दोस्तों इस लेख में हम भारत के मुक्केबाज रोहित टोकस के बारे में बात करने जा रहे हैं। आज का लेख रोहित के जीवन से से जुडी घटनाओं और उनके बचपन, जन्म से लेकर अभी तक के सफर के बारे में है। रोहित टोकस (Rohit Tokas) वेल्टरवेट श्रेणी के मुक्केबाज हैं। यह 63.5 से 67 किलो ग्राम वर्ग में खेलते हैं। इस लेख में हम इनके परिवार, जन्म, शुरुआती जीवन, शिक्षा, प्रेमिका, पत्नी, करियर, नौकरी, माता-पिता, भाई-बहन, इनकी कमाई, CWG करियर, सम्मान, उपलब्धियाँ, एवं अभी तक इन्होने कितने मेडल अपने नाम किये हैं इससे जुडी सभी जानकारी यहाँ पर दी जा रही है।

रोहित टोकस जीवनी (Rohit Tokas Biography)
रोहित टोकस जन्म, परिवार एवं प्रारंभिक जीवन
टोकस का जन्म 1 अगस्त 1993 को रविवार के दिन नई दिल्ही के मुनरिका गाँव में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। रोहित के पिता जी का नाम प्रीत सिंह टोकस है, और इनकी माँ का नाम अनीता टोकस है, जो कि एक गृहणी है। रोहित के पिता जी भी पहले एक पहलवान थे। लेकिन वर्तमान समय में वो पुलिस की नौकरी करते हैं। हालाँकि इनके भाई-बहन हैं या नहीं इसकी कोई जानकारी प्राप्त नहीं है। रोहित का शुरूआती जीवन इनके गांव में ही बीता है। इनका परिवार यहीं पर रहता है।
पिताजी का नाम | प्रीत सिंह टोकस ![]() |
माता का नाम | अनीता टोकस ![]() |
भाई-बहन | ज्ञात नहीं |
Rohit Tokas Education
रोहित ने अपनी शुरूआती शिक्षा अपने होमटाउन से की है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं है। जबकि इन्होने कॉलेज दिल्ली कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड कॉमर्स से किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से इन्होने अपनी शिक्षा पूर्ण की है। और कॉलेज के समय से ही रोहित बॉक्सिंग करने लगे थे।
Rohit Tokas Wife
दोस्तों यदि आप रोहित टोकस के प्रेम संबंध या फिर इनके वैवाहिक जीवन की कोई खबर धुंध रहे हैं तो आपको बता दें की रोहित टोकस विवाहित हैं, इनकी शादी स्वाति नामक लड़की से हुई है। फिलहाल इनके बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पत्नी | स्वाति टोकस ![]() |
बॉक्सिंग का सफर कैसे शुरू किया
टोकस के पिता भले ही पहलवान थे लेकिन इनको बॉक्सिंग का कोई शौक नहीं था लेकिन वो बचपन से ही बॉक्सिंग शो (WWE) देखा करते। लेकिन तब भी इन्हें बॉक्सिंग में कोई ख़ास रूचि नहीं थी। फिर धीरे-2 रोहित का बॉक्सिंग की और आकर्षण बढ़ने लगा। और स्कूल में भी बच्चे उनको परेशान किया करते थे। जिसके बाद उन्होंने इस सब से लड़ने के लिए बॉक्सिंग करना शुरू किया। इस तरह रोहित का बॉक्सिंग का आकर्षण बढ़ता गया और बाद में उन्होंने इसमें ही अपना करियर बनाने का सपना देखा। जिसको पूरा करने के लिए उन्होने बहुत मेहनत करनी थी।
इनके पिता ने जब रोहित 10 साल के थे, तब इनका एडमिशन बाबा गंगनाथ बॉक्सिंग अकादमी में करवा दिया था। लेकिन इसके कुछ टाइम बाद इन्होने बॉक्सिंग छोड़ तैराकी शुरू कर दी और इसमें भी यह सब जूनियर पदक विजेता बने। लकिन कुछ समय बाद इन्होने फिर से मुक्केबाजी शुरू की और आज अपने मकाम पर पहुंच चुके हैं।
घुटने में लगी चोट हारे नहीं हिम्मत
