रॉ एजेंट क्या होते हैं? रॉ एजेंट कैसे बने? जानिए सभी जानकारी हिंदी में

रॉ एजेंट क्या होते हैं : RAW यानि की (R&AW) आप सभी ने ये नाम कहीं न कहीं तो सुना ही होगा चाहे किसी प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्नों में या फिर किसी फिल्म में रॉ भारत एक ख़ुफ़िया एजेंसी है। हर देश द्वारा अपने देश की सुरक्षा के लिए कई तरह के काम करती है, चाहे किसी तरह का भी खतरा हो उससे देश की रक्षा करने के लिए सरकार कई तरह की सुरक्षा एजेंसी और फौज को रखती है। ऐसे ही रॉ भी है, अक्सर हम बचपन से ही एक सपना देखते हैं, कि हमको क्या करना है, कई लोगों का सपना होगा रॉ एजेंट बनना। लेकिन क्या आप सभी जानते हैं कि रॉ एजेंट क्या होते हैं ? What is RAW Agent?

रॉ एजेंट देश की ख़ुफ़िया सुरक्षा एजेंसी में से एक है और जो कि देश की सुरक्षा से जुड़े और कई तरह के सीक्रेट्स को लीक होने से सुरक्षित रखती है। और देश के खिलाफ हो रही साजिशों को खत्म करती है। हम में से कई लोग अपने देश के लिए कुछ काम करना चाहते हैं। रॉ एजेंट का काम भी देश के लिए काम करना होता है। यदि आप भी देश के लिए काम करना चाहते हैं, और नहीं जानते हैं कि रॉ एजेंट कैसे बन सकते हैं तो आज हमारा ये लेख आपके लिए सहायक होने वाला है। क्योंकि इस लेख में हम रॉ एजेंट कैसे बने और रॉ एजेंट क्या होते हैं। आपको इसके लिए क्या करना होगा, इससे जुडी सभी जानकारी हम इस लेख में देने वाले हैं। तो चलिये फिर शुरू करते हैं।

रॉ एजेंट क्या होते हैं? रॉ एजेंट कैसे बने? जानिए सभी जानकारी हिंदी में

What is R&AW (रॉ क्या है)

रॉ भारत की सुरक्षा एजेंसी में से एक ख़ुफ़िया एजेन्सी है। जबकि हम सभी आम बोल चाल में इसको RAW कहते हैं, लेकिन सरकारी कागजातों में और सही तरीके से इसको R&AW इस प्रकार से लिखा जाता है। रॉ का आदर्श वाक्य ”धर्मों रक्षित रक्षितः” है। जिसका अर्थ है की धर्म की रक्षा करने पर रक्षा करता है, अर्थात जो धर्म की रक्षा करता है वो सदैव सुरक्षित रहता है। रॉ द्वारा भारत की सुरक्षा के लिए पडोसी देशों पर तो नजर रखी ही जाती है, बल्कि यह देश के भीतर भी नजर बनाये रखते हैं। जिससे की देश और सेना/सुरक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई गुप्त जानकारी देश के दुश्मनों के हाथ न लग सके। और देश पर कोई अन्य देश हमला न कर सके। सबसे पहले सन् 1968 में रॉ का निर्माण चीन की जानकारी प्राप्त करने के लिए किया गया था। और वर्तमान समय में यह भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा एजेंसी में है, और दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें वर्तमान समय में रॉ के निदेशक सामंत गोयल हैं।

रॉ का पूरा नाम हिंदी और अंग्रेजी में (R&AW Full Form)

R&AW Research and Analysis Wing जिसको की हिंदी में अनुसंधान और विश्लेषण स्कंध कहा जाता है। जो कि हमारे देश की ख़ुफ़िया एजेंसी है। जो कि देश की सुरक्षा के लिए देश के अंदर भी और अन्य देशों की हरकतों पर भी नजर बनाये रखती है। जिससे की देश की सुरक्षा को कोई खतरा ना हो। जैसे किसी देश में देश के खिलाफ कोई साजिश हो रही हो या फिर, कोई आतंकवादी हरकतों को खत्म करना/इसके बारे में जानकारी प्रदान करवाना रॉ एजेंट का काम होता है। यह एजेंट कई सारे सीक्रेट ऑपरेशनस को ये एजेंट्स खुद ही अंजाम देते हैं।

