Ranveer Singh Biography in Hindi: तो दोस्तों आज हम बात करने जा रहे हैं बॉलीवुड के जो अपने अलग ढंग के फैशन, और अपने कपड़ों के कारण से अक्सर चर्चा में रहते हैं। जी हाँ दोस्तों सही समझे, जिनके बारे में हम आज बात करने जा रहे हैं वो हैं हम सभी के चहिते रणवीर सिंह जो की बॉलीवुड की क्वीन DP के पति भी हैं अब। भले ही रणवीर फैशन शो/आम जिंदगी में लोगों को पसंद न आने वाले कपडे पहनते हों लेकिन एक ही कारण से हम किसी व्यक्ति के बारे में कुछ कह नहीं सकते हैं। आज इस लेख में हम रणवीर के जीवन से लेकर उनकी शिक्षा और उनकी पसंद और उनके करियर, गर्लफ्रेंड, पत्नी से लेके सभी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।
दोस्तों आपको रणवीर कैसे लगते हैं, उनका अभिनय क्या आपको भी पसंद है, आप अपने विचार कमेंट कर के बता सकते हैं।

Ranveer Singh Biography (रणवीर का जीवन परिचय)
रणवीर का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ, रणवीर के परिवार वाले जब भारत विभाजन हुआ था उस वक़्त करांची से मुंबई आ गए थे, और रणवीर सिंह के एक सिंधी परिवार से हैं। रणवीर सिंह बताते हैं की उन्हें हमेशा से ही एक अभिनेता बनना था, लेकिन उनको लगता था, कि उनका यह सपना शायद ही पूरा हो सकेगा, और इसी के चलते रणवीर ने लेखन का काम करना भी शुरू किया और इसमें ही अपना करियर बनाने का विचार कर लिया था। लेकिन आज रणवीर लोकप्रिय अभिनेता हैं। देश में ही नहीं वो विदेश में भी प्रसिद्ध हैं। और साल 2010 में रणवीर ने फिल्म जगह में कदम रखे और अपनी पहली डेब्यू फिल्म बैंड बाजा बारात में काम किया। और इसके बाद रणवीर ने कई फिल्मों विज्ञापनों में भी काम किया।
रणवीर सिंह की शिक्षा
इन्होने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई से ही पूरी की और ग्रेजुएशन की पढाई रणवीर ने मुंबई के HR कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई से की और रणवीर ने इंडियाना विश्वविद्यालय से कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। शिक्षा पूरी करने के बाद जब रणवीर भारत वापस लौट कर आये तो इन्होने एक्टिंग की दुनिया की और अपनी रूचि बढ़ानी शुरू की और फिर बॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन देने देना शुरू किया।
पूरा नाम | रणवीर सिंह भवनानी |
निकनेम | बिट्टू |
पेशा | अभिनेता |
शारीरिक सरंचना
लम्बाई | 5 फीट 10 इंच |
वजन | 77kg |
शारीरिक संरचना | छाती-43 कमर-30 इंच बाइसेप्स-16 इंच |
बालों का रंग | काला |
आँखों का रंग | गहरा भूरा |
निजी जीवन (Personal Life)
जन्मतिथि | 6 जुलाई 1985 |
उम्र | 37 वर्ष 2022 के अनुसार |
जन्मस्थान | मुंबई महाराष्ट्र |
नागरिकता | भारत |
राशि | कर्क |
गृहनगर | मुंबई महाराष्ट्र |
स्कूल | लर्नर्स अकादमी, मुंबई |
कॉलेज | एच.आर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई |
यूनिवर्सिटी | इंडियाना विश्वविद्यालय, ब्लूमिंगटन, अमेरिका (Indiana University, Bloomington, USA |
शैक्षणिक योग्यता | कला से स्नातक |
हस्ताक्षर | |
डेब्यू फिल्म | बैंड बाजा बारात |
पता (address) | 8th फ्लोर,डुप्लेक्स अपार्टमेंट,खार जिमखाना क्लब के सामने,खार(West),मुंबई |
शौक/रुचियाँ | फुटबॉल खेलना, वीडियो गेम खेलना, टोपियों और जूतों का संग्रहण करना। |