रोहित कॉलेज के ही समय से बॉक्सिंग शुरू कर चुके थे। लेकिन उनको कई बार चोटों की वजह से बॉक्सिंग से कुछ समय के लिए दूर होना पड़ता था। साल 2018 में इनको दोनों पैरों के घुटनो पर चोट लग गई। जिसके कारण रोहित विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप और टोक्यो ओलम्पिक में भाग नहीं ले पाये। इसके बाद इन्होने इसकी सर्जरी करवाई और फिर साल 2019 में इन्होंने कोरोना संक्रमण को भी झेला, कोविड संक्रमित होने के कारण इनको एक बार फिर से खेल स दूर होना पड़ा।
Rohit Tokas Boxing Career
स्कूलिंग के दौरान रोहित ने साल 2010 में पहली बार यूथ मेन्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। साल 2011 में क्यूबन यूथ ओलम्पिक में हिस्सा लिया और साल 2012 में इन्होने पहले डॉ बीआर अंबेडकर ऑल इंडिया मेन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भाग लिया। इसके बाद 2013 में टोकस ने चाइना ओपन ऑफ़ मेन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लिया जो कि चीन के गुइयांग शहर में आयोजित किया गया था। साल 2015 में इन्होने 60 किलो ग्राम वर्ग श्रेणी में किंग्स कप में ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया और आने वाले टूर्नामेंट के लिए अपना वजन वर्ग बढ़ा कर 60 से 64 किलो ग्राम में किया। लेकिन साल 2018 और 2019 में रोहित के दोनों पैरों के घुटनों में चोट लग गई जिसके कारण वो वर्ल्ड चैंपियनशिप 2019 और टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भाग नहीं ले पाये। साल 2019 में रोहित ने नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था।

इंटरनेशनल डेब्यू | 2011 क्यूबा युवा ओलंपिक, हवाना में 60 किग्रा वर्ग में |
भार वर्ग | वेल्टरवेट (63.5-67 किग्रा) |
स्टेन्स | परम्परावादी |
कोच | राजेश टोकस ललित प्रसाद प्रीतम टोकस |
Also Check: Anushka Shetty Biography in Hindi
CWG 2022 Birmingham
साल 2022 में इंग्लैंड के बिर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में पहुंच कर इन्होने देश का नाम रोशन किया। रोहित ने बर्मिंघम में राष्ट्र्मंडल खेलों में पुरुष मुक्केबाजी में 67 किलो ग्राम वर्ग श्रेणी में भाग लिया और इसमें कांस्य पदक अपने नाम किया। रोहित ने यहाँ क्वार्टर फाइनल में 63.5 किलो ग्राम और 67 किलो ग्राम वर्ग श्रेणी में खेल कर नीयू के मफाटा-इकिनोफो जेवियर के खिलाफ मैच जीता। लेकिन गेम्स के सेमीफाइनल में वह जाम्बिआ के स्टीफेन ज़िम्बा से 2-3 से हार गए।
Rohit Tokas Medals
गोल्ड मेडल | सिल्वर मेडल | ब्रॉन्ज़ मेडल | |
1 | साल 2010 में इन्होने यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप पहला गोल्ड मेडल प्राप्त किया | साल 2011 क्यूबा युवा ओलंपिक, जो कि हवाना में आयोजित था। | साल 2012 में प्रथम डॉ बीआर अम्बेडकर अखिल भारतीय पुरुष मुक्केबाजी में जीता था। यह मैच आंध्रप्रदेश, विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया था। |
2 | 2011 4वीं सेंट्रल जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में फिर से गोल्ड प्राप्त किया ये मैच उत्तरांखड में आयोजित था। | प्रथम एलीट मेन्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2016 में यह मैच गुवाहाटी में आयोजित किया गया था। | थाईलैंड में आयोजित किंग कप 2015 में कांस्य पदक |
3 | थर्ड यूथ मेन्स दिल्ली स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2011, नई दिल्ली में आयोजित। | रोहित ने साल 2019 में गुवाहाटी में आयोजित द्वितीय ओपन इंडिया इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भी रजत पदक अपने नाम किया था। | साल 2017 में एक बार फिर से किंग्स कप में इन्होने कांस्य पदक प्राप्त किया यह मैच भी थाईलैंड में आयोजित किया गया था। |