RAW क्या सरकारी एजेंसी है

रॉ कोई सरकारी संस्था नहीं है, यह सरकार के लिए काम करती है, और इस संस्था में काम करने वाले व्यक्तियों की जानकारी यहाँ पर आपस में काम करने वाले एजेंट्स को भी शायद ही होती होगी। आज तक रॉ को कानूनी दर्जा नहीं मिला है। यहाँ तक की रॉ एजेंट की भर्ती के लिए कोई भी वेबसाइट नहीं है। रॉ एजेंट का चयन परोक्ष (Indirect) रूप से होता है। आज तक किसी भी व्यक्ति को उनके परिवार में कोई व्यक्ति रॉ में काम करता है। क्या जानते हैं की आप रॉ के ऊपर RTI act (Right to Information) नहीं फाइल कर सकते हैं। आप इस ख़ुफ़िया एजेंसी के बारे में इससे तो जान ही चुके होंगे की यह कितनी खुफिया/गुप्त सुरक्षा संस्था है। जिसके बारे में हमको जानकारी प्राप्त करने का भी कोई अधिकार नहीं है। यहाँ तक कि इस संस्था से जुड़ने वाले एजेंट्स के बारे में भी कहीं कोई जानकारी नहीं पाई जाती है। रॉ द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी प्रधानमंत्री को भेजी जाती है, जिसके अलावा कोई कुछ नहीं जानता है। यदि कोई रॉ एजेंट पकड़ा जाता है या उसकी मृत्यु हो जाती है, तो सरकार उससे किसी तरह का संबंध नहीं रखती है।

R&AW का इतिहास

रॉ के निर्माण से पहले दूसरे देशों की भारत के खिलाफ की जाने वाली साजिशों और हमलों और कई तरह की गुप्त जानकारी प्राप्त करने का काम अन्वेषण ब्यूरो द्वारा किया जाता था। जिसका निर्माण अंग्रेज सरकार द्वारा किया गया था। दूसरे विश्वयुद्ध 1933 के दौरान अंग्रेज सरकार द्वारा दुश्मन देशों की जानकारी प्राप्त करने के लिए अन्वेषण ब्यूरो का निर्माण किया गया था। अंग्रेज शासन खत्म होने के बाद भी यह एजेंसी इसी प्रकार काम करती रही।

लेकिन जब 1962 में चीन और भारत का युद्ध हुआ तो भारत को विजय नहीं मिल पाई थी, इसका मुख्य कारण था, की देश की सेना के पास दुश्मन देश की कोई जानकारी नहीं थी। जिसके बाद की विदेशी जानकारियों को प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा इस विदेशी ख़ुफ़िया एजेंसी का निर्माण करवाया। यही वर्तमान समय में रॉ कहलाती है।

Also Check: रॉ एजेंट सैलरी (Salary Of A Raw Agent)

रॉ एजेंट कैसे बनें

रॉ एजेंट बनने के लिए आप यहाँ दिए गए कुछ तरीकों को फॉलो कर सकते हैं। अर्थात इन कुछ तरीकों के आधार पर आप रॉ एजेंसी के लिए काम करने के लिए चुने जा सकते हैं। क्योंकि इसके लिए किसी भी तरह से कोई सीधे तौर से परीक्षा नहीं होती है। जिसके लिए आपको भारतीय रक्षा क्षेत्र या फिर सिविल परीक्षा में अपनी सेवा देनी होगी। चलिए जानते हैं किस प्रकार से आपको रॉ में कार्य करने का मौका मिल सकता है।

  • रॉ एजेंट बनने के लिए आप SSC यानि की स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के तहत कैबिनेट सचिवालय में क्षेत्र अधिकारी के पद की वैकेंसी आने पर इसमें आवेदन कर लें, इसकी परीक्षा को यदि आप पास कर लेते हैं, तो इंटरव्यू होने के बाद आपकी नौकरी के दौरान आपके कार्य के अनुसार आपका चयन रॉ में हो सकता है।
  • सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद जो व्यक्ति आईपीएस का चयन करते हैं, अकादमी में ट्रेनिंग के समय आप पर नजर रखी जाती है। यदि रॉ के अनुसार आप सही हैं, तो आपका चयन किया जा सकता है लेकिन इसके लिए आपको रॉ के मूल्यांकन पर खरा उतरना होगा। जिसके लिए की आपको अपना हर काम निष्ठा और देशभकि और लगन के साथ करना होगा। बिना किसी छलावे के। जिसके बाद शायद आपका चयन रॉ में हो सके।
  • इसी तरह से आप रॉ एजेंट बनने के लिए आपकेंद्रीय खुफिया अधिकारी, CI, केंद्र पुलिस (दिल्ली पुलिस) सेना या अर्द्धसेना में या किसी भी राज्य की पुलिस में भर्ती होने के बाद आपको अपना काम हर कीमत में करना होता है। अपने काम के प्रति निष्ठावान रहना, हर स्थिति में काम को पहले रखना किसी भी हद तक काम के लिए खड़े रहना, और देश के प्रति ईमानदारी और काम के प्रति वफादारी के साथ काम करते रहे। यदि आप इस प्रकार से अपने काम को करते हैं, तो काम के दौरान कुछ सालों तक आपका मूल्यांकन करने के बाद आपका रॉ द्वारा चयन किया जा सकता है। जिसके बाद आप रॉ एजेंट बनाये जा सकते हैं।