विवाद का कारण | 1. All India Bakchod Knockout में हिस्सा लेने और सार्वजनिक रूप से अश्लीलता फ़ैलाने के मामले में रणवीर के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। 2. साल 2012 में एक था टाइगर फिल्म जिसमें मुख्य भूमिका कैटरीना कैफ और सलमान खान ने निभाई थी। इस फिल्म को देखने के बाद रणवीर ने ट्विटर पर नेगटिव कमेंट किया था जिसकी की फिल्म जगत द्वारा बहुत आलोचना की गई थी। |
परिवार (Ranveer Singh Family)
रणवीर सिंह के परिवार में उनके माता पिता और उनकी बहन हैं, रणवीर के पिताजी का नाम जगजीत सिंह भवनानी है और उनकी माता का नाम अंजू भवनानी है। रणवीर की एक बहन भी हैं। जिनका नाम है रितिका भवनानी। रणवीर सिंह के पिताजी एक व्यवसायी हैं और उनकी माता गृहणी हैं। और रणवीर के परिवार के संबंध कपूर फॅमिली से भी हैं। रणवीर कपूर के पिता और अनिल कपूर की माता भाई-बहन हैं, और सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर और रिया कपूर कजिन भाई-बहन हैं।

पिताजी का नाम | जगजीत सिंह भवनानी |
माता जी का नाम | अंजू भवनानी |
बहन | रितिका भवनानी |
भाई | नहीं है |
रणवीर सिंह की पसंदीदा चीजें (Ranveer Singh Favorite Things)
यदि हम रणवीर सिंह की पसंद नापसंद की चीजों के बारे में बात करते हैं तो सबसे पहले उनकी नापसंद की बात की जाएगी। क्या आप जानते हैं की रणवीर को पढ़ना पसंद नहीं है। ऐसा नहीं है की वो बिलकुल पढ़ते नहीं हैं लेकिन पसंद नापसंद के आधार पर उन्हें पढ़ना ज्यादा पसंद नहीं है। और वहीँ उनकी पसंद की बात की जाए तो खाने में उनको पनीर, मटन करी, चाइनीज खाना, चॉकलेट जैसी चीजें पसंद हैं। और इनके पसंदीदा हॉलीवुड के अभिनेता जॉनी डेप हैं। क्या आप जानते हैं की रणवीर को फुटबॉल बहुत पसंद है।
पसंदीदा रेस्टोरेंट | हक्कासन (Hakkassan), ऑलिव बार एंड किचन (Olive Bar And Kitchen), मुंबई ताज महल पैलेस में वसाबी, ली क्रीक दिल्ली, Thalassa in Goa |
पसंदीदा खेल | फुटबॉल |
पसंदीदा अभिनेत्री | मेगन फॉक्स(Megan Fox), स्कारलेट जॉनसन, (Scarlett Johansson), करीना कपूर। |
पसंदीदा अभिनेता | शाहरुख़ खान, Johnny Depp |
पसंदीदा फिल्म | दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, रंग दे बसंती, शोले, अंदाज अपना-अपना, राजा बाबू, 3 इडियट्स हॉलीवुड : City Of God, God Father, Taxi Driver, The Prestige, kill Bill |
पसंदीदा संगीतकार | नुसरत फ़तेह अली खान, माइकल जैक्सन, बेयोनस (Beyoncé) |
पसंदीदा निर्देशक | संजय लीला भंसाली |
पसंदीदा रंग | सफ़ेद और लाल |
पसंदीदा खाना | मटन करी, बेसन के लड्डू, चॉकलेट, पनीर, चाइनीज खाना |
पसंदीदा जगह | गोवा |
वैवाहिक जीवन
यदि हम बात करें रणवीर सिंह की शादी की तो ये तो सभी जानते ही होंगे की रणवीर सिंह ने किस से शादी की है, रणवीर के प्रेम संबंध इससे पहले भी 2 और लड़कियों के साथ रह चुके हैं, लेकिन अंत में आकर रणवीर सिंह ने अपनी ड्रीमगर्ल दीपिका पादुकोण से शादी कर ली। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बहुत लम्बे समय लगभग 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया और साल 2018 में 14-15 नवंबर को दीपिका और रणवीर ने इटली में लेक कोमो के पास शादी कर ली।

वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
शादी की तारीख | 14-15 नवंबर 2018 |
शादी की जगह | Near Lake Como Lombardy, Italy |
बच्चे | नहीं हैं |
पत्नी | दीपिका पादुकोण |
गर्लफ्रेंड | अहाना देओल (कॉलेज के समय), अनुष्का शर्मा(अभिनेत्री) (एक्स) |
धन-सम्पति का विवरण (Ranveer Singh Net Worth)
सैलरी | 15 से 20 करोड़ प्रति फिल्म |
कार संग्रह | टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो |
कुल सम्पति | 300 करोड़ से अधिक |
रणवीर सिंह का फ़िल्मी करियर
रणवीर अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद अभिनय क्षेत्र में अपनी किस्मत का सिक्का आजमाने के लिए बॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन देते क्योंकि रणवीर को पहले से ही अभिनय का शौक था इसलिए वो इस क्षेत्र में ही खुद को समर्पित करना चाहते थे। जिसके लिए रणवीर ने जे वॉल्टर थॉम्पसन, ओ एंड एम जैसी विज्ञापन एजेन्सियों में विज्ञापन लेखक के रूप में भी काम किया, क्योंकि अभिनय क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर पाना बहुत ही मुश्किल काम है, और रणवीर को लेखन का भी शौक था इसलिए वो दोनों चीजों से जुड़े रहे। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने यहाँ से काम करना बंद कर दिया।
सहायक निदेशक का काम शुरू किया : जब रणवीर ने अपनी जॉब छोड़ दी तो उन्होंने इसके बाद असिस्टेंट डायरेक्टर का काम करना शुरू किया। और यह काम करते हुए उनके मन में अभिनय के प्रति और लगाव बढ़ता गया जिसके चलते उन्होंने यह काम भी छोड़ दिया और अंत में फिल्मों के लिए ऑडिशन देते गए और जब तक उनको फिल्म न मिल गई वह यह करते गए।
Also Check:-
- Gulzar Biography in Hindi
- Hardy Sandhu Biography in Hindi
- Rashmi Desai Biography in Hindi
- Rohit Tokas Biography in Hindi
आखिर मिल गई पहली फिल्म
इतनी मेहनत और सब्र के बाद रणवीर ने साल 2010 में अपनी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात को साइन किया, और इस फिल्म के लिए उन्हें आदित्य चोपड़ा ने अपनी फिल्म के लिए छाँटा था। इस फिल्म में रणवीर के साथ अनुष्का शर्मा थी और इन दोनों की इस फिल्म ने काफी सफलता भी प्राप्त की। और इसके बाद रणवीर कई फिल्में की और फिर वो फ़िल्मी दुनिया में अपना जादू दिखते गए लेकिन साल 2016 में जब उनकी फिल्म पद्मावत आई थी तो इस फिल्म में उनके अभिनय के कारण वो सबसे ज्यादा चर्चा में रहे।
साल | फ़िल्म | भूमिका | निर्देशक |
---|---|---|---|
2010 | बैंड बाजा बारात | बिट्टू शर्मा | मनीष शर्मा |
2011 | लेडीज़ वर्सेज रिक्की बहल | रिकी बहल | मनीष शर्मा |
2013 | बॉम्बे टॉकीज़ | स्वयं | Multiple |
2013 | लूटेरा | वरुण श्रीवास्तव / आत्मानंद “नंदू” त्रिपाठी | विक्रमादित्य मोटवाने |
2013 | गोलियों की रासलीला रामलीला | राम रजाड़ी | संजय लीला भंसाली |
2014 | गुंडे | बिक्रम बोस | अली अब्बास ज़फर |
2014 | फाइंडिंग फैनी | Gabo | होमी Adajania |
2014 | किल दिल | देव | शाद अली |
2015 | हे ब्रो | स्वयं | अजय चंडोक |
2015 | दिल धड़कने दो | कबीर मेहरा | ज़ोया अख्तर |
2015 | बाजीराव मस्तानी (फ़िल्म) | पेशवा बाजीराव I | संजय लीला भंसाली |
