Ravi Dubey Biography in Hindi : दोस्तों जी टीवी पर आने वाले सीरियल जमाई राजा के सिड को तो आप सभी जानते ही होंगे। जी हाँ हम बात कर रहे हैं, सिड यानि रवि दुबे की अक्सर हम किसी भी अभिनेता को को उसके अभिनय वाले या फिर जिस फिल्म, जिस शो, या कोई टीवी सीरियल हो उसमें मिले पात्र के नाम के आधार पर ही जानते हैं। तो क्या दोस्तों आप रवि दुबे के बारे में जानते हैं कि वो कहाँ से हैं कैसे उन्होंने अपना अभिनय जीवन शुरू किया। यदि नहीं तो इस लेख को पढ़कर आपको रवि के जीवन से जुडी कई बातें जानने को प्राप्त होंगी। आज हम इस लेख में रवि दुबे के परिवार, उनके बचपन, शिक्षा करियर, और उनके अभिनय जीवन से लेकर उनके निजी जीवन उनकी पत्नी कौन हैं।
रवि दुबे की कमाई कितनी है वो कितनी सैलरी लेते हैं, उनके पास कितनी सम्पति है, रवि को कितने अवार्ड्स मिले हैं, आदि। इस सब से जुडी जानकारी हम इस लेख में प्राप्त करने वाले हैं।

रवि दुबे जीवन परिचय (Ravi Dubey Biography In Hindi )
यह भारतीय अभिनय जगत के अभिनेता तो हैं, ही साथ ही ये कई टीवी शो में होस्ट का काम भी करते हैं, रवि दुबे ने अपना अभिनय जीवन साल 2006 में शुरू किया रवि दुबे ने सबसे पहले डीडी नेशनल पर प्रसारित किये जाने वाले टीवी सीरियल स्त्री तेरी कहानी से की। इसके बाद रवि ने डोली सजा के, यहाँ के हम सिकंदर जैसे कुछ सीरियल में काम किया, लेकिन इन सभी सीरियल्स से रवि को कुछ ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई।
रवि दुबे का प्रारम्भिक जीवन
इनका का जन्म 23 दिसम्बर 1983 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। रवि दुबे का प्रारंभिक जीवन दिल्ली में बीता है। और रवि ने अपनी शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय (नई दिल्ली) और राजीव गाँधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मुंबई से पूरी की है। इसके बाद इन्होने अभिनय क्षेत्र में जाने से पहले मॉडलिंग से शुरुआत की थी।
पूरा नाम | रवि दुबे |
उपनाम | सनी |
पेशा | मॉडल, अभिनेता, होस्ट |
शारीरिक संरचना
बालों का रंग | काला |
बालों का रंग | काला |
लम्बाई (लगभग) | फीट 5 10 इंच |
वजन/भार (लगभग) | 75 कि० ग्रा० |
शारीरिक सरंचना (लगभग) | – छाती : 42 इंच – कमर : 32 इंच – बाइसेप्स : 14 इंच |
निजी जीवन (Ravi Dubey Personal Life)
जन्मतिथि | 23 दिसंबर 1983 |
आयु | 38 वर्ष(2022 के अनुसार) |
जन्मस्थान | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, भारत |
राशि | मकर |
धर्म | हिन्दू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
गृहनगर | रामपुर, उत्तर प्रदेश, भारत |
विद्यालय | ज्ञात नहीं |
महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय | • दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली • राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई |
शैक्षणिक योग्यता | बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग) |
शौक | बच्चों के साथ खेलना, लिखना |
रवि दुबे का परिवार/जन्म
पिता | ज्ञान प्रकाश दुबे |
माता | सुधा दुबे |
भाई | वैभव दुबे |
पत्नी | सरगुन मेहता |
रवि दुबे के पिताजी का नाम श्री ज्ञान प्रकाश दुबे है। रवि के पिताजी भी एक इंजीनियर हैं। और रवि की माता का नाम सुधा दुबे है, और रवि के परिवार में इनका एक छोटा भाई भी है। जिसका नाम वैभव दुबे है।

Ravi Dubey Career
जैसा की आपको हम पहले भी बता चुकें हैं, कि रवि ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। और साल 2006 में इन्होने अपने अभिनय जीवन में पहला कदम स्त्री तेरी कहानी से काम शुरू कर के रखा। इसमें इन्होने रवि अग्रवाल नामक पात्र की भूमिका निभाई थी। इस सीरियल के निर्माता सभी के चहेते दिलीप कुमार और सायरा बानो थे। इस सीरियल के बाद रवि ने डोली सजा के नामक सीरियल में काम किया जो की सहारा वन पर प्रसारित किया जाता था। और डोली सजा के में वीर की थोड़ी बहुत भूमिका निभाने के बाद इन्होने यहाँ के हम सिकंदर नामक सीरियल में रवि की ही भूमिका निभाई।