4 | आँध्रप्रदेश में आयोजित 44वीं युवा पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड प्राप्त किया। | साल 2019 में इन्होने ईरान में आयोजित मकरान कप में भी कांस्य पदक जीता था। | |
5 | साल 2012 में उत्तराखंड में आयोजित 6वां सेन्टर जोन मेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी गोल्ड प्राप्त किया | साल 2022 cwg में इन्होने कांस्य पदक प्राप्त किया | |
6 | राजस्थान में आयोजित 6वां इंटर-जोनल मेन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। | ||
7 | साल 2012 में विशाखापट्नम में आयोजित प्रथम डॉ बी.आर. अम्बेडकर अखिल भारतीय पुरुष मुक्केबाजी टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर इन्होने गोल्ड अपने नाम किया। | ||
8 | साल 2012 में नई दिल्ली में आयोजित 35वीं सीनियर मेन्स दिल्ली स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल | ||
9 | साल 2013 में अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय गेम्स में जीत कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। | ||
10 | थर्ड एलीट मेन्स नेशनल चैंपियनशिप | ||
11 | 2018 इंडिया ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप (नई दिल्ली) |
Storming into the Semifinals!
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) August 5, 2022
Congratulations to @rohit_tokas on his win in the Men’s 67 kg Quarterfinals bout by 5-0, securing another medal for India 🇮🇳in boxing 🥊 at @birminghamcg22.#Cheer4India #Go4Gold_India pic.twitter.com/NEk3Sgzd4a
टोकस रोहित के जीवन से संबंधित रोचक बातें
- रोहित की रूचि बॉक्सिंग में WWE बॉक्सिंग मैच और इससे जुडी फिल्में देखने से बढ़ी।
- बॉक्सिंग की ट्रेनिंग शुरू करने के कुछ समय बाद रोहित ने यह छोड़ कर तैराकी करनी शुरू कर दी थी, लेकिन कुछ समय बाद इन्होए बॉक्सिंग फिर से ज्वाइन कर ली।
- इनका बॉक्सिंग अकादमी में दाखिला केवल 10 वर्ष की उम्र में ही हो गया था।
- कॉलेज में पढाई के दौरान ही इन्होंने बॉक्सिंग करना शुरू कर दिया था।
- साल 2018 में रोहित के दोनों घुटनों पर चोट लग गई थी। इसक बारे में वो खुद बताते हैं – मुझे 2018 में घुटने में चोट लग थी, जिसके कारण में वर्ल्ड चैंपियनशिप से बहार हो गया था। और फिर साल 2019 में भी मैंने मेरे घुटनो को और चोटिल कर दिया और मुझे डॉक्टर ने कहा भी की अगर मैं खेलूंगा तो मेरे घुटने खराब हो सकते हैं।
- रोहित टोकस अक्सर शराब का सेवन भी किया करते हैं।
- साल 2022 में टोकस ने अखिल भारतीय इंटर रेलवे चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और इसमें इन्होने इश्मित सिंह को हराया।
- वर्तमान समय में टोकस भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं।
- रोहित सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं, वो अक्सर अपने गेम्स और निजी जीवन से जुडी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड करते रहते हैं।
Rohit Tokas Instagram Profile Link – tokasrohit (Rohit Tokas )
Tokas Rohit Twitter Link – Rohit Tokas (@rohit_tokas)
तो दोस्तों ये थी रोहित टोकस के जीवन से जुडी कुछ जानकारी उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आएगी।