी रानी ने कई फिल्में की जैसे-दिल दीवाना माने ना, माई का कर्ज, घरवाली बहारवाली, जानम, छोटकी दुल्हिन, मैं रानी हिम्मतवाली जैसी और फिल्में भी हैं। और फिर साल 2016 में भी रानी फिल्मों में सक्रिय रही हैं। इसी तरह रानी ने साल 2017 में भी केवल 2 ही फिल्में की हैं। जो की रंगबाज और इच्छाधारी है।

रानी को मिला बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार : रानी चटर्जी को उनकी फिल्म नागिन के लिए भोजपुरी सिनेमा की और से श्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

रानी चटर्जी की हिंदी फिल्में

भोजपुरी फिल्मों के साथ ही रानी ने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। रानी ने अपनी अब तक लगभग 400 से भी अधिक फिल्में कर ली हैं। रानी ने भोजपुरी फिल्मों और हिंदी फिल्मों के साथ ही पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। रानी ने पंजाबी फिल्म आसरा (Aasra) में काम किया है, और साल 2020 में रानी ने हिंदी वेब सीरीज मस्तराम में चने बेचने वाली लड़की का किरदार निभाया, सीरीज मस्तराम में रानी चटर्जी ने अपने बोल्ड लुक और बोल्ड सीन से अपने फैंस को चौंका दिया। इतना ही नहीं रानी ने कूकू एप्प की वेब सीरीज रानी का राजा में काम किया है।

साहिबा शेख से रानी चटर्जी बनने का सफर

रानी चटर्जी एक मुस्लिम परिवार की कन्या हैं ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन उन्होंने अपना साहिबा शेख से नाम बदलकर रानी चटर्जी क्यों किया शायद ये हम में से भी ये कुछ ही लोगों को पता होगा। रानी चटर्जी ने अपनी पहली फिल्म ससुरा बड़ा पईसावाला में रानी नामक लड़की का किरदार निभाया था। जिसके बाद उनकी अन्य किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका शूट किसी मंदिर के प्रांगण में होना था। लेकिन शूटिंग के दौरान बहुत ज्यादा भीड़ थी और उनका इंटरव्यू लेने के लिए मीडिया वाले भी आये थे। भीड़ ज्यादा होने के कारण निर्देशक ने सोचा कहीं अभिनेत्री के मुस्लिम होने के कारण दर्शक हंगामा ना उत्पात कर दें। इसलिए उन्होंने रानी को कहा की वो अपना नाम रानी ही बताये।

रानी मुखर्जी की प्रसिद्धि से प्रेरित होकर रखा रानी नाम

रानी चटर्जी का कहना है की उस वक़्त रानी मुखर्जी बहुत चर्चा और प्रसिद्ध थी जिसके कारण उन्होंने अपना फ़िल्मी नाम भी रानी चटर्जी रख लिया। और ये नाम उनके लिए काफी प्रसिद्धि का कारण बना या फिर कहें तो रानी नाम उनके लिए गुड लक चार्म जैसे काम कर गया।

Ganga aur Geeta : आज कल रानी एक बार फिर से पुलिस वाली के किरदार में शूटिंग कर रही हैं। इस बात की जानकारी रानी के इंस्टाग्राम पोस्ट से प्राप्त हुई है। फिलहाल वो अपनी आने वे फिल्म गंगा और गीता की शूटिंग में व्यस्त हैं।

बॉयफ्रेंड/प्रेम संबंध

सुनने में यह खबर भी आई की रानी और मंदीप काफी लम्बे अरसे से एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे। और रानी ने 2021 में यह भी कहा की वो और बामरा जल्द ही शादी करने वाले हैं। जिसकी खबर की उनके किसी दोस्तों को भी नहीं है। लेकिन इससे पहले भी खबरों में रानी और रवि किशन के रिश्ते की चर्चा हुई थी लेकिन बाद में ये बात साफ़ हुई थी की यह केवल एक अफवाह थी। यहाँ तक की एक्टर राघव नय्यर और रानी चटर्जी के रिश्ते की भी बहुत अफवाहें फैली थी लेकिन बाद में रानी ने सीधे तौर पर मना कर दिया था की उनके बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं है। और मंदीप से पहले रानी के मित्र पवन सिंह भी रह चुके हैं।

मंदीप से हुआ ब्रेकअप: पिछले कुछ सालों तक वो मंदीप बामरा को डेट कर रहीं थी, और शायद वो जल्द ही शादी भी कर लेते लेकिन साल 2021 में ही इस जोड़े का ब्रेकअप भी हो गया। और रानी वर्तमान समय में किस एक्टर को डेट कर रही हैं, या फिर वो किस से शादी करने वाली हैं इस बात की भी कोई पुष्टि नहीं की जा सकती है।

Rani Chatterjee Instagram ID

अगर आपने अभी तक रानी को इंस्टग्राम अकाउंट पर फॉलो नहीं किया है और आप उन्हें फॉलो करना चाहते हैं तो यहाँ पर दी गई लिंक पर क्लिक कर आप उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पहुंच जायेंगे। और साथ ही आप यदि ट्वीटर पर उनको फॉलो करना चाहते हैं तो आप यहाँ दिए गए लिंक पर क्लिक कर पोस्ट से उनके अकाउंट पर जाकर फॉलो कर सकते हैं।

Instagram Account : : ranichatterjeeofficial

Tweeter Account : Rani Chatterjee @Ranichtrjequeen

बिहार न्यूज़ होमपेज यहाँ क्लिक करें
Photo of author

Leave a Comment