साल 2008 में रवि दुबे ने जी टीवी पर प्रसारित किये जाने वाले सीरियल रणबीर रानो में मुख्य किरदार की भूमिका निभाई। आपको बता दें कि इस किरदार की भूमिका को रवि से पहले विनय रोहिरा निभा रहे थे। लेकिन कुछ समय बाद रवि शो में आ गये। जिसके बाद रवि दुबे ने 12/24 करोल बाग में काम किया इस सीरियल में इन्होने ओमकार डोगरा का किरदार निभाया था। और यहीं से उनकी और सरगुन की भी दोस्ती हुई।
लेकिन मिली नहीं सफलता
इतने सारे टीवी सीरियल में काम करने के बाद भी रवि दुबे के अभिनय जीवन को इतनी ज्यादा सफलता न मिल पाई। रवि को इतना काम करने के बाद भी कोई खास प्रसिद्धि प्राप्त नहीं हो पाई थी। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी इसके बाद भी उन्होंने साल 2010 म सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल सास बिना ससुराल में काम किया। इस सीरियल में इन्होने तेज प्रकाश चतुर्वेदी नामक किरदार के रूप में मुख्य भूमिका निभाई। इसके साथ ही इन्होने यहाँ से फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमानी शुरू की। रवि ने इस सीरियल के अलावा यू आर माई जान में भी काम किया। इसके बाद इन्होने सोनी टीवी के कहानी कॉमेडी सर्कस में हिस्सा लिया। क्योंकि उनको ये शो काफी पसंद था। इसके साथ ही कॉमेडी क्षेत्र में भी उनको मौका मिल गया।
साल 2012 में रवि ने अपनी गर्लफ्रेंड सरगुन मेहता के साथ मिलकर नच बलिये म हिस्सा लिया। इसके साथ ही रवि ने नाच बलिये श्रीमान vs श्रीमती में भी हिस्सा लिया। जिसके बाद रवि ने टेलीविजन शोज को होस्टकरने का काम शुरू किया। और बाद में इन्होने मोहित मल्होत्रा के बदले स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार में बतौर होस्ट काम किया।
Also Check:-
इस सीरियल से मिली प्रसिद्धि
साल 2014 में रवि दुबे ने जी टीवी के सीरियल जमाई राजा में मुख्य किरदार की भूमिका निभाई। इस सीरियल में रवि ने सिड उर्फ़ सिद्धार्थ खुराना के किरदार में मुख्य भूमिका निभाई। इसमें उनके साथ मुख्य भूमिका में निया शर्मा थी। आपको बता दें इस सीरियल के निर्माता बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार थे। और इस शो से रवि को काफी प्रसिद्धि प्राप्त हुई। इसके बाद रवि ने कई अवार्ड शो में होस्ट का काम भी किया। रवि ने खतरों के खिलाडी 8 में भी हिस्सा लिया और इसमें वो उपविजेता रहे। इसके साथ ही रवि ने कई सारे शो में भाग लिया
रवि दुबे के सीरियल और शो की लिस्ट
साल | सीरियल/शो | किरदार/नाम | चैनल |
2006 | स्त्री तेरी कहानी | रवि अग्रवाल | डीडी नेशनल |
2007 से 2008 | डोली सजा के | वीर | सहारा वन |
2007-2008 | यहाँ के हम सिकंदर | रवि | ज़ी नेक्स्ट |
2008-2009 | रणबीर रानो | रणबीर | ज़ी टीवी |
2009-2010 | 12/24 करोल बाग | ओमकार डागर | ज़ी टीवी |
2010-2012 | सास बिना ससुराल | तेज प्रकाश चतुर्वेदी | सोनी टीवी |
2012 | कॉमेडी सर्कस 3 का तड़का | कंटेस्टंट | सोनी टीवी |
2012 | कहानी कॉमेडी सर्कस की | कंटेस्टंट | सोनी टीवी |
2012 | तेरी मेरी लव स्टोरीज | मुकुल | स्टार प्लस |
1012-13 | नच बलिये सीजन 5 | कंटेस्टंट | स्टार प्लस |
2013 | नच बलिये श्रीमानvs श्रीमती | कंटेस्टंट | स्टार प्लस |
2013 | इंडियास डांसिंग सुपरस्टार | होस्ट | स्टार प्लस |
2013 | ये है आशिकी | ऋषि | बिंदास |
2014 | कॉमेडी नाइट्स विद कपिल | कलर्स टीवी | |
2014-2017 | जमाई राजा | सिद्धार्थ खुराना | ज़ी टीवी |
2017 | फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 8 | कंटेस्टंट | कलर्स टीवी |
2018 | राइजिंग स्टार सीजन 2 | होस्ट | कलर्स टीवी |