2016 | बेफिक्रे | धरम गुलाटी | आदित्य चोपड़ा |
2018 | पदमावत | अलाउद्दीन खिलजी | संजय लीला भंसाली |
2018 | तीफा इन ट्रबल | Himself | एहसान रहीम |
2018 | सिंम्बा | संग्राम “सिंम्बा” भालेराव | रोहित शेट्टी |
2019 | गली बॉय | मुराद अहमद | ज़ोया अख्तर |
2021 | सूर्यवंशी | संग्राम भालेराव | रोहित शेट्टी |
2021 | 83 | कपिल देव (क्रिकेटर) | कबीर खान |
2022 | जयेशभाई जोरदार | जयेशभाई | दिव्यांग ठक्कर |
रणवीर को प्राप्त पुरस्कार/अवार्ड (Awards)
1. मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड – पुरुष (Male) |
2. पसंदीदा नवोदित अभिनेता के लिए लायंस गोल्ड अवार्ड्स – अनुष्का शर्मा के साथ पुरुष और पसंदीदा जोड़ी |
3. सुपरस्टार ऑफ़ टुमॉरो के लिए स्टारडस्ट अवार्ड |
4. बेस्ट मेल डेब्यू के लिए ज़ी सिने अवार्ड |
5. अप्सरा फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड अवार्ड |
6. सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण के लिए फिल्मफेयर अवार्ड |
7. स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर के लिए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार : अनुष्का शर्मा के साथ पुरुष और सबसे हॉट जोड़ी |
8. दादासाहेब फाल्के अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ नवोदित पुरुष पुरस्कार |
9. रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय ने 13 फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त किये थे। |
रणवीर सिंह से संबंधित बातें
- रणवीर सिंह अभिनय के साथ ही एकअच्छे गायक और रैपर भी हैं। और साथ ही उनको लेखन का भी शौक है।
- साल 2019 में इंडिया टुडे ने रणवीर सिंह को देश के 50 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में सम्मिलित किया।
- और GQ इंडिया ने इन्हे साल 2017 और 2019 में देश के 50 सबसे प्रभावशाली युवाओं की लिस्ट में शामिल किया।
- रणवीर सिंह ने साल 2020 में माँ कसम फिल्म्स नाम की अपनी प्रोडक्शन कम्पनी लांच की है।
- रणवीर ने फिल्मों में काम करने के साथ ही हेड एंड शोल्डर, चिंग्स चाइनीज, थम्स अप, मेकमाईट्रिप, जैक एंड जोन्स जैसे ही कई और विज्ञापनों में काम किया और यही नहीं रणवीर जीक्यू इण्डिया, एस्क्वायर, मैक्सिम इंडिया(Maxim India) जैसे बड़ी मैगजीन के कवर पर भी आये हैं।
- और हाल ही में एक मैगजीन के फोटोशूट के लिए रणवीर की बिना कपड़ों की फोटो के कारण लोगों ने उनके काफी बुरा भला कहा। जिस कारण वो काफी चर्चा में रहे।
- अक्सर अपने अजीबोगरीब कपड़ों के कारण रणवीर चर्चा में रहते हैं।
- रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 41.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं। और ट्विटर पर इनके 14.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
यदि आप रणवीर सिंह को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फॉलो करना चाहते हैं तो आप दिए गए लिंक की सहायता से उन्हें फॉलो कर सकते हैं
Ranveer Singh Instagram Account – Ranveersingh
Ranveer Singh Twitter Account – Ranveer Singh (@RanveerOfficial)
तो दोस्तों ये थी रणवीर सिंह के जीवन से जुडी थोड़ी बहुत जानकारी उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आएगी।