योग्यता मानदंड

उम्र

रॉ द्वारा 19 से 25 वर्ष के मध्य के व्यक्तियों का चयन किया जाता है। चाहे वो किसी भी पद पर सेवारत हो।

वैवाहिक जीवन

यदि आप रॉ एजेंट बनना चाहते हैं, तो आपकी उम्र तो 25 वर्ष से ज्यादा होनी नहीं चाहिए साथ में आपका विवाह भी ना हुआ हो।

शैक्षणिक योग्यता

  • रॉ एजेंट बनने के लिए आप किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नाकोत्तर की डिग्री प्राप्त कर लें।
  • इसके साथ ही रॉ एजेंट के लिए चयन हेतु आपके पास इन कुछ चीजों में थोड़ी बहुत निपुणता प्राप्त होनी जरुरी है। जैसे – कम्प्यूटर हैकिंग, किसी तरह का कौशल कार्य में निपुणता प्राप्त हो। इसके साथ ही इंटरनेट की गति और अतारांकित में बुद्धिमता प्राप्त हो।

चयन प्रक्रिया क्या होती है?

जब किसी प्रतियोगी/किसी भी सरकारी सेवा क्षेत्र जैसे सेना/अर्द्धसेना सिविल सेवा या पुलिस सीआईडी जैसे कई तरह की सेवाओं की परीक्षाओं को पास करने के बाद आपकी ट्रेनिंग और नौकरी के दौरान रॉ आप पर नजर रखता है, यदि आप रॉ के मूल्यांकन में पास हो जाते हैं, तो फिर आपका चयन रॉ में किया जा सकता है।

रॉ एजेंट बनने से जुड़े कुछ तथ्य

  • रॉ में आपका चयन होने की उम्मीद तभी होगी जब आप हर तरह से स्वस्थ हों। मानसिक रूप से शारीरिक रूप से।
  • आपको अपनी भाषा के अलावा अन्य भाषाओं का ज्ञान भी होना चाहिए। जो की आपके लिए सहायक हो सकती है।
  • उम्मीदवार व्यक्ति का कोई आपराधिक रिकार्ड ना हो। हालाँकि किसी भी तरह की सरकारी नौकरी में आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले व्यक्तियों का चयन नहीं किया जाता है।
  • आपको कम्प्यूटर से संबंधित जानकारी प्राप्त हो और इसकी भाषा का ज्ञान भी हो।
  • किसी तरह के नशे की आदत ना हो।

तो दोस्तों ये थी कुछ जानकारी की आप किस प्रकार से रॉ एजेंट बन सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको खुद को इसके लिए तैयार करना होगा, इसके लिए आपको अपने परिवार से दूर जाना पड सकता है, साथ ही कभी आपको अपने परिवार और दोस्तों के खिलाफ तक जाना पद सकता है। इन्ही कारणों से आपको नरम दिल नहीं बल्कि कठोर बनना होगा। रॉ के बारे में कहीं भी कोई जानकारी नहीं मिलती है जिसके आधार पर उसकी तैयारी कर सकें। केवल आपको ये पता होना चाहिए की आपको अपने देश के प्रति निष्ठाभाव से काम करना है और हमेशा ही अपनी देशभक्ति की राह पर चलना है। किसी भी कीमत में देश के खिलाफ जाने से दूर रहना है। इस प्रकार से आप कुछ सरकारी नौकरियों के जरिये रॉ में चुने जा सकते हैं। इसके लिए मानदंडों का पालन करना होगा। रॉ की नौकरी करने वाले एजेंटों की सैलरी 1 लाख से ज्यादा भी हो सकती है। लेकिन ये रॉ अधिकारी एजेंट के कार्यानुभव और कार्य पर भी निर्भर कर सकता है। रॉ से जुडी हर तरह की जानकारी गुप्त होती है। जिसकी जानकारी की किसी को भी नहीं होती है।

बिहार न्यूज़ होमपेज यहाँ क्लिक करें
Photo of author

Leave a Comment