2018 | तू आशिकी | होस्ट | कलर्स |
2018 | सबसे स्मार्ट कौन | होस्ट | स्टार प्लस |
2019 | सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स | होस्ट | ज़ी टीवी |
रवि दुबे की फिल्में और वेब सीरीज
U R My Jaan (film) | 2011 |
जमाई राजा 2.0 (वेब सीरीज) | 2019 में |
मत्स्य काण्ड (वेब सीरीज) | साल 2021 में |
रवि दुबे का वैवाहिक जीवन
रवि दुबे ने साल 2013 में अभिनेत्री सरगुन मेहता से शादी की। सरगुन और रवि एक दूसरे से टीवी सीरियल करोल बाग 12/24 में काम करने के दौरान मिले थे। इसके बाद इन दोनों ने कुछ सालों तक एक दूसरे को डेट किया और रवि ने साल 2013 में भारतीय डांस रियलिटी शो नच बलिये 5 में सरगुन को शादी के लिए प्रपोज़ किया और जिसके लिए सरगुन ने भी हामी भर दी। इसके बाद सरगुन और रवि ने 7 दिसम्बर 2013 में शादी कर ली। शादी का जश्न मनाने के लिए इन्होने शादी के 2 रिसेप्शन पार्टियाँ दी थी। एक पार्टी इन्होने मुंबई में ही दी थी वो भी अपनी शादी के ठीक बाद 13 दिसंबर को ही जिसमे की इनके मेहमानों के साथ इनके परिवार जन और साथ में काम करने वाले कई लोगों ने सिरकत की। वहीं दूसरी पार्टी रवि ने गुडगाँव में दी थी।

Ravi Dubey Favorite Things
दोस्तों यदि रवि दुबे की पसंद की बात की जाए तो शुरुआत उनके पसंदीदा क्रिकेटर से करनी चाहिए मेरे हिसाब से तो क्योंकि उनके पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली हैं। जो की लगभग हम सभी के भी पसंदीदा हैं। और वहीं इनके पसंदीदा अभिनेताओं की करें तो उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है और जहाँ तक हमको मालूम है, इनकी पसंदीदा अभिनेत्रियां कैटरिना कैफ, करीना कपूर और श्वेता साल्वे हैं, आपको बता दें श्वेता साल्वे इनकी गर्लफ्रेंड भी रह चुकी हैं। और रवि को खाने की कई डिशों में से मटन पसंद है, हालाँकि मुटून की कौन सी डिश उनको मूल रूप से पसंद है ये ज्ञात नहीं है। इन्हे गोवा जाना बहुत पसंद है, गोवा इनकी पसंदीदा जगह है।
आपको बता दें कि रवि दुबे को किशोर कुमार जी के 2 गाने बहुत ही ज्यादा पसंद है, जिसमे एक है मेरे मेहबूब और दूसरा है ओ मेरे दिल के चैन।
पसंदीदा गाना | मेरे मेहबूब, ओ मेरे दिल के चैन (किशोर कुमार) |
पसंदीदा रंग | काला और सफेद |
पसंदीदा खाना | मटन |
पसंदीदा अभिनेत्री | कैटरीना कैफ, श्वेता साल्वे, करीना कपूर |
पसंदीदा खिलाडी | महेंद्र सिंह धोनी, और विराट कोहली |
पसंदीदा जगह | गोवा |
कुल सम्पति/आय (Ravi Dubey Net Word)
दोस्तों आपको बता दे की रवि दुबे के सम्पति और आय से संबंधित कोई ज्यादा जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। इसलिए उनकी सैलरी/फीस की केवल प्राप्त है। आपको बता दें की रवि एक एपिसोड की लगभग 70,000 रूपये फीस के तौर पर लेते हैं। उनकी सम्पति, कार कलेक्शन आदि से संबंधित कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Ravi Dubey Social Media Account Links
दोस्तों अगर आप रवि दुबे को इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करना चाहते हैं, तो यहाँ पर रवि की इन तीनों सोशल मिडिया एकाउंट्स की जानकारी दी गई है इसकी सहायता से आपक इनको फॉलो कर सकते हैं।
Ravi Dubey Facebook Link – Ravi Dubey
Ravie Dubey Instagram Account Link – Ravie Dubey
Twitter Profile Link – Ravie Dubey (@ravidubey)
आपको बता दें की रवि के फेसबुक में 1.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं। और इंस्टाग्राम पर इनके 3.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं जबकि ट्विटर पर इनके 289.2k फॉलोवर्स हैं।
तो दोस्तों ये थी रवि दुबे के जीवन से जुडी हुई कुछ जानकारी उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आएगी और आपको रवि से जुडी जानकारियाँ प्राप्त हुई होंगी।